रसूलाबाद में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन रसूलाबाद कानपुर देहात। तहसील रसूलाबाद सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 113 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सर्वाधिक 72 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा, विद्युत आपूर्ति, विकास कार्य, पुलिस, चकबंदी, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 72, विकास विभाग की 12, पुलिस विभाग की 9, विद्युत विभाग की 7, अन्य विभागों की 4, चकबंदी की 3, लोक निर्माण विभाग की 3, आपूर्ति विभाग की 3 तथा कुल 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा मौके पर जाकर सत्यापन करते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका निस्तारण सुनिश्चित करें।समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शिव दर्शन सिंह, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, कोतवाल शिवनारायण सिंह,विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता धीरआनंद, अधिशासी अधिकारी कुलकमल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रसूलाबाद में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन रसूलाबाद कानपुर देहात। तहसील रसूलाबाद सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 113 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सर्वाधिक 72 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने
भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा, विद्युत आपूर्ति, विकास कार्य, पुलिस, चकबंदी, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 72, विकास विभाग की 12, पुलिस विभाग की 9, विद्युत विभाग की 7, अन्य विभागों की 4, चकबंदी की 3, लोक निर्माण विभाग की 3, आपूर्ति विभाग की 3 तथा कुल 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का
निष्पक्ष, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा मौके पर जाकर सत्यापन करते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका निस्तारण सुनिश्चित करें।समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शिव दर्शन सिंह, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, कोतवाल शिवनारायण सिंह,विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता धीरआनंद, अधिशासी अधिकारी कुलकमल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- *श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट*1
- औरैया सदर तहसील में समाधान दिवस पर बारी , बारी से सुनी फरियादियों शिकायत, मौके पर केई शिकतों को किया गया निस्तारण औरैया सदर तहसील में समाधान दिवस पर बारी , बारी से सुनी फरियादियों शिकायत, मौके पर केई शिकतों को किया गया निस्तारण ,जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी1
- *श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया ने दी जानकारी श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट1
- समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा। #Big_Breaking_News 🚨समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा।🚨 🚨कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा में #समाधान_दिवस पर ग्राम बलियापुर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!🚨 ➡️ #kanpurdehat_बिजली_विभाग की घोर लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी, जिससे प्रार्थी की दो भैंसें और सामान जल गया।आरोप है कि लाइनमैन बिना पैसे लिए टूटा तार नहीं जोड़ता।इतनी बड़ी घटना के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ➡️ #मुख्यमंत्री_जी @myogiadityanath और उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि इस भ्रष्ट लाइनमैन पर कार्रवाई की जाए,ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर बदला जाए और पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए।3
- 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे कानपुर देहात के राजपुर में शनिवार को जैनपुर और सट्टी पावर हाउस से जुड़े कुल 14 फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 33 केवी मुख्य लाइन के रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। जैनपुर पावर हाउस के अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि जैनपुर पावर हाउस से राजपुर, भाल अफसरिया, जैनपुर और कुंवरपुर सहित 10 फीडर प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, सट्टी पावर हाउस के चार फीडरों पर भी बिजली नहीं रहेगी। यह विद्युत कटौती 33 केवी मुख्य लाइन पर आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है। साहू ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था कर लें।1
- औरैया,श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी जानकारी औरैया,श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी जानकारी1
- पर्यावरण असंतुलन के कारण लोग गंभीर आ रहे बीमारियों की चपेट में - चिकित्साधीक्षक औरैया। शहर स्थित 50 शैया जीएल अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन के कारण लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।1
- वीर हनुमान मंदिर में हुआ पौधारोपण पेड़ पौधों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान कर उनकी देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी मंदिर के पुजारी को सौंपी गई 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों पर जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधारोपण निरंतर चलाया जा रहा है, आज दिनांक 1 अगस्त-2026 दिन शनिवार को प्रातः 8 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में 50 सैया जिला अस्पताल, औरैया प्रांगण में स्थित वीर हनुमान मंदिर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया, पौधारोपण अभियान का शुभारंभ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक 50 सैया जिला अस्पताल, औरैया के कर-कमलों द्वारा शुभारंभ किया गया, पौधारोपण के अंतर्गत हरसिंगार, तुलसी, बेलपत्र, गुड़हल, चितवन, पकड़िया, अशोक आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी मंदिर के पुजारी अवध बिहारी शुक्ला को सौंपी गई, पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण असंतुलन तथा दिन प्रतिदिन सड़क पर दौड़ रहे दुपहिया व चौपहिया वाहनों के कारण वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा हैं, पर्यावरण द्वारा प्राकृतिक रूप से शुद्ध प्राण वायु न मिलने से लोग तमाम गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, उन्होंने लोगों से अपनी दिनचर्या में संतुलित आहार सम्मिलित करने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करने का सुझाव दिया तथा उन्होंने संस्था द्वारा संचालित जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधारोपण की सराहना की। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने मौजूद लोगों को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की व उन्होंने बताया कि सम व विषम परिस्थितियों में पेड़-पौधे हमें धैर्य के साथ सदैव मुस्कुराने की प्रेरणा देते हैं। संस्थापक ने बताया कि 5100 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 2370 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद पौधों का वितरण किया गया, जबकि पौधारोपण व वितरण अभियान लक्ष्य पूरा होने तक जारी रहेगा। अभियान में प्रमुख रूप से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, समाजसेवी राम आसरे गुप्ता, पुजारी अवध बिहारी शुक्ला, संजय अग्रवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), अनूप बिश्नोई, विनोद पोरवाल, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), हिमांशु दुवे, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।4
- पुलिस मुठभेड़ में जबाबी फायरिंग के दौरान आरोपी घायल, एएसपी आलोक मिश्रा की बड़ी जसनकारी औरैया एसपी अभिषेक भारती के अभियान के तहत 01 अगस्त रात्रि कोतवाली अजीतमल/स्वाट/सर्विलांस टीम ने गौकसी अभियुक्त की चैकिंग के दौरान रसूलपुर तिराहे पर मुठभेड़ की, जिसमें जबाबी फायरिंग में मनोज पुत्र सुरेश निवासी रतनीपुर के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि साथी राजा फरार हो गया। घायल को सीएचसी अजीतमल भेजा गया।1