Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूरे उत्तर प्रदेश में हमारे अखवार को रिपोर्टरो की आवश्यकता है। दैनिक हिन्दी "जिला समाचार किरण" अखबार को सभी जनपदों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर, की आवश्यकता है। इच्छुक एवं अनुभवी साथी अभी सम्पर्क करें मो० 9411836728
पत्रकार विपिन शाक्य
पूरे उत्तर प्रदेश में हमारे अखवार को रिपोर्टरो की आवश्यकता है। दैनिक हिन्दी "जिला समाचार किरण" अखबार को सभी जनपदों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर, की आवश्यकता है। इच्छुक एवं अनुभवी साथी अभी सम्पर्क करें मो० 9411836728
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एटा में जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.02 लाख नकद और छह मोबाइल बरामद एटा। अवैध जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विजय नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से ₹1,02,800 की नकदी, ताश के पत्ते और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को करीब 12:10 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस ने विजय नगर कॉलोनी में राकेश पुत्र शैतान सिंह के मकान के अंदर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मौके पर 11 लोग जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी एवं फड़ से ₹1,02,800 नकद, ताश के पत्ते तथा छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामदगी में तीन नई गड्डी ताश के पत्तों की भी जानकारी दी गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 403/26, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों में कमल, रामनरेश, राजेश, राकेश, वैभव उर्फ मोन्टी, विकेश, मानपाल, संजीव, कुवरपाल, मोहित और शैलेन्द्र सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी जनपद एटा के विभिन्न मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पंवार, उपनिरीक्षक अंकुश राघव, उपनिरीक्षक पारस त्यागी, उपनिरीक्षक कर्ण सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल तथा कांस्टेबल टिंकू, प्रदीप और सिचांत शामिल रहे।3
- एटा। मंत्री ने किया फोन, एटा के डीएम ने नहीं उठाया कॉल, फिर मंत्री ने जताई नाराजगी।1
- बारिश मे सीवर ओवरफ्लो होने की खबर चलने के बाद विभाग ने तत्काल सीवर के ढक्क्न को सीमेंट से बंद करा दिया. #ETAH एटा- खबर का असर.. बारिश मे सीवर ओवरफ्लो होने की खबर चलने के बाद विभाग ने तत्काल सीवर के ढक्क्न को सीमेंट से बंद करा दिया. #amupdate #etahcity #virl #etahupdate #trned1
- सावन के अंतिम सोमवार को चौमुख महादेव मेला में निशुल्क पंचतत्व आरोग्य सेवा आश्रम से सेवाकर गयी।1
- बेवर –ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के पावन अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें जन्मदिवस की खुशी में बुधवार को बेवर नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। नगर के मोहल्ला ब्राह्मनान, धनकरी, इटावा रोड, चमनगंज सहित विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों से जुलूस निकाले गए। इनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ नगर के प्रमुख रास्तों से गुजरा और बेवर ईदगाह पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। जुलूस के दौरान लोगों में उत्साह और उल्लास का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल होकर ईद मिलादुन्नबी की खुशी मनाई। जुलूस को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। बेवर सिटी इंचार्ज शैलेश निगम पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। जुलूस के मार्गों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई और पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई।:::2
- UP Panchayat Chunav 2026: प्रधान चुनाव EVM से होगा? हाईकोर्ट के बाद आयोग का बड़ा फैसला | Election Date Update उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद आयोग लगातार बैठकों में चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा कर रहा है। इस रिपोर्ट में जानिए कि क्या इस बार ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव EVM (Electronic Voting Machine) से कराए जा सकते हैं, किन पदों पर बैलेट पेपर जारी रह सकता है, आरक्षण प्रक्रिया कहां तक पहुंची है और चुनाव की तारीखों को लेकर क्या बड़ा संकेत मिला है। GD NEWS NETWORK की इस रिपोर्ट में पूरी जानकारी सरल और तथ्यात्मक तरीके से देखिए। अगर वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें। #UPPanchayatChunav2026 #UttarPradesh #GramPradhan #PanchayatElection #EVM #BallotPaper #AllahabadHighCourt #ElectionCommission #UPNews #GDNewsNetwork Keywords: UP Panchayat Chunav 2026, Uttar Pradesh Panchayat Election, Gram Pradhan Election, UP Election News, Panchayat Election Latest News, EVM in Panchayat Election, Ballot Paper UP, Allahabad High Court, State Election Commission UP, Panchayat Reservation News, UP Politics, GD News Network1
- मैनपुरी में यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 205 वाहनों के चालान मैनपुरी, 26 अगस्त 2026। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मैनपुरी यातायात पुलिस ने बुधवार को जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात श्री अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्रीमती दीपशिखा सिंह तथा यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कुल 205 वाहनों के चालान किए, जिन पर ₹6.30 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले एक वाहन को सीज किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।1
- #Etah विजय नगर कॉलोनी में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, जुआरी दबोचे #etahcity #jsknewsindia #etahfeed #viralreelsシ #VIRALNEWSTODAY #viralreelschallenge1