logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जन्माष्टमी के बाद अमेठी में गूंजी कान्हा की जयकार, हनुमानगढ़ी मंदिर में बरही पर भव्य भंडारे का आयोजन भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी के बाद 15 सितम्बर मंगलवार को अमेठी स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में बरही का भव्य आयोजन किया गया। भगवान श्री कृष्ण की बरही के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। दोपहर दो बजे से शुरू हुए विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी सब्जी , नुक्ति वितरित किया गया। मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि यह विशाल भंडारा देर रात 11 बजे तक संचालित किया जाएगा। जिसमे साढ़े चार हजार श्रद्धालुओं के प्रसाद की व्यस्था की गई है। जैसे-जैसे शाम बढ़ती गई, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती गई। लोगों ने कतारबद्ध मंदिर में प्रवेश कर जमीन पर बैठक हरे पत्तल में भगवान श्री कृष्ण की बरही का प्रसाद ग्रहण किया । आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बरही कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों की ओर से भंडारे में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाएं की गईं। मंदिर परिसर में देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। जन्माष्टमी के बाद आयोजित बरही को लेकर अमेठी के हनुमानगढ़ी मंदिर में दिनभर धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना की और इसे आस्था, सेवा व सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम बताया।

1 hr ago
user_Komal Gupta
Komal Gupta
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
4fbbca47-6f16-4d0c-b3a6-28a57ca63226

जन्माष्टमी के बाद अमेठी में गूंजी कान्हा की जयकार, हनुमानगढ़ी मंदिर में बरही पर भव्य भंडारे का आयोजन भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी के बाद 15 सितम्बर मंगलवार को अमेठी स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में बरही का भव्य आयोजन किया गया। भगवान श्री कृष्ण की बरही के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए

5f154fc0-e147-47f6-a83d-615b5ffd8bd8

और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। दोपहर दो बजे से शुरू हुए विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी सब्जी , नुक्ति वितरित किया गया। मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि यह विशाल भंडारा देर रात 11 बजे तक संचालित किया जाएगा। जिसमे साढ़े चार हजार श्रद्धालुओं के प्रसाद की व्यस्था की गई है। जैसे-जैसे शाम बढ़ती गई, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती गई। लोगों ने

f001cc82-c45f-4321-904f-969ecb4d6ad4

कतारबद्ध मंदिर में प्रवेश कर जमीन पर बैठक हरे पत्तल में भगवान श्री कृष्ण की बरही का प्रसाद ग्रहण किया । आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बरही कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों की

8d60c052-9eb9-4bcd-a4be-da17f25b54c5

ओर से भंडारे में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाएं की गईं। मंदिर परिसर में देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। जन्माष्टमी के बाद आयोजित बरही को लेकर अमेठी के हनुमानगढ़ी मंदिर में दिनभर धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना की और इसे आस्था, सेवा व सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम बताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी में प्रयोग करने वाले विभिन्न उपकरणों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद अमेठी।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.09.2026 को थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर साइकिल सवार अभियुक्त करम राज पुत्र स्व0 पूरन निवासी ग्राम हारीपुर बाजार तिराहा थाना पीपरपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त करम राज के कब्जे से लोहे की 01 हथौड़ी, लोहे की 01 छेनी, कुछ प्लास्टिक की बोतले व ईट पाथने का सांचा बरामद हुआ।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बाहर पडे लोगों का सामान व कबाड़ उठ लेता है जिससे लोगों को लगे की वह कबाड़ उठाने का काम करता है इसी हथौड़ी व छेनी से 08-09 दिन पहले मादापुर स्कूल के रसोई घर का ताला तोड़कर 01 गैस सिलेण्डर चोरी किया था जिसे लौटते समय एक गन्ने के खेत में छिपा दिया था।अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद हबरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी में प्रयोग करने वाले विभिन्न उपकरणों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद
अमेठी।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.09.2026 को थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर साइकिल सवार अभियुक्त करम राज पुत्र स्व0 पूरन निवासी ग्राम हारीपुर बाजार तिराहा थाना पीपरपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त करम राज के कब्जे से लोहे की 01 हथौड़ी, लोहे की 01 छेनी, कुछ प्लास्टिक की बोतले व ईट पाथने का सांचा बरामद हुआ।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बाहर पडे लोगों का सामान व कबाड़ उठ लेता है जिससे लोगों को लगे की वह कबाड़ उठाने का काम करता है इसी हथौड़ी व छेनी से 08-09 दिन पहले मादापुर स्कूल के रसोई घर का ताला तोड़कर 01 गैस सिलेण्डर चोरी किया था जिसे लौटते समय एक गन्ने के खेत में छिपा दिया था।अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद हबरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_पवन कुमार द्विवेदी
    पवन कुमार द्विवेदी
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गौरीगंज में सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो का अचानक खुला दरवाजा, तीन लोग घायल अमेठी। गौरीगंज के हनुमान तिराहा स्थित रायबरेली रोड पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो का अचानक दरवाजा खुलने से वहां से गुजर रहे तीन लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे ने सड़क किनारे वाहन खड़ा करते समय बरती जाने वाली सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के बाद दरवाजा खोलने से पहले आगे-पीछे जरूर देखें, ताकि पीछे से आ रहे वाहन या राहगीर इसकी चपेट में न आएं। थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसे को टाल सकती है।
    1
    गौरीगंज में सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो का अचानक खुला दरवाजा, तीन लोग घायल
अमेठी। गौरीगंज के हनुमान तिराहा स्थित रायबरेली रोड पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो का अचानक दरवाजा खुलने से वहां से गुजर रहे तीन लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे ने सड़क किनारे वाहन खड़ा करते समय बरती जाने वाली सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के बाद दरवाजा खोलने से पहले आगे-पीछे जरूर देखें, ताकि पीछे से आ रहे वाहन या राहगीर इसकी चपेट में न आएं। थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसे को टाल सकती है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग अमेठी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात पुलिस ने पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ जगदीशपुर कस्बे में गश्त की। इस दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन और शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की। अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना रहा। पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
    1
    अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग
अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग
अमेठी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात पुलिस ने पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ जगदीशपुर कस्बे में गश्त की। इस दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन और शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की। अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना रहा। पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *ऑपरेशन सजग के तहत आमजन को सतर्क एवं जागरूक रहने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में—* *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट।*
    1
    *ऑपरेशन सजग के तहत आमजन को सतर्क एवं जागरूक रहने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में—*
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट।*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद* *थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* *दिनांक: 15.09.2026* *महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस* में प्रकाश में आए अभियुक्त *सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू* बरामद किया गया। *घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण* — दिनांक 13.09.2026 को आगन्तुका द्वारा थाना धम्मौर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रातः करीब 04:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान घर की महिला द्वारा देख लिए जाने पर आरोपी द्वारा चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धम्मौर पर मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ का नाम प्रकाश में आया तथा प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को ग्राम पलिया, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* — सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 35 वर्ष। *बरामदगी—* एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन तथा एक अदद घटना में प्रयुक्त चाकू। *आपराधिक इतिहास—* मु0अ0सं0 317/2021, धारा 323/325/504 भा0द0वि0, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—* 1. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। 2. हे0का0 रमाकान्त यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। 3. का0 राजन यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
    1
    महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद*
*थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक: 15.09.2026*
*महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद*
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में,  श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस* में प्रकाश में आए अभियुक्त *सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू* बरामद किया गया।
*घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण* — दिनांक 13.09.2026 को आगन्तुका द्वारा थाना धम्मौर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रातः करीब 04:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान घर की महिला द्वारा देख लिए जाने पर आरोपी द्वारा चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धम्मौर पर मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ का नाम प्रकाश में आया तथा प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को ग्राम पलिया, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* — सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 35 वर्ष।
*बरामदगी—* एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन  तथा एक अदद घटना में प्रयुक्त चाकू।
*आपराधिक इतिहास—*  मु0अ0सं0 317/2021, धारा 323/325/504 भा0द0वि0, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
1. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
2. हे0का0 रमाकान्त यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
3. का0 राजन यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घोड़े को मारी टक्कर: घोड़े का पैर टूटा, चालक मौके से फरार सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घोड़े को टक्कर मार दी। यह घटना लंभुआ-गरयें मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घोड़े का दाहिना पैर टूट गया और वह वहीं गिर पड़ा। अर्जुनपुर की ओर से आ रही SPS ईंट उद्योग की बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर घोड़े और उसके घुड़सवार से टकरा गई। सैतापुर सराय निवासी किशन सिंह का चालक उनके घोड़े को लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। अच्छी बात यह रही कि घोड़े पर सवार चालक बाल-बाल बच गया, उसे हल्की चोटें आईं। टक्कर के बाद ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली भी पलट गई। घटना होते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं छोड़ दी। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल घोड़े के मालिक किशन सिंह से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    4
    बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घोड़े को मारी टक्कर: घोड़े का पैर टूटा, चालक मौके से फरार
सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घोड़े को टक्कर मार दी। यह घटना लंभुआ-गरयें मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घोड़े का दाहिना पैर टूट गया और वह वहीं गिर पड़ा।
अर्जुनपुर की ओर से आ रही SPS ईंट उद्योग की बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर घोड़े और उसके घुड़सवार से टकरा गई। सैतापुर सराय निवासी किशन सिंह का चालक उनके घोड़े को लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
अच्छी बात यह रही कि घोड़े पर सवार चालक बाल-बाल बच गया, उसे हल्की चोटें आईं। टक्कर के बाद ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली भी पलट गई। घटना होते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं छोड़ दी।
राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल घोड़े के मालिक किशन सिंह से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *अमेठी में बसपा का संगठन मजबूत करने पर जोर, 30 लोगों ने ली सदस्यता* *भेंटुआ, अमेठी।* विकासखंड भेंटुआ के सेक्टर कोरारी हीरशाह में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर और बूथ समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संगठन की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का मंत्र दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है और कानून का राज केवल बसपा शासन में ही कायम हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और बहन मायावती के शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी का दावा है कि इनमें 13 लोग समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेठी की चारों विधानसभा सीटों पर बसपा जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 2027 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बहन मायावती के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और वे प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
    2
    *अमेठी में बसपा का संगठन मजबूत करने पर जोर, 30 लोगों ने ली सदस्यता*
*भेंटुआ, अमेठी।* विकासखंड भेंटुआ के सेक्टर कोरारी हीरशाह में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर और बूथ समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संगठन की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का मंत्र दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है और कानून का राज केवल बसपा शासन में ही कायम हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और बहन मायावती के शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी का दावा है कि इनमें 13 लोग समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेठी की चारों विधानसभा सीटों पर बसपा जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 2027 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बहन मायावती के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और वे प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सकरसी में मौत को दावत दे रहा झूलता बिजली का तार, विभाग बेखबर!* हाथ उठाते ही छू सकता है करंट, बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही एलटी लाइन; शंभुगंज हादसे के बाद भी नहीं चेता विभाग लंभुआ/सुलतानपुर। सकरसी ग्राम पंचायत के मौजा मधुकरिया में विद्युत विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। गांव को जाने वाली एलटी विद्युत लाइन इतनी नीचे झूल रही है कि राहगीर यदि सामान्य तौर पर हाथ ऊपर उठाए तो तार की चपेट में आ सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर तार झूल रहा है, वहां से शंभुगंज, अलीपुर और अमारी समेत कई ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग गुजरता है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों बाइक सवार, राहगीर, किसान और स्कूली वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मोड़ लेते समय तार से वाहन सवार या राहगीर के संपर्क में आने का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान से करीब दो से ढाई किलोमीटर दूर शंभुगंज में पूर्व में विद्युत हादसा हो चुका है, इसके बावजूद विभाग ने सबक नहीं लिया। कहीं खंभे के अभाव में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत लाइन खींची गई है तो कहीं तार बुरी तरह झूल रहे हैं। ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों है। उनका कहना है कि यदि समय रहते तार को ऊंचा कर व्यवस्थित नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है और इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है। वहीं स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा से भी हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को इस जानलेवा खतरे से निजात दिलाने की अपील की गई है। सवाल यही है—क्या हादसे के बाद जागेगा विभाग या हादसे से पहले ही टूटेगी कुंभकर्णी नींद
    1
    सकरसी में मौत को दावत दे रहा झूलता बिजली का तार, विभाग बेखबर!* 
हाथ उठाते ही छू सकता है करंट, बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही एलटी लाइन; शंभुगंज हादसे के बाद भी नहीं चेता विभाग
लंभुआ/सुलतानपुर।
सकरसी ग्राम पंचायत के मौजा मधुकरिया में विद्युत विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। गांव को जाने वाली एलटी विद्युत लाइन इतनी नीचे झूल रही है कि राहगीर यदि सामान्य तौर पर हाथ ऊपर उठाए तो तार की चपेट में आ सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।
सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर तार झूल रहा है, वहां से शंभुगंज, अलीपुर और अमारी समेत कई ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग गुजरता है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों बाइक सवार, राहगीर, किसान और स्कूली वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मोड़ लेते समय तार से वाहन सवार या राहगीर के संपर्क में आने का खतरा और बढ़ जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान से करीब दो से ढाई किलोमीटर दूर शंभुगंज में पूर्व में विद्युत हादसा हो चुका है, इसके बावजूद विभाग ने सबक नहीं लिया। कहीं खंभे के अभाव में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत लाइन खींची गई है तो कहीं तार बुरी तरह झूल रहे हैं।
ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों है। उनका कहना है कि यदि समय रहते तार को ऊंचा कर व्यवस्थित नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है और इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है। वहीं स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा से भी हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को इस जानलेवा खतरे से निजात दिलाने की अपील की गई है।
सवाल यही है—क्या हादसे के बाद जागेगा विभाग या हादसे से पहले ही टूटेगी कुंभकर्णी नींद
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • अजगर के चंगुल में फंसने से बकरी की मौत, गांव में दहशत अजगर के चंगुल में फंसने से बकरी की मौत, गांव में दहशत अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में अजगर के चंगुल में फंसने से एक बकरी की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केशवपुर निवासी पीड़ित राम बचन वर्माकी बकरी को अजगर ने अपना शिकार बना लिया। अजगर के चंगुल में फंसने से बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल वन विभाग को फोन कर दी। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और न ही मौके पर टीम पहुंची। इधर ग्रामीणों ने अजगर और मृत बकरी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसके बाद से मामला चर्चा में आ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अजगर की मौजूदगी से बच्चों और पशुओं को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने और पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    अजगर  के  चंगुल  में फंसने  से  बकरी की  मौत, गांव  में  दहशत

अजगर के चंगुल में फंसने से बकरी की मौत, गांव में दहशत
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में अजगर के चंगुल में फंसने से एक बकरी की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केशवपुर निवासी  पीड़ित राम बचन वर्माकी बकरी को अजगर ने अपना शिकार बना लिया। अजगर के चंगुल में फंसने से बकरी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल वन विभाग को फोन कर दी। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और न ही मौके पर टीम पहुंची।
इधर ग्रामीणों ने अजगर और मृत बकरी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसके बाद से मामला चर्चा में आ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अजगर की मौजूदगी से बच्चों और पशुओं को खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने और पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.