Shuru
Apke Nagar Ki App…
दातूखार ग्राम में आज भी ग्रामीण बीमार मरीजों को एंबुलेंस की वजह खाट की डोली में अस्पताल ले जाने को विवश है । सोमवार की सुबह 11:00 बजे के करीब दातूखार ग्राम निवासी 30 वर्षीय आदिम जनजाति युवक सिंपल कोरबा की जब अचानक तबीयत खराब हुई तो गांव के ग्रामीण आपसी सहयोग से उसे खाट की डोली बनाकर अस्पताल ले जाते दिखे। मामले पर उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि गांव की भौगोलिक स्थिति को देखकर सड़क बनवाया जाएगा।
Manoj dutt dev
दातूखार ग्राम में आज भी ग्रामीण बीमार मरीजों को एंबुलेंस की वजह खाट की डोली में अस्पताल ले जाने को विवश है । सोमवार की सुबह 11:00 बजे के करीब दातूखार ग्राम निवासी 30 वर्षीय आदिम जनजाति युवक सिंपल कोरबा की जब अचानक तबीयत खराब हुई तो गांव के ग्रामीण आपसी सहयोग से उसे खाट की डोली बनाकर अस्पताल ले जाते दिखे। मामले पर उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि गांव की भौगोलिक स्थिति को देखकर सड़क बनवाया जाएगा।
More news from Jharkhand and nearby areas
- सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी प्रखंडों में लगेगा ‘सेवा सेतु’ शिविर, समस्याओं के समाधान का होगा प्रयास लातेहार। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से भाजपा की ओर से लातेहार जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा सेतु’ शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में ग्रामीण एवं आम नागरिक केंद्र सरकार से जुड़ी योजनाओं तथा अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों को आगामी 30 सितंबर को होने वाली दिशा (DISHA) की बैठक में सांसद के समक्ष रखा जाएगा, ताकि संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जा सके। भाजपा ने लातेहार पुलिस की कार्रवाई की सराहना भाजपा जिला कमेटी ने पतकी में आशीष कुमार की हत्या के मामले में लातेहार पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पार्टी की ओर से कहा गया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया। भाजपा ने पुलिस टीम को साधुवाद दिया। इन प्रखंडों में आयोजित होंगे शिविर गारू व सरयू 29 सितंबर, मनिका, लातेहार, हेरहंज, बरियातू और बालूमाथ 29 सितंबर, चंदवा 30 सितंबर, जबकि महुआडांड़ और बरवाडीह में 1 अक्टूबर को शिविर आयोजित होगा। महुआडांड़ में सांसद कालीचरण सिंह व जिला परिषद सदस्य स्टेला नगेसिया, गारू में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी व संजय जायसवाल, सरयू में प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी व शिल्पा भगत, मनिका में राजधानी प्रसाद यादव व कौशल किशोर, लातेहार में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह व कौशल नाथ शाहदेव, हेरहंज में संतोष यादव व लव सिंह, बरियातू में रमेश राम व लक्ष्मण कुशवाहा, बालूमाथ में नीलम देवी व संजय यादव, चंदवा में सरोज देवी व अमित गुप्ता तथा बरवाडीह में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह व ईश्वरी सिंह मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने नागरिकों से निर्धारित तिथि पर प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा करने की अपील की है।1
- वोट चोरी से जब भाजपा सरकार बना रही थी तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुप बैठे थे: भाकपा माले उत्तरी लोकल जोनल कमेटी सेक्रेटरी कृष्णा चेरो भाकपा माले बरवाडीह उत्तरी लोकल जोनल कमेटी के सेक्रेटरी कृष्णा चेरो ने सोमवार की शाम 5:00 बजे ज्ञानेश कुमार का पुतला बरवाडीह में दहन करते हुए बताया कि भाजपा कई राज्यों में वोट चोरी से चुनाव जीत रही थी मगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी के बावजूद अनदेखी किया।1
- लातेहार में झामुमो का विरोध मार्च, चुनाव आयोग व सीईसी का पुतला दहन रूपेश कुमार, लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से सोमवार को जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के नेतृत्व में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में मार्च निकाला गया। इसमें राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। झामुमो जिला कार्यालय से निकला मार्च मुख्य बाजार होते हुए समाहरणालय पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। मौके पर राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची को लेकर विपक्षी दलों की ओर से गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा नहीं हुआ तो झामुमो इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएगा। जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि चुनाव आयोग की स्वायत्तता और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, अरुण दूबे, शम्शुल होदा, मनोज यादव, सुशील कुमार यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना उरांव, युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत उरांव, छात्र मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र उरांव समेत विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।2
- झामुमो जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन - राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम व जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने किया स्वागत लातेहार लातेहार में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम एवं झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का राज्यसभा सांसद और जिलाध्यक्ष ने फूल-माला पहनाकर एवं पार्टी का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान राजू साहू, संजीव साव, संजू साव, अजय साव एवं रमेश विश्वकर्मा ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाह ने कहा कि मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के सिद्धांतों से प्रभावित होकर उपरोक्त लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की है। जिससे चंदवा प्रखंड में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।जो मिल का पत्थर साबित होगा।1
- सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले मनिका विधायक, कहा- दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले मनिका विधायक, कहा- दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा लातेहार। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि हत्याकांड में शामिल दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई। विधायक ने सदर अस्पताल प्रबंधन को शव के पोस्टमार्टम को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, कांग्रेस नेता आफताब आलम, अमित कुमार यादव, उपेंद्र पासवान, गुर्जर उरांव, ज्योति प्रकाश दुबे, फूलचंद यादव, मनोज पासवान, सुनील प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। बताते चलें कि रविवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के परसही गांव निवासी आशीष कुमार पासवान, पिता श्याम किशोर पासवान, पतकी जंगल के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। उन पर जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम भी रविवार की शाम सदर अस्पताल पहुंचे थे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली थी। उन्होंने भी पुलिस से मामले में शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी।3
- 6 अक्टूबर से शुरू होगा लातेहार LPL, आठ टीमों का हुआ चयन लातेहार। जिला खेल स्टेडियम लातेहार में आगामी छह अक्टूबर से लातेहार प्रीमियर लीग (LPL) का आयोजन शुरू होगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि LPL को लेकर रविवार को टीम चयन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें कुल आठ टीमों का चयन हुआ है। उन्होंने जिलेवासियों से LPL के दौरान फटाफट क्रिकेट का आनंद लेने की अपील की। LPL के आयोजन को लेकर जिले के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आइए हम जानते है जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश सिंह ने किया कहा।1
- लातेहार के पतकी जंगल के पास युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी लातेहार के पतकी जंगल के पास युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी लातेहार। रांची-डाल्टनगंज मार्ग स्थित सदर थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर पतकी जंगल के पास रविवार शाम अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के परसही निवासी श्याम किशोर पासवान के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आशीष कुमार मोटरसाइकिल से लातेहार की ओर आ रहा था। इसी दौरान पतकी जंगल के पास अज्ञात अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने लातेहार सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल आशीष कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। प्राथमिक इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. जेपी जायसवाल ने बताया कि घायल युवक के शरीर पर जख्म के निशान थे। जख्म को देखकर किसी नुकीले हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई गई थी। रांची ले जाने के दौरान युवक की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को उसी एंबुलेंस से वापस लातेहार लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव समेत बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।1
- खनिज निगम के अधिकारियों की लापरवाही से दो वर्षों से बंद है सिकनी कोलियरी : रवि डे लातेहार।लातेहार सिकनी कोलियरी को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर मजदूर संघ के बैनर तले सोमवार को कोलियरी परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए और कोलियरी चालू कराने की मांग को लेकर विरोध जताया।धरना को संबोधित करते हुए मजदूर संघ के नेता एवं समाजसेवी रवि डे ने आरोप लगाया कि खनिज निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लातेहार जिले की लाइफ लाइन मानी जाने वाली सिकनी कोलियरी करीब दो वर्षों से बंद है। उन्होंने कहा कि कोलियरी बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार होकर परेशान हैं, जबकि निगम के अधिकारी हर माह वेतन उठा रहे हैं।रवि डे ने कहा कि कोलियरी चालू कराने की मांग को लेकर मजदूर संघ अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। मजदूर आंदोलन के लिए कमर कस चुके हैं। मजदूर संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि निगम की लापरवाही के कारण लंबे समय से कोलियरी बंद है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने जल्द कोलियरी चालू कराने की मांग की। उन्होंने ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर हजारों मजदूर उपस्थित थे2