पुत्र न होने पर पिता की चिता को बेटी ने दी मुखाग्नि - रूढ़ियों को तोड़ भावुक विदाई ने नम कर दीं हर आंखें औरैया। भाग्यनगर ब्लॉक के ग्राम जमुहीं में उस समय हर आंख नम हो गई, जब ब्रिज कॉरपोरेशन में अभियंता रहे अरविंद कुमार सिंह की बड़ी बेटी ने पुत्र न होने पर अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। इस भावुक दृश्य ने समाज में बेटियों की भूमिका और उनके साहस का सशक्त संदेश दिया। ग्राम जमुहीं निवासी एवं पूर्व प्रधान जय राम वर्मा के पुत्र अरविंद कुमार सिंह ब्रिज कॉरपोरेशन, मिर्जापुर में अभियंता के पद पर कार्यरत थे। बीमारी के चलते उनका उपचार ग्वालियर के चिरायु अस्पताल में चल रहा था, जहां 28 जुलाई को उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अरविंद कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी किरण तथा दो अविवाहित पुत्रियां रानू और सोना को छोड़ गए हैं। परिवार में पुत्र न होने के कारण बड़ी पुत्री ने समाज की पारंपरिक धारणाओं से ऊपर उठकर पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने बेटी के साहस, संस्कार और पिता के प्रति उसके समर्पण की सराहना की। दिवंगत के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक पहुंचे। अंतिम यात्रा में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद कुमार सिंह अपने सरल, मिलनसार और कर्मठ स्वभाव के कारण क्षेत्र में सम्मानित थे। उनके निधन से गांव ने एक लोकप्रिय और जिम्मेदार व्यक्तित्व को खो दिया। वहीं, बेटी द्वारा पिता को मुखाग्नि देने की घटना ने यह संदेश दिया कि आज बेटियां हर जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह सक्षम हैं।

- शौचालय खुलने के बावजूद लगा रहता है ताला, ग्रामीणों में नाराजगी इटावा महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बम्होरा हिमायूंपुर के मजरा टिलीटिला में सार्वजनिक शौचालय होने के बावजूद ग्रामीणों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय का निर्माण और उद्घाटन होने के बाद भी अधिकांश समय उसके मुख्य गेट पर ताला लगा रहता है, जिससे लोगों को मजबूरी में खुले में शौच जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि शौचालय को नियमित रूप से खुलवाया जाए तथा उसकी साफ-सफाई और रखरखाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकार की इस योजना का लाभ आम जनता तक पहुंच सके। यदि ग्रामीणों की शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।2
- *संपूर्ण समाधान दिवस में आई 181 शिकायतें 20 का हुआ मौके पर निस्तारण* *औरैया 01अगस्त।* जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लें,स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें। . उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिकायतों का प्रभावी निराकरण करें। समाधान दिवस में ग्राम फतेहपुर करमपुर निवासी रामदास, अरविन्द्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार,विनय कुमार एवं नन्द किशोर ने पेयजल आपूर्ति अनियमित होने तथा जल निगम के तैनात कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम भग्गा का पुरवा, मौजा दौहीं निवासी गुलाब सिंह ने चकबंदी के दौरान छोड़ी गयी खाद के गड्ढों एवं आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सदर को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 181 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर ब्रह्मानन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सी.पी. सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।1
- : बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं। यूपी: बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं। इसलिए प्रशासन ने काली नदी में चारु की तलाश में ऐसे प्रोफेशनल्स को उतारा है जो अंधेरे में सुई ढूढने की काबिलियत रखते हैं।1
- Delhi Laxmi Yojana ₹2500 💰 | 1 August Form Start | दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस Shorts में आवेदन की तारीख, पात्रता, दस्तावेज और पहली किस्त से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है। Delhi Laxmi Yojana ₹2500 Update | 1 August Online Form Start | Raksha Bandhan 1st Installment 🔥 जानिए कौन आवेदन कर सकता है, जरूरी दस्तावेज, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी। ✅ दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस Shorts में आवेदन की तारीख, पात्रता, दस्तावेज और पहली किस्त से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है। 📌 👍 Like | 📲 Share | 🔔 Subscribe Job News Tips 🔍 Keywords delhi laxmi yojana, delhi laxmi yojana 2026, delhi laxmi yojana apply online, delhi laxmi yojana form, delhi laxmi yojana registration, delhi women scheme, delhi 2500 scheme, ₹2500 scheme, delhi government scheme, women scheme, delhi news, rekha gupta, delhi cm, online apply, dbt payment, npci, aadhaar link bank, delhi resident, eligibility, documents required, income certificate, residence certificate, bank passbook, official portal, dly delhi gov in, government scheme 2026, sarkari yojana, yojana news, job news tips, delhi update, apply process, first installment, raksha bandhan update, viral shorts, youtube shorts, trending news, latest update, hindi news, government update, women empowerment, financial assistance.delhi latest news, rekha gupta, govt scheme, ₹2500 scheme, breaking news, sarkari yojana, delhi news, new scheme, live news, delhi budget session, cm rekha gupta, latest news, current affairs, delhi news today, budget session, hindi news, delhi budget, ब्रेकिंग न्यूज़, top news, 2500 योजना, Short, Government scheme, pm modi, political news, योगी आदित्यनाथ, आम आदमी पार्टी, आज की खबर, Government yojana, india today news, latest news in hindi, Shorts, rekha gupta news 🚀 Hashtags #DelhiLaxmiYojana #Delhi2500 #DelhiWomen #DelhiGovernment #RekhaGupta #DelhiNews #GovernmentScheme #MahilaYojana #WomenScheme #OnlineApply #DBT #SarkariYojana #YojanaNews #Shorts #Trending #ViralShorts #JobNewsTips1
- जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लें, स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिकायतों का प्रभावी निराकरण करें।1
- सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर पर जिलाधिकारी औरैया द्वारा दी गई बाईट1
- योग शिविर में एक हजार विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से निरोग रहने के बताए सरल उपाय औरैया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया के योग वैलनेस सेंटर द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्देशानुसार शनिवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने सहभागिता की। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, आपसी संवाद, बढ़ते अपराधों से बचाव तथा सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित खानपान, सही दिनचर्या, योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने के सरल उपाय बताए। साथ ही "जियो और जीने दो" का संदेश देते हुए जीवन जीने की कला पर प्रेरक विचार साझा किए। शिविर में प्रधानाचार्य सुनील मिश्र सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति में सूक्ष्म व्यायाम, भस्त्रिका प्राणायाम तथा अन्य योगाभ्यास कराए गए। योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अपनाकर बिना दवाओं के भी अनेक सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है। द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 27 मरीजों को परामर्श एवं योग चिकित्सा दी गई। इनमें 21 नए एवं छह पुराने मरीज शामिल रहे। उपचार प्राप्त करने वालों में 12 पुरुष और 15 महिलाएं थीं। मरीजों को गलत खानपान, खड़े होकर ठंडा पानी पीने जैसी आदतों से होने वाली शारीरिक समस्याओं, विशेषकर सूजन आदि के कारणों की जानकारी देते हुए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।1
- ऑपरेशन के नाम पर ₹20–30 हजार की डील का वीडियो वायरल, जिसमें आशा का भी जिक्र आया सामने, औरैया - अस्पतालों में प्रसव करवाने के नाम से खेल जारी, वीडियो वायरल,ऑपरेशन के नाम पर ₹20–30 हजार की डील का वीडियो वायरल, जिसमें आशा का भी जिक्र आया सामने,बड़ा सवाल क्या आशाएं सरकारी अस्पताल की जगह प्राइवेट अस्पतालों पर मेहरबान?आखिर घटना घटने के बाद ही क्यों जागता है स्वास्थ्य विभाग?बीते दिनों ही मानक विहीन पाए जाने पर एक निजी अस्पताल हुआ था सीज,आखिर किसकी शह पर लोगो की जान से खिलवाड़ कर ऐसे अस्पतालों में धड़ल्ले से हो रहे ऑपरेशन?जनपद में कई ऐसे कई बिना मानकों के अस्पताल और पैथोलॉजी धड़ल्ले से हो रहे संचालित,वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग तेज, सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा हॉस्पिटल का बताया जा रहा वायरल वीडियो।1