अयोध्या में दि रामा रिजेड रेजिडेंसी होटल का भव्य शुभारंभ, अतिथियों के ठहरने और खान-पान की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध बिपिन पांडेय संवाददाता अजेय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या दि रामा रिजेड रेजिडेंसी होटल का हुआ भव्य शुभारंभ अयोध्या। श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में चूड़ामणि चौराहा स्थित भावदीय स्कूल के सामने दि रामा रिजेड रेजिडेंसी होटल का भव्य शुभारंभ हुआ। होटल के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में सम्मानित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। होटल के प्रोपराइटर श्री मृदुल शुक्ला एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अमरेश मौर्य ने बताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होटल में आधुनिक एवं आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। होटल में एलिवेटर, स्टे इंप्रेस लग्जरी रूम, बैंक्विट हॉल सहित विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों को कुशल कारीगरों द्वारा तैयार कराने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि यहां आने वाले अतिथियों को बेहतर ठहरने और खान-पान की सुविधा मिल सके। शुभारंभ समारोह में पहुंचे सभी सम्मानित अतिथियों का होटल प्रबंधन की ओर से आभार व्यक्त किया गया। होटल प्रबंधन ने विश्वास जताया कि अयोध्या आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को यहां बेहतर आतिथ्य और सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।
अयोध्या में दि रामा रिजेड रेजिडेंसी होटल का भव्य शुभारंभ, अतिथियों के ठहरने और खान-पान की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध बिपिन पांडेय संवाददाता अजेय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या दि रामा रिजेड रेजिडेंसी होटल का हुआ भव्य शुभारंभ अयोध्या। श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में चूड़ामणि चौराहा स्थित भावदीय स्कूल के
सामने दि रामा रिजेड रेजिडेंसी होटल का भव्य शुभारंभ हुआ। होटल के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में सम्मानित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। होटल के प्रोपराइटर श्री मृदुल शुक्ला एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अमरेश मौर्य ने बताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान
में रखते हुए होटल में आधुनिक एवं आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। होटल में एलिवेटर, स्टे इंप्रेस लग्जरी रूम, बैंक्विट हॉल सहित विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों को कुशल कारीगरों द्वारा तैयार कराने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि यहां
आने वाले अतिथियों को बेहतर ठहरने और खान-पान की सुविधा मिल सके। शुभारंभ समारोह में पहुंचे सभी सम्मानित अतिथियों का होटल प्रबंधन की ओर से आभार व्यक्त किया गया। होटल प्रबंधन ने विश्वास जताया कि अयोध्या आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को यहां बेहतर आतिथ्य और सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।
- अयोध्या। ट्यूशन पढ़ने गई किशोरी लापता, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने ब्रेकिंग अयोध्या। ट्यूशन पढ़ने गई किशोरी लापता, ट्यूशन पढ़ने वाले टीचर रोहित पर बहला फुसला कर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप, स्कूटी पर बिठाकर ले जा रहा टीचर रोहित सीसीटीवी में आया नजर, किशोरी के पिता की तहरीर पर रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर दोनों को कर रही तलाश, कोतवाली बीकापुर के जोहन गांव का मामला।2
- रामनगरी अयोध्या में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम,बाजारों में लड्डू गोपाल के सुंदर-सुंदर वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, मोर पंख और झूले से दुकानें सजी रामनगरी अयोध्या में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। बाजारों में लड्डू गोपाल के सुंदर-सुंदर वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, मोर पंख और झूले से दुकानें सजी हुई हैं। जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग अपने घरों में विराजमान लड्डू गोपाल के लिए नए कपड़े, मटकी, बांसुरी और सजावट का सामान खरीद रहे हैं। दुकानदार मूनू सैनी ने बताया - "हमारे पास मटकी है, बांसुरी है, भगवान की मूर्तियां हैं, मोर पंख है, मोर पंखी वाले झूले हैं, फूलों की सजावट का पूरा सामान है। हम 10 साल से ये दुकान लगा रहे हैं। इस दिन का इंतजार रहता है कि कब जन्माष्टमी आए। दुकानदारी ठीक चल रही है, सब लड्डू गोपाल की कृपा है।"2
- पर्यटन की दुनिया में आपका स्वागत है यदि आप किसी स्थल पर कही जाने का मुड़ बना रहे हैं तो सभी देश भर में नदी उफान पर चल रही है सवाधान सतर्कता से कही भी नदी में स्नान करे सिर्फ घाट पर ही स्नान करे, नही तो स्थानीय नागरिकों से पूछ ले की कहा पर स्नान करे, और यह भी ख्याल रखे की बीच धार मे स्नान नही करना चाहिए सावधानी बनाये रखे।।।। ।। Aaj subah times।। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,, पर्यटन की दुनिया में आपका स्वागत है यदि आप किसी स्थल पर कही जाने का मुड़ बना रहे हैं तो सभी देश भर में नदी उफान पर चल रही है सवाधान सतर्कता से कही भी नदी में स्नान करे सिर्फ घाट पर ही स्नान करे, नही तो स्थानीय नागरिकों से पूछ ले की कहा पर स्नान करे, और यह भी ख्याल रखे की बीच धार मे स्नान नही करना चाहिए सावधानी बनाये रखे।।।। ।। Aaj subah times।। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,,1
- राजनीतिक अखाड़ा बनता जा रहा कंदेला गांव आज मृतक राम लगन मौर्य के परिजन से मिलेंगे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य। अयोध्या राजनीतिक अखाड़ा बनता जा रहा कंदेला गांव आज मृतक राम लगन मौर्य के परिजन से मिलेंगे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सरकारी जमीन कब्जाने के चक्कर में गई दो लोगों की जान दोनों तरफ से कई रिपोर्ट दर्ज पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गोली कांड और बम कांड के बाद हुई हिस्ट्रीशीटर राम लगन मौर्य की हत्या में मुख्य आरोपी राज सिंह हिस्ट्रीशीटर समेत 5 के जेल जाने के बाद भी माहौल में राजनीतिक गर्मी बरकरार है कोई पिता की हत्या का बदला बता रहा है तो कोई आगे देश देखेगा ऐसी बातों से माहौल में गर्मी उत्पन्न कर रहा है वही पूराकलंदर पुलिस इन नेताओं के चक्कर में लोलक की चाल में आ गई है कभी इनके लिए सुरक्षा तो कभी उनके लिए सुरक्षा में व्यस्थ हो जा रही है 2 मार्च 2026 की सुबह आरोप है कि मौर्या पक्ष द्वारा सरकारी जमीन से निकले सार्वजनिक रास्ते को रोका जा रहा था जिसपर मृतक सूर्यभान सिंह एवं उनके परिवार द्वारा विरोध किया गया जिसमें चटकी लाठियां फूटे सर आगजनी और गोली बाजी के बीच इलाज के दौरान सूर्यभान सिंह की मृत्यु हो गई वही फिर कुछ दिन बाद आरोप लगा कि मौर्या पक्ष द्वारा सूर्यभान के भाई पर गोली चलाई गई जिसमें नामजद मुक़दमा दर्ज होने के बाद घटना के समय की लोकेशन आरोपियों की कही दूसरे जिले में पाई गई फिर मामला सुलगता रहा और 25 अगस्त को एक नया अपराध का इतिहास रच उठा जिसमें पिता का बदला लेने के लिए राज सिंह एवं उनके साथियों ने बम कांड और गोली चलाकर दहसत का इतिहास रच दिया फिर क्या पुलिस लाइन ऑर्डर के लिए जो हो सका विधि व्यस्था से कार्य करती रही और 5 को गिरफ्तार किया फिर क्या चुनाव करीब था सभी ने अपने वर्ग व्यस्था अनुसार पार्टी अनुसार अपने अपने अनुसार अपने समर्थकों के लिए न्याय मांगने लगे और राजनीतिक नेताओं का जमावड़ा शुरू होने लगा जिसमें बृहस्पतिवार को फिर पूराकलंदर थाने के अंतर्गत कंदैला गांव में अपनी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक स्वामी प्रसाद मौर्य ने आने की बात कह डाली स्वामी प्रसाद मौर्य कोई नए विवादित चेहरे नहीं है सनातन धर्म के विरुद्ध अनाप सनाप बयान से अक्सर चर्चा में रहते है अब अयोध्या पुलिस उस विवादित स्थल पर पुलिस चौकी बनाकर सरकारी जमीन को सरकार के कब्जे में लेने का मन बना चुकी है जिसकी जल्द ही प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगा4
- तमंचा सटाकर बुजुर्ग दंपत्ति से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार सोने की चेन, पल्सर बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद; तीसरा आरोपी फरार अयोध्या। थाना तारुन क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ति के साथ तमंचा सटाकर चेन लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक 27 अगस्त को तारुन थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ति के साथ तमंचा सटाकर चेन लूट की घटना हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सर्विलांस, सीडीआर, बीटीएस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। पुलिस ने मोहित वर्मा पुत्र ललखन वर्मा, निवासी ग्राम कोल्हमपुर विसेन, थाना नवाबगंज, गोंडा तथा अमर निषाद उर्फ डमरू पुत्र आशाराम निषाद, निवासी ग्राम दुल्लापुर, थाना नवाबगंज, गोंडा को गिरफ्तार किया है। दोनों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल तीसरा आरोपी राम बाबू निषाद पुत्र चन्द्रबली, निवासी ग्राम मल्हान का पुरवा, दुल्लापुर, थाना नवाबगंज, गोंडा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। कार्रवाई एसएसपी अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में थाना तारुन पुलिस टीम ने की।1
- नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आएं : मोहम्मद साबिर* *नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आएं : मोहम्मद साबिर* सोहावल। नेपाल में आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए साथी सामाजिक सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं मुंबई के कारोबारी मोहम्मद साबिर ने देशवासियों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि आपदा कहीं भी और किसी पर भी आ सकती है, इसलिए मानवता के नाते सभी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार नेपाल के पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर से भी सामर्थ अनुसार सहायता की जा रही है।1
- कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने जारी किया पत्र बिग ब्रेकिंग अयोध्या। कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने जारी किया पत्र। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर संदेश महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज ने देशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण इस बार जन्माष्टमी पर मथुरा नहीं जाएंगे महंत नृत्य गोपालदास। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नेतृत्व में साधु-संतों द्वारा कारसेवा के निर्णय पर साथ खड़े होने का दिया संकल्प। कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का जताया विश्वास । पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने की जताई उम्मीद। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भी अध्यक्ष हैं महंत नृत्य गोपाल दास।3
- अयोध्या में कल बहुजन आंदोलन महासभा आरक्षण बचाओ-आरक्षण बढ़ाओ को लेकर बड़ा पैदल मार्च निकालेगी। अयोध्या में कल बहुजन आंदोलन महासभा आरक्षण बचाओ-आरक्षण बढ़ाओ को लेकर बड़ा पैदल मार्च निकालेगी। दोपहर 12 से 2 बजे तक गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा। मुख्य मांगों में यूपी के 22 विभागों में OBC, SC, ST, अल्पसंख्यक आरक्षण घोटाले पर कार्रवाई और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के इस्तीफे, आरक्षण सुरक्षा की लिखित गारंटी, जातीय जनगणना कराकर आबादी के अनुपात में शिक्षा, A ग्रेड नौकरियों, प्राइवेट कॉर्पोरेट और मीडिया में आरक्षण, NFS और बैकलॉग भर्ती व्यवस्था खत्म कर खाली पदों पर भर्ती, कॉलेजियम सिस्टम खत्म कर जजों की नियुक्ति में पारदर्शिता और आरक्षण, और रिक्त पदों पर भर्ती, समान कार्य-समान वेतन व निजीकरण खत्म कर स्थायी नियुक्ति की मांग शामिल है।3
- आधी रात गूंजा नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा जनमानस (मनगढ़ प्रतापगढ़) भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जिलेभर में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों से लेकर घरों तक विशेष सजावट की गई देर रात तक भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। जैसे ही घड़ी की सुई मध्यरात्रि पर पहुंची, मंदिरों में घंटे-घड़ियाल और शंखनाद से वातावरण गूंज उठा, श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में जयकारे लगाए और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया लोगों ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घरों और मंदिरों में बाल गोपाल की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। कहीं भगवान श्रीकृष्ण को झूले में विराजमान कराया गया तो कहीं माखन-मिश्री और अन्य भोग अर्पित किए गए। बच्चों में भी पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला शाम होते ही प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी, मंदिर परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। भक्ति गीतों और कृष्ण भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया श्रद्धालु देर रात तक भगवान के जन्म का इंतजार करते रहे। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही विशेष आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया कई स्थानों पर श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण की झांकियों और गीता के संदेश पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने कृष्ण जन्म और उनकी बाल लीलाओं का जीवंत मंचन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, बच्चों ने कृष्ण और राधा का रूप धारण कर कार्यक्रमों में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल उत्सव नहीं, बल्कि धर्म, सत्य, कर्म और मानवता का संदेश देने वाला पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से कर्म को जीवन का आधार बताते हुए अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया यही कारण है कि जन्माष्टमी का पर्व आज भी समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करता है। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रमुख धार्मिक स्थलों और बाजारों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही, कुल मिलाकर जन्माष्टमी पर पूरा क्षेत्र कृष्णभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ब्यूरो रिपोर्ट2