मसूरी के चकराता में बाइक सवार युवक पर गुलदार का हमला, वीडियो वायरल। The Aman Times ⚠️ रील बनाते समय बाइक सवारों पर झपटा गुलदार, बाल-बाल बची जान चकराता/मसूरी_ देहरादून के चकराता क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। चकराता–मसूरी–त्यूणी हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों पर घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को खजान सिंह और उनके दोस्त तेग सिंह बाइक से अपने गांव से दारागाड की ओर जा रहे थे। इस दौरान बाइक के पीछे बैठे तेग सिंह मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। तभी सड़क किनारे छिपे बैठे गुलदार ने अचानक चलती बाइक पर छलांग लगा दी। गुलदार को अपनी तरफ झपटता देख बाइक चला रहे युवक ने तुरंत बाइक की रफ्तार तेज कर दी, जिससे गुलदार का निशाना चूक गया और दोनों युवक बाल-बाल बच गए। इस पूरी घटना का खौफनाक मंजर मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 👉 स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
मसूरी के चकराता में बाइक सवार युवक पर गुलदार का हमला, वीडियो वायरल। The Aman Times ⚠️ रील बनाते समय बाइक सवारों पर झपटा गुलदार, बाल-बाल बची जान चकराता/मसूरी_ देहरादून के चकराता क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। चकराता–मसूरी–त्यूणी हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों पर घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को खजान सिंह और उनके दोस्त तेग सिंह बाइक से अपने गांव से दारागाड की ओर जा रहे थे। इस दौरान बाइक के पीछे बैठे तेग सिंह मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। तभी सड़क किनारे छिपे बैठे गुलदार ने अचानक चलती बाइक पर छलांग लगा दी। गुलदार को अपनी तरफ झपटता देख बाइक चला रहे युवक ने तुरंत बाइक की रफ्तार तेज कर दी, जिससे गुलदार का निशाना चूक गया और दोनों युवक बाल-बाल बच गए। इस पूरी घटना का खौफनाक मंजर मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 👉 स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
- जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से अनुपाल किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा वान्छित/ शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तार हेतु अलग-अलग टीमो का गठन किया गया। तथा वांछित/शातिर अपराधियो की चुन-चुन कर गिरफ्तारी किये जाने हेतु अलग- अलग टास्क दिया गया है । कोतवाली मंगलौर पर माह नम्बर 2025 मे वादी वसीर अहमद द्वारा ई-एफआईआर के माध्यम से अपनी मोटर साईकिल को चोरी होने के सम्बन्ध मे दिनांक 25-11-26 को अभियोग पंजीकृत कराया गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत आरोपित की गिरफ्तारी हेतु एक टीम को जो कि लगभग 06 माह से चोरी हुई मोटर साईकिल की बरामगी/ गिरफ्तारी आरोपित मे लगाया गया। जिसके फलस्वरुप मंगलौर पुलिस द्वारा आँपरेशन प्रहार के तहत निम्न आरोपित को मंगलौर से पकडा जिसके कब्जे से चोरी की गई मोटर साईकिल बरामद की गई। आँपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। *नाम पता आरोपित* 1-शहबान उर्फ भाटू पुत्र अब्दुल्ला निवासी मलकपुरा कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार। *बरामदगी* मोटर साईकिल *पुलिस टीम* 1- उ0नि0 नितिन विष्ट 2- कानि0 विनोद 3- कानि0 मोहन पंवार1
- दो भाइयों के बीच बंटवारे का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला लाठी-डंडों तक पहुंच गया… और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया… लेकिन अब हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया है। SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने इब्राहिमपुर पथरी लड़ाई मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है… जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। आपको बता दें कि इन तीनों आरोपियों पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000-₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पथरी पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। हरिद्वार पुलिस का साफ संदेश है — जो भी शांति व्यवस्था भंग करेगा, उसका ठिकाना अब सिर्फ सलाखों के पीछे होगा। 👉 जनता से अपील — किसी भी विवाद को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं, हिंसा का रास्ता केवल मुश्किलें बढ़ाता है।1
- Post by इलेक्ट्रीशियन सर्विस हरिद्वार1
- अमेरिका के उप राष्ट्रपति ने कर दिया बड़ा ऐलान पाकिस्तान में हुई वार्ता रही बेनतीजा1
- Post by Om tv haridwar1
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली देहरादून इकानामिक कोरिडोर का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री सुबह हवाई मार्ग से देहरादून पहुंचे और फिर कोरीडोर के सड़क मार्ग से सहारनपुर के गणेश पुर पहुंच कर कोरोडोर का उद्घाटन किया।इस इकानामिक कोरीडोर के अस्तित्व में आने के बाद अब दिल्ली से देहरादून का सफर 6.5 घंटे से सिमटकर ढाई घंटे का रह जाएगा। 12,000 करोड़ रुपये की लागत के इस 213 किलोमीटर लंबे 'दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर' के निर्माण की शुरुआत 2021 में हुई थी।इस रास्ते से न केवल आम जनता का समय बचेगा, बल्कि पेट्रोल-डीजल के खर्च में भी कमी आएगी। लोगों का पहाड़ों पर घूमना अब पहले से ज्यादा आसान तो हो जाएगा, लेकिन इस सफर के साथ कई चुनौतियां भी सामने आई हैं।इस एक्सप्रेस वे के उद्घाटन से एक दिन पूर्व ही पांच वाहन इस मार्ग पर एक साथ दुर्घटना ग्रस्त हो गये। विश्लेषकों का यह भी मानना है कि पहले से ही ट्रैफिक का बोझ झेल रही ये देवभूमि और उसके देहरादून मंसूरी हरिद्वार जैसे शहर क्या ऐसे फर्राटा मार्गों से एकसाथ उमड़ने वाली भीड़ का दबाव झेल पाएंगे। हालांकि इस मार्ग का एक पहलू यह भी है कि इसमें राजाजी पार्क क्षेत्र के ऊपर 12 किलोमीटर का गलियारा बनाया गया है। इससे जहां ट्रैफिक से वन्य जीव महफूज रहेंगे वहीं इस रास्ते से गुजरते हुए लोग वन्य जीवों के दीदार भी कर सकेंगे। इसके उद्घाटन के मौके पर लोगों में खूब उत्साह देखा गया और लोगों ने तिरंगे और भगवे लहराकर देहरादून सहारनपुर के बीच भारी संख्या में उमड़कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। (-कुमार दुष्यंत)1
- The Aman Times 🚨 रामनगर में दबंगों का आतंक, दुकानदार से बेरहमी से मारपीट रामनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उधार के पैसे मांगने पर दर्जनों युवकों ने एक दुकानदार पर हमला कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित दुकानदार ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 👮♂️ पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- गतिमान "ऑपरेशन प्रहार" को सफल बनाने और जिले में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों से शख्ती से निपटने के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सुस्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस ने दिनांक 07/04/2026 को इब्राहिमपुर में हुए झगड़े के मामले में फरार चल रहे पांच-पांच हजार के तीन ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। अन्य विधिक कार्यवाही जारी है। दोनों भाइयों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो हुई थी वायरस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन उनके लगातार फरार रहने पर एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा इन तीनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित किया गया था। *पकड़े गए इनामी आरोपित-* 1- अमजद पुत्र रिफाकत उम्र 28 वर्ष 2- तजमुल पुत्र रिफाकत उम्र 26 वर्ष 3- तनवीर पुत्र रिफाकत उम्र 20 वर्ष समस्त निवासी गण ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार *दर्ज मुकदमा व धारा-* मु.अ.सं.-158/26 धारा - 115(2)/190/191(2)/191(3)/109/351(3)/324(2)BNS *पुलिस टीम-* 1- व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह 2- उ.नि.बबलू चौहान 3- कां. राकेश नेगी 4- कां सुशील कुमार 5- कां ब्रह्मदत्त जोशी 6- का. अजीत तोमर1
- हरिद्वार में आज बैसाखी का स्नान हो रहा है।इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। विभिन्न स्थानों से देव डोलियां भी इस मौके पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंची। अनेक श्रद्धालुओं ने कल भी बैसाखी का स्नान किया। दरअसल बैसाखी 13-14 में ही होती है हालांकि लंबे समय से बैसाखी का योग 14 अप्रैल में ही बन रहा है। आज 14 अप्रैल मंगलवार को सुबह 09:39 पर वैशाखी संक्रांति का आगमन हुआ। बैसाखी सूर्य के मेष राशि में आने पर मनाई जाती है, जो हर साल 13 या 14 अप्रैल को ही पड़ती है। हर बारह वर्ष के अंतराल में इस दिन जब बृहस्पति कुंभ राशि में होते हैं तब हरिद्वार में कुंभ स्नान होता है।1