logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीजेपी पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने शनिवार को शहर के सागर सराय क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने शनिवार को शहर के सागर सराय क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा इस कठिन समय में उन्हें साहस और संबल प्रदान किया। इस दौरान मनोज कुमार गुप्ता ने अग्निकांड से हुई क्षति का जायजा लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन से वार्ता कर सभी प्रभावित परिवारों के नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराया जाएगा और उन्हें न्यायोचित मुआवजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो इस गंभीर विषय को लखनऊ स्तर तक उठाकर पीड़ितों को शीघ्र राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि कोई भी प्रभावित परिवार स्वयं को असहाय महसूस न करे। निरीक्षण के दौरान श्री गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सागर सक्सेना के आवास पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने अग्निकांड से हुए नुकसान का अवलोकन किया और उन्हें हरसंभव सहयोग एवं सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार अकेले नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना के साथ हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है तथा उनकी हरसंभव सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

3 hrs ago
user_S app पत्रकार
S app पत्रकार
Photographer मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
2b628e0e-0f71-41eb-8234-fa47b44c4af0

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुरादाबाद बुध बाजार सागर सराय कुटिया वाली गली मोमबत्ती फैक्ट्री मे लगी भीषण आग पुलिस के आल अधिकारि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची
    1
    मुरादाबाद  बुध बाजार  सागर सराय कुटिया वाली गली  मोमबत्ती फैक्ट्री मे लगी भीषण आग पुलिस के आल अधिकारि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची
    user_24x7NEWS TIME CHANNEL
    24x7NEWS TIME CHANNEL
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मूढापांडे गातोरा, गोंडा में विधायक प्रतिनिधि ने जन चौपाल भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
    1
    मूढापांडे गातोरा, गोंडा में विधायक प्रतिनिधि ने जन चौपाल  भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • थाना सेक्टर-20(नोएडा) एवं SOG टीम द्वारा ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान की चोरी कर उसकी खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
    1
    थाना सेक्टर-20(नोएडा) एवं SOG टीम द्वारा ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान की चोरी कर उसकी खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    52 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.