Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतेहाबाद क़े गाँव में केबल में फॉल्ट से लगी आग, मची अफरा-तफरी फतेहाबाद : थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी गोदना में रविवार रात मंदिर के पास बिजली के केबल में फॉल्ट होने से आग लग गई। विगत रविवार की रात करीब 10:30 बजे तेज धमाके के साथ पांच केबलों में आग भड़क उठी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर विद्युत विभाग ने तुरंत लाइन बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आधे घंटे तक केबल जलती रही। ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें देखकर लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने जर्जर बिजली लाइनों की जांच व मरम्मत की मांग की है।
प्रदीप कुमार
फतेहाबाद क़े गाँव में केबल में फॉल्ट से लगी आग, मची अफरा-तफरी फतेहाबाद : थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी गोदना में रविवार रात मंदिर के पास बिजली के केबल में फॉल्ट होने से आग लग गई। विगत रविवार की रात करीब 10:30 बजे तेज धमाके के साथ पांच केबलों में आग भड़क उठी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर विद्युत विभाग ने तुरंत लाइन बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आधे घंटे तक केबल जलती रही। ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें देखकर लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने जर्जर बिजली लाइनों की जांच व मरम्मत की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कोतवाल धन सिंह गुर्जर को भारत रत्न देने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन फतेहाबाद : राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने 1857 की मेरठ क्रांति के जनक एवं अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर एसडीएम स्वाति शर्मा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 10 मई को क्रांति दिवस के रूप में शासकीय अवकाश घोषित किए जाने की भी मांग की गई। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि 10 मई 1857 को कोतवाल धन सिंह गुर्जर ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका था, जिसने देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। ज्ञापन में मांग की गई कि कोतवाल धन सिंह गुर्जर को मरणोपरांत “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाए। साथ ही विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में उनके योगदान को शामिल करने तथा प्रदेश एवं देशभर में उनकी स्मृति में भव्य स्मारक और शोध संस्थान स्थापित किए जाएं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह गुर्जर, सुनील गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ :- फतेहाबाद /आगरा नई बस्ती नयापुरा खंडेर में ग्रह कलेश के चलते पीड़ित ने आत्महत्या करने का किया प्रयास तथा बाइक में लगाई आग // प्राप्त घटना के बारे में मिली सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी की शुरुआत द्वारा की गई पुष्टि में ग्रह कलेश के चलते लोकेंद्र पुत्र गोकुल सिंह निवासी नई बस्ती नयापुरा खंडेर मैं पहले तो आत्महत्या करने का प्रयास किया तथा बाद में अपनी ही बाइक से पेट्रोल निकाल कर बाइक पर डालकर लगे आज घटना इतनी भयावे थी की देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए वहीं पड़ोसियों ने दोपहर में देखा कि तेज लपटों ने देखते ही देखते बाइक को पूरी तरह आपकी चपेट में ले लिया जिसे जलकर बाइक राख हो गई गनीमत रही कि किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई,, वही जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि पति-पत्नी का विवाद अंदरूनी कई दिनों से चल रहा था जिसे पत्नी को पति लोकेंद्र द्वारा ससुराल से पत्नी को लेने के लिए गया था जहां पर बताया गया है कि ससुराल जिन्होंने लोकेंद्र को गाली गलौज तथा मारापीटा जिसे आहत होकर लोकेंद्र ने जोखिम भरा कदम उठाने का यह दर्दनाक कार्य किया,, वहीं प्रशासन को भी परिजनों ने इस गंभीर घटना की किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी तथा परिजनों ने बूझकर गृह क्लेश की बात को दबाने का कार्य किया है,,1
- आगरा में संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई अनीत यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को रोहता नहर के पास गंगाजल पाइपलाइन के नीचे दबा दिया था। मलपुरा पुलिस ने आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।1
- शनि अमावस्या पर दौलतपुर में भव्य महोत्सव, 16 मई को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत संकल्प महोत्सव में पूजा-अर्चना की। यह आयोजन प्रदेश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक चेतना को बल देने का संकेत माना जा रहा है।1
- फिरोजाबाद के इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड में दो दर्जन से ज्यादा दिव्यांगों ने अपनी मांगें रखीं। उनका कहना है कि तीन महीने में मिलने वाली पेंशन से पहले ही वे कर्ज में डूब जाते हैं। अब वे मासिक पेंशन और स्वरोजगार के लिए आसान लोन की मांग कर रहे हैं।1
- निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सा शिविर। जोधपुर। पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं श्रीमान शरत कविराज पुलिस आयुक्त जोधपुर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सा शिविर। जोधपुर। पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं श्रीमान शरत कविराज पुलिस आयुक्त जोधपुर1
- आगरा में तमंचा दिखाकर बाइक लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।1