*रेलवे स्टेशन मार्ग पर पूरी हुई नाला-सड़क व्यवस्था, जनदबाव बना समाधान का आधार* *नवरात्रि से पहले सुधरी तस्वीर, प्रभात द्विवेदी के सतत प्रयासों को जनता ने सराहा* मैहर। धार्मिक नगरी मैहर में मां शारदा मंदिर के नवरात्रि मेले से ठीक पहले रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही बड़ी समस्या का समाधान होते दिखाई दे रहा है। नगर के मुख्य प्रवेश द्वार माने जाने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर नाले में अवरुद्ध जल निकासी और मार्ग सुधार का कार्य अब पूर्णता की ओर पहुंच चुका है, जिससे श्रद्धालुओं, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। कुछ समय पहले तक यही मार्ग अव्यवस्था, अधूरे निर्माण और जलनिकासी की बदहाल स्थिति का प्रतीक बना हुआ था। रेलवे स्टेशन से शहर में प्रवेश करने वाले इस प्रमुख रास्ते पर नाले का पानी भर जाने, सड़क के क्षतिग्रस्त होने और बीच मार्ग में अधूरा पड़ा निर्माण कार्य नगर पालिका की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा था। स्थिति यह थी कि नवरात्रि जैसे विशाल धार्मिक आयोजन से पहले भी मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग और अधूरा काम आमजन के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। इस जनसमस्या को कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने न केवल मौके का निरीक्षण किया बल्कि इसे जनहित और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए प्रशासन और नगर पालिका का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया। उनके निरंतर प्रयास मुखर हस्तक्षेप और जनपक्षधर रुख का ही परिणाम माना जा रहा है कि प्रशासन को हरकत में आना पड़ा और रुका हुआ कार्य तेज़ी से पूर्ण कराया गया। अब जबकि नवरात्रि मेला प्रारंभ होने में केवल एक दिन शेष हैं, रेलवे स्टेशन मार्ग की तस्वीर पहले से कहीं अधिक व्यवस्थित नजर आ रही है। नाला निर्माण पूरा होने और मार्ग को सुगम बनाए जाने से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि जब जनप्रतिनिधि जनता की आवाज बनकर दृढ़ता से खड़े होते हैं तब प्रशासनिक तंत्र को भी जवाबदेह होना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक निर्माण कार्य की पूर्णता नहीं, बल्कि जनदबाव की लोकतांत्रिक सफलता का उदाहरण है। श्रद्धालुओं की दृष्टि से भी यह अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि रेलवे स्टेशन मैहर आने वाले हजारों भक्तों के लिए प्रथम प्रवेश द्वार है। ऐसे में समय रहते व्यवस्था का दुरुस्त होना नगर की छवि और प्रशासनिक संवेदनशीलता दोनों के लिए आवश्यक था। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में यह चर्चा भी रही कि यदि प्रभात द्विवेदी लगातार इस मुद्दे को न उठाते, तो संभवतः यह कार्य लंबे समय तक अधूरा पड़ा रहता। यही कारण है कि अब आमजन की ओर से उनके प्रति आभार का भाव व्यक्त किया जा रहा है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह लोधी द्वारा बनाया गया वीडियो भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है, जिसमें मौके की बदली हुई स्थिति और तैयारियों की तस्वीर सामने आती है। यह दृश्य इस बात का प्रमाण माना जा रहा है कि जनहित के सवालों पर सजग आवाज अंततः असर डालती है। नवरात्रि मेले से पूर्व रेलवे स्टेशन मार्ग की सुधरी व्यवस्था ने जहां यात्रियों को राहत दी है, वहीं यह संदेश भी दिया है कि जनसमस्याओं पर सतत निगरानी और मुखर नेतृत्व ही विकास कार्यों को जमीन पर उतारता है। जनता की ओर से एक स्वर में यही कहा जा रहा है — समस्या उठाई प्रशासन को जगाया और समाधान तक बात पहुंचाई, इसके लिए *नगर पालिका अध्यक्ष सहित प्रभात द्विवेदी दद्दा बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं।*

- सतना। जिला अस्पताल से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों को प्राइवेट अस्पताल ले जाने का वीडियो आया सामने। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल से एक मरीज को आशा कार्यकर्ता द्वारा दीपमाला अस्पताल ले जाया गया। आशा का नाम कल्पना बताया जा रहा है..*सूत्र....*1
- संख्या : 460/2025-26 दिनांक : 18.03.2026 महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा सिंहस्थ मेला-2028 की तैयारियों का लिया जायजा इंदौर रेलवे स्टेशन PRO रतलाम, 18 मार्च। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ मेला की भव्यता एवं दिव्यता को ध्यान में रखते हुए रेलवे अवसंरचना के विकास से संबंधित विभिन्न कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात सुगमता एवं सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ये कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने की दिशा में तेजी से प्रगति पर हैं। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) प्रदीप कुमार ने 18 मार्च, 2026 को सिंहस्थ मेला-2028 से संबंधित रेलवे क्षेत्र में प्रस्तावित एवं प्रगति पर चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली तथा मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उज्जैन क्षेत्र के अंतर्गत पंवासा, मोहनपुरा, विक्रम नगर, चिंतामन गणेश, क्षिप्रा ब्रिज तथा नई खेड़ी स्टेशन पर किए जा रहे कार्यों का जायजा भी लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। महाप्रबंधक श्री कुमार ने क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति एवं मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ मुलाकात भी की। मीडिया से चर्चा करते हुए महाप्रबंधक श्री कुमार ने कहा कि सिंहस्थ से सम्बन्धित कार्यों को रेलवे अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसके लिए राज्य प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किए जा रहे हैं तथा नियमित अंतराल पर बैठक का आयोजन भी किया जा रहा है ताकि कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरी की जा सके। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री अश्वनी कुमार सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसंपर्क विभाग रतलाम मंडल इन्दौर1
- इंदौर में व्यक्ति ने चोटी पकड़ कर की मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो रावजी बाजार का बताया जा रहा है पुलिस थाने में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई पुलिस की सायबर की टीम ने मामले को संज्ञान में लिया आसपास के लोगों के द्वारा महिला को बचाया गया एंकर इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है पुलिस का कहना है अभी फिलहाल किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। वियो इंदौर में महिला संबंधित अपराध लगातार बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और इसी के तहत एक महिला के साथ एक व्यक्ति के द्वारा मारपीट से जुड़ा हुआ वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें व्यक्ति के द्वारा महिला के साथ जमकर मारपीट की जा रही है वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस का कहना है थाने पर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं पहुंच गई यदि कोई महिला शिकायत करने आती है तो गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाएगा साथ ही आसपास के लोगों के द्वारा बी बचाव किया गया नहीं तो एक बड़ी घटना भी वहां पर गठित हो सकती थी फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मारपीट किस कारण से हुई इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। बाइट राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी इंदौर1
- इंदौर में सुबह करीब 3.45 पर बंगाली चौराहे स्थित बृजेश्वरी एक्सटेंशन कॉलोनी में एक हस्ते खेलते परिवार में मातम छा गया, इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग प्वाइंट से चिंगारी उठी और आग धीरे धीरे घर में फैले गैस सिलेंडर तक जा पहुंची और 4 सिलेंडर फट गए, ऐसी स्थिति में घर के अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का समय नहीं मिला और 8 लोग जिंदा झुलस गए वहीं अभी 4 लोग गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं, घर में परिवारिक कार्यकर्म में शामिल हुए थे परिवार के सदस्य। हादसा दिल दहलाने वाला था सुबह जब पड़ोस के लोगों ने यह भयानक मंजर देखा तो सब यह कह रहे हैं की एक हंसता खेलते परिवार उजड़ गया।1
- आज दिनांक 18 मार्च को जनहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रीगल चौराहे पर एकत्र होकर पहले जन जागरण किया l और उसके बाद 11:00 बजे संभाग आयुक्त को इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया l अभय जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष जनहित पार्टी डॉ सुभाष बारोड़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनहित1
- मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित पांच लोगों की हुई मौत देर रात अचानक से कार में आग लगने से हुआ बड़ा हादसा कार में लगी आग देखते ही देखते पूरे घर में फैली जिससे पूरा जलकर हुआ खाक घर में सो रहे छह लोग जलकर हुए खाक। सूचना के बाद देर रात पुलिस कमिश्नर भी घटनास्थल पहुंचे कलेक्टर सहित आला अधिकारियों ने लिया घटना का जायजा फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ी लगी आग बुझाने में अभी तक घर से 6 शव निकाले जा चुके हैं एस.डी.ई.आर.एफ की टीम का रेस्क्यू जारी1
- एक साथ जली 8 चिताएं... उपस्थित हर एक व्यक्ति की आँखें हुईं नम1
- इंदौर के स्टैंड चौराहे पर युवक से मारपीट का वीडियो वायरल पुलिस जांच में जुटी सायबर सेल की मानीट्रिंग सेल के द्वारा जांच शुरु तीन से चार युवक एक युवक को पीटते नजर आ रहे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो एंकर इंदौर में मामूली बातों को लेकर भी विवाद जैसी घटनाओं में मारपीट और गंभीर आपराधिक वारदातें सामने आ रही हैं और इसी के तहत छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में मारपीट से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है पुलिस का कहना है कि रोड पर विवाद किया गया है जिसे साइबर मॉनिटरिंग सेल के द्वारा जांच पड़ताल में लिया गया है। वियो एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक सड़क पर विवाद करने के कारण कई लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे वायरल वीडियो को जांच में लिया जाता है ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक युवक को तीन से चार युवक गंभीर रूप से मारते हुए नजर आ रहे हैं और उसे अपने साथ ले जा रहे हैं वायरल वीडियो की अभी किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि विवाद क्यों हुआ है लेकिन साइबर मॉनिटरिंग सेल के द्वारा वायरल वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कर दी है छोटी ग्वालटोली थाने पर भी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। बाइट राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी इंदौर1
- इन्दौर के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में लगी भीषण आग 5 पांच लोगों की हुई मौत इन्दौर छोटा राजवाड़ा इंदौर के रिंग रोड1