प्रेम धोखा और हत्या: गुमशुदगी से शमशान तक की सिहरन भरी कहानी, प्रेमी ही निकला कातिल मुंगेर: सफियासराय थाना क्षेत्र की 25 वर्षीय जीएनएम छात्रा स्नेहा कुमारी की गुमशुदगी का मामला अब जघन्य हत्या में तब्दील हो गया है। पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि स्नेहा की हत्या उसके प्रेमी नीरज कुमार ने की और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पूर्णिया के श्मशान घाट पर जला दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि आरोपी को वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। आदमपुर निवासी किरण देवी ने 21 जनवरी को अपनी बेटी की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, स्नेहा 17 जनवरी को भागलपुर पढ़ाई के लिए निकली थी, लेकिन 19 जनवरी से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। पुलिस ने मोबाइल सीडीआर और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें उसकी अंतिम लोकेशन पूर्णिया में मिली। तकनीकी अनुसंधान के दौरान पूर्णिया के एक निजी अस्पताल के ओटी इंचार्ज नीरज कुमार पर शक गहराया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, लेकिन रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ में उसने गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि 19 जनवरी को अपने किराए के कमरे में स्नेहा का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पूर्णिया के कप्तानपारा श्मशान घाट ले जाकर जला दिया। जांच टीम जब श्मशान घाट पहुंची तो वहां के डोम राजा ने मृतका और आरोपी की तस्वीर पहचान ली।

- Post by Adv Pranav Kumar1
- Post by किरण देव यादव1
- श्री विद्यासागर निषाद जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच सिमरी बख्तियारपुर बनाम जमालपुर के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच का उद्घाटन करता गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत ने किया मैच का उद्घाटन ।1
- बलिया में पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।1
- टेटिया बंबर राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP) के तहत प्रखंड टेटिया बंबर में 27 फरवरी 2026 से एफएमडी (खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण अभियान का छठा चरण शुरू होगा। इस अभियान के अंतर्गत सभी पंचायतों में चार माह एवं उससे अधिक आयु के गौ एवं भैंस वंशीय करीब 24 हजार पशुओं को निःशुल्क टीका लगाया जाएगा। प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि टीकाकरण के साथ पशुओं को टैग भी लगाया जाएगा, ताकि उनका रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि एफएमडी एक संक्रामक रोग है, जिससे दूध उत्पादन में कमी और पशुओं की शारीरिक कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। सभी पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं।1
- बेगूसराय में जीडी कॉलेज एक के महत्व कॉलेज माना जाता है सूखे नशा का फल फूल रहे हैं.... पानी शौचालय मांग...1
- Post by Kumar Mithun1
- श्री विद्यासागर निषाद जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट भगवान हाई स्कूल के मैदान में खेला जा रहा है । बीते गुरुवार 26 फरवरी को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मुंगेर बनाम नारायणपुर के बीच मैच खेला गया इस मैच के उद्घाटन करता IIP पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव संतोष ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं बल्लेबाजी कर मैच का उद्घाटन किया । इस अवसर पर हड्डी ,जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रंजीत कुमार भी मौजूद रहे उन्होंने भी सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं बल्लेबाजी किया ।1
- बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर डंडारी के तेतरी पुनर्वास मैदान में पुलिस टीम और जनप्रतिनिधि टीम के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों की टीम को 23 रनों से हरा दिया।1