आस्था और भक्ति से जगमगाएगा माँ अम्बेटिकरा का दरबार नवरात्र में आकर्षक श्रृंगार से सजेगा धरमजयगढ़ क्षेत्र की जनता की अटूट आस्था का केंद्र माँ भगवती अम्बेटिकरा मंदिर में आगामी चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। मंदिर समिति इस बार नवरात्रि आयोजन को विशेष और भव्य बनाने के लिए पूरी तत्परता से जुटी हुई है। मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले आनंद मेले को सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके साथ ही भक्तों द्वारा स्थापित किए जाने वाले मनोकामना ज्योति कलश के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर समिति के अनुसार इस वर्ष माँ भगवती का विशेष एवं आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। मंदिर समिति के रमेश चैनानी ने बताया कि नवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर और मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा जल्द ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी। नवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र में अभी से भक्तिमय माहौल बनने लगा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दरबार में पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।
आस्था और भक्ति से जगमगाएगा माँ अम्बेटिकरा का दरबार नवरात्र में आकर्षक श्रृंगार से सजेगा धरमजयगढ़ क्षेत्र की जनता की अटूट आस्था का केंद्र माँ भगवती अम्बेटिकरा मंदिर में आगामी चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। मंदिर समिति इस बार नवरात्रि आयोजन को विशेष और भव्य बनाने के लिए पूरी तत्परता से
जुटी हुई है। मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले आनंद मेले को सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके साथ ही भक्तों द्वारा स्थापित किए जाने वाले मनोकामना ज्योति कलश के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा
न हो। मंदिर समिति के अनुसार इस वर्ष माँ भगवती का विशेष एवं आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। मंदिर समिति के रमेश चैनानी ने बताया कि
नवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर और मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा जल्द ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी। नवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र में अभी से भक्तिमय माहौल बनने लगा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दरबार में पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।
- धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र इन दिनों हाथियों की लगातार बढ़ती सक्रियता से जूझ रहा है। जंगल से निकलकर गांवों और सड़कों तक पहुंच रहे हाथी जहां किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, वहीं आम लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल गहरा रहा है। बीते दिनों क्रौंधा मार्ग पर हाथियों का एक झुंड सड़क पार करते देखा गया था, जिससे कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं आज सुबह करीब 10 बजे रायगढ़ रोड पर एक अकेला हाथी कंपार्टमेंट 67 से 68 के जंगल की ओर सड़क पार करता नजर आया। हाथी के अचानक सड़क पर आने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग सहम गए। हालांकि मौके पर तैनात फॉरेस्ट अमला सतर्क रहा और स्थिति को संभाला। जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ रेंज में वर्तमान में लगभग 48 हाथी (नर, मादा व शावक सहित) विचरण कर रहे हैं, जबकि पूरे वनमंडल में इनकी संख्या करीब 120 बताई जा रही है। हाथियों की यह बढ़ती मौजूदगी अब केवल वन क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह सीधे जनजीवन को प्रभावित कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार फसलों को हो रहे नुकसान और सड़कों पर हाथियों की मौजूदगी से वे दहशत में हैं। ऐसे में लोगों ने वन विभाग से ठोस और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।2
- छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।1
- Post by Gautam karsh1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- न्यूजवॉल अपडेट सरगुजा संभाग सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि दिनांक 11.4.26 को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मुखबीर की सूचना पर आईटीआई कॉलोनी विश्रामपुर मकान नंबर 1030 में निवासरत भोले घसिया के शयन कक्ष से 132 नग SPASMO PROXYVON PLUS capsule, 73 नग ALPRASCEN tablet एवं 90 नग ALPRAX Alprazolam tablet जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत कार्यवाही कर रिमाण्ड के लिए सूरजपुर आबकारी नियंत्रण कक्ष लाया गया..आरोपी भोले घसिया को आबकारी नियंत्रण कक्ष सूरजपुर में प्रधान आरक्षक मेवालाल सोनवानी एवं एक महिला सैनिक के हवाले कर एक अन्य कार्यवाही के लिए आबकारी उड़नदस्ता एवं सूरजपुर की टीम दूसरी तरफ चली गई.. तभी आरोपी भोले घसिया पानी पीने के बहाने चकमा देकर फरार हो गया था.. भोले घसिया ने आज दिनांक 15/04/26 को माननीय विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स के समक्ष आत्मसमर्पण किया..आरोपे भोले घसिया को पुनः गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमाण्ड लेकर आज जेल दाखिल कर दिया गया है।।1
- Post by हमर जशपुर1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1