मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साफ कह दिया आम जनता एवं महिलाओं के हितों से कोई समझौता नहीं। *राँची।* झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की महिलाओं और आम जनता के हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार के नए खान-खनिज कानून (एमएमडीआर) 2026 के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं की गति को बनाए रखा है। केंद्र के नए नियमों के कारण राज्य को मिलने वाले खनिज सेस में भारी कटौती की आशंका है, जिसका असर मंईयां सम्मान और अबुआ आवास जैसी योजनाओं के बजट पर पड़ सकता है। इसके बावजूद, मुख्यमंत्री ने मंईयां सम्मान योजना की किस्त समय पर जारी करने अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। रक्षाबंधन के अवसर से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। योजना के तहत प्रदेश की लगभग 51 लाख लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में 2500-2500 रुपये की सम्मान राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।

- खूंटी में 12 रबीउल अव्वल का जूलूस जोश - खरोश के साथ निकाला गया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को खूंटी में जुलूस-ए-मुस्तफा जोश-खरोश के साथ निकाला गया. जुलूस की सदारत मौलाना मुफ्ती नफीस अहमद मजहरी ने की। इस दौरान उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सादगी, भाईचारे और इंसानियत के साथ अपना जीवन व्यतीत किया तथा लोगों की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जुलूस में इस्लाम के प्रमुख धार्मिक स्थलों मक्का, मदीना और मस्जिद-ए-अक्सा के साथ हिंद के प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. झांकियों के माध्यम से धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया गया. जुलूस को सफल बनाने में जन्नत नगर के सदर आसिफ इकबाल, नायब सदर एहसान अंसारी उर्फ पिंटू, सेक्रेटरी नईम अख्तर, नायब सेक्रेटरी मोहम्मद इरशाद, खजांची मोहम्मद शोएब आरजू सहित मस्जिद कमेटी के सदर जैनुल आबिदीन, नायब सदर मोहम्मद मजहर, सेक्रेटरी मोहम्मद साजिद, नायब सेक्रेटरी मेहताब, खजांची नौशाद भोला समेत महमूद, मोहम्मद इम्तियाज, अजहर, भोला, जमील, निजाम, मुजाहिद और जावेद ने सहयोग किया। इसके अलावे खूंटी अंजुमन के सदर जैद रैन, गुलाम गौस शाहिद, सेक्रेटरी मानन अंसारी, खालिद हुसैन, सफी सोनू समेत अन्य लोगों ने भी जुलूस के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उक्त जानकारी अरकम हुसैन उर्फ टिंकू बालक, मीडिया प्रभारी खूंटी ने दी।1
- लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे1
- न्यूज़ हेडलाइन गांव के लोग बोले—एप्लीकेशन देते-देते हार चुके हैं, रोड नहीं बना तो होगा उग्र आंदोलन! गांव के लोगों ने विधायक सांसद को दे डाली चुनौती,1
- मॉडल पंचायत का आंगनबाड़ी कभी भी भरभराकर गिर सकता है.? #shorts #shortvideo #ytshorts #youtubeshorts1
- मां जोगणियां भाग -२३&२४......A novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.1
- झारखंड की धरती में छिपा यूरेनियम, कैसे बदली देश की परमाणु कहानी? #Jharkhand #Uranium #Jadugoda #news झारखंड की धरती में छिपा यूरेनियम, कैसे बदली देश की परमाणु कहानी? #Jharkhand #Uranium #Jadugoda #news1
- 🌊 नेपाल की बाढ़ का असर बिहार तक! नेपाल में आई बाढ़ के बाद पश्चिमी चंपारण के बगहा में गंडक नदी के जलस्तर को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2-3 घंटे में जलस्तर बढ़ने का असर निचले इलाकों में दिख सकता है। 🚨 प्रशासन अलर्ट पर है, वहीं निचले इलाकों के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। #Bihar #BiharFlood #Bagaha #WestChamparan #GandakRiver #FloodAlert #BiharNews #LatestNews1
- वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत, किसानों ने मुआवजे की मांग की। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा प्रखंड के हरूहप्पा गांव निवासी देवनाथ धान के घर के पास में मंगलवार रात्रि करीब 10 बजे अचानक वज्रपात होने से पांच मवेशी की मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार वज्रपात की घटना देवनाथ धान के घर के पास हुई, जिसकी चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी आदिवासी समाज के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सहारा हैं. मवेशी की मौत से संबंधित किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार देवनाथ धान कि मवेशियों के मौत से करीब डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना कि जानकारी मिलने पर पशुपालन विभाग के कर्मी हरूहप्पा गांव पहुंच कर बुधवार को मवेशियों का पोस्टमार्टम के बाद सभी वज्रपात से मृत मवेशियों को ग्रामीणों के सहयोग से दफना दिया गया। हरूहप्पा गांव के ग्राम सभा अध्यक्ष राजेश संगा ने बताया कि घटना कि जानकारी जिला उपायुक्त खूंटी, अनुमंडल पदाधिकारी खूंटी व अंचल अधिकारी कर्रा को फोन के माध्यम से दिया गया, और भुक्तभोगी किसान देवनाथ धान को तत्काल मृत मवेशियों को दफनाने के लिए आर्थिक सहायता देने का मांग रखी गयी। लेकिन प्रशासन के तरफ से कोई सहयोग नहीं मिलने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश हैं।1