पन्ना। माधव पैरामेडिकल कॉलेज में खेल दिवस का भव्य आयोजन। महाविद्यालय में आयोजित बुंदेलखंड माधव पैरामेडिकल क्रिकेट प्रतियोगिता 3.0 के अंतर्गत स्पोर्ट्स प्रतियोगिता एवं फाइनल क्रिकेट मैच अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। संपूर्ण आयोजन के दौरान खिलाड़ियों की ऊर्जा, दर्शकों का उत्साह और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता श्री देवेंद्र खरे जी द्वारा किया गया। इस खेल महोत्सव में क्रिकेट के साथ-साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिनमें सेपक टकरॉ, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन एवं शतरंज प्रमुख रूप से शामिल रहे। विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कैलाश गुप्ता जी (भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष, पन्ना) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक सशक्तिकरण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास के विकास का भी सशक्त आधार हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दिनेश गोस्वामी जी, श्री मुकेश विश्वकर्मा जी, श्री विनोद गुप्ता जी, श्री संजय खरे जी, श्री दीपेश व्यास जी, श्री राजा तिवारी जी, श्री आनंद चौरसिया जी, श्री रत्नेश पटेरिया जी एवं श्री अभिषेक श्रीवास्तव जी (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, माधव पैरामेडिकल कॉलेज) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में महाविद्यालय प्रबंधन, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। अंत में आभार व्यक्त समूह टीम लीडर शेरिन फेलिक्स द्वारा किया गया यह प्रतियोगिता खेल भावना, आपसी सहयोग, सौहार्द और युवा ऊर्जा का प्रेरणादायी उत्सव सिद्ध हुई।

- माधवगंज रोड में पूरन ट्राली वाले के पास गिरा पीपल का पेड़ पेड़ गिरने से बचे राहगीर बाल बाल पेड़ का आधा हिस्सा कुछ दिनों पहले भी गिर चुका फिर भी नगर परिषद द्वारा अपनाया गया लापरवाही पूर्ण रवैया1
- अजयगढ़ जनपद पंचायत में आयोजित विकास कार्यों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक पन्ना जिले की कलेक्टर श्रीमती उषा परमार (आईएएस) ने अजयगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में प्रमुख विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री उमराव सिंह मराबी के साथ मिलकर अजयगढ़ के समस्त ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं सहायकों से गहन चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से इन योजनाओं की प्रगति की गई समीक्षा: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का निराकरण मां की बगिया (एक बगिया मां के नाम) योजना – महिलाओं को सशक्त बनाने वाली फलदार बागवानी योजना जल जीवन मिशन / जल संवर्धन से जुड़े कार्य (जलगंगा संवर्धन सहित) वास एंड व्हील के तहत साफ सफाई सहित अन्य विभिन्न विकास कार्य एवं मनरेगा से संबद्ध परियोजनाएं बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित हो, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति और तेज हो सके। बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी: मनरेगा अधिकारी श्री संजय सिंह परिहार परियोजना अधिकारी श्री पीयूष मिश्रा एसडीएम श्री आलोक मार्को जनपद सीईओ श्री सतीश सिंह बीईओ श्री भगवानदास रजक एपीआईओ श्री अमित यादव पंचायत इंस्पेक्टर श्री योगेश सिंह जनपद पंचायत के अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे यह बैठक ग्रामीण विकास को गति देने और जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । कलेक्टर श्रीमती उषा परमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं में तेजी लाई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेंद्र नगर की तत्वाधान में मंडलम भिलसाय में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन प्रभारी राजभान सिंह जिला अध्यक्ष अनीश खान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद शुक्ला ब्लाक अध्यक्ष मिलन कुशवाहा जीवन लाल सिद्धार्थ हिम्मत बागरी रामकरण पाण्डेय पुष्पेंद्र शर्मा के साथ साथ कांग्रेस के अनेकों पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Post by Pradeep sen1
- पवई। परम पूज्यनीय गुरु जी हनुमान भाटा पवई पन्ना रामधुन जय श्री राम 🚩1
- डिजिटल इंडिया में सभी दस्तावेज ऑनलाइन ही बनते है तो फिर सरकार के ढोंग क्यों हर बार फोटो कॉपी ये कागज लाओ वो कागज लाओ चक्कर पर चक्कर लगाओ जनता को मूर्ख बनाकर रखा है खुद ऐश कर रहे आम जनता को बर्बाद कर रहे इतने प्रमाण तो अंग्रेजों ने नहीं मांगे होंगे।। जब सभी दस्तावेज ऑनलाइन है तो पात्र आपत्र की लिस्ट ऑनलाइन डाल दो ताकि कर्मचारियों को रिश्वत देकर काम नहीं कराना पड़े।।1
- दतिया के ग्राम चर्राई में युवती को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची एफआरव्ही पुलिस टीम पर महिला ने हमला कर वाहन का कांच तोड़ा।1
- आज के दिब्य दर्शन जय श्री हनुमान भाटा पवई. पन्ना1