logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 किलो अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, अफीम की कीमत करीब 3 लाख रुपए, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त गरोठ। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरोठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया गया है। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांदखेड़ी निवासी तुफान पिता शिवलाल मोटरसाइकिल क्रमांक MP-14 MS-3352 से अवैध अफीम लेकर कछालिया तिराहा होते हुए पिपल्या मिट्टेशाह की ओर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने कछालिया रोड स्थित गज्जाखेड़ी फंटा क्षेत्र में घेराबंदी कर तुफान को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलोग्राम अवैध अफीम, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है, बरामद हुई। अफीम के परिवहन में प्रयुक्त आई स्मार्ट मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की। पुलिस पूछताछ में आरोपी तुफान ने अफीम सेमलीरुपा निवासी दरियावसिंह पिता उंकारसिंह से लाना तथा पिपल्या मिट्टेशाह निवासी श्रवणसिंह पिता कालुसिंह को देने जाना बताया। इसके बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान दरियावसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। श्रवणसिंह फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 368/2026, धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी: तुफान पिता शिवलाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी चांदखेड़ी, थाना शामगढ़। दरियावसिंह पिता उंकारसिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी सेमलीरुपा, थाना गरोठ। फरार आरोपी: श्रवणसिंह पिता कालुसिंह, निवासी पिपल्या मिट्टेशाह, थाना गरोठ। जब्त सामग्री: 2 किलो अफीम कीमत करीब 3 लाख रुपए, सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन कीमत करीब 20 हजार रुपए तथा आई स्मार्ट मोटरसाइकिल कीमत करीब 50 हजार रुपए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामस्नेही मिश्रा, एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में सउनि जसराजसिंह चंदेल एवं पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

1 hr ago
user_Pointer Media
Pointer Media
Local News Reporter मल्हारगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
d2170fb5-de9a-47cb-af2f-a3d17b5d3f9a

2 किलो अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, अफीम की कीमत करीब 3 लाख रुपए, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त गरोठ। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरोठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया गया है। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांदखेड़ी निवासी तुफान पिता शिवलाल मोटरसाइकिल क्रमांक MP-14 MS-3352 से अवैध अफीम लेकर कछालिया तिराहा होते हुए पिपल्या मिट्टेशाह की ओर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने कछालिया रोड स्थित गज्जाखेड़ी फंटा क्षेत्र में घेराबंदी कर तुफान को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलोग्राम अवैध अफीम, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है, बरामद हुई। अफीम के परिवहन में प्रयुक्त आई स्मार्ट मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की। पुलिस पूछताछ में आरोपी तुफान ने अफीम सेमलीरुपा निवासी दरियावसिंह पिता उंकारसिंह से लाना तथा पिपल्या मिट्टेशाह निवासी श्रवणसिंह पिता कालुसिंह को देने जाना बताया। इसके बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान दरियावसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। श्रवणसिंह फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 368/2026, धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी: तुफान पिता शिवलाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी चांदखेड़ी, थाना शामगढ़। दरियावसिंह पिता उंकारसिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी सेमलीरुपा, थाना गरोठ। फरार आरोपी: श्रवणसिंह पिता कालुसिंह, निवासी पिपल्या मिट्टेशाह, थाना गरोठ। जब्त सामग्री: 2 किलो अफीम कीमत करीब 3 लाख रुपए, सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन कीमत करीब 20 हजार रुपए तथा आई स्मार्ट मोटरसाइकिल कीमत करीब 50 हजार रुपए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामस्नेही मिश्रा, एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में सउनि जसराजसिंह चंदेल एवं पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • उदयपुर में CBN की बड़ी कार्रवाई, 2292 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त उदयपुर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर के वल्लभनगर तहसील क्षेत्र में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 2292 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी के निम्बाहेड़ा स्थित घर की तलाशी भी ली गई, जहां से एक मोटरसाइकिल और एक रजिस्टर जब्त किया गया है। CBN की टीम द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
    1
    उदयपुर में CBN की बड़ी कार्रवाई, 2292 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त
उदयपुर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर के वल्लभनगर तहसील क्षेत्र में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 2292 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी के निम्बाहेड़ा स्थित घर की तलाशी भी ली गई, जहां से एक मोटरसाइकिल और एक रजिस्टर जब्त किया गया है।
CBN की टीम द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
    user_Rahul kachawa
    Rahul kachawa
    Photography studio मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • अफजलपुर पुलिस द्वारा कमालपुरा फंटा ग्राम बिलात्री पर नाकाबंदी के दोरान अवेध मादक पदार्थ के साथ दो को पकड़ा अफजलपुर पुलिस द्वारा कमालपुरा फंटा ग्राम बिलात्री पर नाकाबंदी के दोरान ब्रेजा कार घेरा बंदी कर रोकने का प्रयास किया फोर्स व पंचानो की मदद से बामुश्किल रोका पुछताछ करने पर लखन निम्बाखेडी थाना दलोदा जिला मंदसौर तथा कार में को-ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम अरविन्द निवासी काजली थाना रठाजना जिला प्रतापगढ राजस्थान का होना बताया कार की तलाशी लेते कार की डिक्की मे 03 काले रंग के कट्टे जिसमे कुल 60 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला दोनों आरोपियो को गिरफ्तार करते हुवे कार्यवाही की गई
    1
    अफजलपुर पुलिस द्वारा कमालपुरा फंटा ग्राम बिलात्री पर नाकाबंदी के दोरान अवेध मादक पदार्थ के साथ दो को पकड़ा
अफजलपुर पुलिस द्वारा कमालपुरा फंटा ग्राम बिलात्री पर नाकाबंदी के दोरान ब्रेजा कार घेरा बंदी कर रोकने का प्रयास किया फोर्स व पंचानो की मदद से बामुश्किल रोका पुछताछ करने पर  लखन निम्बाखेडी थाना दलोदा जिला मंदसौर  तथा कार में को-ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम अरविन्द निवासी काजली थाना रठाजना जिला प्रतापगढ राजस्थान का होना बताया कार की तलाशी लेते कार की डिक्की मे 03 काले रंग के कट्टे जिसमे कुल 60 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला दोनों आरोपियो को गिरफ्तार करते हुवे कार्यवाही की गई
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • एक कविता....... विश्वकर्मा भगवान 🙏.
    1
    एक कविता....... विश्वकर्मा भगवान 🙏.
    user_Shyam pokra
    Shyam pokra
    Hindi sahitya writer. Manasa, Neemuch•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर हे जो बहुत प्रसिद्ध है मां नाहरसिंह नालछा माता
    1
    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर हे जो बहुत प्रसिद्ध है मां नाहरसिंह नालछा माता
    user_नरसिंह बड़ोदिया
    नरसिंह बड़ोदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • MP - पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस थाना शामगढ को मिली सफलता । सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा किया जप्त । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै अवेध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं श्री राम सनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी महोदय सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिंनाक 16.09.26 को एक सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध डोडाचुरा किया जप्त कार्य का विवरण - दिंनाक 16.09.2026 को थाना शामगढ के सउनि रुप सिँह झाला के द्वारा मुखबिर सुचना पर हतई फन्टे के पास एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 को रोका गया जो पिकअप चालक के द्वारा पिकअप को वापस मोड कर भगाने लगा जो पुलिस बल द्वारा वाहन का पीछा कर करते पिकअप वाहन चालक द्वारा वाहन को ग्राम एरी के पास छोडकर अंधेरे का फायदा उठा कर खेतो मे भाग गया । जो सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14 ZH 1413 की विधिवत तलाशी लेते पिकअप के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 100 किलो के जप्त किये गये जाकर थाना शामगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जो पुलिस द्वारा दोराने विवेचना पता करते पाया कि पिकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 का वाहन स्वामी विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर का होना पाया गया जिसकी तलाश जारी है नाम आरोपी - विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर जप्त मश्रुका - 01- अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 100 किलो ग्राम कीमती 200000 रुपये 02 - एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 कीमती 8000000 रुपये सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ , उनि मनोज महाजन , सउनि रुप सिँह झाला , आर विशाल सिँह सोलंकी , आर प्रेम कुमार रावत , आरक्षक धर्मेश बैरागी , का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    MP - पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस थाना शामगढ को मिली सफलता ।
 
सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा किया जप्त ।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै अवेध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं श्री राम सनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी महोदय सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिंनाक 16.09.26 को एक सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध डोडाचुरा किया जप्त
कार्य का विवरण   - दिंनाक 16.09.2026 को थाना शामगढ के सउनि रुप सिँह झाला के द्वारा मुखबिर सुचना पर हतई फन्टे के  पास  एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक  MP14ZH1413 को रोका गया जो पिकअप चालक के द्वारा पिकअप को वापस मोड कर भगाने लगा जो  पुलिस बल  द्वारा वाहन का पीछा कर करते पिकअप वाहन चालक द्वारा वाहन को ग्राम एरी के पास छोडकर अंधेरे का फायदा उठा कर खेतो मे भाग गया । जो सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक  MP14 ZH 1413 की विधिवत तलाशी लेते पिकअप के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 100 किलो के जप्त किये गये जाकर थाना शामगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जो पुलिस द्वारा दोराने विवेचना पता करते पाया कि पिकअप वाहन क्रमांक  MP14ZH1413 का वाहन स्वामी विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर का होना पाया गया जिसकी तलाश जारी  है 
नाम आरोपी   -    विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर   
जप्त मश्रुका  -       01-  अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 100 किलो ग्राम कीमती 200000 रुपये
02 - एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक  MP14ZH1413 कीमती 8000000 रुपये
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ , उनि मनोज महाजन , सउनि रुप सिँह झाला  ,  आर विशाल सिँह सोलंकी , आर प्रेम कुमार रावत ,  आरक्षक धर्मेश बैरागी , का सराहनीय योगदान  रहा।
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • **नीमच में मूर्तिकार के अचानक लापता होने से मचा हंगामा, अधूरी गणेश प्रतिमाओं को लेकर पंडाल समितियों में बढ़ी चिंता** नीमच में गणेश उत्सव से पहले उस समय माहौल गरमा गया, जब गणेश प्रतिमाएं तैयार करने वाला मूर्तिकार गोविंद अचानक लापता हो गया। गोविंद का कोई पता नहीं चलने से उसके यहां तैयार हो रही कई गणेश प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी प्रतिमाएं लेने पहुंचे युवाओं की भीड़ बढ़ गई और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। नीमच में गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच मूर्तिकार गोविंद के अचानक लापता होने से हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि गोविंद के यहां कई गणेश उत्सव समितियों की प्रतिमाएं तैयार की जा रही थीं, लेकिन उसके अचानक नहीं मिलने से प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी-अपनी प्रतिमाओं को लेकर परेशान युवा और समिति के लोग गोविंद के प्रतिमा निर्माण स्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान लोगों ने वहां का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और अपनी-अपनी प्रतिमाएं ले जाने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कैंट थाना टीआई सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गोविंद के अचानक लापता होने की वजह और उसका पता नहीं चल पाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
    1
    **नीमच में मूर्तिकार के अचानक लापता होने से मचा हंगामा, अधूरी गणेश प्रतिमाओं को लेकर पंडाल समितियों में बढ़ी चिंता**
नीमच में गणेश उत्सव से पहले उस समय माहौल गरमा गया, जब गणेश प्रतिमाएं तैयार करने वाला मूर्तिकार गोविंद अचानक लापता हो गया। गोविंद का कोई पता नहीं चलने से उसके यहां तैयार हो रही कई गणेश प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी प्रतिमाएं लेने पहुंचे युवाओं की भीड़ बढ़ गई और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
नीमच में गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच मूर्तिकार गोविंद के अचानक लापता होने से हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि गोविंद के यहां कई गणेश उत्सव समितियों की प्रतिमाएं तैयार की जा रही थीं, लेकिन उसके अचानक नहीं मिलने से प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी-अपनी प्रतिमाओं को लेकर परेशान युवा और समिति के लोग गोविंद के प्रतिमा निर्माण स्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान लोगों ने वहां का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और अपनी-अपनी प्रतिमाएं ले जाने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कैंट थाना टीआई सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गोविंद के अचानक लापता होने की वजह और उसका पता नहीं चल पाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 70 यूनिट रक्तदान | जयचंद मोहिल हॉस्पिटल छोटी सादड़ी में लगा विशाल रक्तदान शिविर #DesiNews247 #छोटीसादड़ी #रक्तदान #रक्तदानशिविर #70यूनिटरक्तदान #रक्तवीर #शैलेन्द्रसिंहयादव #14वींबाररक्तदान #मानवसेवा #रक्तदानमहादान #Pratapgarh #RajasthanNews #ChhotiSadri #BloodDonation #BloodDonationCamp
    1
    70 यूनिट रक्तदान | जयचंद मोहिल हॉस्पिटल छोटी सादड़ी में लगा विशाल रक्तदान शिविर
#DesiNews247 #छोटीसादड़ी #रक्तदान #रक्तदानशिविर #70यूनिटरक्तदान #रक्तवीर #शैलेन्द्रसिंहयादव #14वींबाररक्तदान #मानवसेवा #रक्तदानमहादान #Pratapgarh #RajasthanNews #ChhotiSadri #BloodDonation #BloodDonationCamp
    user_Mukesh Nai
    Mukesh Nai
    Local News Reporter छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    14 min ago
  • सुवासरा नगर में प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को बड़ी उत्साह पूर्वक मनाया सुवासरा नगर में प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को बड़ी उत्साह पूर्वक मनाया विधायक हरदीप सिंह डंग नगर परिषद अध्यक्ष, एवं मंडल के अध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव नगर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई करते हुए मनाया गया विधायक सहित अन्य जन प्रतिनिधि साफ सफाई करते हुए नजर आए
    1
    सुवासरा नगर में प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को बड़ी उत्साह पूर्वक मनाया
सुवासरा नगर में प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को बड़ी उत्साह पूर्वक मनाया विधायक हरदीप सिंह डंग नगर परिषद अध्यक्ष, एवं मंडल के अध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव नगर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई करते हुए मनाया गया विधायक सहित अन्य जन प्रतिनिधि साफ सफाई करते हुए नजर आए
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.