logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिंदी दिवस पर विधिक जागरूकता सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जामताड़ा नालसा एवं झालसा के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा द्वारा आवासीय आश्रम बालिका विद्यालय, जामताड़ा में हिंदी दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के सचिव पवन कुमार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं परिचय के साथ हुआ। प्रधानाचार्य मार्शिला मरांडी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं को विधिक जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।सचिव पवन कुमार ने छात्राओं को हिंदी दिवस के महत्व के साथ भारतीय संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुता एवं गरिमा जैसे मूल्यों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान छात्राओं द्वारा दहेज प्रथा पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। प्रभावशाली अभिनय एवं संवाद के माध्यम से छात्राओं ने दहेज प्रथा के दुष्परिणामों को प्रदर्शित करते हुए समाज को इसके विरुद्ध जागरूक करने का संदेश दिया। छात्राओं की प्रस्तुति को अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहा और इसे अत्यंत प्रशंसनीय बताया।कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं पवन कुमार, जितेंद्र नाथ मंडल, इंद्राणी पांडेय, रुचि राजजहान, नागेंद्र मिश्रा, बाबिता हांसदा, सावित्री हेम्ब्रम, सौरव कुमार झा एवं अदिति मेहरा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पैनल अधिवक्ता बबली कुमारी पीएलवी मधु कुमारी, मौसमी मुर्मू, आनंद महतो, शबाना यास्मीन, विश्वजीत पॉल, जगत मोहन महतो, अमित कुमार मिश्रा एवं मेघा गुप्ता ने सक्रिय सहयोग किया।

1 day ago
user_Bishnu nandal
Bishnu nandal
Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
1 day ago
98ab973d-2a0f-4d15-b2b9-33e252131897

हिंदी दिवस पर विधिक जागरूकता सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जामताड़ा नालसा एवं झालसा के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा द्वारा आवासीय आश्रम बालिका विद्यालय, जामताड़ा में हिंदी दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के सचिव पवन कुमार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं परिचय के साथ हुआ। प्रधानाचार्य मार्शिला मरांडी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं को विधिक जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।सचिव पवन कुमार ने छात्राओं को हिंदी दिवस के महत्व के साथ भारतीय संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुता एवं गरिमा जैसे मूल्यों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान छात्राओं द्वारा दहेज प्रथा पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। प्रभावशाली अभिनय एवं संवाद के माध्यम से छात्राओं ने दहेज प्रथा के दुष्परिणामों को प्रदर्शित करते हुए समाज को इसके विरुद्ध जागरूक करने का संदेश दिया। छात्राओं की प्रस्तुति को अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहा और इसे अत्यंत प्रशंसनीय बताया।कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं पवन कुमार, जितेंद्र नाथ मंडल, इंद्राणी पांडेय, रुचि राजजहान, नागेंद्र मिश्रा, बाबिता हांसदा, सावित्री हेम्ब्रम, सौरव कुमार झा एवं अदिति मेहरा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पैनल अधिवक्ता बबली कुमारी पीएलवी मधु कुमारी, मौसमी मुर्मू, आनंद महतो, शबाना यास्मीन, विश्वजीत पॉल, जगत मोहन महतो, अमित कुमार मिश्रा एवं मेघा गुप्ता ने सक्रिय सहयोग किया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • दूसरे दिन जामताड़ा गांधी मैदान में दिखा आस्था और उत्साह का संगम। गणेश महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूजा समिति व पुलिस रही मुस्तैद।
    1
    दूसरे दिन जामताड़ा गांधी मैदान में दिखा आस्था और उत्साह का संगम।
गणेश महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूजा समिति व पुलिस रही मुस्तैद।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर समाहरणालय में परिचर्चा, हिंदी के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प जामताड़ा। राष्ट्रीय हिंदी दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में परिचर्चा का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने की। परिचर्चा को संबोधित करते हुए डीडीसी असीम किस्पोट्टा ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय पहचान भी है। हिंदी भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने वाली भाषा है। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार और संवर्धन को बढ़ावा देना सभी का नैतिक दायित्व है। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग, प्रचार और प्रसार को बढ़ाने तथा इसके संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारियों ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार भी रखे। गौरतलब है कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सालकर, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष समेत अन्य पदाधिकारी और समाहरणालय संवर्ग के कर्मी मौजूद रहे।
    2
    राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर समाहरणालय में परिचर्चा, हिंदी के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प
जामताड़ा। राष्ट्रीय हिंदी दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में परिचर्चा का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने की।
परिचर्चा को संबोधित करते हुए डीडीसी असीम किस्पोट्टा ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय पहचान भी है। हिंदी भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने वाली भाषा है। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार और संवर्धन को बढ़ावा देना सभी का नैतिक दायित्व है।
इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग, प्रचार और प्रसार को बढ़ाने तथा इसके संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारियों ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार भी रखे।
गौरतलब है कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सालकर, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष समेत अन्य पदाधिकारी और समाहरणालय संवर्ग के कर्मी मौजूद रहे।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • आज मैथन संजय चौक, बालाजी धाम मंदिर के पास जनता सेवा कार्यालय का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी रंजीत महतो ने कहा कि इस कार्यालय को खोलने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की छोटी-बड़ी जनसमस्याओं का समाधान कराने में हर संभव सहयोग करना है। इस कार्यालय के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को जल सेवा, एम्बुलेंस सेवा, ब्लड डोनर की सहायता, पेंशन संबंधी सुविधा, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं अन्य आवश्यक जनसेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग किया जाएगा। यह कार्यालय किसी एक पार्टी या राजनीतिक दल का कार्यालय नहीं है। यहां सभी वर्ग, सभी समाज, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत है। सभी लोग यहां बैठकर क्षेत्र और समाज के हित में विचार-विमर्श कर सकते हैं। यह कार्यालय किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि आम जनता की सेवा के लिए समर्पित है। रंजीत महतो समाजसेवी | जनता की सेवा में सदैव तत्पर
    5
    आज मैथन संजय चौक, बालाजी धाम मंदिर के पास जनता सेवा कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
समाजसेवी रंजीत महतो ने कहा कि इस कार्यालय को खोलने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की छोटी-बड़ी जनसमस्याओं का समाधान कराने में हर संभव सहयोग करना है।
इस कार्यालय के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को जल सेवा, एम्बुलेंस सेवा, ब्लड डोनर की सहायता, पेंशन संबंधी सुविधा, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं अन्य आवश्यक जनसेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग किया जाएगा।
यह कार्यालय किसी एक पार्टी या राजनीतिक दल का कार्यालय नहीं है। यहां सभी वर्ग, सभी समाज, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत है। सभी लोग यहां बैठकर क्षेत्र और समाज के हित में विचार-विमर्श कर सकते हैं।
यह कार्यालय किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि आम जनता की सेवा के लिए समर्पित है।
रंजीत महतो 
समाजसेवी | जनता की सेवा में सदैव तत्पर
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • गोविंदपुर के फकीरडीह मोड़ के पास विगत दिन सोमवार की शाम 5 बजे जीटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका तीन वर्षीय मासूम बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड की बदहाली, ऊंची नाली और संकीर्ण सड़क के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले दस दिनों के भीतर जीटी रोड पर यह तीसरी जानलेवा दुर्घटना बताई जा रही है। मृतक की पहचान आसनबनी-2 ग्राम पंचायत के तिलाबनी गांव निवासी विदेशी मल्लिक के बड़े पुत्र दीपक मल्लिक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार को दीपक अपने तीन वर्षीय बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ससुराल सिंदरी जा रहे थे। इसी दौरान फकीरडीह मोड़ के पास टर्न लेने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनका मासूम पुत्र बाल-बाल बच गया।
    1
    गोविंदपुर के फकीरडीह मोड़ के पास विगत दिन सोमवार की शाम 5 बजे जीटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका तीन वर्षीय मासूम बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड की बदहाली, ऊंची नाली और संकीर्ण सड़क के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले दस दिनों के भीतर जीटी रोड पर यह तीसरी जानलेवा दुर्घटना बताई जा रही है। मृतक की पहचान आसनबनी-2 ग्राम पंचायत के तिलाबनी गांव निवासी विदेशी मल्लिक के बड़े पुत्र दीपक मल्लिक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार को दीपक अपने तीन वर्षीय बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ससुराल सिंदरी जा रहे थे। इसी दौरान फकीरडीह मोड़ के पास टर्न लेने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनका मासूम पुत्र बाल-बाल बच गया।
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक रविवार सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत गांवों में नए सदस्यों का पंजीकरण और पुरानों का नवीनीकरण होगा। युवाओं व महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में शिवनाथ बेसरा, प्रभाकर हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।
    1
    सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई
सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक रविवार सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत गांवों में नए सदस्यों का पंजीकरण और पुरानों का नवीनीकरण होगा। युवाओं व महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में शिवनाथ बेसरा, प्रभाकर हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    19 hrs ago
  • कतरास में कथित मारपीट का मामला, CCTV फुटेज पर टिकी पुलिस जांच
    1
    कतरास में कथित मारपीट का मामला, CCTV फुटेज पर टिकी पुलिस जांच
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Slug:- इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने मोतिहारी से आरोपी को दबोचा नेपाल बॉर्डर के समीप से हुई गिरफ्तारी.............. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी भेजा गया जेल................ Anchor:- धनबाद के धनसार थाना पुलिस ने युवती को अश्लील और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती करने और उसके निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को नेपाल बॉर्डर के समीप से गिरफ्तार किया। धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर मोतिहारी के रहने वाले युवक से हुई थी। पहले दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई, जिसके बाद आरोपी ने युवती के निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिया। आरोप है कि बाद में वह फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। शिकायत मिलने के बाद धनसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोतिहारी से गिरफ्तार किया और धनबाद लेकर आई। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। Byte:- मनोहर करमाली — थाना प्रभारी, धनसार थाना।
    2
    Slug:- इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने मोतिहारी से आरोपी को दबोचा

नेपाल बॉर्डर के समीप से हुई गिरफ्तारी..............

कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी भेजा गया जेल................


Anchor:- धनबाद के धनसार थाना पुलिस ने युवती को अश्लील और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती करने और उसके निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को नेपाल बॉर्डर के समीप से गिरफ्तार किया। 


धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर मोतिहारी के रहने वाले युवक से हुई थी। पहले दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई, जिसके बाद आरोपी ने युवती के निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिया। आरोप है कि बाद में वह फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। शिकायत मिलने के बाद धनसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोतिहारी से गिरफ्तार किया और धनबाद लेकर आई। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Byte:- मनोहर करमाली — थाना प्रभारी, धनसार थाना।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • गणेश महोत्सव के दूसरे दिन गांधी मैदान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पूजा कमेटी व पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद। जामताड़ा न्यूज। शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 23वें दस दिवसीय गणेश पूजा सह महोत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गांधी मैदान पहुंचे। शाम होते-होते मेला परिसर में भीड़ और बढ़ गई। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूजा समिति के सक्रिय सदस्य लगातार व्यवस्था संभालते नजर आए। वहीं, जामताड़ा पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस जवानों ने मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया। मेला परिसर में विभिन्न प्रकार के झूले, मनोरंजन के साधन और खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का भी आनंद लिया। पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
    2
    गणेश महोत्सव के दूसरे दिन गांधी मैदान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पूजा कमेटी व पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद।
जामताड़ा न्यूज। शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 23वें दस दिवसीय गणेश पूजा सह महोत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गांधी मैदान पहुंचे। शाम होते-होते मेला परिसर में भीड़ और बढ़ गई।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूजा समिति के सक्रिय सदस्य लगातार व्यवस्था संभालते नजर आए। वहीं, जामताड़ा पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस जवानों ने मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया।
मेला परिसर में विभिन्न प्रकार के झूले, मनोरंजन के साधन और खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का भी आनंद लिया। पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.