*कुड़वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार* *सुलतानपुर।* अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुड़वार पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल के निर्देशन में कुड़वार पुलिस टीम ने शुक्रवार को ग्राम सुरजीपुर से हाईवे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त शमीम पुत्र कलीम निवासी वजुपुर हड़ई, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पाक्सो, चोरी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट सहित 8 मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में थाना कुड़वार में मु.अ.सं. 266/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, कांस्टेबल कलाम अहमद, अजीम अहमद और अरविंद यादव शामिल रहे !!
*कुड़वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार* *सुलतानपुर।* अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुड़वार पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल के निर्देशन में कुड़वार पुलिस टीम ने शुक्रवार को ग्राम सुरजीपुर से हाईवे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त शमीम पुत्र कलीम निवासी वजुपुर हड़ई, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पाक्सो, चोरी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट सहित 8 मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में थाना कुड़वार में मु.अ.सं. 266/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, कांस्टेबल कलाम अहमद, अजीम अहमद और अरविंद यादव शामिल रहे !!
- बर्रा में सुबह-सुबह गरजा KDA का बुलडोजर, 500 वर्ग मीटर जमीन कब्जामुक्त बर्रा के बरी गांव में शनिवार सुबह KDA का बुलडोजर गरजा। जोन-3 भूमि बैंक अनुभाग की टीम ने करीब 500 वर्गमीटर जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे को ध्वस्त कर जमीन खाली करा ली। बताया गया कि आराजी संख्या 314 पर मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी की ओर से बाउंड्रीवॉल और कमरे बनाए गए थे, जिन्हें KDA की टीम ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। KDA के मुताबिक, UP नगर योजना अधिनियम-1973 की धारा 26(क)(4) के तहत नोटिस देने के बाद यह ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया। बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर मेट्रो निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाना है, जिसके चलते KDA ने कार्रवाई की।1
- समाधान दिवस में दर्जनों शिकायतों की सुनवाई, दो का मौके पर ही निस्तारण समाधान दिवस में दर्जनों शिकायतों की सुनवाई, दो का मौके पर ही निस्तारण सादाबाद तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं की त्वरित सुनवाई की गई। कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य विभागों से जुड़ी दर्जनों शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर निस्तारण: एसडीएम ऋतु सिरोही ने दो मामलों का मौके पर ही तत्काल समाधान कराया। समयसीमा का निर्देश: शेष बची शिकायतों के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- सेवा संकल्प अभियान: 'मेरे सपनों का भारत' पर तीन इंटर कॉलेजों में रंगोली, पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं हाथरस। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज दिनांक 19 सितंबर को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्री हनुमान इंटर कॉलेज हसायन, श्री संकट मोचन इंटर कॉलेज अण्डौली, श्री सीताराम सिंह इंटर कॉलेज गडौला में रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध तथा भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक आरपी शर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक उपाध्याय तथा सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहे। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की मुख्य भूमिका रही। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।3
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का हुआ शुभारम्भ, छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी निशुल्क शिक्षा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत युवाओं को मिल रही है प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क शिक्षा | वर्ष 2021 में इस योजना की शुरुआत की गई थी और आज फिरोजाबाद जिले सहित सभी 75 जिलों में इस योजना का लाभ हजारों विद्यार्थी ले रहे हैं | आई ए एस, पी सी एस, सिविल सर्विसेस, नीट, आई आई टी जी जैसी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी से युवाओं का भविष्य सुधर रहा है | Updated News-18/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- इस बार चुनाव में हाथरस की जनता का क्या है मूड? देखिये ख़ास रिपोर्ट! इस बार चुनाव में हाथरस की जनता का क्या है मूड? देखिये ख़ास रिपोर्ट!1
- शामली में बीजेपी सभासद की महिला ने की पिटाई, वीडियो वायरल शामली। कुछ महिलाए अपने वार्ड में नाला निर्माण का कार्य सभासद पर रुकवाने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका में पहुंची थी। महिलाओं ने बताया कि उनसे पहले बीजेपी का सभासद वहां आकर बैठ गया।वें अपनी शिकायत पालिका अध्यक्ष के सामने रखने पहुंची थी। इसी दौरान मौके पर हंगामा हो हुआ। नगर पालिका कार्यालय से बाहर निकलने के बाद एक महिला ने बीजेपी सभासद को थाने के गेट पर पकड़कर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा गोविंद नगर एवं किदवई नगर क्षेत्र में पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग ▫️पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा आगामी त्यौहारों एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत थाना गोविंद नगर क्षेत्रान्तर्गत दीप तिराहा तथा थाना किदवई नगर क्षेत्रान्तर्गत जूही ढाल पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोककर आवश्यक पूछताछ एवं चेकिंग की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी गई। ▫️पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा दोनों थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ▫️पैदल गश्त के दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाया गया। पुलिस उपायुक्त द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने हेतु भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस की सक्रिय उपस्थिति एवं चेकिंग से क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।2
- वार्ड नंबर एक में नाली खरंजा में कराए गए खंरजो में घटिया सामग्री प्रयोग करने के मामले में नाली कुछ ही समय में हुई क्षतिग्रस्त शिकायत। वार्ड नंबर एक में नाली खरंजा में कराए गए खंरजो में घटिया सामग्री प्रयोग करने के मामले में नाली कुछ ही समय में हुई क्षतिग्रस्त शिकायत। सादाबाद । शनिवार को तहसील दिवस में सभासद वार्ड नंबर एक से दिनेश वर्मा ने शिकायत देते हुए बताया कि जैतई रोड से संदीप ठाकुर के मकान तक व जैतई रोड़ से गोरख मंदिर तक तथा बौद्ध विहार कॉलोनी गली नंबर 2 में कराए गए नए खरंजा एवं नाली निर्माण कार्य में घर लापरवाही व घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है जिसके कारण नाली उबर खाबर खराब हो चुकी है घटिया सामग्री का प्रयोग कर गलत तरीके से धनराशि निकाल ली है जिसकी सभासद ने जांच कराने की शिकायत की है।1
- पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हुई एक्सीडेंट की खौफनाक तस्वीर.... हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के स्टेट हाईवे 122 पर भारत पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे की पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया गया कि बाइक सवार तीन लोग पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार तीनों लोग करीब 10 फीट हवा में उछलकर 20 से 30 फीट दूर जा गिरे। हादसे में एक मासूम बच्ची, महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1