ग्राम रानीकलां में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम रानी उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ग्राम रानीकलां में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम रानी उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन शाम 6 से 10 और रात 12 से 1 बजे तक रोजाना कटौती, बिना पूर्व सूचना दिनभर बिजली गुल होने का आरोप रानी। ग्राम रानीकलां तहसील रानी जिला पाली में पिछले कई महीनों से विद्युत विभाग द्वारा लगातार एवं अनियमित रूप से भारी विद्युत कटौती किए जाने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर मंगलवार को समस्त ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम रानी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि विशेष रूप से शाम 06:00 बजे से 10:00 बजे तक तथा अर्द्धरात्रि 12:00 बजे से 01:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति काट दी जाती है। इसके अतिरिक्त दिन-रात के अन्य कई समयांतरालों में भी बिना किसी पूर्व सूचना के विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इस अनियमित और बार-बार होने वाली विद्युत कटौती से घरेलू कार्य, बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था, कृषि कार्य, छोटे व्यवसाय तथा अन्य आवश्यक कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। विशेष रूप से रात के समय बिजली कटौती होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामवासियों ने मांग की कि उक्त समस्या का शीघ्र संज्ञान लेकर ग्राम रानीकलां में अनियमित एवं बार-बार होने वाली विद्युत कटौती को बंद करवाया जाए तथा सुचारू विद्युत आपूर्ति करवाई जाए ताकि समस्त ग्रामवासियों को राहत मिल सके।
ग्राम रानीकलां में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम रानी उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ग्राम रानीकलां में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम रानी उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन शाम 6 से 10 और रात 12 से 1 बजे तक रोजाना कटौती, बिना पूर्व सूचना दिनभर बिजली गुल होने का आरोप रानी। ग्राम रानीकलां तहसील रानी जिला पाली में पिछले कई महीनों से विद्युत विभाग द्वारा लगातार एवं अनियमित रूप से भारी विद्युत कटौती किए जाने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर मंगलवार को समस्त ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम रानी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि विशेष रूप से शाम 06:00 बजे से 10:00 बजे तक तथा अर्द्धरात्रि 12:00 बजे से 01:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति काट दी जाती है। इसके अतिरिक्त दिन-रात के अन्य कई समयांतरालों में भी बिना किसी पूर्व सूचना के विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इस अनियमित और बार-बार होने वाली विद्युत कटौती से घरेलू कार्य, बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था, कृषि कार्य, छोटे व्यवसाय तथा अन्य आवश्यक कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। विशेष रूप से रात के समय बिजली कटौती होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामवासियों ने मांग की कि उक्त समस्या का शीघ्र संज्ञान लेकर ग्राम रानीकलां में अनियमित एवं बार-बार होने वाली विद्युत कटौती को बंद करवाया जाए तथा सुचारू विद्युत आपूर्ति करवाई जाए ताकि समस्त ग्रामवासियों को राहत मिल सके।
- बडी उमस के बाद इन्द्रदेव महेरबान जम कर बरसें बादल किसानों के चहरे पर छाई खुशी घेनड़ी गांव में बडी उमस के बाद इन्द्रदेव महेरबान जम कर बरसें बादल1
- जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर व पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम का खिंवाड़ा में महाअभियान: नदी से निकाला 60 टन कचरा, जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर व पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम का खिंवाड़ा में महाअभियान: नदी से निकाला 60 टन कचरा, हेमावास बांध को बड़े खतरे से बचाया खिंवाड़ा 15 सितम्बर =कस्बे में जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर, प्रसिद्ध पर्यावरण एवं जल संरक्षण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली और उनकी टीम के नेतृत्व में दो दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अथक परिश्रम कर गांव की नदी को कचराघर (डस्टबिन) बनने से मुक्त कराया। दो दिनों तक चले इस महा-सफाई अभियान में नदी के बहाव क्षेत्र से करीब 55 ट्रैक्टर यानी 60,000 किलो (60 टन) घातक कचरा बाहर निकालकर एक तरफ सुरक्षित डाला गया, जिसमें मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल और पुराने कपड़े शामिल थे, हेमावास बांध पर मंडरा रहा था 'कैंसर' का खतरा... अभियान का नेतृत्व कर रहे पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली ने बताया कि अगर समय रहते इस कचरे को नदी से नहीं निकाला जाता, तो आगामी बारिश में यह सारा प्लास्टिक बहकर सीधे हेमावास बांध में समा जाता। प्लास्टिक के सड़ने से उसके माइक्रोप्लास्टिक (सूक्ष्म कण) पानी में घुल जाते, जिससे पशु-पक्षियों और इंसानों में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा था। टीम की इस सजगता ने पूरे क्षेत्र को एक बड़ी स्वास्थ्य त्रासदी से बचा लिया है। "प्लास्टिक को नदी में न फेंकें, भोपू प्रचार से की अपील, "पंडित जीवराज श्रीमाली, पंचायत प्रशासक श्रीपाल वैष्णव, श्री बालाजी मंदिर सेवा ट्रस्ट सचिव एडवोकेट निर्मल आचार्य सहित गांव के युवा टीम ने भोपू से कस्बे के सभी गली मोहल्लों में घूमकर ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा, कि प्लास्टिक नदी में नहीं डाले, "नदी से जो कचरा निकाला गया है, वह लंबे समय से पानी, मिट्टी और धूल में सने होने के कारण अब किसी काम का नहीं रहा है, उसे हमने एक तरफ करवा दिया है। लेकिन आगे के लिए मेरी सभी ग्रामीणों से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि आप अपने घरों और दुकानों के प्लास्टिक कचरे को नदी-नालों में फेंककर जल को दूषित न करें। इस प्लास्टिक को सहेजकर रखें और भंगार (कबाड़) वाले को दें। जब आप इसे भंगार में देंगे, तो यह प्लास्टिक फैक्ट्रियों में रीसायकल (Recycle) होने जाएगा, जिससे बैठने के लिए मजबूत टेबल, कुर्सियां और अन्य उपयोगी सामान तैयार हो सकेगा। इसे ही 'कचरे से कंचन' बनाना कहते हैं।" पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि अक्सर लोग हर व्यवस्था के लिए सरकार के भरोसे बैठे रहते हैं, लेकिन असल में हम सब नागरिक मिलकर ही सरकार बनते हैं। अपनी नदियों, तालाबों और झीलों जैसे जल स्रोतों को साफ रखना हम सबका परम कर्तव्य है। टीम पंडित जीवराज श्रीमाली ने प्लास्टिक को भंगार में दें, कचरे को नदी में फेंकने के बजाय कबाड़ वाले को दें, सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार कर पॉलीथिन, प्लास्टिक डिस्पोजल और थर्माकोल का उपयोग पूरी तरह बंद करें। टीम ने नदी किनारे संकल्प लिया है कि जल स्रोतों और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का यह कारवां आगे भी निरंतर जारी रखे, पुनीत कार्य को लेकर पंडित श्री माली कई बार सम्मानित हो चुके है, पंडित जीवराज श्री माली मूलतः घेनडी गांव के है जो वर्तमान में जोधपुर शहर में इस अभियान को चला रहे हैं, इस स्वच्छता अभियान के इस पुनीत कार्य को लेकर जोधपुर जिला कलक्टर द्रारा 15 अगस्त 2024 , पर्यावरण दिवस 5 जून 26 को जल गौरव सम्मान से जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया जोधपुर नगर निगम के द्वारा 15 अगस्त 2019 सम्मानित किया व अन्य संस्थान द्वारा सम्मानित किया वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान 27:अगस्त 2026 को समानित किया गया,3
- रानी खुर्द में जीत की खुशी में झूमे कार्यकर्ता, विपिन कच्छवाह को कंधों पर उठाकर घुमाया रानी खुर्द नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 में विपिन जी कच्छवाह की जीत के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस और नृत्य किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान समर्थकों ने विपिन कच्छवाह को कंधों पर उठाकर घुमाया और जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। जीत के बाद वार्ड में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।1
- 🎓 कॉलेज खुलने के साथ विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, नए छात्रों ने शुरू की तैयारी पाली। कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र की गतिविधियां शुरू होने के साथ विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। नए छात्र कॉलेज के माहौल, कक्षाओं और अपनी पढ़ाई को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। पहली बार कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह समय खास है। कई छात्र पढ़ाई के साथ नए दोस्त बनाने और कॉलेज की अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेने को लेकर भी उत्साहित हैं। शिक्षकों का कहना है कि विद्यार्थियों को शुरुआत से ही नियमित कक्षाओं में भाग लेने, समय पर पढ़ाई करने और कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रहने पर ध्यान देना चाहिए। 📍 पाली | स्थानीय समाचार2
- सोमेसर में उमस के बाद जमकर बरसे बादल, खुशी से लबालब किसान सोमेसर कस्बे सहित आस पास गांवों में उमस के बाद बादलों से बारिश सै किसानों के चेहरे खिल उठे1
- कांग्रेस से सुमित्रा-राजबाला ने भरा फॉर्म, गले भी मिली, भाजपा ने भी नमिता को बनाया प्रत्याशी पाली,ब्युरो चिफ मनीष राठौड़। नगर निगम में महापौर की दौड़ में अब भाजपा की भी एंट्री हो गई है। पार्टी ने नमिता बुबकिया को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले कांग्रेस की ओर से राजबाला हिंगड़, सुमित्रा जैन, निर्दलीय कुसुम सोनी और पुष्पा सोमनानी मंगलवार को महापौर का नामांकन पत्र लेकर गए थे। ऐसे में देखना होगा कि महापौर का ताज किसके सिर बंधता है। महापौर के लिए 21 सितंबर और उप महापौर के लिए 22 सितंबर को वोटिंग होगी।1
- महापौर को लेकर कांग्रेस ने अभी नहीं खोले पत्ते, राजबाला और सुमित्रा के आवेदन से बढ़ी सियासी हलचल पाली। नगर निगम में महापौर पद को लेकर कांग्रेस की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। कांग्रेस से जुड़ी राजबाला हिंगड़ और सुमित्रा जैन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महापौर पद के लिए आवेदन लिया है। दोनों के मैदान में उतरने से महापौर चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजबाला हिंगड़ और सुमित्रा जैन ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई भी दी। दोनों के इस आपसी सौहार्द के बाद अब राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्षदों की जीत के बाद पार्टी के महापौर बनाने के प्रयासों के बीच अब हर किसी की नजर कांग्रेस की ओर से मिलने वाली हरी झंडी पर टिकी हुई है। कांग्रेस किस नाम पर अपना समर्थन जताएगी, इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। महापौर पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तक सियासी समीकरणों में और बदलाव आने की संभावना बनी हुई है। बाइट सुमित्रा जेन महापौर दावेदार2
- रानी खुर्द में अध्यक्ष पद पर भाजपा से बाबूलाल भाट और कांग्रेस से विरेन्द्रसिंह कच्छवाह में सीधा मुकाबला, नामांकन से पहले भाजपा ने किए मिठेश्वर महादेव और अंबे माता के दर्शन रानी खुर्द में अध्यक्ष पद पर भाजपा से बाबूलाल भाट और कांग्रेस से विरेन्द्रसिंह कच्छवाह में सीधा मुकाबला, नामांकन से पहले भाजपा ने किए मिठेश्वर महादेव और अंबे माता के दर्शन कांग्रेस ने जोजावर की बैठक में कच्छवाह को घोषित किया था प्रत्याशी, 8 पार्षद ले चुके शपथ, अध्यक्ष चुनाव 21 सितंबर को, पद OBC आरक्षित* रानी। रानी खुर्द नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए तस्वीर साफ हो गई है। *भाजपा से वार्ड 13 से जीते बाबूलाल भाट (54) और कांग्रेस से वार्ड 5 से जीते विरेन्द्रसिंह कच्छवाह (60)* ने निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शिवा जोशी के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद OBC के लिए आरक्षित है, दोनों ही OBC वर्ग से हैं। *नामांकन से पहले मंदिर दर्शन -* नामांकन से पहले भाजपा के चेयरमैन पद के दावेदार *बाबूलाल भाट व पार्षद हरीश गेहलोत, भरत जैन बोराणा, चुनाव प्रभारी लूणकरण जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव ने मिठेश्वर महादेव मंदिर तथा अंबे माता मंदिर पर जाकर दर्शन किए, उसके बाद सभी नगरपालिका कार्यालय पहुंचे* और नामांकन दाखिल किया। *कांग्रेस की तैयारी -* इससे पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक खुशवीरसिंह जोजावर ने नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक में *विरेन्द्रसिंह कच्छवाह को कांग्रेस का अध्यक्ष प्रत्याशी* घोषित किया था, जिस पर 8 पार्षदों ने सहमति दी थी। *शपथ ग्रहण -* अब तक कुल 8 पार्षद शपथ ले चुके हैं। कांग्रेस के 4 पार्षद सुनील बाबू बैरवा वार्ड 20, मोहम्मद इलियास वार्ड 12, मोहम्मद अकरम वार्ड 7, विरेन्द्रसिंह कच्छवाह वार्ड 5 और कांग्रेस बागी सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया वार्ड 10 तथा भाजपा के 3 पार्षद हरीश गेहलोत वार्ड 6, बाबूलाल भाट वार्ड 13, भरत जैन बोराणा वार्ड 16 ने शपथ लेकर प्रमाण पत्र लिया। *चुनाव कार्यक्रम -* निर्वाचन अधिकारी ने नियम 78 के तहत लोक सूचना जारी की है - संवीक्षा 17 सितंबर सुबह 11.30 बजे, नाम वापसी 18 सितंबर शाम 3 बजे तक, मतदान 21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नगरपालिका में निर्वाचित सदस्यों की बैठक में होगा।1