logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीडीओ की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक सम्पन्न बहराइच l। शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निस्तारित किए गए संदर्भों की कार्रवाई का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए रैंकिंग में सुधार लाया जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जनसंतुष्टि का प्रतिशत किसी भी दशा में कम न होने पाए। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने संबंधित अधिकारी को संतुष्टी व असंतुष्टी की आख्या साथ में लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की मीटिंग कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। साथ ही विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ बहराइच सुन्दरेशा, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार, डीईएसटीओ घासीराम, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

21 hrs ago
user_Arshad Quddus Reporter
Arshad Quddus Reporter
Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago
e1987877-7af6-4063-b628-64ecb704d262

सीडीओ की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक सम्पन्न बहराइच l। शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य विकास

130a0751-c58c-4b67-b93f-61657ac84262

अधिकारी ने निर्देशित किया कि अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निस्तारित किए गए संदर्भों की कार्रवाई का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए रैंकिंग में सुधार लाया जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जनसंतुष्टि का प्रतिशत किसी भी दशा में कम न होने पाए।

8bda00e2-4526-4a3a-81f6-48150ff6f41a

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने संबंधित अधिकारी को संतुष्टी व असंतुष्टी की आख्या साथ में लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की मीटिंग कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

445a6f07-363d-4a88-a7dc-1a13f80292c5

कराया जाए। साथ ही विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ बहराइच सुन्दरेशा, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार, डीईएसटीओ घासीराम, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच। डीएम ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय में किया औचक निरीक्षण बहराइच। डीएम ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय में किया औचक निरीक्षण अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ की मौजूदगी का डीएम ने लिया जायजा दवाओं की उपलब्धता से लेकर साफ-सफाई तक व्यवस्थाओं की हुई पड़ताल पंजीकरण काउंटर पर अब तक 260 मरीजों के पर्चे बनने की जानकारी मिली तीमारदारों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बेंच लगाने के दिए निर्देश अस्पताल परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने को कहा ओपीडी में रोजाना 2 से 3 हजार मरीजों के पहुंचने की मिली जानकारी मरीजों को लंबी कतार से राहत देने के लिए टोकन व्यवस्था लागू करने के निर्देश इमरजेंसी, चिल्ड्रेन वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र का भी डीएम ने किया निरीक्षण।
    1
    बहराइच। डीएम ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय में किया औचक निरीक्षण
बहराइच। डीएम ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय में किया औचक निरीक्षण
अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ की मौजूदगी का डीएम ने लिया जायजा
दवाओं की उपलब्धता से लेकर साफ-सफाई तक व्यवस्थाओं की हुई पड़ताल
पंजीकरण काउंटर पर अब तक 260 मरीजों के पर्चे बनने की जानकारी मिली
तीमारदारों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बेंच लगाने के दिए निर्देश
अस्पताल परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने को कहा
ओपीडी में रोजाना 2 से 3 हजार मरीजों के पहुंचने की मिली जानकारी
मरीजों को लंबी कतार से राहत देने के लिए टोकन व्यवस्था लागू करने के निर्देश
इमरजेंसी, चिल्ड्रेन वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र का भी डीएम ने किया निरीक्षण।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बहराइच गांव के जर्जर रास्ते से ग्रामीण परेशान, आरसीसी सड़क निर्माण की मांग बरसात में रास्ते पर जलभराव से आवागमन प्रभावित, बच्चों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी बहराइच। विकास खंड रिसिया के ग्राम सभा करौंदा के मजरा भाग्गड़वा में जर्जर एवं कच्चे रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बहराइच को प्रार्थना पत्र देकर गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का मुख्य आवागमन मार्ग काफी समय से खराब हालत में है। बरसात के दिनों में रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा हो जाने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को होती है। प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता जर्जर होने के कारण बरसात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को मजबूरी में खेतों अथवा दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या होने के बावजूद अभी तक सड़क निर्माण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कराकर गांव के उक्त मार्ग पर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाए, जिससे आवागमन सुचारु हो सके और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी न उठानी पड़े। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द सड़क निर्माण की कार्रवाई करेगा। प्रार्थना पत्र पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अतुल साहू शालिक राम साहू हसमत अली आदि के हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान भी दर्ज हैं।
    4
    बहराइच गांव के जर्जर रास्ते से ग्रामीण परेशान, आरसीसी सड़क निर्माण की मांग
बरसात में रास्ते पर जलभराव से आवागमन प्रभावित, बच्चों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी
बहराइच। विकास खंड रिसिया के ग्राम सभा  करौंदा के मजरा भाग्गड़वा में जर्जर एवं कच्चे रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बहराइच को प्रार्थना पत्र देकर गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव का मुख्य आवागमन मार्ग काफी समय से खराब हालत में है। बरसात के दिनों में रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा हो जाने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को होती है।
प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता जर्जर होने के कारण बरसात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को मजबूरी में खेतों अथवा दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या होने के बावजूद अभी तक सड़क निर्माण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कराकर गांव के उक्त मार्ग पर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाए, जिससे आवागमन सुचारु हो सके और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी न उठानी पड़े।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द सड़क निर्माण की कार्रवाई करेगा। प्रार्थना पत्र पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अतुल साहू शालिक राम साहू हसमत अली  आदि के  हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान भी दर्ज हैं।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • GDP बढ़ी, लेकिन ज़िंदगी कब बदलेगी? विकास के दावों के बीच बच्चों की ये तस्वीर क्यों? देश की 7.8% GDP ग्रोथ को देखकर विकास का दावा करना आसान है, लेकिन सवाल ये है कि उस विकास का असर ज़मीन पर कितना दिख रहा है? वीडियो बिहार का बताया जा रहा है, जहाँ बच्चे नदी पार करके स्कूल जाने को मजबूर हैं। अगर आज़ादी के इतने साल बाद भी बच्चों को स्कूल पहुँचने के लिए ऐसी जोखिम भरी राह चुननी पड़े, तो सिर्फ GDP के आँकड़ों से विकास की तस्वीर पूरी नहीं हो सकती। सरकार ने अर्थव्यवस्था को निश्चित रूप से आगे बढ़ाया है, लेकिन असली कसौटी तब होगी, जब विकास का फायदा गाँव, गरीब और इन बच्चों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भी साफ दिखाई दे।
    1
    GDP बढ़ी, लेकिन ज़िंदगी कब बदलेगी?
विकास के दावों के बीच बच्चों की ये तस्वीर क्यों?
देश की 7.8% GDP ग्रोथ को देखकर विकास का दावा करना आसान है, लेकिन सवाल ये है कि उस विकास का असर ज़मीन पर कितना दिख रहा है?
वीडियो बिहार का बताया जा रहा है, जहाँ बच्चे नदी पार करके स्कूल जाने को मजबूर हैं। अगर आज़ादी के इतने साल बाद भी बच्चों को स्कूल पहुँचने के लिए ऐसी जोखिम भरी राह चुननी पड़े, तो सिर्फ GDP के आँकड़ों से विकास की तस्वीर पूरी नहीं हो सकती।
सरकार ने अर्थव्यवस्था को निश्चित रूप से आगे बढ़ाया है, लेकिन असली कसौटी तब होगी, जब विकास का फायदा गाँव, गरीब और इन बच्चों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भी साफ दिखाई दे।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • बहराइच पंखे में उतरे करंट से तीन लोग झुलसे, दो लखनऊ रेफर बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के गदामार खुर्द गांव में घर के पंखे में करंट उतरने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में ग्राम प्रधान के बड़े भाई और उनकी दो बेटियां करंट की चपेट में आ गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे में दो महिलाओं समेत एक पुरुष झुलसा है। घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों से ली गई।
    2
    बहराइच पंखे में उतरे करंट से तीन लोग झुलसे, दो लखनऊ रेफर

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के गदामार खुर्द गांव में घर के पंखे में करंट उतरने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में ग्राम प्रधान के बड़े भाई और उनकी दो बेटियां करंट की चपेट में आ गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे में दो महिलाओं समेत एक पुरुष झुलसा है। घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों से ली गई।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बाबा बिकल तथा दुर्गेश नंदिनी के बीच में हुआ जवाबी मुकाबला खचाखच भरी रही भीड़ नवाबगंज में मंगली नाथ मंदिर में हरतालिका तीज बहुत ही धूमधाम से बनाया गया आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर दुर्गेश नंदिनी तथा बाबा विकल द्वारा जवाबी कीर्तन का सुंदर आयोजन किया गया जिससे लोगों ने खूब सराहा
    1
    बाबा बिकल तथा दुर्गेश नंदिनी के बीच में हुआ जवाबी मुकाबला खचाखच भरी रही भीड़ 
नवाबगंज में मंगली नाथ मंदिर में हरतालिका तीज बहुत ही धूमधाम से बनाया गया आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर दुर्गेश नंदिनी तथा बाबा विकल द्वारा जवाबी कीर्तन का सुंदर आयोजन किया गया जिससे लोगों ने खूब सराहा
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में पुराने से पुराने मरीजों इलाज किया जाता है नाक कान गले रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच
    1
    जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में पुराने से पुराने मरीजों इलाज किया जाता है नाक कान गले 

रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ये अजगर का खौफनाक लाईव वीडियो जरूर देखे देखे इतना खौफनाक मंजर देखने वालों खडे हुए रोंगटे इलाके मे फैली दहशत ये अजगर का खौफनाक लाईव वीडियो जरूर देखे देखे इतना खौफनाक मंजर देखने वालों खडे हुए रोंगटे इलाके मे फैली दहशत
    1
    ये अजगर का खौफनाक लाईव वीडियो जरूर देखे देखे इतना खौफनाक मंजर देखने वालों खडे हुए रोंगटे इलाके मे फैली दहशत 
ये अजगर का खौफनाक लाईव वीडियो जरूर देखे देखे इतना खौफनाक मंजर देखने वालों खडे हुए रोंगटे इलाके मे फैली दहशत
    user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    Photographer Bahraich, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • बहराइच मटेरा थाना क्षेत्र में घर में सेंध लगाकर जेवरात चोरी करौंदा के मजरा भग्गड़वा गांव में वारदात, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर बहराइच। थाना मटेरा क्षेत्र के करौंदा के मजरा भग्गड़वा गांव में चोरों ने एक घर की दीवार में सेंध लगाकर जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़िता ने थाना मटेरा में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर की दीवार में सेंध लगाई और अंदर दाखिल होकर घर में रखे जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़िता की ओर से थाना मटेरा में दी गई शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी की घटना से क्षेत्र में लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय स्तर पर थाना मटेरा क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ मामलों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। भग्गड़वा गांव में हुई इस घटना में अब पुलिस के सामने अज्ञात चोरों की पहचान और चोरी गए जेवरात की बरामदगी की चुनौती है।
    4
    बहराइच मटेरा थाना क्षेत्र में घर में सेंध लगाकर जेवरात चोरी करौंदा के मजरा भग्गड़वा गांव में वारदात, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
बहराइच। थाना मटेरा क्षेत्र के करौंदा के मजरा भग्गड़वा गांव में चोरों ने एक घर की दीवार में सेंध लगाकर जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़िता ने थाना मटेरा में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर की दीवार में सेंध लगाई और अंदर दाखिल होकर घर में रखे जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।
पीड़िता की ओर से थाना मटेरा में दी गई शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी की घटना से क्षेत्र में लोगों में चिंता का माहौल है।
स्थानीय स्तर पर थाना मटेरा क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ मामलों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
भग्गड़वा गांव में हुई इस घटना में अब पुलिस के सामने अज्ञात चोरों की पहचान और चोरी गए जेवरात की बरामदगी की चुनौती है।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.