Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता को उड़ीसा में गिरफ्तार किए जाने के विरोध के विरोध में भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने बाराबंकी के कई थानों में धरना प्रदर्शन किया गया।
Mohd Sultan Warsi
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता को उड़ीसा में गिरफ्तार किए जाने के विरोध के विरोध में भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने बाराबंकी के कई थानों में धरना प्रदर्शन किया गया।
More news from Barabanki and nearby areas
- लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी स्वास्थ्य सम्बन्धी उपकरण वितरित करते हुए1
- सड़क हादसे में मृत देवरानी-जेठानी के जेवर पोस्टमार्टम हाउस से गायब होने का आरोप सामने आया है। दोनों महिलाओं की तहसील फतेहपुर के इसेपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक की टक्कर में मौके पर मौत हो गई थी, जबकि पंचनामा रिपोर्ट में उनके सोने-चांदी के जेवर पहने होने का उल्लेख बताया गया है। परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस में शव की सील खोलकर जेवर गायब किए गए। जेवर वापस न मिलने पर परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और मौके पर हंगामा किया। बताया गया कि घंटों समझाने के बाद भी परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। हादसे में एक 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है, पीड़ित परिवार सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र का निवासी है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस से जुड़ा बताया जा रहा है1
- *वाराणसी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आपसी झड़प* वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी झड़प हुई है। नवीन कार्यकारणी के दौरान हंगामा हुआ, जिसमें बाहरी लोगों को कार्यभार देने का आरोप लगाया गया है। बैठक के दौरान हंगामे का वीडियो वायरल हो गया है ¹ ²। *क्या है मामला?* एबीवीपी और आइसा संगठन के छात्रों के बीच जमकर बवाल हुआ, जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ा। आरोप है कि आइसा और बीएसएम के सदस्यों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया, जिसमें कई छात्राएं घायल हो गईं ³। *एबीवीपी का आरोप* एबीवीपी ने एक बयान जारी कर दावा किया कि आइसा और बीएसएम के गुंडों द्वारा किये गये हमले में उनकी कार्यकर्ता अदिति और मेघा घायल हो गयीं। एबीवीपी ने दोनों छात्राओं की तस्वीर भी जारी की, जिसमें एक के पैर और एक के हाथ में प्लास्टर लगा दिख रहा है ³। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है या एबीवीपी ने इस पर क्या बयान दिया है?1
- बाराबंकी के फतेहपुर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सोमवार सुबह श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी निकाली, जो श्री महावीर चैत्यालय तक पहुंची। इस दौरान पूरे नगर में 'जियो और जीने दो' का संदेश गूंजता रहा। इसके बाद श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन, अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन किया गया। दोपहर में नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। फूलों से सुसज्जित रथ पर भगवान महावीर की मनमोहक प्रतिमा विराजमान थी। अनमोल जैन को भगवान को रथ पर विराजमान कराने का सौभाग्य मिला। उमाशंकर जैन ने सारथी की भूमिका निभाई, जबकि आशीष जैन और राहुल जैन ने चंवर डुलाकर सेवा की। शोभायात्रा पचघरा, जोशीटोला, मेन रोड और भगवान महावीर मार्ग से होती हुई जैन धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। भजनों की धुन पर युवा श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। विभिन्न आकर्षक झांकियों ने शोभायात्रा की भव्यता को बढ़ाया। नेता सुभाष चौराहे पर विधायक साकेन्द्र वर्मा ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान की आरती उतारी। शाम को जैन धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें भगवान महावीर के जीवन, सिद्धांतों और उपदेशों को भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया।1
- बाराबंकी। जनपद के विकास खंड निन्दूरा अंतर्गत पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय घुघटेर में निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को साकार करना रहा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “हर बच्चे को भाषा और गणना जैसी बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण की नींव बताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर निन्दूरा ब्लॉक के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों एवं शिक्षकों को विधायक द्वारा वस्त्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता सैंगर ने निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यालयों और शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाना तथा शिक्षकों को प्रोत्साहित करना रहा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके1
- मुज़फ्फरनगर खतौली मे सड़क हादसे के दौरान खबर बना रहे पत्रकार के साथ खतौली थाने मे तैनात दरोगा कर्मवीर ने की अभद्रता.अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- *मथुरा में हंगामा: बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा के नाम पर गुंडई, श्रद्धालुओं और दुकानदार से मारपीट—8 हिरासत में* मथुरा। वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब व्यवस्थाओं के नाम पर तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों पर श्रद्धालुओं से मारपीट का गंभीर आरोप लगा। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद सुरक्षाकर्मियों ने न सिर्फ श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की, बल्कि बीच-बचाव करने आए एक स्थानीय दुकानदार को भी बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद मंदिर परिसर में तनाव का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों का व्यवहार बेहद आक्रामक था, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। *व्यवस्था या मनमानी? उठे बड़े सवाल* मंदिर जैसी आस्था की जगह पर इस तरह की घटना ने व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर मनमानी और बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। *पुलिस ने संभाला मोर्चा* सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। *जांच जारी, कार्रवाई के संकेत* पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर सच्चाई सामने लाई जाएगी। *निष्कर्ष* आस्था के केंद्र में इस तरह की घटना न सिर्फ व्यवस्थाओं की पोल खोलती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सुरक्षा व्यवस्था को संवेदनशील और जवाबदेह बनाने की सख्त जरूरत है।1
- बाराबंकी के घुघटेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैदर गावं के चोलिहापुरवा स्थित अवैध एक्वा पाम आयरलैंड पर सोमवार को तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया और पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पर्यटन स्थल तालाब की भूमि पर नियमों के विपरीत संचालित किया जा रहा था यहां पर रिस्टो रेट, रूम पार्क मोटर बोटिंग जैसी सुविधाएं विकसित कर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थी जो राजस्व अभिलेखों के अनुसार अवैध पाई गईं सोमवार को फतेहपुर नायब तहसीलदार अंकिता पांडे, और प्रभारी निरीक्षक घुघटेर बेचू सिंह यादव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की गई, बुलडोजर के माध्यम से अवैध निर्माण को गिराया गया और पूरे परिसर को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए भारी पुलिस बल मैहजूद रहा,1