तिउरी पंचायत में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, ग्रामीणों के सम्मान के साथ विकास और एकजुटता का संदेश तिउरी पंचायत में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, ग्रामीणों के सम्मान के साथ विकास और एकजुटता का संदेश बिहार शरीफ, नालंदा। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर बिहार शरीफ प्रखंड अंतर्गत तिउरी पंचायत में देशभक्ति और उत्साह के बीच भव्य समारोह आयोजित किया गया। पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ध्वजारोहण समारोह रहा। तिउरी पंचायत की मुखिया रुक्मिणी कुमारी ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि इंद्रदेव पासवान एवं इंजीनियर रोशन कुमार पासवान ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया और ग्रामीणों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। समारोह में सामाजिक सम्मान को भी विशेष महत्व दिया गया। मुखिया रुक्मिणी कुमारी ने पंचायत की जनता को अपनी ताकत बताते हुए कई सम्मानित ग्रामीणों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में मकसूदन पांडे, संजय सिंह, रामचंद्र साव, मिथिलेश प्रसाद, मनोज कुमार, मनीता देवी, सानो सिंह, धर्मेंद्र महतो, नरेश सिंह, साधू सिंह, रविंद्र यादव, अच्छू यादव, अशोक यादव, गंगा यादव, श्रवण सिंह, सोनू कुमार, अजय महतो, गुलशन महतो, भोनी सिंह, कारू सिंह, राजीव सिंह एवं सुमित सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। इसके बाद पंचायतवासियों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मुखिया रुक्मिणी कुमारी के पंचायत में किए जा रहे विकास कार्यों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता की सराहना की। कुछ ग्रामीणों ने आगामी पंचायत चुनाव में भी उनके समर्थन की बात कही। समारोह के अंत में पंचायतवासियों ने देश की तरक्की, पंचायत की खुशहाली, विकास और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। तिउरी पंचायत का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह महज ध्वजारोहण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सम्मान, सामाजिक एकता, भाईचारे और विकास के संकल्प का संदेश भी देता नजर आया। कैमरामैन के साथ रमेंद्र कुमार, वन्दे भारत न्यूज, बिहार शरीफ–नालंदा।

- आरबीएस स्कूल बना शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर केंद्र1
- हरिलाजोड़ी का रहस्यमयी धाम: जहां विष्णु ने ग्वाले का रूप धरकर रावण से रखवाया था शिवलिंग! देवघर से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित बाबा हरतकीनाथ धाम, हरिलाजोड़ी अपने पौराणिक इतिहास और धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि जब रावण भगवान शिव का शिवलिंग लेकर लंका जा रहा था, तब देवताओं की योजना से भगवान विष्णु ने ग्वाले का रूप धारण कर शिवलिंग को इसी स्थान पर रखवा दिया था। इस पावन स्थल से जुड़ी रावण जोरी, शूलहरिणी तालाब और हरीतकी वन की मान्यताएं इसे और भी खास बनाती हैं। जानिए हरिलाजोड़ी के रहस्यमयी इतिहास, बाबा हरतकीनाथ धाम की महिमा और बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग से जुड़े इस पौराणिक प्रसंग की पूरी कहानी।1
- यूनिक सेंट्रल स्कूल में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।1
- *BIG BREAKING -* मधुबनी में रौशन यादव के परिवार को न्याय दिलाने SSP ऑफिस पहुंचे PK, बोले - SSP ने 10 दिन के अंदर इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया *PK बोले - 10 दिनों के भीतर अगर इंसाफ नहीं मिला तो फिर से मधुबनी SSP कार्यालय में आएंगे* *BIG BREAKING -* मधुबनी में रौशन यादव के परिवार को न्याय दिलाने SSP ऑफिस पहुंचे PK, बोले - SSP ने 10 दिन के अंदर इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया *PK बोले - 10 दिनों के भीतर अगर इंसाफ नहीं मिला तो फिर से मधुबनी SSP कार्यालय में आएंगे*1
- *तिउरी पंचायत में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, ग्रामीणों के सम्मान के साथ विकास और एकजुटता का संदेश1
- नालंदा जिला कॉंग्रेस कमिटि के जिला अध्यक्ष विवेक सिन्हा यादव ने नालंदा जिला के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले विद्यार्थियों को पुस्तक और शिक्षा सामाग्री वितरण किया नालंदा जिला कॉंग्रेस कमिटि के जिला अध्यक्ष विवेक सिन्हा यादव ने नालंदा जिला के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले विद्यार्थियों को पुस्तक और शिक्षा सामाग्री वितरण किया, इस मौके पर इंजीनियर टीपू और सम्मानित कॉंग्रेस जन मौजूद रहे1
- अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच।1
- बाल भारती पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।1