logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सफेद पन्नी में शव समझ बैठे ग्रामीण, खोलने पर निकले रजाई-गद्दे, पुलिस ने ली राहत की सांस घाटमपुर, कानपुर नगर | घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा चौकी अंतर्गत शिरोमणिपुर बंबा में शव पड़ा होने की सूचना से रविवार देर रात हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पतारा पुलिस बल मौके पर पहुंचे। बंबा के किनारे तंत्र-मंत्र से जुड़ा सामान फैला पड़ा था और पानी में सफेद पन्नी से लिपटी टेप लगी एक पोटली तैर रही थी। शव की आशंका में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बंबा किनारे शराब की बोतल, लिपस्टिक, काजल, बिंदी और सिंदूर लगे पांच नींबू एक पन्नी में रखे मिले। इसे देख लोगों को लगा कि तंत्र-मंत्र के बाद किसी बच्चे का शव फेंका गया है। डर के कारण कोई भी पोटली को हाथ लगाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी से खींचकर पोटली बाहर निकाली। खोलने पर उसमें पुराने रजाई-गद्दे मिले। शव न मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घाटमपुर के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि शव पड़े होने की सूचना पर पतारा चौकी पुलिस मौके पर गई थी। जांच में सामने आया कि किसी ने तंत्र-मंत्र कर रजाई-गद्दों को शव की आकृति में पन्नी में भरकर बंबा में फेंका था। फिलहाल पुलिस पता लगा रही है कि यह शरारत किसने की।

1 hr ago
user_Vipin patrkaar G.t.m
Vipin patrkaar G.t.m
पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
1 hr ago
beff50ec-9dd1-4eff-8950-064ba2e4438b

सफेद पन्नी में शव समझ बैठे ग्रामीण, खोलने पर निकले रजाई-गद्दे, पुलिस ने ली राहत की सांस घाटमपुर, कानपुर नगर | घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा चौकी अंतर्गत शिरोमणिपुर बंबा में शव पड़ा होने की सूचना से रविवार देर रात हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पतारा पुलिस बल मौके पर पहुंचे। बंबा के किनारे तंत्र-मंत्र से जुड़ा सामान फैला पड़ा था और पानी में सफेद पन्नी से लिपटी टेप लगी एक पोटली तैर रही थी। शव की आशंका में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बंबा किनारे शराब की बोतल, लिपस्टिक, काजल, बिंदी और सिंदूर लगे पांच नींबू एक पन्नी में रखे मिले। इसे देख लोगों को लगा कि तंत्र-मंत्र के बाद किसी बच्चे का शव फेंका गया है। डर के कारण कोई भी पोटली को हाथ लगाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी से खींचकर पोटली बाहर निकाली। खोलने पर उसमें पुराने रजाई-गद्दे मिले। शव न मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घाटमपुर के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि शव पड़े होने की सूचना पर पतारा चौकी पुलिस मौके पर गई थी। जांच में सामने आया कि किसी ने तंत्र-मंत्र कर रजाई-गद्दों को शव की आकृति में पन्नी में भरकर बंबा में फेंका था। फिलहाल पुलिस पता लगा रही है कि यह शरारत किसने की।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • सीएचसी से बच्चा चोरी की कोशिश: आरोपी महिला पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी घाटमपुर सीएचसी से रविवार रात नवजात चोरी के प्रयास के मामले में परिजनों की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बम्हौरी गांव निवासी किसान अवनीश की पत्नी मंजू ने रविवार शाम बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद रात करीब 10 बजे खुद को स्टाफ नर्स बताकर आई एक महिला जांच के बहाने नवजात को लेकर भागने लगी। वार्ड के बाहर मौजूद पति अवनीश और सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि महिला पिछले एक सप्ताह में करीब 5 बार सीएचसी आ चुकी थी, जिससे रेकी की आशंका है। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है, लेकिन वह बार-बार बयान बदल रही है जिससे उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
    1
    सीएचसी से बच्चा चोरी की कोशिश: आरोपी महिला पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

घाटमपुर सीएचसी से रविवार रात नवजात चोरी के प्रयास के मामले में परिजनों की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बम्हौरी गांव निवासी किसान अवनीश की पत्नी मंजू ने रविवार शाम बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद रात करीब 10 बजे खुद को स्टाफ नर्स बताकर आई एक महिला जांच के बहाने नवजात को लेकर भागने लगी। वार्ड के बाहर मौजूद पति अवनीश और सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि महिला पिछले एक सप्ताह में करीब 5 बार सीएचसी आ चुकी थी, जिससे रेकी की आशंका है। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है, लेकिन वह बार-बार बयान बदल रही है जिससे उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    59 min ago
  • उत्तर प्रदेश में अंधविश्वास के चलते जड़ों के नाम पर एक मासूम बच्चे की छाती पर कुछ रखकर उसकी जान जोखिम में डाल दी गई। इस खतरनाक कृत्य से बच्चे की जान जा सकती थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश में अंधविश्वास के चलते जड़ों के नाम पर एक मासूम बच्चे की छाती पर कुछ रखकर उसकी जान जोखिम में डाल दी गई। इस खतरनाक कृत्य से बच्चे की जान जा सकती थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
    user_Media Prabhari
    Media Prabhari
    Salesperson कानपुर नगर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • एटा में खेत की मेड़ पर खूनी संघर्ष: दो भाइयों पर युवक को गोली मारने का आरोप
    1
    एटा में खेत की मेड़ पर खूनी संघर्ष: दो भाइयों पर युवक को गोली मारने का आरोप
    user_KPTV BHARAT NEWS
    KPTV BHARAT NEWS
    Media company कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • ATM में कैश की जगह सैलून, लोगों को कर रहा है हैरान एक अनोखा ‘एटीएम’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, बाहर SBI का बोर्ड और पूरा एटीएम सेटअप जस का तस है, लेकिन अंदर पैसे निकालने की मशीन नहीं बल्कि हेयर कटिंग सैलून चल रहा है, पहले यहां बैंक का एटीएम था, जिसे बंद होने के बाद इस जगह को किराये पर दे दिया गया, अब लोग यहां नकदी निकालने की उम्मीद में पहुंचते हैं, लेकिन अंदर सैलून देखकर हैरान रह जाते हैं
    1
    ATM में कैश की जगह सैलून, लोगों को कर रहा है हैरान

एक अनोखा ‘एटीएम’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, बाहर SBI का बोर्ड और पूरा एटीएम सेटअप जस का तस है, लेकिन अंदर पैसे निकालने की मशीन नहीं बल्कि हेयर कटिंग सैलून चल रहा है, पहले यहां बैंक का एटीएम था, जिसे बंद होने के बाद इस जगह को किराये पर दे दिया गया, अब लोग यहां नकदी निकालने की उम्मीद में पहुंचते हैं, लेकिन अंदर सैलून देखकर हैरान रह जाते हैं
    user_Soni Verma
    Soni Verma
    Voice of people Kanpur, Kanpur Nagar•
    1 hr ago
  • Write A to L in sequence, circle the same letter and snake A to Z Write A to L in sequence, circle the same letter and snake A to Z
    1
    Write A to L in sequence, circle the same letter and snake A to Z
Write A to L in sequence, circle the same letter and snake A to Z
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Teacher कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • एक अनोखा ‘एटीएम’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पटना के दानापुर में एक अनोखा ‘एटीएम’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बाहर SBI का बोर्ड और पूरा एटीएम सेटअप जस का तस है, लेकिन अंदर पैसे निकालने की मशीन नहीं बल्कि हेयर कटिंग सैलून चल रहा है। दरअसल, पहले यहां बैंक का एटीएम था, जिसे बंद होने के बाद इस जगह को किराये पर दे दिया गया। अब लोग यहां नकदी निकालने की उम्मीद में पहुंचते हैं, लेकिन अंदर सैलून देखकर हैरान रह जाते हैं।
    1
    एक अनोखा ‘एटीएम’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
पटना के दानापुर में एक अनोखा ‘एटीएम’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बाहर SBI का बोर्ड और पूरा एटीएम सेटअप जस का तस है, लेकिन अंदर पैसे निकालने की मशीन नहीं बल्कि हेयर कटिंग सैलून चल रहा है। दरअसल, पहले यहां बैंक का एटीएम था, जिसे बंद होने के बाद इस जगह को किराये पर दे दिया गया। अब लोग यहां नकदी निकालने की उम्मीद में पहुंचते हैं, लेकिन अंदर सैलून देखकर हैरान रह जाते हैं।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • bankon mein suvidha Tak niyukti ki Ada Jaisi anpadh aur kamjor logon ki madad ho sake aur public Aaye aam public ko raat mil sake aur lambi line se Mukti pakar log samay se ghar ja sake
    1
    bankon mein suvidha Tak niyukti ki Ada Jaisi anpadh aur kamjor logon ki madad ho sake aur public Aaye
aam public ko raat mil sake aur lambi line se Mukti pakar log samay se ghar ja sake
    user_Rajkumar
    Rajkumar
    Mechanic Kanpur, Kanpur Nagar•
    5 hrs ago
  • कूड़े के ढेर और भरी नालियां बनी अनवरगंज रेलवे स्टेशन की पहचान *अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर गंदगी का "विकास"* *कूड़े के ढेर और भरी नालियां बनी अनवरगंज रेलवे स्टेशन की पहचान*
    1
    कूड़े के ढेर और भरी नालियां बनी अनवरगंज रेलवे स्टेशन की पहचान
*अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर गंदगी का "विकास"*
*कूड़े के ढेर और भरी नालियां बनी अनवरगंज रेलवे स्टेशन की पहचान*
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.