logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया के जन्मदिवस पर सपा कार्यालय ककोर में आयोजित हुआ कार्यक्रम औरैया। महान समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में एक विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश बाबू गौतम, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी औरैया ने की, जबकि संचालन पार्टी के प्रवक्ता अनवर सिंह यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के जीवन, विचारों और उनके समाजवादी आंदोलन में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समरथ पाल (एसआईआर प्रभारी, जनपद औरैया), पूर्व मंत्री विनोद यादव ‘कक्का’ तथा वरिष्ठ समाजसेवी लालजी शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाज में समानता, सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि डॉ. लोहिया का पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके विचारों को आत्मसात करें और समाजवादी मूल्यों को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें महेश कठेरिया (पूर्व जिलाध्यक्ष, एससी/एसटी प्रकोष्ठ), श्रीमती मीना कठेरिया (प्रदेश सदस्य, महिला सभा), नरसिंह यादव (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), महेंद्र त्रिपाठी, नन्हू प्रधान, योगेश विसारिया, वैकुंठ यादव, क्षत्रपाल सिंह वर्मा, लालजी गुप्ता, गौरव यादव, वी.पी. यादव, राम सिंह पाल, मनीष कठेरिया, राजकुमार गौतम तथा राजन यादव प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. लोहिया के आदर्शों को अपनाने और समाज में समता व न्याय स्थापित करने का संकल्प लिया।

2 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया के जन्मदिवस पर सपा कार्यालय ककोर में आयोजित हुआ कार्यक्रम औरैया। महान समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में एक विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश बाबू गौतम, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी औरैया ने की, जबकि संचालन पार्टी के प्रवक्ता अनवर सिंह यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के जीवन, विचारों और उनके समाजवादी आंदोलन में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समरथ पाल (एसआईआर प्रभारी, जनपद औरैया), पूर्व मंत्री विनोद यादव ‘कक्का’ तथा वरिष्ठ समाजसेवी लालजी शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाज में समानता, सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि डॉ. लोहिया का पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके विचारों को आत्मसात करें और समाजवादी मूल्यों को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें महेश कठेरिया (पूर्व जिलाध्यक्ष, एससी/एसटी प्रकोष्ठ), श्रीमती मीना कठेरिया (प्रदेश सदस्य, महिला सभा), नरसिंह यादव (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), महेंद्र त्रिपाठी, नन्हू प्रधान, योगेश विसारिया, वैकुंठ यादव, क्षत्रपाल सिंह वर्मा, लालजी गुप्ता, गौरव यादव, वी.पी. यादव, राम सिंह पाल, मनीष कठेरिया, राजकुमार गौतम तथा राजन यादव प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. लोहिया के आदर्शों को अपनाने और समाज में समता व न्याय स्थापित करने का संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया के महामण्डलेश्वर शिवम महाराज बनाए गए जनबलके अंगाध्यक्ष, सेना के 4 अंग मनबल, तनबल, धनबल और जनबल से सुरक्षित होगा सनातन धर्म, प्राचीन सैन्य विज्ञान 9 स्तरीय पदानुक्रम और 20 विभागों में बटी होगी शंकराचार्य चतुरंगिणी, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज के संरक्षण में आदिशक्ति गौरक्षा अखाड़ा की कमान शिवम महाराज को सौपी, पीतांबेश्वर सरकार शिवम महाराज का इटावा टिक्सी मंदिर में स्थित है विट्ठल आश्रम, जनपद के लिये गौरव का विषय।
    1
    औरैया के महामण्डलेश्वर शिवम महाराज बनाए गए जनबलके अंगाध्यक्ष,
सेना के 4 अंग मनबल, तनबल, धनबल और जनबल से सुरक्षित होगा सनातन धर्म,
प्राचीन सैन्य विज्ञान 9 स्तरीय पदानुक्रम और 20 विभागों में बटी होगी शंकराचार्य चतुरंगिणी,
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज के संरक्षण में आदिशक्ति गौरक्षा अखाड़ा की कमान शिवम महाराज को सौपी,
पीतांबेश्वर सरकार शिवम महाराज का इटावा टिक्सी मंदिर में स्थित है विट्ठल आश्रम,
जनपद के लिये गौरव का विषय।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • औरैया ,वाराणसी के श्रीविद्यामठ से जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने किया सेना का ऐलान, औरैया के महामण्डलेश्वर शिवम महाराज बनाए गए *जनबल* के अंगाध्यक्ष, सेना के 4 अंग मनबल, तनबल, धनबल और जनबल से सुरक्षित होगा सनातन धर्म, प्राचीन सैन्य विज्ञान 9 स्तरीय पदानुक्रम और 20 विभागों में बटी होगी शंकराचार्य चतुरंगिणी, *शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज के संरक्षण में आदिशक्ति गौरक्षा अखाड़ा की कमान शिवम महाराज को सौपी,* पीतांबेश्वर सरकार शिवम महाराज का इटावा टिक्सी मंदिर में स्थित है विट्ठल आश्रम, जनपद के लिये गौरव का विषय।
    1
    औरैया ,वाराणसी के श्रीविद्यामठ से जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने किया सेना का ऐलान,
औरैया के महामण्डलेश्वर शिवम महाराज बनाए गए *जनबल* के अंगाध्यक्ष,
सेना के 4 अंग मनबल, तनबल, धनबल और जनबल से सुरक्षित होगा सनातन धर्म,
प्राचीन सैन्य विज्ञान 9 स्तरीय पदानुक्रम और 20 विभागों में बटी होगी शंकराचार्य चतुरंगिणी,
*शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज के संरक्षण में आदिशक्ति गौरक्षा अखाड़ा की कमान शिवम महाराज को सौपी,*
पीतांबेश्वर सरकार शिवम महाराज का इटावा टिक्सी मंदिर में स्थित है विट्ठल आश्रम,
जनपद के लिये गौरव का विषय।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर में पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। गांव निवासी जूली पत्नी राजकुमार ने सोमवार की दोपहर 2 बजे कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार वह अपने भाई के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मायके आई हुई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि उसके भाई ने गुस्से में आकर उसके साथ और उनकी मां सत्यवती के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में दोनों को चोटें आई हैं। मारपीट के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल अवस्था में जूली और उनकी मां को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह से की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर में पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। गांव निवासी जूली पत्नी राजकुमार ने सोमवार की दोपहर 2 बजे कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के अनुसार वह अपने भाई के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मायके आई हुई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि उसके भाई ने गुस्से में आकर उसके साथ और उनकी मां सत्यवती के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में दोनों को चोटें आई हैं। मारपीट के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल अवस्था में जूली और उनकी मां को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह से की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया : वाराणसी के श्रीविद्यामठ से जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने किया सेना का ऐलान,औरैया के महामण्डलेश्वर शिवम महाराज बनाए गए जनबल के अंगाध्यक्ष, सेना के 4 अंग मनबल, तनबल, धनबल और जनबल से सुरक्षित होगा सनातन धर्म,प्राचीन सैन्य विज्ञान 9 स्तरीय पदानुक्रम और 20 विभागों में बटी होगी शंकराचार्य चतुरंगिणी,शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज के संरक्षण में आदिशक्ति गौरक्षा अखाड़ा की कमान शिवम महाराज को सौपी,पीतांबेश्वर सरकार शिवम महाराज का इटावा टिक्सी मंदिर में स्थित है विट्ठल आश्रम,जनपद के लिये गौरव का विषय।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया : वाराणसी के श्रीविद्यामठ से जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने किया सेना का ऐलान,औरैया के महामण्डलेश्वर शिवम महाराज बनाए गए जनबल के अंगाध्यक्ष, सेना के 4 अंग मनबल, तनबल, धनबल और जनबल से सुरक्षित होगा सनातन धर्म,प्राचीन सैन्य विज्ञान 9 स्तरीय पदानुक्रम और 20 विभागों में बटी होगी शंकराचार्य चतुरंगिणी,शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज के संरक्षण में आदिशक्ति गौरक्षा अखाड़ा की कमान शिवम महाराज को सौपी,पीतांबेश्वर सरकार शिवम महाराज का इटावा टिक्सी मंदिर में स्थित है विट्ठल आश्रम,जनपद के लिये गौरव का विषय।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • बेरोजगारी से रोजगार ढूढ़ने पर मजबूर महिलाओ जे साथ धोखा धडी का मामला आया सामने...
    3
    बेरोजगारी से रोजगार ढूढ़ने पर मजबूर महिलाओ जे साथ धोखा धडी का मामला आया सामने...
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया। पीड़ित महिलाओं ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में लिखित शिकायत दी। पीड़िता ने बताया कि स्मार्ट वैल्यू आईटी संस्था ने लोगों को जोडती रही और उनसे रुपये जमा कराती रही और अब धोखाधड़ी हुई। करीब 3 सैकड़ा से अधिक महिलाओं के साथ लाखो रूपए की धोखाधड़ी होने की बात कही।
    1
    औरैया।  पीड़ित महिलाओं ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में लिखित शिकायत दी। पीड़िता ने बताया कि स्मार्ट वैल्यू आईटी संस्था ने लोगों को जोडती रही और उनसे रुपये जमा कराती रही और अब धोखाधड़ी हुई। करीब 3 सैकड़ा से अधिक महिलाओं के साथ लाखो रूपए की धोखाधड़ी होने की बात कही।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 *धुरंधर 2 का 'खौफ': पाकिस्तान की गलियों में जासूसों की तलाश!* धुरंधर 2 के बाद पाकिस्तान में ख़ौफ़ का माहौल है। अब पुलिस और स्थानीय लोग पाकिस्तान लयारी जैसे इलाकों में लोग भारतीय जासूसों की तलाश कर रहे हैं। ऐसी खबरें चल रही हैं कि फिल्म देखने के बाद पाकिस्तान में खौफ का माहौल है और लोग "हमज़ा अली मज़ारी" (फिल्म का पात्र) जैसे जासूसों को ढूंढ रहे हैं। फिल्म में पाकिस्तान विरोधी सामग्री और वहां के आतंकी नेटवर्क को दिखाए जाने के कारण इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए केवल 4 दिनों में दुनिया भर में लगभग ₹750 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने भारतीय सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
    1
    💥 *बड़ी खबर*💥
*धुरंधर 2 का 'खौफ': पाकिस्तान की गलियों में जासूसों की तलाश!*
धुरंधर 2 के बाद पाकिस्तान में ख़ौफ़ का माहौल है। अब पुलिस और स्थानीय लोग पाकिस्तान लयारी जैसे इलाकों में लोग भारतीय जासूसों की तलाश कर रहे हैं। ऐसी खबरें चल रही हैं कि फिल्म देखने के बाद पाकिस्तान में खौफ का माहौल है और लोग "हमज़ा अली मज़ारी" (फिल्म का पात्र) जैसे जासूसों को ढूंढ रहे हैं। फिल्म में पाकिस्तान विरोधी सामग्री और वहां के आतंकी नेटवर्क को दिखाए जाने के कारण इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। धुरंधर 2  ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए केवल 4 दिनों में दुनिया भर में लगभग ₹750 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने भारतीय सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • इस गन्दे पानी को कस्वावासी पीने के प्रयोग में ला रहे हैं जिससे कस्बे में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है अगर समय रहते गन्दा पानी बन्द नही किया गया समूचा नगर भंयकर बीमारी की चपेट में होगा जनपद के फफूंद नगर पंचायत द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति के दावों के अलावा जमीनी हकीकत निराशाजनक है, पानी के साथ कीड़े और गंदा पानी आ रहा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही से महीनों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। टंकी सप्लाई में खराब या यू कहे कचड़ायुक्त पानी आ रहा है जिससे घर में पहुंचने वाला पानी कही जान लेवा न बन जाये। कस्बे के मुहल्ला तिवारियान के बाशिन्दो ने वीडियो बनाकर पेयजल की हकीकत वया की है
    1
    इस गन्दे पानी को कस्वावासी पीने के प्रयोग में ला रहे हैं जिससे कस्बे में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है अगर समय रहते गन्दा पानी बन्द नही किया गया समूचा नगर भंयकर बीमारी की चपेट में होगा
जनपद के फफूंद नगर पंचायत द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति के दावों के अलावा जमीनी हकीकत निराशाजनक है,  पानी के साथ कीड़े और गंदा पानी आ रहा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही से महीनों से गंदा  पानी सप्लाई  हो रहा है।
टंकी सप्लाई में खराब या यू कहे कचड़ायुक्त पानी आ रहा है जिससे घर में पहुंचने वाला पानी कही जान लेवा न बन जाये।
कस्बे के मुहल्ला तिवारियान के बाशिन्दो ने वीडियो बनाकर पेयजल की हकीकत वया की है
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.