logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का मातृशक्ति को बड़ा तोहफा, 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा, 27 से 29 अगस्त तक सभी बहनों को सहयात्री सहित फ्री सफर_____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर, 26 अगस्त 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ योजना का शुभारम्भ किया और रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दिनांक 27 से 29 अगस्त 2026 तक प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनों को अंग वस्त्र/साड़ी व मिष्ठान का उपहार भेंट कर सम्मानित किया और 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ का सांकेतिक स्मार्ट कार्ड, साड़ी व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ भी किया गया।मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों एवं बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में महिला कल्याण, सुरक्षा, रोजगार एवं महिला स्वावलंबन से संबंधित चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसका असर देश एवं प्रदेश के प्रगति के हर क्षेत्रों में महिलाएं एवं बेटियां अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर चरितार्थ कर रही हैं। उन्होंने प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले के दौर की याद दिलाते हुए कहा कि आज देश एवं प्रदेश में माताओं, बेटियों एवं बहनों को पूरी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं आजादी के साथ हर क्षेत्रों में कार्य करने की स्वतंत्रता मिली है, जिससे महिलाओं के जीवन स्तर, शैक्षिक स्तर, रोजगार एवं समृद्धि में आशानुरूप परिणाम दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर योजना का केंद्र बिंदु महिलाएं एवं बेटियां हैं जो अपने स्वावलंबन एवं कार्य कुशलता के दम पर समाज में आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं एवं बेटियों की विकास के हर क्षेत्रों जैसे एफपीओ, ओडीओपी, एमएसएमई एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम में भागीदारी बढ़ रही है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया गया है। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं, बेटियों को हर क्षेत्रों में पूरी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा भयमुक्त वातावरण में अपनी प्रतिभा को निखारने, संवारने के साथ-साथ देश एवं प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। इसी क्रम में संत कबीर नगर में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती चारू चौधरी जी की अध्यक्षता में जनपद में ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ योजना एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में मातृशक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित भारी संख्या में उपस्थित माताओं, बहनों व बेटियों द्वारा देखा और सुना गया। मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा उपस्थित माताओं एवं बहनों को साड़ी व मिष्ठान का उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सभी माताओं, बहनों व बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ बहन की सुरक्षा, सम्मान की जिम्मेदारी एक भाई लेता है, इसका प्रतीक है और इसी दिशा में देश एवं प्रदेश की समस्त बहनों की सुरक्षा, सम्मान की जिम्मेदारी मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समृद्धि एवं विकास के हर स्तर पर महिलाओं एवं बेटियों के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं को लागू कर साकार किया है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं से आह्वान किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं कल्याण हेतु विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में स्वयं जागरूक रहें तथा अन्य बहनों को भी जागरूक करें, जिससे उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्षाबंधन से पूर्व प्रदेश की माताओं और बहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा उपहार दिया है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उपस्थित सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की समस्त महिलाओं को तीन दिन निःशुल्क यात्रा सुविधा एवं 60 वर्ष अथवा उससे ऊपर की माताओं को आजीवन उत्तर प्रदेश में निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा की सौगात देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारे प्रदेश एवं जनपद की हमारी माताएं, बहनें एवं बेटियां पूरी स्वतंत्रता एवं निडरता के साथ विकास के हर क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थित दर्ज करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा से लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और विवाह तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला एवं बेटियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान कर रही है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश की 60 वर्ष या अधिक आयु की माताओं को ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’’ कार्ड का शुभारंभ एवं प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों एवं बेटियों को 27 से 29 अगस्त 2026 तक निःशुल्क बस यात्रा सुविधा की सौगात दिए जाने पर हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं माताओं, बहनों एवं बेटियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने समस्त मातृशक्ति को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है और जनपद की समस्त महिलाओं एवं बेटियों से योजनाओं के बारे में जागरूक रहने एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया तथा संबंधित विभागों से योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा उर्मिला त्रिपाठी, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य संगीता वर्मा, रजनी पाण्डेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्षा भाजपा सुनीता अग्रहरि, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ऊषा पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन प्रजापति सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं भारी संख्या में सम्मानित माताएं, बहनें एवं बेटियां आदि उपस्थित रहीं।

3 hrs ago
user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
5f0fde3b-e101-4800-bbd9-db9257c59a0e

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का मातृशक्ति को बड़ा तोहफा, 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा, 27 से 29 अगस्त तक सभी बहनों को सहयात्री सहित फ्री सफर_____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर, 26 अगस्त 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ योजना का शुभारम्भ किया और रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दिनांक 27 से 29 अगस्त 2026 तक प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनों को अंग वस्त्र/साड़ी व मिष्ठान का उपहार भेंट कर सम्मानित किया और 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ का सांकेतिक स्मार्ट कार्ड, साड़ी व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ भी किया गया।मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों एवं बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में महिला कल्याण, सुरक्षा, रोजगार एवं महिला स्वावलंबन से संबंधित चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसका असर देश एवं प्रदेश के प्रगति के हर क्षेत्रों में महिलाएं एवं बेटियां अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर चरितार्थ कर रही हैं। उन्होंने प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले के दौर की याद दिलाते हुए कहा कि आज देश एवं प्रदेश में माताओं, बेटियों एवं बहनों को पूरी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं आजादी के

f7c8719f-8943-4385-8e4c-24a59fbbd3e5

साथ हर क्षेत्रों में कार्य करने की स्वतंत्रता मिली है, जिससे महिलाओं के जीवन स्तर, शैक्षिक स्तर, रोजगार एवं समृद्धि में आशानुरूप परिणाम दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर योजना का केंद्र बिंदु महिलाएं एवं बेटियां हैं जो अपने स्वावलंबन एवं कार्य कुशलता के दम पर समाज में आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं एवं बेटियों की विकास के हर क्षेत्रों जैसे एफपीओ, ओडीओपी, एमएसएमई एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम में भागीदारी बढ़ रही है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया गया है। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं, बेटियों को हर क्षेत्रों में पूरी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा भयमुक्त वातावरण में अपनी प्रतिभा को निखारने, संवारने के साथ-साथ देश एवं प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। इसी क्रम में संत कबीर नगर में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती चारू चौधरी जी की अध्यक्षता में जनपद में ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ योजना एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में मातृशक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित भारी संख्या में उपस्थित माताओं, बहनों व बेटियों द्वारा देखा और सुना गया। मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा उपस्थित माताओं एवं बहनों को साड़ी व मिष्ठान का उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सभी माताओं, बहनों व बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ बहन की सुरक्षा, सम्मान

566ec711-c322-4fa2-9e11-5b3930f2453d

की जिम्मेदारी एक भाई लेता है, इसका प्रतीक है और इसी दिशा में देश एवं प्रदेश की समस्त बहनों की सुरक्षा, सम्मान की जिम्मेदारी मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समृद्धि एवं विकास के हर स्तर पर महिलाओं एवं बेटियों के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं को लागू कर साकार किया है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं से आह्वान किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं कल्याण हेतु विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में स्वयं जागरूक रहें तथा अन्य बहनों को भी जागरूक करें, जिससे उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्षाबंधन से पूर्व प्रदेश की माताओं और बहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा उपहार दिया है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उपस्थित सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की समस्त महिलाओं को तीन दिन निःशुल्क यात्रा सुविधा एवं 60 वर्ष अथवा उससे ऊपर की माताओं को आजीवन उत्तर प्रदेश में निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा की सौगात

c82355d4-6ef1-4c78-a194-4c87655652e8

देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारे प्रदेश एवं जनपद की हमारी माताएं, बहनें एवं बेटियां पूरी स्वतंत्रता एवं निडरता के साथ विकास के हर क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थित दर्ज करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा से लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और विवाह तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला एवं बेटियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान कर रही है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश की 60 वर्ष या अधिक आयु की माताओं को ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’’ कार्ड का शुभारंभ एवं प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों एवं बेटियों को 27 से 29 अगस्त 2026 तक निःशुल्क बस यात्रा सुविधा की सौगात दिए जाने पर हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं माताओं, बहनों एवं बेटियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने समस्त मातृशक्ति को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है और जनपद की समस्त महिलाओं एवं बेटियों से योजनाओं के बारे में जागरूक रहने एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया तथा संबंधित विभागों से योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा उर्मिला त्रिपाठी, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य संगीता वर्मा, रजनी पाण्डेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्षा भाजपा सुनीता अग्रहरि, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ऊषा पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन प्रजापति सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं भारी संख्या में सम्मानित माताएं, बहनें एवं बेटियां आदि उपस्थित रहीं।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • गोरखपुर के पिपरई विधानसभा सीट पर किसका होगा कब्जा,भारतीय जनता पार्टी किस पर जताएगी भरोसा....
    1
    गोरखपुर के पिपरई विधानसभा सीट पर किसका होगा कब्जा,भारतीय जनता पार्टी किस पर जताएगी भरोसा....
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    28 min ago
  • chhote bacche ne police Kanoon se poochha Aisa sawal sab har Koi rah Gaya hairan.. please support me and comment like share follow me my profile aap sabhi ko Dil Se dhanyvad please support Me..
    1
    chhote bacche ne police Kanoon se poochha Aisa sawal sab har Koi rah Gaya hairan..
please support me and comment like share follow me my profile aap sabhi ko Dil Se dhanyvad please support Me..
    user_Vivek Gond
    Vivek Gond
    Student union Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत महुली पुलिस मुस्तैद, क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा विभिन्न जुलूसों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर बारावफात त्यौहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा व्यापक एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। त्योहार के दृष्टिगत थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों के दौरान पुलिस बल द्वारा अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों पर पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी की जा रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों में स्वयं भ्रमण कर मौके की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की मुस्तैदी का निरीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी विजिबिलिटी, सतर्कता एवं सक्रियता के साथ उपस्थित रहें, आमजन से विनम्र व्यवहार करें तथा किसी भी छोटी-बड़ी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। महुली पुलिस द्वारा त्यौहार से पूर्व ही जुलूस के आयोजकों, प्रमुख व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों से लगातार संवाद एवं समन्वय स्थापित किया गया। सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई तथा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया। वर्तमान में थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है। पुलिस बल पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है तथा जुलूसों के दौरान लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। त्यौहार की ड्यूटी में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए यह केवल एक सामान्य ड्यूटी नहीं, बल्कि जनविश्वास की परीक्षा और पुलिस की जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। सड़क पर दिखाई देने वाला प्रत्येक पुलिसकर्मी आमजन के लिए सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में पुलिस बल की सक्रियता, स्थानीय लोगों का सहयोग तथा आपसी भाईचारा मिलकर त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने की मजबूत आधारशिला बन रहे हैं।
    3
    बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत महुली पुलिस मुस्तैद, क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा विभिन्न जुलूसों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर 
बारावफात त्यौहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन,  अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा व्यापक एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। त्योहार के दृष्टिगत थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों के दौरान पुलिस बल द्वारा अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों पर पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी की जा रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों में स्वयं भ्रमण कर मौके की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की मुस्तैदी का निरीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी विजिबिलिटी, सतर्कता एवं सक्रियता के साथ उपस्थित रहें, आमजन से विनम्र व्यवहार करें तथा किसी भी छोटी-बड़ी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। महुली पुलिस द्वारा त्यौहार से पूर्व ही जुलूस के आयोजकों, प्रमुख व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों से लगातार संवाद एवं समन्वय स्थापित किया गया। सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई तथा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया। वर्तमान में थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है। पुलिस बल पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है तथा जुलूसों के दौरान लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। त्यौहार की ड्यूटी में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए यह केवल एक सामान्य ड्यूटी नहीं, बल्कि जनविश्वास की परीक्षा और पुलिस की जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। सड़क पर दिखाई देने वाला प्रत्येक पुलिसकर्मी आमजन के लिए सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में पुलिस बल की सक्रियता, स्थानीय लोगों का सहयोग तथा आपसी भाईचारा मिलकर त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने की मजबूत आधारशिला बन रहे हैं।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर गूंजा भाईचारे का संदेश। मोहरीपुर-शेखपुरा, गोरखपुर में जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन दर्शन और नैतिक संदेश को जुलूस के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। गोरखपुर हलचल न्यूज़ से बातचीत में कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी जिंदगी आपसी भाईचारा, सौहार्द, सद्भाव और प्रेम की शिक्षा दी। उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारना हर अनुयायी का नैतिक कर्तव्य है।
    1
    जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर गूंजा भाईचारे का संदेश।
मोहरीपुर-शेखपुरा, गोरखपुर में जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन दर्शन और नैतिक संदेश को जुलूस के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
गोरखपुर हलचल न्यूज़ से बातचीत में कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी जिंदगी आपसी भाईचारा, सौहार्द, सद्भाव और प्रेम की शिक्षा दी। उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारना हर अनुयायी का नैतिक कर्तव्य है।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Court reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दुबई से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर UP पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, जालसाजी कर था फरार  बैंक आफ बड़ौदा में फर्जी दस्तावेज लगाकर 39.70 लाख रुपये का लोन लेने के आरोपित सिपाही नितेश कुमार यादव को कैंट थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार नितेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। विदेश से लौटने के दौरान 23 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में लिया गया। इसके बाद कैंट पुलिस उसे गोरखपुर लेकर आई। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। 33 वर्षीय नितेश कुमार यादव देवरिया जिले के भाटपाररानी के जोगउर गांव का रहने वाला है। बैंक आफ बड़ौदा गोरखपुर के उप क्षेत्रीय प्रमुख आशीष सिंह ने 16 अगस्त 2024 को कैंट थाने में नितेश यादव समेत छह लोगों के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद नितेश विदेश चला गया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 23 अगस्त को विदेश से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे अभिरक्षा में लिया गया। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस वहां पहुंची और उसे हिरासत में लेकर गोरखपुर लाई।
    1
    दुबई से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर UP पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, जालसाजी कर था फरार 
बैंक आफ बड़ौदा में फर्जी दस्तावेज लगाकर 39.70 लाख रुपये का लोन लेने के आरोपित सिपाही नितेश कुमार यादव को कैंट थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार नितेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विदेश से लौटने के दौरान 23 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में लिया गया। इसके बाद कैंट पुलिस उसे गोरखपुर लेकर आई। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
33 वर्षीय नितेश कुमार यादव देवरिया जिले के भाटपाररानी के जोगउर गांव का रहने वाला है। बैंक आफ बड़ौदा गोरखपुर के उप क्षेत्रीय प्रमुख आशीष सिंह ने 16 अगस्त 2024 को कैंट थाने में नितेश यादव समेत छह लोगों के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद नितेश विदेश चला गया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 23 अगस्त को विदेश से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे अभिरक्षा में लिया गया। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस वहां पहुंची और उसे हिरासत में लेकर गोरखपुर लाई।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • कम से कम आठ की मौत, नेपाल के हिमालयी जिलों में तबाही — 105 भारतीय लापता काठमांडू/नई दिल्ली, 26 अगस्त (एजेंसी)। नेपाल के तिब्बत-सीमावर्ती हिमालयी जिलों में आई भयंकर फ्लैश फ्लड में कम से कम आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें 105 भारतीय नागरिक शामिल हैं। बाढ़ ने पहाड़ी घाटियों से होकर गुजरते हुए बस्तियों, सड़कों और प्रमुख हाइड्रोपावर सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है। प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिए गए हैं। नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर और आपदा प्रतिक्रिया दल भेजे गए हैं जो नुकसान का आकलन कर रहे हैं और नदी किनारे रहने वाले नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर तुरंत जाने की अपील कर रहे हैं। नदियों का बहाव कीचड़ और मलबे से भरे तेज प्रवाह में दिख रहा है जिसने रास्ते और आधारभूत संरचनाएँ बहा दीं। दृश्यों में भारी पानी घाटियों को तहस-नहस करता दिखाई दिया है और बचाव कार्य जारी हैं। अधिकारियों ने कहा है कि मौसम और कठिन भूभाग के कारण राहत व बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हैं और प्रभावितों तक मदद पहुंचाने के लिए अभियान तेज कर दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय सहयोग की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय प्रशासन लापता लोगों की सूची और क्षति के पूर्ण आंकड़ों का संकलन कर रहा है। भारतीय अधिकारियों ने बताया है कि वे प्रभावित भारतीय नागरिकों की तलाश और सहायता के लिए संबंधित दलों के साथ समन्वय कर रहे हैं।
    1
    कम से कम आठ की मौत, नेपाल के हिमालयी जिलों में तबाही — 105 भारतीय लापता
काठमांडू/नई दिल्ली, 26 अगस्त (एजेंसी)। नेपाल के तिब्बत-सीमावर्ती हिमालयी जिलों में आई भयंकर फ्लैश फ्लड में कम से कम आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें 105 भारतीय नागरिक शामिल हैं। बाढ़ ने पहाड़ी घाटियों से होकर गुजरते हुए बस्तियों, सड़कों और प्रमुख हाइड्रोपावर सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है।
प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिए गए हैं। नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर और आपदा प्रतिक्रिया दल भेजे गए हैं जो नुकसान का आकलन कर रहे हैं और नदी किनारे रहने वाले नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर तुरंत जाने की अपील कर रहे हैं। नदियों का बहाव कीचड़ और मलबे से भरे तेज प्रवाह में दिख रहा है जिसने रास्ते और आधारभूत संरचनाएँ बहा दीं।
दृश्यों में भारी पानी घाटियों को तहस-नहस करता दिखाई दिया है और बचाव कार्य जारी हैं। अधिकारियों ने कहा है कि मौसम और कठिन भूभाग के कारण राहत व बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हैं और प्रभावितों तक मदद पहुंचाने के लिए अभियान तेज कर दिए गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय सहयोग की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय प्रशासन लापता लोगों की सूची और क्षति के पूर्ण आंकड़ों का संकलन कर रहा है। भारतीय अधिकारियों ने बताया है कि वे प्रभावित भारतीय नागरिकों की तलाश और सहायता के लिए संबंधित दलों के साथ समन्वय कर रहे हैं।
    user_Dabeer Alam
    Dabeer Alam
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • धूमधाम के साथ बनाया जा रहा है 12 रवि अव्वल
    1
    धूमधाम के साथ बनाया जा रहा है 12 रवि अव्वल
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गोरखपुर में प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी रजाई के खोल में बंधा मिला,दो दिन से था लापता, नाले किनारे बेहोशी की हालत में बरामद,प्रेमिका के परिजनों पर मारपीट कर बांधकर फेंकने का आरोप,दो दिन तक पुलिस क्या करती रही? कार्रवाई पर भी उठे गंभीर सवाल..... #गोरखपुर #सहजनवां #प्रेमप्रसंग #रामप्रवेश #गोरखपुरन्यूज #उत्तरप्रदेश #क्राइम_न्यूज #पुलिस #पुलिस_पर_सवाल #ताजा_खबर #ब्रेकिंगन्यूज #ABCHindustan #UPNews #CrimeNews #ViralNews
    1
    गोरखपुर में प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी रजाई के खोल में बंधा मिला,दो दिन से था लापता, नाले किनारे बेहोशी की हालत में बरामद,प्रेमिका के परिजनों पर मारपीट कर बांधकर फेंकने का आरोप,दो दिन तक पुलिस क्या करती रही? कार्रवाई पर भी उठे गंभीर सवाल.....


#गोरखपुर #सहजनवां #प्रेमप्रसंग #रामप्रवेश #गोरखपुरन्यूज #उत्तरप्रदेश #क्राइम_न्यूज #पुलिस #पुलिस_पर_सवाल #ताजा_खबर #ब्रेकिंगन्यूज #ABCHindustan #UPNews #CrimeNews #ViralNews
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    56 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.