*बच्चों ने स्कूल की समस्याएं बताईं, तो प्रधानाध्यापक ने बच्चों के अभिभावक के खिलाफ FIR दर्ज कराई* *बिग ब्रेकिंग जनपद औरैया* *बच्चों ने स्कूल की समस्याएं बताईं, तो प्रधानाध्यापक ने बच्चों के अभिभावक के खिलाफ FIR दर्ज कराई* *बेरी धनकर कंपोजिट विद्यालय का मामला, बच्चों के वीडियो से शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंचा* *रिपोर्टर =कुलदीप दिवाकर* *मो =6395865784* लोकेशन — बेरी धनकर, अजीतमल, औरैया औरैया। अजीतमल थाना क्षेत्र के बेरी धनकर ग्राम पंचायत स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों की शिकायत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब FIR तक पहुंच गया है। पूरा मामला 18 अगस्त 2026 से शुरू हुआ। कुछ बच्चों ने कैमरे के सामने विद्यालय की सफाई व्यवस्था, परिसर में घास और शौचालय को लेकर अपनी परेशानी बताई। बच्चों के बयान का वीडियो भी सामने आया है। बच्चों के आरोपों में स्कूल में सफाई से जुड़ी समस्याओं और उनसे झाड़ू तथा घास उखडने का काम कराए जाने की बात भी कही गई। इसी मामले को लेकर जिलाधिकारी बृजेश कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार की बाइट भी सामने आई। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मित्र प्रकाश दुबे ने अपने बयान में विद्यालय में सफाईकर्मी के नियमित रूप से नहीं आने की बात कही थी। लेकिन 18 अगस्त के बाद मामले में नया मोड़ आया। FIR की कॉपी के मुताबिक 23 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर थाना अजीतमल में FIR संख्या 0340 दर्ज की गई। इस FIR में राजनेश सिंह पुत्र बाबू, निवासी बेरी धनकर को आरोपी बनाया गया है। मुकदमा धारा 356 भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज है। FIR में शिकायतकर्ता के रूप में कंपोजिट विद्यालय बेरी धनकर के प्रधानाध्यापक मित्र प्रकाश दुबे का नाम दर्ज है। FIR में आरोप लगाया गया है कि 18 अगस्त को राजनेश सिंह बच्चों को घर से बुलाकर विद्यालय और शिक्षा विभाग से संबंधित वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। ये आरोप FIR में दर्ज हैं और इनकी सच्चाई जांच का विषय है। अब बच्चों और अभिभावकों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। बच्चों का कहना है कि उन्होंने कैमरे के सामने सिर्फ अपने स्कूल की समस्याएं बताई थीं। ऐसे में सवाल है कि बच्चों द्वारा स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच हुई या नहीं अगर विद्यालय में सफाईकर्मी नियमित नहीं आ रहा था, जैसा कि प्रधानाध्यापक के बयान में कहा गया, तो स्कूल की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी और उसकी वास्तविक स्थिति की भी जांच क्यों न हो और दूसरी तरफ अभिभावक के खिलाफ दर्ज FIR में लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। अब पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल बच्चों ने स्कूल की समस्या बताई… तो मामला अभिभावक के खिलाफ FIR तक कैसे पहुंच गया क्या बच्चों के आरोप सही थे या गलत क्या विद्यालय की सफाई और शौचालय व्यवस्था की स्थिति ठीक थी क्या बच्चों से झाड़ू और घास उठाने का काम कराया गया और 18 अगस्त की घटना के बाद 23 अगस्त को दर्ज हुई FIR के पीछे पूरा घटनाक्रम क्या था इन सभी सवालों का जवाब निष्पक्ष जांच से ही सामने आ सकता है। इस मामले में बच्चों का वीडियो, जिलाधिकारी बृजेश कुमार की बाइट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार की बाइट, प्रधानाध्यापक मित्र प्रकाश दुबे का बयान और FIR की कॉपी सामने है। अब देखना होगा कि जांच में बेरी धनकर कंपोजिट विद्यालय की व्यवस्थाओं और अभिभावक के खिलाफ दर्ज FIR—दोनों की सच्चाई क्या सामने आती है। “बच्चों ने अपनी बात कैमरे पर रखी… अब सवाल यह है कि उनकी शिकायत की जांच होगी या FIR की कहानी ही पूरे मामले पर भारी पड़ेगी ” वाइट जिलाधिकारी DM बृजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी BSA संजीव कुमार

- संदलपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर संदलपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर संदलपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात के संदलपुर कस्बे में रविवार दोपहर पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, संदलपुर कस्बा निवासी मुस्तफा (26 वर्ष) रविवार दोपहर करीब 12 बजे मोटरसाइकिल से डीजल भराने के लिए पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थाना सिकंदरा क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी रमन (28 वर्ष) और कस्बा सिकंदरा निवासी रोहित (26 वर्ष) मंगलपुर की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिकंदरा की तरफ जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल घायलों की मदद की और उन्हें सीएचसी हवासपुर पहुंचाया।जहाँ मौजूद सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा और डॉ. जितेंद्र वर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर के लिए रेफर कर दिया गया। संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों मोटरसाइकिलों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी सैलून संचालक जीशान अली ने करीब 8-10 अज्ञात युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज और दुकान में रखे रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक, 13 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह खोजाफूल ग्राम स्थित अपनी सैलून की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए 8-10 अज्ञात युवकों ने उससे बाल काटने की बात कही। कुछ समय रुकने को कहने पर युवक कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि युवकों ने दुकान की शीशे की शेल्फ भी तोड़ दी और गुल्लक में रखे 15 हजार रुपये तथा करीब 400 रुपये की दुकानदारी जबरन छीनकर भाग गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय युवकों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जीशान अली ने सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद3
- सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली निवासी करीब 45 वर्षीय सामंत सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली निवासी करीब 45 वर्षीय सामंत सिंह पुत्र शिवराम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शनिवार सुबह रामगंगा निचली नहर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सामंत सिंह शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से कस्बा सिकंदरा से अपने घर के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने रात में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सीसीटीवी कैमरों के जरिए हरिहरपुर चौराहे से अमराहट जाने वाले मार्ग पर तलाश शुरू की। करीब 11 बजे नसीरपुर क्षेत्र में हरिहरपुर-अमराहट रोड स्थित रामगंगा निचली नहर की पुलिया के पास मोटरसाइकिल के टायर के निशान मिले। निशानों के आधार पर नहर में तलाश की गई तो पुलिया के नीचे सामंत सिंह की मोटरसाइकिल फंसी हुई मिली। गोताखोरों की मदद से आगे तलाश करने पर पुलिया से करीब 200 मीटर दूर सामंत सिंह का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने सामंत सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में होने की आशंका जताई है। मामले की जांच के लिए जनपदीय फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मौके पर मृतक के परिजन मौजूद रहे।2
- 🚨 #Kanpurdehat हवासपुर CHC कांड पर धरना या सियासी मंच?दीक्षा यादव की सक्रियता पर उठे सवाल!🚨 🚨 BIG BREAKING | कानपुर देहात 🚨 #Kanpurdehat हवासपुर CHC कांड पर धरना या सियासी मंच?दीक्षा यादव की सक्रियता पर उठे सवाल!🚨 ➡️ डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद एक उम्मीद की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं व ग्रामीणों ने DM कार्यालय पर धरना दिया। ➡️ प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए नर्स के निलंबन,CHC प्रभारी पर कार्रवाई और मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की। ➡️ मामले में नर्स के निलंबन के साथ 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही गई है। ❓लेकिन अब बड़ा सवाल यह भी—क्या इस मुद्दे को न्याय की मांग तक सीमित रखा गया या इसे राजनीतिक मंच बनाने की कोशिश भी हुई? ❓जब सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों में कथित अनियमितताओं के मामले सामने आते हैं, तब ऐसी सक्रियता और भीड़ हर बार क्यों नजर नहीं आती? ➡️जनता का सवाल साफ है—मृतका को न्याय चाहिए या मुद्दे के बहाने राजनीतिक पहचान चमकाने की कोशिश? ➡️अंतिम सच जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा, लेकिन सवालों का जवाब जिम्मेदार लोगों को देना होगा।1
- औरैया। जनपद में थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।1
- *मुरादगंज में स्वीट हाउस में सिलेंडर फटने से हड़कंप, कई घायल* *औरैया ब्यूरो - रजनीश कुमार* *मुरादगंज में स्वीट हाउस में सिलेंडर फटने से हड़कंप, कई घायल* औरैया - औरैया जनपद के मुरादगंज चौराहे स्थित शिव शंभू स्वीट हाउस में शनिवार को सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर फटने से कई कारीगर और कर्मचारी घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार फटा सिलेंडर घरेलू था या कमर्शियल, इसकी जांच की जा रही है। घटना की पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी l3
- सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली निवासी करीब 45 वर्षीय सामंत सिंह पुत्र शिवराम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शनिवार सुबह रामगंगा निचली नहर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सामंत सिंह शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से कस्बा सिकंदरा से अपने घर के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने रात में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सीसीटीवी कैमरों के जरिए हरिहरपुर चौराहे से अमराहट जाने वाले मार्ग पर तलाश शुरू की। करीब 11 बजे नसीरपुर क्षेत्र में हरिहरपुर-अमराहट रोड स्थित रामगंगा निचली नहर की पुलिया के पास मोटरसाइकिल के टायर के निशान मिले। निशानों के आधार पर नहर में तलाश की गई तो पुलिया के नीचे सामंत सिंह की मोटरसाइकिल फंसी हुई मिली। गोताखोरों की मदद से आगे तलाश करने पर पुलिया से करीब 200 मीटर दूर सामंत सिंह का शव बरामद हुआ। वही घटनास्तल पर पहुंचे थाना प्रभारी सिकंदरा सुधाकर सिंह के अनुसार शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने सामंत सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में होने की आशंका जताई है। मामले की जांच के लिए जनपदीय फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मौके पर मृतक के परिजन मौजूद रहे।2
- कानपुर देहात ब्रेकिंग - स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा - डीएम कार्यालय के गेट पर सैकड़ों महिलाओं का धरना प्रदर्शन कानपुर देहात ब्रेकिंग - स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा - डीएम कार्यालय के गेट पर सैकड़ों महिलाओं का धरना प्रदर्शन - सीएचसी में बिना डॉक्टर के नर्स द्वारा डिलीवरी कराने का आरोप - डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश - महिलाओं का आरोप—लापरवाही के चलते पहले भी हो चुकी है महिला की मौत - हवासपुर सीएचसी में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में नर्सों से डिलीवरी कराने का आरोप - मृतका के परिजनों को आर्थिक मदद और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग - डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ीं महिलाएं - अधिकारी लगातार महिलाओं को समझाने का कर रहे प्रयास, लेकिन प्रदर्शन जारी - मौके पर पहुंचे सीएमओ ने लापरवाही के आरोपों में संबंधित नर्स को किया निलंबित - नर्स के निलंबन के बाद भी महिलाओं का गुस्सा नहीं हुआ शांत - हवासपुर सीएचसी प्रभारी पर भी लापरवाही के गंभीर आरोप - महिलाओं का कहना—डीएम साहब से सीधे अपनी पूरी बात बताएंगे - संदलपुर के हवासपुर सीएचसी का मामला बाईट - पीड़ित महिला बाईट - दीक्षा यादव ( समाजसेवीका )1
- मंगलपुर थाना समाधान दिवस पहुंची 12 शिकायतें तीन का मौके पर निस्तारण मंगलपुर थाना समाधान दिवस पहुंची 12 शिकायतें तीन का मौके पर निस्तारण तहसीलदार देशराज भारती व थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश मंगलपुर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीन कुमार एवं डेरापुर तहसीलदार देशराज भारती ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शनिवार को दोपहर 2 बजे तक समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें पहुंचीं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं शेष नौ शिकायतों को संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपकर मौके पर जांच करने तथा नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार देशराज भारती एवं थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत की वास्तविक स्थिति की मौके पर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कराना है। इसलिए प्राप्त शिकायतों की जांच में पारदर्शिता रखते हुए निर्धारित समय के भीतर उनका निस्तारण किया जाए। इस मौके पर एसएसआई राम सिंह, सिकंदरा कानूनगो चंदबाबू, डेरापुर कानूनगो हरिशंकर शुक्ला तथा लेखपाल अनुज चौबे, उदयभान, देवेंद्र, रोहतास वर्मा, निगम यादव, दीप्ती अग्निहोत्री, प्रवेंद्र कुमार, विश्वजीत सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1