मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत को सड़क परियोजना की सौगात, धूनाघाट–रीठा साहिब मार्ग के डामरीकरण हेतु ₹161.40 लाख स्वीकृत। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत को सड़क परियोजना की सौगात, धूनाघाट–रीठा साहिब मार्ग के डामरीकरण हेतु ₹161.40 लाख स्वीकृत। चम्पावत 30 मार्च 2026, सूवि। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत अंतर्गत धूनाघाट–भिंगराडा–रीठा साहिब मोटर मार्ग (SH-64) के किमी 168.00 से स्वामी अवधेशानन्द पब्लिक स्कूल तक सड़क के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य को महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की गई है। उत्तराखंड शासन द्वारा इस परियोजना के लिए कुल ₹161.40 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। लगभग 2.45 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना हेतु चालू वित्तीय वर्ष में प्रारंभिक धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है तथा संबंधित अधिशासी अभियंता को कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सभी तकनीकी मानकों एवं डंपिंग जोन से संबंधित प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पर्यावरणीय संतुलन बना रहे और सड़क दीर्घकालिक रूप से सुरक्षित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनपद के समग्र विकास के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह सड़क मार्ग सामरिक एवं स्थानीय आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा आमजन को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

- चंपावत:*अ0उ0नि0 मनोज वर्मा को अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई1
- खेलो इंडिया अस्मिता सिटी वॉलीबॉल लीग 2025-26 का भव्य समापन, टनकपुर स्टेडियम ने जीता खिताब, फाइनल में सिटी कॉन्वेंट खटीमा को हराया। चम्पावत 30 मार्च 2026, सूवि। खेलो इंडिया अस्मिता सिटी वॉलीबॉल लीग 2025-26 का दो दिवसीय आयोजन 29 एवं 30 मार्च को टनकपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 मार्च को टनकपुर के कोतवाल श्री चेतन सिंह रावत द्वारा किया गया, जिसमें जनपद की कुल 14 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टनकपुर स्टेडियम और सिटी कॉन्वेंट खटीमा की टीमें फाइनल में पहुंचीं। रोमांचक फाइनल मुकाबले में टनकपुर स्टेडियम की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिटी कॉन्वेंट खटीमा को 25-22, 25-12 से पराजित कर लीग का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी एवं पूर्णागिरी मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी रहे। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट, वॉलीबॉल एसोसिएशन चंपावत के अध्यक्ष श्री अवतार सिंह एवं सचिव श्री चंदन सिंह मेवाड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डी.के. सिंह सहित स्टेडियम के कोच, वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं अन्य खेलों के प्रतिभागी मौजूद रहे। वहीं समापन दिवस पर बॉक्सिंग कोच श्री ललित कुंवर, शारीरिक शिक्षिका श्रीमती कल्पना आर्य, वरिष्ठ खिलाड़ी उमेश पाण्डे, जगदेव सिंह, अमन जोशी, साक्षी सिंह, विवेक सिंह, शुभम रावत सहित अनेक खिलाड़ी, टीम मैनेजर एवं कोच उपस्थित रहे।1
- Post by 🚨👑MR. SINGH1
- Post by Perfect rana ji1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma2
- अल्मोड़ा। जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर अवरोध पैदा करने वाले ठेकेदार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार जाखनदेवी क्षेत्र में एक ठेकेदार द्वारा सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री रख दी गई थी, जिससे आमजन की आवाजाही और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। साथ ही सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया गया। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को भविष्य में सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी है।1
- मेहनत का रंग दिखा… बच्चों ने रचा रिकॉर्ड, वार्षिक समारोह में गूंजा तालियों का शोर1
- चम्पावत:*जिलाधिकारी मनीष कुमार की अपील रंग लाई, अर्थ ऑवर पर चम्पावत ने अंधेरे में दिखाया जागरूकता का उजाला*1