logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब के नशे में विवाद का वीडियो वायरल और आरक्षी लाइन हाजिर विभागीय जांच शुरू बांदा। सोशल मीडिया पर एक आरक्षी के कथित रूप से शराब के नशे में पड़ोसी से विवाद करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस ने संबंधित आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया है, साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक आरक्षी अपने पड़ोसी से कथित रूप से नशे की हालत में वाद-विवाद करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया संबंधित आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया गया है तथा विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने भी वीडियो बयान जारी कर बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता अथवा सेवा की गरिमा के विपरीत किसी भी प्रकार के आचरण को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_Amod Kumar
Amod Kumar
रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

शराब के नशे में विवाद का वीडियो वायरल और आरक्षी लाइन हाजिर विभागीय जांच शुरू बांदा। सोशल मीडिया पर एक आरक्षी के कथित रूप से शराब के नशे में पड़ोसी से विवाद करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस ने संबंधित आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया है, साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक आरक्षी अपने पड़ोसी से कथित रूप से नशे की हालत में वाद-विवाद करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया संबंधित आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया गया है तथा विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने भी वीडियो बयान जारी कर बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता अथवा सेवा की गरिमा के विपरीत किसी भी प्रकार के आचरण को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद बांदा के विकासखंड महुआ परिसर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मीटिंग हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। जनपद बांदा के विकासखंड महुआ परिसर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मीटिंग हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना पर 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत आएगी, जबकि निर्माण कार्य को 9 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह मीटिंग हॉल विकासखंड स्तर पर होने वाली सरकारी बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।
    3
    जनपद बांदा के विकासखंड महुआ परिसर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मीटिंग हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 
जनपद बांदा के विकासखंड महुआ परिसर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मीटिंग हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना पर 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत आएगी, जबकि निर्माण कार्य को 9 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह मीटिंग हॉल विकासखंड स्तर पर होने वाली सरकारी बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर :पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र स्थित बीके राज फायर वर्क पटाखा फैक्ट्री में शनिवार दोपहर पटाखे धूप में सुखाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में फैक्ट्री परिसर में खेल रही एक बच्ची और एक बालक मामूली रूप से झुलस गए। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही थाना मुस्करा पुलिस, फायर सर्विस की टीम और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने आग पर शीघ्र ही पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पटाखा फैक्ट्री के अभिलेखों व सुरक्षा संबंधी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फैक्ट्री मालिक विनोद ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फैक्ट्री में मौजूद थे। पटाखों को धूप में सुखाने के लिए बाहर रखा गया था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि वहां खेल रही संतोष की बच्ची और उसका बेटा मामूली रूप से झुलस गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    2
    हमीरपुर :पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र स्थित बीके राज फायर वर्क पटाखा फैक्ट्री में शनिवार दोपहर पटाखे धूप में सुखाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में फैक्ट्री परिसर में खेल रही एक बच्ची और एक बालक मामूली रूप से झुलस गए। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत सामान्य है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मुस्करा पुलिस, फायर सर्विस की टीम और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने आग पर शीघ्र ही पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पटाखा फैक्ट्री के अभिलेखों व सुरक्षा संबंधी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फैक्ट्री मालिक विनोद ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फैक्ट्री में मौजूद थे। पटाखों को धूप में सुखाने के लिए बाहर रखा गया था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि वहां खेल रही संतोष की बच्ची और उसका बेटा मामूली रूप से झुलस गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हरदौली गांव निवासी वाहिद पुत्र अहमद अली शाह ने आज शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत किया है। जिसमें आरोप लगाया कि गांव के ही रहने वाले अफसर पुत्र रशीद ने मेरी पत्नी नूरजहां को एक वर्ष पहले भाग कर ले गया था, 6 अब मेरी पत्नी मुझे जान से मारने की धमकी दे रही है। जिसको लेकर आज तहसील दिवस पर ज्ञापन देने आए हैं।
    1
    हरदौली गांव निवासी वाहिद पुत्र अहमद अली शाह ने आज शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत किया है। जिसमें आरोप लगाया कि गांव के ही रहने वाले अफसर पुत्र रशीद ने मेरी पत्नी नूरजहां को एक वर्ष पहले भाग कर ले गया था, 6 अब मेरी पत्नी मुझे जान से मारने की धमकी दे रही है। जिसको लेकर आज तहसील दिवस पर ज्ञापन देने आए हैं।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मौदहा हमीरपुर रविंद्र बलमिक ravindra balmik maudaha hamirpur रविंद्र बलमिक r
    1
    मौदहा हमीरपुर रविंद्र बलमिक
ravindra balmik 
 maudaha hamirpur
रविंद्र बलमिक
r
    user_Ravindra balmik
    Ravindra balmik
    Security Guard मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बांदा की फल मंडियों में बढ़ी रौनक | किसानों और व्यापारियों के लिए अच्छी खबर | Banda Breaking News Today | Bundelkhand News उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की फल मंडियों में मौसमी फलों की आवक बढ़ रही है। किसान अपनी उपज लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं और खरीद-बिक्री की गतिविधियां तेज़ हो रही हैं। इससे स्थानीय व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है।
    1
    बांदा की फल मंडियों में बढ़ी रौनक | किसानों और व्यापारियों के लिए अच्छी खबर | Banda Breaking News Today | Bundelkhand News
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की फल मंडियों में मौसमी फलों की आवक बढ़ रही है। किसान अपनी उपज लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं और खरीद-बिक्री की गतिविधियां तेज़ हो रही हैं। इससे स्थानीय व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बांदा में सावन माह के पावन अवसर पर हर-हर महादेव कांवड़ सेना द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। बांदा में सावन माह के पावन अवसर पर हर-हर महादेव कांवड़ सेना द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस भव्य यात्रा में लगभग 1012 कांवड़िए पवित्र धाम चित्रकूट के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान पूरा शहर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासु, श्याम मोहन धुरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें।
    1
    बांदा में सावन माह के पावन अवसर पर हर-हर महादेव कांवड़ सेना द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई।
बांदा में सावन माह के पावन अवसर पर हर-हर महादेव कांवड़ सेना द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस भव्य यात्रा में लगभग 1012 कांवड़िए पवित्र धाम चित्रकूट के लिए रवाना हुए।
यात्रा के दौरान पूरा शहर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासु, श्याम मोहन धुरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर :तहसील दिवस में आवास की मांग को लेकर गरीब महिलाओं का प्रदर्शन, शिकायत पत्र छीने जाने का आरोप मौदाहा (हमीरपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) में शनिवार को ग्राम खंडेह की दर्जनभर महिलाओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि वे गरीब एवं अनुसूचित जाति वर्ग से हैं और वर्षों से कच्चे व जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन आज तक उन्हें किसी भी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिला। महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में 13 जुलाई को खंड विकास अधिकारी मौदाहा तथा 21 जुलाई को उपजिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में कच्चे मकानों में पानी भर जाता है, जिससे परिवारों का जीवन संकट में पड़ जाता है। ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि तहसील दिवस में शिकायत करने के दौरान उनका प्रार्थना पत्र बीच में ही छुड़ा लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में कई ऐसे लोगों को आवास योजना का लाभ मिल चुका है जिनके पास पक्के मकान और सैकड़ों बीघा कृषि भूमि है, जबकि वास्तविक पात्र एवं गरीब परिवार अब भी योजना से वंचित हैं। ग्रामीण महिला कुष्मा, उर्मिला, पूजा, पूनम, राजकली सहित अन्य महिलाओं ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र परिवारों को शीघ्र प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। आवेदन पत्र पर कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी दर्ज हैं।
    1
    हमीरपुर :तहसील दिवस में आवास की मांग को लेकर गरीब महिलाओं का प्रदर्शन, शिकायत पत्र छीने जाने का आरोप
मौदाहा (हमीरपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) में शनिवार को ग्राम खंडेह की दर्जनभर महिलाओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि वे गरीब एवं अनुसूचित जाति वर्ग से हैं और वर्षों से कच्चे व जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन आज तक उन्हें किसी भी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिला।
महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में 13 जुलाई को खंड विकास अधिकारी मौदाहा तथा 21 जुलाई को उपजिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में कच्चे मकानों में पानी भर जाता है, जिससे परिवारों का जीवन संकट में पड़ जाता है।
ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि तहसील दिवस में शिकायत करने के दौरान उनका प्रार्थना पत्र बीच में ही छुड़ा लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में कई ऐसे लोगों को आवास योजना का लाभ मिल चुका है जिनके पास पक्के मकान और सैकड़ों बीघा कृषि भूमि है, जबकि वास्तविक पात्र एवं गरीब परिवार अब भी योजना से वंचित हैं।
ग्रामीण महिला कुष्मा, उर्मिला, पूजा, पूनम, राजकली सहित अन्य महिलाओं ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र परिवारों को शीघ्र प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। आवेदन पत्र पर कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी दर्ज हैं।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जंतर मंतर पर गाली देने वाले बच्चों को किया मांफ *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान गाली देने वाले बच्चों को माफ़ करने का ऐलान किया है* *उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हें सुधारने का मौका भी मिलता है* *मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वे उन बच्चों को माफ़ करते हैं जिन्होंने उन्हें और उनकी स्वर्गीय मां को गालियां दीं* *वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल*
    1
    प्रधानमंत्री मोदी ने जंतर मंतर पर गाली देने वाले बच्चों को किया मांफ 
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान गाली देने वाले बच्चों को माफ़ करने का ऐलान किया है* 
*उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हें सुधारने का मौका भी मिलता है*
*मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वे उन बच्चों को माफ़ करते हैं जिन्होंने उन्हें और उनकी स्वर्गीय मां को गालियां दीं*
*वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल*
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हमीरपुर जनपद मुस्कुरा थाना क्षेत्र के इमलियागांव में लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | हमीरपुर 🚨 🔴 इमिलिया के लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट 💥 धमाके से गांव में मचा हड़कंप, प्रशासन जांच में जुटा ⚠️ बच्चों के घायल होने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि नहीं 🚔 पुलिस, राजस्व व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे 📄 फर्म के अभिलेख तलब, जांच के बाद होगी कार्रवाई 📍 मामला: मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया, हमीरपुर (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो)
    1
    हमीरपुर जनपद मुस्कुरा थाना क्षेत्र के इमलियागांव में लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट 
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | हमीरपुर 🚨
🔴 इमिलिया के लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट
💥 धमाके से गांव में मचा हड़कंप, प्रशासन जांच में जुटा
⚠️ बच्चों के घायल होने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि नहीं
🚔 पुलिस, राजस्व व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
📄 फर्म के अभिलेख तलब, जांच के बाद होगी कार्रवाई
📍 मामला: मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया, हमीरपुर
(मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो)
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.