logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आईपीएल में सट्टा खेलोगे तो विकेट तय है… कबीरधाम पुलिस की सटीक बॉलिंग, ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई कवर्धा। कबीरधाम पुलिस द्वारा आईपीएल सीजन के दौरान अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है। “क्रिकेट का मजा लीजिए, लेकिन कानून के खिलाफ शॉट मत खेलिए” के संदेश के साथ पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी भूपत सिंह के नेतृत्व में थाना पंडरिया की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। दिनांक 11.04.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना पर थाना पंडरिया की टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर घोघरापारा क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी महेंद्र ढीमर उर्फ छोटा पिता मनोज ढीमर उम्र 25 वर्ष निवासी घोघरापारा पंडरिया एवं उसके सहयोगी नागेश्वर उर्फ सोनू राव उम्र 31 वर्ष निवासी ढोलियापारा पंडरिया को ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे टेलीग्राम चैनल के माध्यम से सट्टा लिंक प्राप्त कर मोबाइल नंबर से आईडी बनाकर अपने बैंक खातों को लिंक करते थे तथा व्हाट्सएप चैट के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर सट्टा खिलाने का कार्य कर रहे थे। ऑनलाइन माध्यम से रकम का लेन-देन भी किया जा रहा था। थाना पंडरिया की टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 03 नग स्मार्ट मोबाइल फोन, कीमती लगभग 30,000 रुपये जप्त किए गए हैं। साथ ही आरोपियों के बैंक अकाउंट, टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप चैट से जुड़े तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। आरोपियों के विरुद्ध थाना पंडरिया में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06, 07 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि “अगर Betting में एंट्री ली, तो विकेट गिरना तय है।” सट्टा संचालन या उसमें संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में सट्टा एवं जुए के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आईपीएल का आनंद खेल भावना के साथ लें, सट्टेबाजी से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उक्त कार्यवाही में थाना पंडरिया प्रभारी निरीक्षक अजय सिन्हा, प्रधान आरक्षक श्रवण चंद्रवंशी, आरक्षक हुकुम माथुर एवं थाना पंडरिया की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

1 day ago
user_Vishvnath Sahu
Vishvnath Sahu
Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कवर्धा अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 39 पौवा शराब जब् अवैध शराब बिक्री पर स. लोहारा थाना की टीम की लगातार कार्रवाई 02 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए, आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज 39 पौवा देशी शराब व 500 रुपये नगद जप्त कबीरधाम पुलिस का अभियान जारी, आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में आबकारी, जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार चन्द्राकर के नेतृत्व में स. लोहारा थाना की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। दिनांक 14/04/2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना पर स. लोहारा थाना की टीम द्वारा रेगाखार तिराहा के पास नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान मुखबिर के बताए अनुसार दो व्यक्तियों को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम संतोष जोशी पिता छकेलाल जोशी उम्र 37 वर्ष निवासी सिल्हाटी तथा लोकेश्वर पटेल पिता पंचराम पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी सिल्हाटी थाना स. लोहारा जिला कबीरधाम बताया। आरोपियों के कब्जे से कुल 39 नग देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 7.020 बल्क लीटर, कीमती 3120 रुपये तथा आरोपी संतोष के पास से 200 रुपये एवं लोकेश्वर के पास से 300 रुपये नगद, कुल जुमला 3620 रुपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के उक्त कृत्य को धारा 34(1)(ख), 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना स. लोहारा में अपराध क्रमांक 43/2026 दर्ज कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में स. लोहारा थाना की टीम के सउनि संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक समशेर अली, आरक्षक डोमेन्द्र ठाकुर, रवि जायसवाल एवं चरण पटेल का सराहनीय योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस का अभियान निरंतर जारी है।
    1
    कवर्धा अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 39 पौवा शराब जब्
अवैध शराब बिक्री पर स. लोहारा थाना की टीम की लगातार कार्रवाई
02 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए, आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
39 पौवा देशी शराब व 500 रुपये नगद जप्त
कबीरधाम पुलिस का अभियान जारी, आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में आबकारी, जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार चन्द्राकर के नेतृत्व में स. लोहारा थाना की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 14/04/2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना पर स. लोहारा थाना की टीम द्वारा रेगाखार तिराहा के पास नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान मुखबिर के बताए अनुसार दो व्यक्तियों को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम संतोष जोशी पिता छकेलाल जोशी उम्र 37 वर्ष निवासी सिल्हाटी तथा लोकेश्वर पटेल पिता पंचराम पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी सिल्हाटी थाना स. लोहारा जिला कबीरधाम बताया।
आरोपियों के कब्जे से कुल 39 नग देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 7.020 बल्क लीटर, कीमती 3120 रुपये तथा आरोपी संतोष के पास से 200 रुपये एवं लोकेश्वर के पास से 300 रुपये नगद, कुल जुमला 3620 रुपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपियों के उक्त कृत्य को धारा 34(1)(ख), 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना स. लोहारा में अपराध क्रमांक 43/2026 दर्ज कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में स. लोहारा थाना की टीम के सउनि संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक समशेर अली, आरक्षक डोमेन्द्र ठाकुर, रवि जायसवाल एवं चरण पटेल का सराहनीय योगदान रहा।
कबीरधाम पुलिस का अभियान निरंतर जारी है।
    user_राजेश कुमार कश्यप
    राजेश कुमार कश्यप
    बोडला, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • Post by Rameshwar sahu
    1
    Post by Rameshwar sahu
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    22 hrs ago
  • Post by Jwala Nisadh
    1
    Post by Jwala Nisadh
    user_Jwala Nisadh
    Jwala Nisadh
    पथरिया, मुंगेली, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • अवैध कच्ची महुआ शराब का धंधा करने वाली 36 वर्षीय महिला को चकरभाठा पुलिस ने 36 लीटर महुवा शराब के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल आज मंगलवार की शाम 5:00 बजे चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार *गिरफ्तार आरोपी* सरिता वर्मा पति कांता वर्मा उम्र 36 वर्ष सा. वार्ड क्रमांक 02 दुर्गा चौक ग्राम सेवार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ. ग. *संक्षिप्त विवरण* श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सर के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर पूर्ण अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना चकरभाठा पुलिस को ग्राम पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 14/04/26 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सरिता वर्मा नामक महिला ग्राम सेवार स्थित अपने घर के बाड़ी में अधिक मात्रा में हाथ भट्टी से निर्मित अवैध कच्ची महुआ शराब रखी हैं , बिक्री कर रही हैं प्राप्त सूचना पुष्टि व अग्रिम कार्यवाही करने पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपिया सरिता वर्मा के बाड़ी से एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में 12 नग सफेद पारदर्शी पन्नी में भरा प्रत्येक में 03-03 लीटर भरा कुल 36 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब भरा मिला जिसे बरामद किया गया शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताने पर बरामद शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपिया सरिता वर्मा का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया। 🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील सभी नागरिकों से निवेदन है कि — 👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
    1
    अवैध कच्ची महुआ शराब का धंधा करने वाली 36 वर्षीय महिला को चकरभाठा पुलिस ने 36 लीटर महुवा शराब के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल 
आज मंगलवार की शाम 5:00 बजे चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
*गिरफ्तार आरोपी* 
सरिता वर्मा पति कांता वर्मा उम्र 36 वर्ष सा. वार्ड क्रमांक 02 दुर्गा चौक ग्राम सेवार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ. ग.
*संक्षिप्त विवरण* 
श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सर के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर पूर्ण अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना  चकरभाठा पुलिस को ग्राम पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 14/04/26 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सरिता वर्मा नामक महिला ग्राम सेवार स्थित अपने घर के बाड़ी में अधिक मात्रा में हाथ भट्टी से निर्मित अवैध कच्ची महुआ शराब रखी हैं , बिक्री कर रही हैं प्राप्त सूचना पुष्टि व अग्रिम कार्यवाही करने पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपिया सरिता वर्मा के बाड़ी से एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में 12 नग सफेद पारदर्शी पन्नी में भरा प्रत्येक में 03-03 लीटर भरा कुल 36 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब भरा मिला जिसे बरामद किया गया शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताने पर बरामद शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपिया सरिता वर्मा का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया।
🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील
सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    47 min ago
  • बिलासपुर ढेंका से मस्तूरी मोड़ तक अंधेला ही अंधेला अधिकारी मौन
    1
    बिलासपुर ढेंका से मस्तूरी मोड़ तक अंधेला ही अंधेला 
अधिकारी मौन
    user_RAKESH THAKUR
    RAKESH THAKUR
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • डिंडोरी जिले के परसवाह गांव से पीकप बुकिंग कर सुकुलपुरा रिश्ते दार के घर चौंक में गये थे कार्यक्रम के बाद रात को लौट रहे पीकप के टायर पंचर हो जाने पर किकरा तालाब गांव में रोड के किनारे बैठे लोगों पर विशेष रफ्तार कंटेनर वाहन अनियंत्रित होकर रौंद दिया मौके पर पांच लोगों के जान एक ही सेकेंड में चला गया। यह लड़का टायर बदलाव करने वालों को टार्च की उजेला दिखा रहा था जिससे कि धक्का लगा और छिटक गया जिसे अंद रुंनी चोट लगी जिला चिकित्सालय में उपचार जारी जिस घटना के ताजा हालात आप भी सुनिए
    2
    डिंडोरी जिले के परसवाह गांव से पीकप  बुकिंग कर सुकुलपुरा रिश्ते दार के घर चौंक में गये थे कार्यक्रम के बाद रात को लौट रहे पीकप के टायर पंचर हो जाने पर किकरा तालाब गांव में रोड के किनारे बैठे लोगों पर विशेष रफ्तार कंटेनर वाहन अनियंत्रित होकर रौंद दिया मौके पर पांच लोगों के जान एक ही सेकेंड में चला गया। यह लड़का टायर बदलाव करने वालों को टार्च की उजेला दिखा रहा था जिससे कि धक्का लगा और छिटक गया जिसे अंद रुंनी चोट लगी जिला चिकित्सालय में उपचार जारी जिस घटना के ताजा हालात आप भी सुनिए
    user_Santosh Ahirwar
    Santosh Ahirwar
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Rameshwar sahu
    1
    Post by Rameshwar sahu
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.