logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्य के 55 जिलों में 15 हजार से अधिक बसें समान रूप से जनता के हित में चलेंगी...CM

6 hrs ago
user_Surendra sharma
Surendra sharma
Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

राज्य के 55 जिलों में 15 हजार से अधिक बसें समान रूप से जनता के हित में चलेंगी...CM

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पंडोखर में जनकल्याण शिविर: कलेक्टर की जनसुनवाई में 100 से अधिक आवेदन, रोहित गोली को 1.90 लाख मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को पंडोखर ग्राम पंचायत भवन में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में 100 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई की गई। बिजली, अतिक्रमण, आवास, पट्टा सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदनों का प्राथमिकता से परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर के बाद कलेक्टर ने सोंफ्ता स्थित सुरभि गौशाला समिति की गौशाला का निरीक्षण किया। यहां करीब 80 गोवंश के संरक्षण की जानकारी मिली। उन्होंने गौशाला के शासन के अंतर्गत पंजीयन और आवश्यक सहायता को लेकर समिति सदस्यों से चर्चा की। शिविर में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत रोहित गोली को मेडिकल स्टोर शुरू करने के लिए 1.90 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया। अधिकारियों ने शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह और एसडीएम भाण्डेर बृजेन्द्र सिंह यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    पंडोखर में जनकल्याण शिविर: कलेक्टर की जनसुनवाई में 100 से अधिक आवेदन, रोहित गोली को 1.90 लाख
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को पंडोखर ग्राम पंचायत भवन में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में 100 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई की गई। बिजली, अतिक्रमण, आवास, पट्टा सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदनों का प्राथमिकता से परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
शिविर के बाद कलेक्टर ने सोंफ्ता स्थित सुरभि गौशाला समिति की गौशाला का निरीक्षण किया। यहां करीब 80 गोवंश के संरक्षण की जानकारी मिली। उन्होंने गौशाला के शासन के अंतर्गत पंजीयन और आवश्यक सहायता को लेकर समिति सदस्यों से चर्चा की।
शिविर में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत रोहित गोली को मेडिकल स्टोर शुरू करने के लिए 1.90 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया। अधिकारियों ने शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह और एसडीएम भाण्डेर बृजेन्द्र सिंह यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को दतिया में सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी को लेकर आज शुक्रवार 12:00 के आसपास नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में जिला अस्पताल में स्थित एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) के बच्चों को फल वितरित किए गए। इस दौरान सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को याद करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा और सहयोग का संकल्प लिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीनदयाल जी के विचार सेवा और सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को दतिया में सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी को लेकर आज शुक्रवार 12:00 के आसपास नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में जिला अस्पताल में स्थित एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) के बच्चों को फल वितरित किए गए। इस दौरान सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को याद करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा और सहयोग का संकल्प लिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीनदयाल जी के विचार सेवा और सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
    1
    भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को दतिया में सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी को लेकर आज शुक्रवार 12:00 के आसपास
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में जिला अस्पताल में स्थित एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) के बच्चों को फल वितरित किए गए। इस दौरान सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को याद करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा और सहयोग का संकल्प लिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीनदयाल जी के विचार सेवा और सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को दतिया में सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी को लेकर आज शुक्रवार 12:00 के आसपास
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में जिला अस्पताल में स्थित एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) के बच्चों को फल वितरित किए गए। इस दौरान सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को याद करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा और सहयोग का संकल्प लिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीनदयाल जी के विचार सेवा और सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संतान की चाहत में ढाई साल की बच्ची का अपहरण, CCTV से खुला राज रीवा में संतान की चाहत में एक दंपति द्वारा पड़ोस में रहने वाली महज ढाई साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। बच्ची अपने चार साल के भाई के साथ घर पर थी परिजन नौकरी पर चले जाते थे, तभी आरोपी पड़ोसी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और CCTV फुटेज की मदद से कुछ ही घंटों में बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया है, मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र का है, जहां एक परिवार की ढाई साल की बच्ची अचानक लापता हो गई। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की बच्ची पर काफी समय से नजर थी। देर शाम आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, बच्ची के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया पुलिस के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिला सहित चार लोगों की भूमिका सामने आई है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची के अपहरण की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें किसकी क्या भूमिका थी।।
    1
    संतान की चाहत में ढाई साल की बच्ची का अपहरण, CCTV से खुला राज
रीवा में संतान की चाहत में एक दंपति द्वारा पड़ोस में रहने वाली महज ढाई साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। बच्ची अपने चार साल के भाई के साथ घर पर थी परिजन नौकरी पर चले जाते थे, तभी आरोपी पड़ोसी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और CCTV फुटेज की मदद से कुछ ही घंटों में बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया है,
मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र का है, जहां एक परिवार की ढाई साल की बच्ची अचानक लापता हो गई। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की बच्ची पर काफी समय से नजर थी। देर शाम आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया,
बच्ची के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया
पुलिस के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिला सहित चार लोगों की भूमिका सामने आई है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची के अपहरण की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें किसकी क्या भूमिका थी।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पंडोखर में जनकल्याण शिविर: कलेक्टर की जनसुनवाई में 100 से अधिक आवेदन, रोहित गोली को 1.90 लाख ऋण स्वीकृत
    1
    पंडोखर में जनकल्याण शिविर: कलेक्टर की जनसुनवाई में 100 से अधिक आवेदन, रोहित गोली को 1.90 लाख ऋण स्वीकृत
    user_Surendra Ojha
    Surendra Ojha
    पत्रकार Datia, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • #Datia: नवागत जिला पंचायत CEO शैलेन्द्र सिंह से सीधी बात! गांव, विकास और योजनाओं पर बेबाक बातचीत.... देखें पूरा वीडियो.. #Datia: नवागत जिला पंचायत CEO शैलेन्द्र सिंह से सीधी बात! गांव, विकास और योजनाओं पर बेबाक बातचीत.... देखें पूरा वीडियो.. #Datia #DatiaNews #दतिया #दतियान्यूज़ #ShailendraSingh #जिलापंचायतCEO #CEOShailendraSingh #DistrictPanchayat #DatiaExclusive #ExclusiveInterview #DatiaInterview #MadhyaPradesh #MPNews #MPNewsToday #Bundelkhand #BundelkhandNews #दतियाखबर #दतियासमाचार #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #HindiNews #सच्चीऔरसटीकखबरें
    1
    #Datia: नवागत जिला पंचायत CEO शैलेन्द्र सिंह से सीधी बात! गांव, विकास और योजनाओं पर बेबाक बातचीत.... देखें पूरा वीडियो..
#Datia: नवागत जिला पंचायत CEO शैलेन्द्र सिंह से सीधी बात! गांव, विकास और योजनाओं पर बेबाक बातचीत.... देखें पूरा वीडियो..
#Datia #DatiaNews #दतिया #दतियान्यूज़ #ShailendraSingh #जिलापंचायतCEO #CEOShailendraSingh #DistrictPanchayat #DatiaExclusive #ExclusiveInterview #DatiaInterview #MadhyaPradesh #MPNews #MPNewsToday #Bundelkhand #BundelkhandNews #दतियाखबर #दतियासमाचार #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #HindiNews #सच्चीऔरसटीकखबरें
    user_Hindi Varta News हिन्दी वार्ता
    Hindi Varta News हिन्दी वार्ता
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फोटो 01 इंदरगढ़ में गूंजा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’, राष्ट्रभाव से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर इंदरगढ़(चम्बल नवराष्ट्र)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के आह्वान पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, इंदरगढ़, दतिया में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, आचार्यों, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए एक साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। राष्ट्रगीत की सामूहिक स्वर-लहरियों से विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं भारतीय सांस्कृतिक चेतना की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना देखने को मिली। विद्यालय परिसर में आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और एकता के महत्व का संदेश दिया। आयोजन में विद्यालय परिवार के साथ नागरिकों की सहभागिता भी रही। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीपक कुमार यादव तहसील इंदरगढ़ विशिष्ट अतिथि विजय बहादुर सिंह सीएमओ नगर पालिका इंदरगढ़ एवं मुख्य वक्ता चंद्र प्रकाश पटसरिया (पूर्व प्राचार्य) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश तांत्रिक एडवोकेट नेकी कार्यक्रम का संचालन सीमा कुशवाहा कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा आभार एवं अतिथि परिचय केशव प्रसाद गोस्वामी ने किया। इंदरगढ़ में गूंजा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’, राष्ट्रभाव से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर इंदरगढ़(चम्बल नवराष्ट्र)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के आह्वान पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, इंदरगढ़, दतिया में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, आचार्यों, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए एक साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। राष्ट्रगीत की सामूहिक स्वर-लहरियों से विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं भारतीय सांस्कृतिक चेतना की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना देखने को मिली। विद्यालय परिसर में आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और एकता के महत्व का संदेश दिया। आयोजन में विद्यालय परिवार के साथ नागरिकों की सहभागिता भी रही। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीपक कुमार यादव तहसील इंदरगढ़ विशिष्ट अतिथि विजय बहादुर सिंह सीएमओ नगर पालिका इंदरगढ़ एवं मुख्य वक्ता चंद्र प्रकाश पटसरिया (पूर्व प्राचार्य) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश तांत्रिक एडवोकेट नेकी कार्यक्रम का संचालन सीमा कुशवाहा कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा आभार एवं अतिथि परिचय केशव प्रसाद गोस्वामी ने किया।
    2
    फोटो 01  इंदरगढ़ में गूंजा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’, राष्ट्रभाव से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर

इंदरगढ़(चम्बल नवराष्ट्र)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के आह्वान पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, इंदरगढ़, दतिया में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, आचार्यों, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए एक साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। राष्ट्रगीत की सामूहिक स्वर-लहरियों से विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं भारतीय सांस्कृतिक चेतना की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना देखने को मिली।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और एकता के महत्व का संदेश दिया। आयोजन में विद्यालय परिवार के साथ नागरिकों की सहभागिता भी रही।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  दीपक कुमार यादव तहसील इंदरगढ़  विशिष्ट अतिथि  विजय बहादुर सिंह सीएमओ नगर पालिका इंदरगढ़ एवं मुख्य वक्ता  चंद्र प्रकाश पटसरिया (पूर्व प्राचार्य) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता  राजेश तांत्रिक एडवोकेट नेकी कार्यक्रम का संचालन  सीमा कुशवाहा कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के प्रधानाचार्य  विजय कुमार शर्मा आभार एवं अतिथि परिचय  केशव प्रसाद गोस्वामी ने किया।
इंदरगढ़ में गूंजा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’, राष्ट्रभाव से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर
इंदरगढ़(चम्बल नवराष्ट्र)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के आह्वान पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, इंदरगढ़, दतिया में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, आचार्यों, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए एक साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। राष्ट्रगीत की सामूहिक स्वर-लहरियों से विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं भारतीय सांस्कृतिक चेतना की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना देखने को मिली।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और एकता के महत्व का संदेश दिया। आयोजन में विद्यालय परिवार के साथ नागरिकों की सहभागिता भी रही।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  दीपक कुमार यादव तहसील इंदरगढ़  विशिष्ट अतिथि  विजय बहादुर सिंह सीएमओ नगर पालिका इंदरगढ़ एवं मुख्य वक्ता  चंद्र प्रकाश पटसरिया (पूर्व प्राचार्य) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता  राजेश तांत्रिक एडवोकेट नेकी कार्यक्रम का संचालन  सीमा कुशवाहा कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के प्रधानाचार्य  विजय कुमार शर्मा आभार एवं अतिथि परिचय  केशव प्रसाद गोस्वामी ने किया।
    user_Abnish Dubey
    Abnish Dubey
    Court reporter दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दो गांजा तस्करों को सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार , आरोपियों से 13 किलो 128 ग्राम गांजा जप्त डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये कीमत का 13 किलो 128 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया गांजा ओडिशा से ट्रेन/सड़क मार्ग के जरिए डबरा में खपाने के लिए लाया गया था। डबरा सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर डबरा पहुँचे हैं और मंगरौरा रोड की ओर किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। मंगरौरा रोड पर पिट्ठू बैग लिए खड़े दो युवकों को रोककर जब उनके बैग की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर छुपाकर रखा गया 13 किलो 128 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों—गौरव सेन और सोनीश नामदेव को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपियों ने बताया कि डबरा निवासी पुष्पेंद्र साहू ने उन्हें ओडिशा से गांजा लाकर डबरा पहुँचाने के लिए मात्र ₹5,000-₹5,000 का लालच दिया था। मास्टरमाइंड फरार  पूछताछ में सामने आया है कि गांजे की यह बड़ी खेप डबरा पहुँचने के बाद मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र साहू द्वारा स्थानीय स्तर पर फुटकर में अलग-अलग नशा करने वालों और छोटे पैडलर्स को बेची जानी थी। डबरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना का मुख्य सूत्रधार और मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र साहू फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
    1
    दो गांजा तस्करों को सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार , आरोपियों से 13 किलो 128 ग्राम गांजा जप्त 
डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये कीमत का 13 किलो 128 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया गांजा ओडिशा से ट्रेन/सड़क मार्ग के जरिए डबरा में खपाने के लिए लाया गया था।
डबरा सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर डबरा पहुँचे हैं और मंगरौरा रोड की ओर किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। मंगरौरा रोड पर पिट्ठू बैग लिए खड़े दो युवकों को रोककर जब उनके बैग की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर छुपाकर रखा गया 13 किलो 128 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों—गौरव सेन और सोनीश नामदेव को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपियों ने बताया कि डबरा निवासी पुष्पेंद्र साहू ने उन्हें ओडिशा से गांजा लाकर डबरा पहुँचाने के लिए मात्र ₹5,000-₹5,000 का लालच दिया था।
मास्टरमाइंड फरार 
पूछताछ में सामने आया है कि गांजे की यह बड़ी खेप डबरा पहुँचने के बाद मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र साहू द्वारा स्थानीय स्तर पर फुटकर में अलग-अलग नशा करने वालों और छोटे पैडलर्स को बेची जानी थी। डबरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना का मुख्य सूत्रधार और मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र साहू फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रामगढ़ काली माता मंदिर में 9 महीने बाद खुलीं दानपेटियां, 7.94 लाख नकद और 15 ग्राम सोने का मुकुट मिला भांडेर के ग्राम रामगढ़ में स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर में गुरुवार को करीब नौ महीने बाद दानपेटियां खोली गईं। गुरूवा रात 09 बजे स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई के दौरान दानपेटियों से करीब 7 लाख 94 हजार रुपए नकद निकले। इसके अलावा करीब 15 ग्राम वजन का सोने का मुकुट भी दानपेटी से मिला। दानपेटियों से निकली राशि में नोटों और सिक्कों को अलग-अलग कर कर्मचारियों ने करीब छह घंटे तक गिनती की। पूरी कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक पटवारी और कोटवार ड्यूटी पर तैनात रहे। एक पटवारी ने दानपेटी से मिले मुकुट की जानकारी एसडीएम को दी। कार्रवाई एसडीएम बृजेंद्र यादव, तहसीलदार सुनील भदौरिया और नायब तहसीलदार गेंदालाल भारती के नेतृत्व में संपन्न हुई। अधिकारियों की मौजूदगी में नकदी की गिनती कर पूरी राशि का हिसाब दर्ज किया गया। रामगढ़ काली माता मंदिर क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां नवरात्र सहित अन्य अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
    1
    रामगढ़ काली माता मंदिर में 9 महीने बाद खुलीं दानपेटियां, 7.94 लाख नकद और 15 ग्राम सोने का मुकुट मिला
भांडेर के ग्राम रामगढ़ में स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर में गुरुवार को करीब नौ महीने बाद दानपेटियां खोली गईं। गुरूवा रात 09 बजे स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई के दौरान दानपेटियों से करीब 7 लाख 94 हजार रुपए नकद निकले। इसके अलावा करीब 15 ग्राम वजन का सोने का मुकुट भी दानपेटी से मिला। दानपेटियों से निकली राशि में नोटों और सिक्कों को अलग-अलग कर कर्मचारियों ने करीब छह घंटे तक गिनती की। पूरी कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक पटवारी और कोटवार ड्यूटी पर तैनात रहे। एक पटवारी ने दानपेटी से मिले मुकुट की जानकारी एसडीएम को दी। कार्रवाई एसडीएम बृजेंद्र यादव, तहसीलदार सुनील भदौरिया और नायब तहसीलदार गेंदालाल भारती के नेतृत्व में संपन्न हुई। अधिकारियों की मौजूदगी में नकदी की गिनती कर पूरी राशि का हिसाब दर्ज किया गया। रामगढ़ काली माता मंदिर क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां नवरात्र सहित अन्य अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी पर शहरभर में सजे गणेश पंडालों में कई दिनों तक चले धार्मिक आयोजनों के बाद अब गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। ढोल ग्यारस से शुरू हुआ विसर्जन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे दतिया के आसनई स्थित रामलला मंदिर के तालाब पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान गणेश चतुर्थी पर शहरभर में सजे गणेश पंडालों में कई दिनों तक चले धार्मिक आयोजनों के बाद अब गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। ढोल ग्यारस से शुरू हुआ विसर्जन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे दतिया के आसनई स्थित रामलला मंदिर के तालाब पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश को भावपूर्ण विदाई दी और प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान तालाब परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए नजर आए। गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    1
    गणेश चतुर्थी पर शहरभर में सजे गणेश पंडालों में कई दिनों तक चले धार्मिक आयोजनों के बाद अब गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। ढोल ग्यारस से शुरू हुआ विसर्जन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
शुक्रवार शाम करीब 5 बजे दतिया के आसनई स्थित रामलला मंदिर के तालाब पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान
गणेश चतुर्थी पर शहरभर में सजे गणेश पंडालों में कई दिनों तक चले धार्मिक आयोजनों के बाद अब गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। ढोल ग्यारस से शुरू हुआ विसर्जन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
शुक्रवार शाम करीब 5 बजे दतिया के आसनई स्थित रामलला मंदिर के तालाब पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश को भावपूर्ण विदाई दी और प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विसर्जन के दौरान तालाब परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए नजर आए। गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.