Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jamshedpur to Orissa for just travelling and exploring While Driving the car a beautiful nature captured
Viro kumar
Jamshedpur to Orissa for just travelling and exploring While Driving the car a beautiful nature captured
More news from Begusarai and nearby areas
- बिहार के बेगूसराय में गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मुसेपुर पंप के पास एक ट्रक ने दम्पत्ति को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में मातम छा गया है।1
- दरभंगा के गौड़ाबौराम स्थित परवत्ता में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।1
- बेगूसराय- कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित, दिए कई निर्देश कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में सर्वप्रथम आरटीपीएस के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान तेघड़ा अंचल में एक मामला निर्धारित समयावधि के बाद भी लंबित पाया गया, जिस पर जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी तेघड़ा को अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.1
- Nitish Kumar मतलब का दुनिया हे ‼️ यहां किसी का कोई हमदर्द नहीं होता जब तक आपका जरूरत हे तब तक आपसे मतलब हे जरूरत निकल जाने के बाद अपना तो दूर पहचानने से भी इनकार कर देते हैं1
- बेगूसराय. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय कर्मचारी प्रक्षेत्रीय संघ दरभंगा एवं बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल । एस बी एस एस कालेज बेगूसराय कर्मचारी इकाई संघ अपनी 15 सूत्री लम्बित मांगों जिसे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विगत समझौता में माना जा चुका है।ज्ञात हो शिक्षकेत्तर कर्मियो द्वारा काला बिल्ला लगा कर उक्त माँग को धरातल पर लागू करने के लिए दिनांक 10.04.26 से 15.04.26 तक प्रतिदिन अपराह्न 01:30 से 2:00 तक प्रधानाचार्य कार्यालय का घेराव भी किया था। आज का कार्यक्रम इकाई संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अजमल एवं सचिव डॉ मुकेश कुमार के नेतृत्व में सभी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल कर प्राचार्य कक्ष का घेराव किया। इकाई अध्यक्ष ने जानकारी दी 14.10.2024 को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी माँग को लिखित समझौता पत्र से माना पर उसका अनुपालन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आज तक नहीं हुआ। शिक्षकेत्तर कर्मियो के समर्थन में इकाई शिक्षक संघ के सचिव एवं एल एन मुटा के महासचिव डॉ नीलेश कुमार एल एन मूटा के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार डॉ मोहम्मद परवेज डॉ गोबिंद पासवान डॉ विवेक कुमार सिंहा डॉ विद्या सागर आदि ने कलमबंद हड़ताल का समर्थन किया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकेत्तर कर्मियों धीरज कुमार,राजीव कुमार,कुमार गौरव,स्वाती कुमारी,अरुण मालाकार,रामसेवक कुमार, कुंदन कुमार,अनिल पोद्दार,सलित कुमार झा,कारी सिंह,भानू चौधरी,समीर कुमार,मोहम्मद अजमल और अमित कुमार की भागीदारी रही।3
- एमडीएम (MDM) खाने से नौहट्टा के चंद्रायण स्कूली बच्चे बीमार नौहट्टा,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहट्टा में मची अफरा-तफरी, चंद्रायण के दर्जनों बच्चे एमडीएम खाने से हुए बीमार सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत चंद्रायण क्षेत्र में मिड-डे मील (MDM) का भोजन खाने से करीब एक दर्जन बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नौहट्टा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि विद्यालय में दोपहर का भोजन करने के कुछ ही समय बाद बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत की। वर्तमान स्थिति: अस्पताल में डॉक्टरों की टीम बच्चों की देखरेख में जुटी है। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ बच्चों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, जबकि कुछ का इलाज अभी जारी हैँ घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक अस्पताल और स्कूल पहुंचे। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही और भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों और नौहट्टा थाना प्रभारी नोट अफ्रीकन विकास पदाधिकारी प्रिया भारती को मामले की जानकारी दे दी गई है। खाने के सैंपल की जांच और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की जा सकती है।1
- बेगूसराय के अरवा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में ग्रिल गिरने से एक छात्र की मौत हो गई। इस दुखद घटना से बछवाड़ा थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। परिजनों में मातम छाया है और स्कूल में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।1
- गौड़ाबौराम विधायक सुजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू रहेगा। उनका यह बयान राज्य में नीति के भविष्य को लेकर जारी अटकलों को खत्म करता है।1
- मक्रमपुर गाम का सड़क बुड़ा हाल है सरकार इस ओर ध्यान दे2