Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेस्पोंसिबल पब्लिक स्कूल में आयोनित हुआ कैरियर सेमिनार टीम उत्कर्ष से प्रतापसिंह राजपुरोहित, रविकांत शर्मा एवं अशोक शर्मा ने किया मार्गदर्शन, कार्यक्रम में निदेशक पंकज लोहार, प्रधानाचार्य विष्णुप्रसाद पाटीदार, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक रहे मौजूद।
Pankaj Kumar Lohar Simalwara
रेस्पोंसिबल पब्लिक स्कूल में आयोनित हुआ कैरियर सेमिनार टीम उत्कर्ष से प्रतापसिंह राजपुरोहित, रविकांत शर्मा एवं अशोक शर्मा ने किया मार्गदर्शन, कार्यक्रम में निदेशक पंकज लोहार, प्रधानाचार्य विष्णुप्रसाद पाटीदार, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक रहे मौजूद।
- Pankaj Kumar Lohar Simalwaraसीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थानबहुत सुंदर1 day ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 19 साल से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिले के तीन थानों में वांछित था और पहचान छुपाकर गुजरात में रह रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुले सांखला के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत धम्बोला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में गठित टीम लंबे समय से फरार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामलों में वांछित स्थाई वारंटी पोपटलाल पिता भीखालाल भोई (45), निवासी सीमलवाड़ा, गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा क्षेत्र में नाम बदलकर रह रहा है और मजदूरी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुजरात में दबिश दी और संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की। पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी को मोडासा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बदलकर “पप्पुभाई” रखकर रहने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की रणनीति और प्रयास: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें लगातार मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए संदिग्ध स्थानों पर निगरानी रख रही हैं। कई मामलों में पुलिसकर्मी आम मजदूर या स्थानीय लोगों के रूप में रहकर जानकारी जुटा रहे हैं, जिससे वर्षों से फरार अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिल रही है। पहले भी मिली सफलताएं: डूंगरपुर पुलिस इससे पहले भी कई लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें 20 से 50 साल तक फरारी काटने वाले अपराधी शामिल हैं। पुलिस की इस सतत कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है। कार्रवाई करने वाली टीम: देवेन्द्र देवल, थानाधिकारी धम्बोला धर्मेंद्र सिंह, एएसआई करण भट्ट, आसूचना अधिकारी धम्बोला पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से फरार अपराधियों पर लगातार हो रही कार्रवाई से यह साफ है कि पुलिस अब पुराने मामलों को भी गंभीरता से लेकर अपराधियों को कानून के दायरे में ला रही है।2
- मोबाइल की टॉर्च में इलाज! सागवाड़ा अस्पताल में 4 घंटे से बिजली गुल, मरीजों की जान पर बन आई डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय की लचर व्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई है। यहां हालात इतने खराब हैं कि डॉक्टरों को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में करीब 4 घंटे से बिजली गुल है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई सुध नहीं ली है। इसी दौरान ओबरी 108 एंबुलेंस तीन गंभीर घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां पहले से ही अंधेरा छाया हुआ था। इतना ही नहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिसके चलते मरीजों को अस्पताल के अंदर शिफ्ट करने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि डेचा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में राहुल कालुराम कलासुआ (18) निवासी बिलियाबड़गामा, हेप्पी गोपाल कलासुआ (18) निवासी बिलियाबड़गामा और अशोक तोलाचंद रोत (24) निवासी नयापादर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हें इलाज के लिए सागवाड़ा अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां की बदहाल व्यवस्थाओं ने स्थिति को और चिंताजनक बना दिया। अस्पताल की इस स्थिति ने प्रशासन पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर आपातकालीन सेवाओं वाले अस्पताल में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा क्यों नहीं है? और अगर है, तो बैकअप व्यवस्था क्यों फेल है? स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे जल्द से जल्द अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं।1
- संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस पार्टी ने धरातल पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आंतरी मंडल की ग्राम पंचायत वलोता के डोलवर उपली में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण रोत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को देखते हुए रणनीति तैयार की गई और संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधायक प्रत्याशी राकेश रोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त संगठन ही लोकतंत्र की रक्षा का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस की जनहितैषी विचारधारा को गाँव-गाँव और ढाणी-ढाणी तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान संगठन विस्तार की दिशा में कदम उठाते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई, जो जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों का संचालन करेगी। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए वक्ताओं ने आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की निर्णायक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक युवाओं और आमजन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जोड़कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर खेमराज रोत, कोलन रोत, शंकर कटारा, धीरजी भाई और मुकेश रोत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।2
- मुख्यमंत्री भजनलाल 12:10 पर गुहट के अस्थाई हवाई अड्डे पर उतरे। 1 घंटे कार्यक्रम में रहे और 1:00 उड़ गए करौली की ओर उनका उड़न खटोला उड़ गया। में भी1
- Post by Bapulal Ahari1
- नए थानाधिकारी का गनोड़ा के ग्रामीणों ने किया स्वागत, नए सीएलजी सदस्य जोड़ने की मांग की पावर बाइक पर स्टंट करने एवं बेढंग तरीके से पार्किंग का मुद्दा भी उठाया गनोड़ा। मोटा गांव थाने के नए थानाधिकारी रमेश पाटीदार का बुधवार को गनोड़ा गांव के ग्रामीणों के द्वारा स्वागत किया गया। सुबह 10:00 बजे गांव के ग्रामीण मोटा गांव थाने पहुंचे तथा यहां पर नवनियुक्त थाना अधिकारी रमेश चंद्र पाटीदार का अभिनंदन गनोड़ा गांव की तरफ से किया गया। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि थाने का सबसे बड़ा कस्बा गनोड़ा है तथा यहां पर प्रत्येक थानाधिकारी के द्वारा विशेष नजर रखी जाती है। आबादी के हिसाब से तथा स्टेट हाईवे पर होने के कारण गनोड़ा कस्बे में आए दिन छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है। ग्रामीणों ने थानाधिकारी पाटीदार को बताया कि गांव के ग्रामीण हर समय पुलिस की मदद करते हैं तथा पुलिस का भी अच्छा सहयोग आमजन को मिल रहा है। गांव के ग्रामीणों ने थानाधिकारी से आग्रह किया कि सीएलजी के सदस्यों में नए सदस्य पिछले कई समय से नहीं जोड़े गए हैं। ग्रामीणों ने थानाधिकारी से आग्रह किया है कि अब प्रत्येक गांव से कुछ नए सदस्य जोड़े जाएं ताकि पुलिस एवं सीएलजी सदस्यों के सामंजस्य से प्रत्येक गांव में कानून व्यवस्था एवं अन्य कार्यों में पुलिस को मदद मिल सके। इसके अलावा गनोड़ा बड़ा कस्बा होने के कारण रात्रि समय पुलिस की गश्त बढ़ाने तथा दिन के समय भी पुलिस पेट्रोलिंग करने की मांग ग्रामीणों के द्वारा की गई। गनोड़ा कस्बे में तेज़ रफ़्तार में पावर बाइक चलाने वालों एवं सड़क पर बेढंग तरीके से वाहन खड़े करने की समस्या भी ग्रामीणों के द्वारा थाना अधिकारी को बताई गई। इस पर थाना अधिकारी ने आश्वस्त किया कि पावर बाइक पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी का स्वागत करने वालों में समाजसेवी अजीत कटारा, पंचायत समिति सदस्य दिनेश व्यास, उपसरपंच राजेश दोसी, धूलजी काका व्यास, महेश पाल सिंह, चंद्रकांत मेहता, गोविंद व्यास, भरत व्यास एवं मोटा गांव सरपंच जेतेंगे भाई मौजूद रहे।2
- कुशलगढ़ में विश्व नवकार दिवस पर 9 अप्रैल को सकल जैन समाज के सानिध्य में भव्य आयोजन होगा। नवकार गार्डन में सामूहिक मंत्र जाप, नवकारसी व ब्रह्मचारी संजय भैया की गोद भराई होगी। समाजजनों ने अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान करते हुए 9 अप्रैल को “नवकार दिवस” सरकारी घोषित करने की मांग उठाई।1
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डूंगरपुर के निर्देशानुसार सीमलवाड़ा में विद्यार्थियों के लिए विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। खबर विस्तार: बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति सीमलवाड़ा के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश हरिश मेनारिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और किशोरों को विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा वर्तमान सामाजिक एवं कानूनी मुद्दों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, गुप्त अंक (ओटीपी) साझा करने के नुकसान, सामाजिक माध्यमों के दुरुपयोग और ऑनलाइन खेलों की लत से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही अश्लील एवं भ्रामक वीडियो सामग्री के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई और छात्रों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी संदिग्ध कड़ी पर क्लिक न करें, अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत साइबर सहायता सेवा या पुलिस से संपर्क करें। जागरूकता अभियान पर विशेष जोर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विद्यालयों में जाकर बच्चों को कानूनी जानकारी दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को प्रारंभिक स्तर पर ही कानून के प्रति सजग बनाना और उन्हें अपराधों से बचाव के तरीके सिखाना है। कार्यक्रम में उपस्थिति: इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रद्धा पंड्या, विभा पंड्या, व्याख्याता सुरज पारगी, अध्यापक दिलीप सिंह चौहान, व्याख्याता राजकुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही न्यायिक कर्मचारी एवं तालुका सचिव रमणलाल डामोर, पंकज कुमार पाटीदार, न्यायालय मुंशी कमलाशंकर, पैरा विधिक स्वयंसेवक सुरेश कुमार प्रजापत, रमेश चंद्र और हरिश्चंद्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल कानूनी अधिकारों की जानकारी मिली, बल्कि उन्हें आधुनिक समय में सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए गए, जिससे वे भविष्य में साइबर अपराधों से बच सकें और जागरूक नागरिक बनें।4