logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महोबा के समदनगर स्थित चंदेल पेट्रोल पंप के पास हुए जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी रोहित कुमार उर्फ विकास को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, 14 जुलाई 2026 की रात समदनगर निवासी जयवेन्द्र सिंह उर्फ विक्की ठाकुर पर पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने गाली-गलौज कर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। विक्की को जिला अस्पताल महोबा से गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में घायल के पिता बाबू सिंह की तहरीर पर कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 344/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 191(2), 191(3), 109(1) और 118(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना पर आरोपी रोहित कुमार उर्फ विकास को दबोचा। रामस्वरूप का पुत्र रोहित वर्तमान में समदनगर का और मूल रूप से कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम मकरवई का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

13 hrs ago
user_Nitendra Jha
Nitendra Jha
Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
13 hrs ago

महोबा के समदनगर स्थित चंदेल पेट्रोल पंप के पास हुए जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी रोहित कुमार उर्फ विकास को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, 14 जुलाई 2026 की रात समदनगर निवासी जयवेन्द्र सिंह उर्फ विक्की ठाकुर पर पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने गाली-गलौज कर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। विक्की को जिला अस्पताल महोबा से गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में घायल के पिता बाबू सिंह की तहरीर पर कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 344/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 191(2), 191(3), 109(1) और 118(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना पर आरोपी रोहित कुमार उर्फ विकास को दबोचा। रामस्वरूप का पुत्र रोहित वर्तमान में समदनगर का और मूल रूप से कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम मकरवई का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महोबा जिले की चरखारी तहसील में लेखपाल संघ उप शाखा के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई है। इस चुनावी प्रक्रिया के तहत संघ के अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया।
    1
    महोबा जिले की चरखारी तहसील में लेखपाल संघ उप शाखा के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई है। इस चुनावी प्रक्रिया के तहत संघ के अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया।
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नथूपुरा गांव निवासी जयसिंह ने आरोप लगाया है कि वह अपनी पुत्री के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए पिछले तीन दिनों से पुलिस के चक्कर काट रहा है। पीड़ित पिता का कहना है कि पुलिस से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक उसकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, जिसके चलते उन्हें न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पीड़िता के पिता के अनुसार, घटना उस समय हुई जब उनकी पुत्री घर की छत पर सो रही थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और उसने पुत्री का मुंह दबाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। परिजनों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस स्थिति से परेशान पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नथूपुरा गांव निवासी जयसिंह ने आरोप लगाया है कि वह अपनी पुत्री के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए पिछले तीन दिनों से पुलिस के चक्कर काट रहा है। पीड़ित पिता का कहना है कि पुलिस से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक उसकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, जिसके चलते उन्हें न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

पीड़िता के पिता के अनुसार, घटना उस समय हुई जब उनकी पुत्री घर की छत पर सो रही थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और उसने पुत्री का मुंह दबाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। परिजनों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस स्थिति से परेशान पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    5 hrs ago
  • कुलपहाड़ के महोबकंठ थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम टुडर में तालाब की भूमि से हो रहे अवैध खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन और पुलिस ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। इस छापेमारी में अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी और 10 ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़कर महोबकंठ थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। इस औचक प्रशासनिक कार्रवाई से इलाके के खनन माफियाओं में पूरी तरह से हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत की गई है। नायब तहसीलदार मुकुल कुमार और पुलिस टीम ने ग्राम टुण्डर में सरकारी कागजात में तालाब के रूप में दर्ज गाटा संख्या 209 रकबा 2.873 पर छापा मारकर इन वाहनों को पकड़ा। नायब तहसीलदार ने स्पष्ट किया है कि उपजिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    1
    कुलपहाड़ के महोबकंठ थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम टुडर में तालाब की भूमि से हो रहे अवैध खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन और पुलिस ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। इस छापेमारी में अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी और 10 ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़कर महोबकंठ थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। इस औचक प्रशासनिक कार्रवाई से इलाके के खनन माफियाओं में पूरी तरह से हड़कंप मच गया है।

यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत की गई है। नायब तहसीलदार मुकुल कुमार और पुलिस टीम ने ग्राम टुण्डर में सरकारी कागजात में तालाब के रूप में दर्ज गाटा संख्या 209 रकबा 2.873 पर छापा मारकर इन वाहनों को पकड़ा। नायब तहसीलदार ने स्पष्ट किया है कि उपजिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    user_सलमान खान पत्रकार
    सलमान खान पत्रकार
    Artist कुलपहाड़, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर के राठ में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वायरल वीडियो में नगर पालिका अध्यक्ष खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर क्षेत्रीय अध्यक्ष की गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उनके बगल वाली सीट पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
    1
    हमीरपुर के राठ में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वायरल वीडियो में नगर पालिका अध्यक्ष खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर क्षेत्रीय अध्यक्ष की गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उनके बगल वाली सीट पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • छतरपुर जिले के राजनगर क्षेत्र के बमीठा से धनुपरा होते हुए लाखेरी जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग सरकार से की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण न होने के कारण उनका गांव आज तक विकास से पूरी तरह अछूता है। सड़क खराब होने की वजह से यातायात की गंभीर समस्या बनी हुई है। आलम यह है कि कोई भी ऑटो या टैक्सी चालक सामान्य दिनों में जहां ₹100 या ₹200 किराया होना चाहिए, वहां खराब रास्ते के कारण ₹500 से लेकर ₹1000 तक की मांग करता है। इस बदहाल रास्ते के कारण पूरे गांव के लोगों और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को रोज भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की गुहार लगाई है ताकि क्षेत्र का विकास हो सके और लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
    1
    छतरपुर जिले के राजनगर क्षेत्र के बमीठा से धनुपरा होते हुए लाखेरी जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग सरकार से की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण न होने के कारण उनका गांव आज तक विकास से पूरी तरह अछूता है।

सड़क खराब होने की वजह से यातायात की गंभीर समस्या बनी हुई है। आलम यह है कि कोई भी ऑटो या टैक्सी चालक सामान्य दिनों में जहां ₹100 या ₹200 किराया होना चाहिए, वहां खराब रास्ते के कारण ₹500 से लेकर ₹1000 तक की मांग करता है। इस बदहाल रास्ते के कारण पूरे गांव के लोगों और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को रोज भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की गुहार लगाई है ताकि क्षेत्र का विकास हो सके और लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
    user_Pradeep Kumar Ahirwar
    Pradeep Kumar Ahirwar
    Photography studio राजनगर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बांदा के कालिंजर थाना पुलिस ने एक पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक बेजुबान पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जा रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण लगाने के क्रम में आज 16.07.2026 को थाना कालिंजर पुलिस द्वारा गश्त और चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने पहाड़ी मोड़ से अभियुक्त को पिकअप में क्रूरतापूर्वक पशुओं को ले जाते समय रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने मौके से परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पिकअप गाड़ी और उसमें क्रूरता से लादे गए कुल 07 भैंसे/भैंसा बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान सुलेमान, पुत्र हुसैन, निवासी चिकवाही तरहटी, थाना कालिंजर, जनपद बांदा के रूप में हुई है।
    3
    बांदा के कालिंजर थाना पुलिस ने एक पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक बेजुबान पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जा रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण लगाने के क्रम में आज 16.07.2026 को थाना कालिंजर पुलिस द्वारा गश्त और चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने पहाड़ी मोड़ से अभियुक्त को पिकअप में क्रूरतापूर्वक पशुओं को ले जाते समय रंगे हाथ दबोच लिया।

पुलिस ने मौके से परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पिकअप गाड़ी और उसमें क्रूरता से लादे गए कुल 07 भैंसे/भैंसा बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान सुलेमान, पुत्र हुसैन, निवासी चिकवाही तरहटी, थाना कालिंजर, जनपद बांदा के रूप में हुई है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 min ago
  • महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा वार हुआ है।
    1
    महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा वार हुआ है।
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • महोबा जनपद के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर बिना परमिट और बिना फिटनेस के जर्जर डग्गामार वाहन खुलेआम दौड़ रहे हैं। नियमों को पूरी तरह धता बताकर इन जर्जर वाहनों में मासूम यात्रियों को अंगूर के गुच्छे की तरह लटकाकर यात्रा करवाई जा रही है। डग्गामार वाहनों पर कोई कड़ी कार्रवाई न होने के चलते इनके हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। इस खतरनाक सफर के पीछे कथित भ्रष्टाचार का बड़ा खेल सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, ₹300 और ₹500 की कथित "इंट्री सिस्टम" के चलते यह डग्गामार एक्सप्रेस बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रही है। इस अवैध संचालन को लेकर क्षेत्र में "साहब के आशीर्वाद" की चर्चाएं भी बेहद तेज हैं, जिसकी शह पर बिना किसी डर के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
    1
    महोबा जनपद के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर बिना परमिट और बिना फिटनेस के जर्जर डग्गामार वाहन खुलेआम दौड़ रहे हैं। नियमों को पूरी तरह धता बताकर इन जर्जर वाहनों में मासूम यात्रियों को अंगूर के गुच्छे की तरह लटकाकर यात्रा करवाई जा रही है। डग्गामार वाहनों पर कोई कड़ी कार्रवाई न होने के चलते इनके हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं।

इस खतरनाक सफर के पीछे कथित भ्रष्टाचार का बड़ा खेल सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, ₹300 और ₹500 की कथित "इंट्री सिस्टम" के चलते यह डग्गामार एक्सप्रेस बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रही है। इस अवैध संचालन को लेकर क्षेत्र में "साहब के आशीर्वाद" की चर्चाएं भी बेहद तेज हैं, जिसकी शह पर बिना किसी डर के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.