logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चाहे किसान हो, बटाईदार हो या उनके परिवार का कोई सदस्य, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत किसान की दुर्भाग्यवश दुर्घटना होने पर प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी चाहे किसान हो, बटाईदार हो या उनके परिवार का कोई सदस्य, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत किसान की दुर्भाग्यवश दुर्घटना होने पर प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

1 day ago
user_AdvPrateek Mishra
AdvPrateek Mishra
Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

चाहे किसान हो, बटाईदार हो या उनके परिवार का कोई सदस्य, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत किसान की दुर्भाग्यवश दुर्घटना होने पर प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी चाहे किसान हो, बटाईदार हो या उनके परिवार का कोई सदस्य, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत किसान की दुर्भाग्यवश दुर्घटना होने पर प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिश्रा बाबा धाम में संगीतमयी श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ प्रभु श्री राम की महिमा से भक्ति मय हुआ माहौल जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मडई स्थित मिश्र बाबा धाम की पावन छत्रछाया में सिद्धपीठ आश्रम बौराजगदीशपुर के पूज्य संत बाबा दयाराम दास जी महाराज के सानिध्य में भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस अयोध्या धाम से पधारे आचार्य पंडित अमरनाथ पांडेय ने प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम, त्याग और मर्यादा का संदेश दिया। आचार्य पंडित अमरनाथ पांडेय ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मानवता के लिए आदर्श है। उनके जीवन से हमें माता-पिता का सम्मान, गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सत्य के मार्ग पर चलने और अपने कर्त का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रेरणा मिलती है। श्रीराम का चरित्र हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। प्रभु के नाम का स्मरण मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता, शांति और सद्भाव का संचार करता है। वहीं प्रयाग धाम से पधारे कुशल कथावाचक पंडित हिमांशु शास्त्री ने अपने प्रवचन में श्रीराम कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणादायी गाथा है। इसके श्रवण से मनुष्य को सदाचार, सेवा, समर्पण और पारिवारिक संस्कारों की सीख मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत बनाएं।
    1
    मिश्रा बाबा धाम में संगीतमयी श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ प्रभु श्री राम की महिमा से भक्ति मय हुआ माहौल
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मडई स्थित मिश्र बाबा धाम की पावन छत्रछाया में सिद्धपीठ आश्रम बौराजगदीशपुर के पूज्य संत बाबा दयाराम दास जी महाराज के सानिध्य में भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस अयोध्या धाम से पधारे आचार्य पंडित अमरनाथ पांडेय ने प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम, त्याग और मर्यादा का संदेश दिया।
आचार्य पंडित अमरनाथ पांडेय ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मानवता के लिए आदर्श है। उनके जीवन से हमें माता-पिता का सम्मान, गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सत्य के मार्ग पर चलने और अपने कर्त का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रेरणा मिलती है। श्रीराम का चरित्र हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। प्रभु के नाम का स्मरण मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता, शांति और सद्भाव का संचार करता है।
वहीं प्रयाग धाम से पधारे कुशल कथावाचक पंडित हिमांशु शास्त्री ने अपने प्रवचन में श्रीराम कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणादायी गाथा है। इसके श्रवण से मनुष्य को सदाचार, सेवा, समर्पण और पारिवारिक संस्कारों की सीख मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत बनाएं।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पहली बार विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन; पाकिस्तान के सिस्टम से भारत में बारिश मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पहली बार विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन; पाकिस्तान के सिस्टम से भारत में बारिश
    1
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पहली बार विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन; पाकिस्तान के सिस्टम से भारत में बारिश 
 
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पहली बार विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन; पाकिस्तान के सिस्टम से भारत में बारिश
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सुल्तानपुर में आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप,4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज* सुल्तानपुर आबकारी विभाग की छापेमारी से हड़कंप। 66 लीटर कच्ची शराब बरामद, 315 किलोग्राम लहन बरामद। आबकारी विभाग ने लहन करवाया गया नष्ट। 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। कबाड़ियों और ईंट भट्टों पर भी की गई चेकिंग। ग्रामीणों को अवैध शराब से होने वाली हानियों को लेकर किया जागरूक। नगर कोतवाली और कुड़वार थानाक्षेत्र के विभिन्न गांव में हुई छापेमारी।
    2
    सुल्तानपुर में आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप,4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज*
सुल्तानपुर 
आबकारी विभाग की छापेमारी से हड़कंप। 
66 लीटर कच्ची शराब बरामद, 315 किलोग्राम लहन बरामद।
आबकारी विभाग ने लहन करवाया गया नष्ट।
4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
कबाड़ियों और  ईंट भट्टों पर भी की गई चेकिंग।
ग्रामीणों को अवैध शराब से होने वाली हानियों को लेकर किया जागरूक।
नगर कोतवाली और कुड़वार थानाक्षेत्र के विभिन्न गांव में हुई छापेमारी।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *छात्राओं को महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी* लम्भुआ सुल्तानपुर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत लम्भुआ पुलिस और सर्वोदय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला सुरक्षा एवं जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव और पुलिस सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। लम्भुआ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ सैकड़ों छात्राएं सर्वोदय इंटर कॉलेज से रैली लेकर निकलीं। ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ रैली सर्वोदय नगर, आदर्श नगर होते हुए रामनगर पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवा और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित नंबरों की जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा की स्थिति में पुलिस से मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। पुलिस टीम ने छात्राओं को पुलिस मित्र और महिला पुलिस शक्ति मित्र के बारे में जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कॉलेज के शिक्षकों ने भी छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
    3
    *छात्राओं को महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी* 
लम्भुआ सुल्तानपुर
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत लम्भुआ पुलिस और सर्वोदय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला सुरक्षा एवं जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव और पुलिस सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
लम्भुआ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ सैकड़ों छात्राएं सर्वोदय इंटर कॉलेज से रैली लेकर निकलीं। ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ रैली सर्वोदय नगर, आदर्श नगर होते हुए रामनगर पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवा और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित नंबरों की जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा की स्थिति में पुलिस से मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए।
पुलिस टीम ने छात्राओं को पुलिस मित्र और महिला पुलिस शक्ति मित्र के बारे में जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कॉलेज के शिक्षकों ने भी छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा थाना चाँदा कस्बा एवं कोइरीपुर कस्बा में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, दुर्गा प्रतिमा पंडालों का किया गया निरीक्षण* *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक: 12.10.2026* *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा थाना चाँदा कस्बा एवं कोइरीपुर कस्बा में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, दुर्गा प्रतिमा पंडालों का किया गया निरीक्षण* *आज दिनांक 12.10.2026 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर के साथ थाना चाँदा क्षेत्रान्तर्गत चाँदा कस्बा एवं कोइरीपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा दोनों स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया।* निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धार्मिक आयोजनों के दृष्टिगत सतर्कता बनाए रखने, नियमित पैदल गश्त एवं प्रभावी पुलिस निगरानी सुनिश्चित करने तथा दुर्गा प्रतिमा पंडालों में सुरक्षा के समुचित प्रबंध बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। *सुलतानपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।* *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर*
    1
    पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा थाना चाँदा कस्बा एवं कोइरीपुर कस्बा में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, दुर्गा प्रतिमा पंडालों का किया गया निरीक्षण*
*जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक: 12.10.2026*
*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा थाना चाँदा कस्बा एवं कोइरीपुर कस्बा में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, दुर्गा प्रतिमा पंडालों का किया गया निरीक्षण*
*आज दिनांक 12.10.2026 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर के साथ थाना चाँदा क्षेत्रान्तर्गत चाँदा कस्बा एवं कोइरीपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा दोनों स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया।*
निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धार्मिक आयोजनों के दृष्टिगत सतर्कता बनाए रखने, नियमित पैदल गश्त एवं प्रभावी पुलिस निगरानी सुनिश्चित करने तथा दुर्गा प्रतिमा पंडालों में सुरक्षा के समुचित प्रबंध बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
*सुलतानपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।*
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद सुलतानपुर*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मदनपुर पनियार में श्रीमद्भागवत कथा की बही भक्ति रसधारा, 20 अक्टूबर को होगा विशाल भंडारा आचार्य रितेश जी महाराज सच्चा आश्रम प्रयागराज के श्रीमुख से सुनाई जा रही भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं, 19 अक्टूबर को हवन-पूजन और अगले दिन महाप्रसाद वितरण* लंभुआ (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस कथा में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, प्रेम, धर्म और सदाचार का संदेश सुनने का अवसर मिल रहा है। कथा के आयोजन से गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आयोजन से जुड़े लोगों की ओर से क्षेत्रवासियों और धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। कथा में सच्चा आश्रम, प्रयागराज के परम पूज्य कथाव्यास आचार्य रितेश जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने, सत्य का साथ देने, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने तथा मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी जा रही है। संगीतमयी कथा के माध्यम से भक्ति और अध्यात्म का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा को सनातन धर्म में विशेष महत्व प्राप्त है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को सद्कर्म, भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन की ओर प्रेरित करता है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्तों के प्रति उनकी कृपा और धर्म की स्थापना से जुड़े प्रसंग श्रद्धालुओं को जीवन में सत्य, करुणा, प्रेम और सेवा का महत्व समझाते हैं। इसी उद्देश्य के साथ मदनपुर पनियार में कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रसंगों के श्रवण के साथ आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। 18 अक्टूबर तक चलेगी कथा, 19 को हवन और 20 अक्टूबर को भंडारा आयोजन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को हुआ है। आयोजित की जा रही है। कथा का समापन रविवार, 18 अक्टूबर को होगा। इसके बाद सोमवार, 19 अक्टूबर को हवन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत मंगलवार, 20 अक्टूबर को शाम चार बजे से विशाल भंडारे एवं महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, कथा के समापन के बाद होने वाले हवन-पूजन में श्रद्धालु शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर सकेंगे। वहीं, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ क्षेत्र में भक्ति, सद्भाव और सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती कमला मिश्रा शामिल हैं। उनके पुत्र शशिकांत मिश्रा का भी आयोजन से जुड़ाव है। वहीं, मदनपुर पनियार स्थित कान्हा टेंट हाउस के स्वागतकर्ता दिवाकर मिश्रा की ओर से क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजन से जुड़े लोगों ने समस्त क्षेत्रवासियों, धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का श्रवण करें। साथ ही हवन-पूजन, विशाल भंडारे और महाप्रसाद वितरण में सहभागिता कर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं। मदनपुर पनियार में आयोजित यह संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धालुओं के लिए भगवान श्रीहरि की भक्ति में रमने और धर्म, प्रेम, सेवा तथा सदाचार के संदेश को आत्मसात करने का अवसर है। *संवाददाता मेराज अहमद की रिपोर्ट*
    1
    मदनपुर पनियार में श्रीमद्भागवत कथा की बही भक्ति रसधारा, 20 अक्टूबर को होगा विशाल भंडारा
आचार्य रितेश जी महाराज सच्चा आश्रम प्रयागराज  के श्रीमुख से सुनाई जा रही भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं, 19 अक्टूबर को हवन-पूजन और अगले दिन महाप्रसाद वितरण* 
लंभुआ (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ  का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस कथा में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, प्रेम, धर्म और सदाचार का संदेश सुनने का अवसर मिल रहा है। कथा के आयोजन से गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आयोजन से जुड़े लोगों की ओर से क्षेत्रवासियों और धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
कथा में सच्चा आश्रम, प्रयागराज के परम पूज्य कथाव्यास आचार्य रितेश जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने, सत्य का साथ देने, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने तथा मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी जा रही है। संगीतमयी कथा के माध्यम से भक्ति और अध्यात्म का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
श्रीमद्भागवत कथा को सनातन धर्म में विशेष महत्व प्राप्त है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को सद्कर्म, भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन की ओर प्रेरित करता है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्तों के प्रति उनकी कृपा और धर्म की स्थापना से जुड़े प्रसंग श्रद्धालुओं को जीवन में सत्य, करुणा, प्रेम और सेवा का महत्व समझाते हैं। इसी उद्देश्य के साथ मदनपुर पनियार में कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रसंगों के श्रवण के साथ आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
18 अक्टूबर तक चलेगी कथा, 19 को हवन और 20 अक्टूबर को भंडारा
आयोजन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को हुआ है।  आयोजित की जा रही है। कथा का समापन रविवार, 18 अक्टूबर को होगा। इसके बाद सोमवार, 19 अक्टूबर को हवन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत मंगलवार, 20 अक्टूबर को शाम चार बजे से विशाल भंडारे एवं महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।
आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, कथा के समापन के बाद होने वाले हवन-पूजन में श्रद्धालु शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर सकेंगे। वहीं, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ क्षेत्र में भक्ति, सद्भाव और सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना है।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती कमला मिश्रा शामिल हैं। उनके पुत्र शशिकांत मिश्रा का भी आयोजन से जुड़ाव है। वहीं, मदनपुर पनियार स्थित कान्हा टेंट हाउस के स्वागतकर्ता दिवाकर मिश्रा की ओर से क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
आयोजन से जुड़े लोगों ने समस्त क्षेत्रवासियों, धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का श्रवण करें। साथ ही हवन-पूजन, विशाल भंडारे और महाप्रसाद वितरण में सहभागिता कर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
मदनपुर पनियार में आयोजित यह संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धालुओं के लिए भगवान श्रीहरि की भक्ति में रमने और धर्म, प्रेम, सेवा तथा सदाचार के संदेश को आत्मसात करने का अवसर है। *संवाददाता मेराज अहमद की रिपोर्ट*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • नेपाल में बाढ का कहर बूढ़ी गंडक नदी उफान पर बीस से अधिक घर बाढ की चपेट में नेपाल में बाढ़ से मचा हड़कंप, सरकार ने जारी किया अलर्ट; लोगों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में एक बार फिर बाढ़ आने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ पानी का बहाव बेहद तेज हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ के पानी में 20 से अधिक घर बह गए हैं, जिससे प्रभावित लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। नदी के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन की अपील: लोग नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखना और समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना बेहद जरूरी है। खबर को ज्यादा संक्षिप्त बनाएं स्थानीय पाठकों के लिए असरदार बनाएं
    1
    नेपाल में बाढ का कहर बूढ़ी गंडक नदी उफान पर बीस से अधिक घर बाढ की चपेट में 
नेपाल में बाढ़ से मचा हड़कंप, सरकार ने जारी किया अलर्ट; लोगों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह
नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में एक बार फिर बाढ़ आने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ पानी का बहाव बेहद तेज हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ के पानी में 20 से अधिक घर बह गए हैं, जिससे प्रभावित लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। नदी के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।
प्रशासन की अपील: लोग नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखना और समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना बेहद जरूरी है।
खबर को ज्यादा संक्षिप्त बनाएं
स्थानीय पाठकों के लिए असरदार बनाएं
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *शोहदे को पीटते हुए ले गईं महिला कांस्टेबल, VIDEO:* प्रतापगढ़ में सड़क पर डंडे मारे, पूछा- और लड़कियां छेड़ोगे; चीख-चीखकर रोए • छात्रा से बदसलूकी: सोमवार को भंगवा चुंगी चौराहे पर खड़ी एक छात्रा के पास बाइक सवार दो युवकों ने आकर अभद्र हरकतें कीं और उसका मोबाइल नंबर मांगने लगे। छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए खुद को बचाया और पास ही स्थित पुलिस चौकी की तरफ दौड़ पड़ी, जिसे देखकर आरोपी भाग निकले। • CCTV से पहचान और गिरफ्तारी: घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाली और दोनों आरोपियों की पहचान की। मंगलवार को पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। • सड़क पर परेड और पिटाई: गिरफ्तारी के बाद एंटी रोमियो स्क्वाड की महिला पुलिसकर्मी दोनों आरोपियों को करीब 1 किलोमीटर तक पैदल पीटते हुए नगर कोतवाली ले गईं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र
    1
    *शोहदे को पीटते हुए ले गईं महिला कांस्टेबल, VIDEO:* प्रतापगढ़ में सड़क पर डंडे मारे, पूछा- और लड़कियां छेड़ोगे; चीख-चीखकर रोए • छात्रा से बदसलूकी: सोमवार को भंगवा चुंगी चौराहे पर खड़ी एक छात्रा के पास बाइक सवार दो युवकों ने आकर अभद्र हरकतें कीं और उसका मोबाइल नंबर मांगने लगे। छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए खुद को बचाया और पास ही स्थित पुलिस चौकी की तरफ दौड़ पड़ी, जिसे देखकर आरोपी भाग निकले।
• CCTV से पहचान और गिरफ्तारी: घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाली और दोनों आरोपियों की पहचान की। मंगलवार को पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
• सड़क पर परेड और पिटाई: गिरफ्तारी के बाद एंटी रोमियो स्क्वाड की महिला पुलिसकर्मी दोनों आरोपियों को करीब 1 किलोमीटर तक पैदल पीटते हुए नगर कोतवाली ले गईं।
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Bhiti, Ambedkar Nagar•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.