सपा के सम्भावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी ने साइकिल चला कर साधा जनसम्पर्क बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद ग्रामीणों ने सपा के सम्भावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी की जमीनी सक्रियता की सराहना करते हुए समर्थन देने की बात कही शिकारपुर : समाजवादी पार्टी के सम्भावित विधानसभा प्रत्याशी पिन्टू चौधरी, ने अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत साइकिल यात्रा निकाली उन्होंने अपने गृह गांव जलालपुर करीरा से साइकिल से यात्रा की शुरुआत की और गांव से निकलते समय सभी ग्रामीणों का हाथ जोड़कर नमस्कार और राम-राम कर अभिवादन स्वीकार किया इसके बाद वे असावरी गांव पहुंचे जहां उन्होंने दोनों गांवों जलालपुर करीरा और असावरी में जगह-जगह साइकिल खड़ी कर बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया पत्रकारों से बातचीत करते हुए पिन्टू चौधरी, ने कहा सुबह साइकिल चलाने से दोहरा फायदा होता है एक तो शरीर में फुर्ती बनी रहती है और दूसरा अपने लोगों से मिलना-जुलना भी हो जाता है वैसे भी पार्टी की साइकिल यात्रा चल रही है ऐसे में स्वास्थ्य और जनसम्पर्क दोनों काम एक साथ पूरे हो जाते है जनसम्पर्क के दौरान गांवों में ग्रामीण आपस में चर्चा करते नजर आए ग्रामीणों का कहना था कि अभी टिकट भी फाइनल नहीं हुआ है फिर भी पिन्टू चौधरी, क्षेत्र में काफी मेहनत कर रहे है ग्रामीणों ने कहा हम तो पिन्टू चौधरी, को ही वोट देंगे क्योंकि अगर कल को कोई काम पड़ गया तो कम से कम पिन्टू चौधरी, के घर जा कर उनका दरवाजा तो खटखटा सकते है बाकी किसी विधायक का तो हमें घर तक नहीं पता ।
सपा के सम्भावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी ने साइकिल चला कर साधा जनसम्पर्क बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद ग्रामीणों ने सपा के सम्भावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी की जमीनी सक्रियता की सराहना करते हुए समर्थन देने की बात कही शिकारपुर : समाजवादी पार्टी के सम्भावित विधानसभा प्रत्याशी पिन्टू चौधरी, ने अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत साइकिल यात्रा निकाली उन्होंने अपने गृह गांव जलालपुर करीरा से साइकिल से यात्रा की शुरुआत की और गांव से निकलते समय सभी ग्रामीणों का हाथ जोड़कर नमस्कार और राम-राम कर अभिवादन स्वीकार किया इसके बाद वे असावरी गांव पहुंचे जहां उन्होंने दोनों गांवों जलालपुर करीरा और असावरी में जगह-जगह साइकिल खड़ी कर बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया पत्रकारों से बातचीत करते हुए पिन्टू चौधरी, ने कहा सुबह साइकिल चलाने से दोहरा फायदा होता है एक तो शरीर में फुर्ती बनी रहती है और दूसरा अपने लोगों से मिलना-जुलना भी हो जाता है वैसे भी पार्टी की साइकिल यात्रा चल रही है ऐसे में स्वास्थ्य और जनसम्पर्क दोनों काम एक साथ पूरे हो जाते है जनसम्पर्क के दौरान गांवों में ग्रामीण आपस में चर्चा करते नजर आए ग्रामीणों का कहना था कि अभी टिकट भी फाइनल नहीं हुआ है फिर भी पिन्टू चौधरी, क्षेत्र में काफी मेहनत कर रहे है ग्रामीणों ने कहा हम तो पिन्टू चौधरी, को ही वोट देंगे क्योंकि अगर कल को कोई काम पड़ गया तो कम से कम पिन्टू चौधरी, के घर जा कर उनका दरवाजा तो खटखटा सकते है बाकी किसी विधायक का तो हमें घर तक नहीं पता ।
- जलभराव से परेशान वार्ड 23 के मौहल्ला नेजा में फूटा लोगों का गुस्सा सभासद के खिलाफ जमकर नारेबाजी शिकारपुर : नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण नगर के मौहल्ला नेजा वार्ड नम्बर 23 के निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है मौहल्ले की एक मुख्य गली में हर समय पानी भरा रहने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है जिन्हें रोजाना गन्दे पानी से होकर गुजरना पड़ता है तंग आकर आक्रोशित गलीवासियों ने स्थानीय सभासद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सभासद मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है गलीवासियों का कहना है कि जब उन्होंने इस समस्या को लेकर स्थानीय वार्ड सभासद शाहिद अंसारी, से बात की तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि चाहे कुछ भी हो जाए इस गली को नहीं बनवाऊंगा सभासद के इस अड़ियल रवैये से जनता में भारी रोष है नगर पालिका ईओ नीतू सिंह, जब इस समस्या के सम्बन्ध में नगर पालिका की नीतू सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर 23 की सम्बन्धित गली का टेंडर स्वीकृत हो चुका है निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाकर लोगों को राहत दी जाएगी वहीं जब इस पूरे मामले पर वार्ड सभासद शाहिद अन्सारी, से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया नगर पालिका अधिकारी के आश्वासन के बाद अब देखना यह होगा कि लम्बे समय से जलभराव और गन्दगी की समस्या झेल रहे वार्ड 23 के निवासियों को इस नारकीय स्थिति से कब तक निजात मिलती है ।1
- बुलंदशहर : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच में हुई मुठभेड़1
- ग्राम पर्वाना में 90 वर्षीय नथिया देवी का निधन, विमान बनाकर निकाली गई अंतिम यात्रा ग्राम पर्वाना में 90 वर्षीय नथिया देवी का निधन, विमान बनाकर निकाली गई अंतिम यात्रा पर्वाना, बुलंदशहर। ग्राम पर्वाना के मोहल्ला कुम्हारों वाला चौक निवासी पूजनीय श्रीमती नथिया देवी, पत्नी स्वर्गीय श्री घनश्याम सिंह प्रजापति, का 26 अगस्त 2026 की शाम करीब 8 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वह लगभग 90 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत नथिया देवी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पर्वाना लाया गया। 27 अगस्त, गुरुवार को परिजनों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा के दौरान विमान बनाकर उन्हें पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। परिजनों के अनुसार, नथिया देवी धार्मिक एवं सरल स्वभाव की महिला थीं और परिवार में उनका विशेष सम्मान था। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ परिचितों एवं ग्रामीणों में भी गहरा शोक है। परिवार में उनके पुत्र राजेंद्र सिंह प्रजापति, खैमचन्द उर्फ खैमा प्रजापति, सुभाष चन्द उर्फ पप्पू प्रजापति एवं मुकेश कुमार प्रजापति सहित अन्य परिजन शोकाकुल हैं। परिजनों एवं ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। ॐ शांति शांति शांति। 🙏 पत्रकार — समीर चौधरी परवाना ग्राम पर्वाना, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश1
- छाता तहसील में फर्जी कुर्की दिखाकर किसान की पुश्तैनी जमीन हड़पने का आरोप। छतारी में बारावफात के जुलूस को लेकर थाना छतारी पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बा छतारी एवं आसपास के गांवों में जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया। जुलूस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की गई। पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की तथा अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।1
- अनूपशहर में रब्बी उल-अव्वल पर ईद मिलादुन्नबी जुलूस मांटेसरी स्कूल से निकला, जामा अनूपशहर में रब्बी उल-अव्वल पर ईद मिलादुन्नबी जुलूस मांटेसरी स्कूल से निकला, जामा मस्जिद पर संपन्न; पुलिस ने सुनिश्चित की सुरक्षा* *साम्प्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रभक्ति का कराया प्रदर्शन* अनूपशहर इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने चांद की 12 तारीख 26 अगस्त 2026 रब्बी उल-अव्वल के अवसर पर बुधवार को नगर में भव्य ईद मिलादुन्नबी जुलूस निकाला गया। शाम लगभग चार बजे मांटेसरी स्कूल से शुरू होकर जुलूस कलां बाजार होते हुए जामा मस्जिद पर संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में आयोजित इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अफरातफरी नहीं हुई और सुरक्षा सुनिश्चित रही। जुलूस की अध्यक्षता कमेटी के सदर बबलू कुरैशी ने की। कार्यक्रम में स्थानीय मुस्लिम समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, धार्मिक विद्वान, छात्र तथा क्षेत्रीय गणमान्य मौजूद रहे। जुलूस की शुरूआत में नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। जुलूस में खास आकर्षण रहे घोड़े पर सवार छोटे बच्चे, जो हाथों में इस्लामी परचम और राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ थामे चल रहे थे। मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने पैगंबर मोहम्मद की शान में नात-ए-शरीफ़ पढ़े गए, कुरआन-ए-पाक की तिलावत हुई तथा उलेमाओं ने भाषण कर पैगंबर की सिखाई राह पर चलने का संदेश दिया। अनेक स्थानों पर लोगों को पुष्पमाला व पटके पहनाकर सम्मानित किया गया और तबर्रूक वितरित किए गए। जुलूस में प्रमुख रूप से बबलू कुरैशी, एडवोकेट जावेद अख्तर, शैख रहीस, एडवोकेट शैख रेहान, एडवोकेट आकिब गाज़ी, सभासद रागिब हुसैन, राशिद गाज़ी, सभासद अरशद गाज़ी, शाहिद गाज़ी, सरफराज अंसारी, सपा नगर अध्यक्ष मोहसिन गाज़ी, डॉ. मौहम्मद अयाज़, इलियास खान बुन्दू, सैफी अफजल गाजी, मनोज गोल्डी, ज्ञानेंद्र सिंह राघव, फराज शेख, मोहम्मद आरिफ, बबलू मेंबर और दिलशाद सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए पुलिस बल की मौजूदगी में निकाला गया जुलूस प्रशासनिक अधिकारीयों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से साम्प्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखने में मदद मिलती है। एडिटर इन चीफ फारुक खान1
- ग्रामीण इलाके में एक महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या कर पत्नी ने तौलिये से गला घोंटकर पति का कत्ल, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि आरोपी प्रीति गिरफ्तार बुलंदशहर (थाना नगर कोतवाली, गांव बहलीमपुरा) — ग्रामीण इलाके में एक महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या कर देने का आरोप है। घटना में मृतक की मां ने आरोपी पत्नी प्रीति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर छानबीन जारी है। पुलिस और परिजन के मुताबिक, मृतक और आरोपी पत्नी घर में साथ थे; घर में उनकी आठ साल की बेटी भी मौजूद थी। सुबह में रिश्तेदार गांव पहुँचने से पहले ही पत्नी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही थी, जिससे परिजनों को शक हुआ। गले पर निशान देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी घुटन से मृत्यु होना—गला घोंटना—कथित तौर पर पुष्टि हुई है। परिजनों का आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर संपत्ति बेच कर (परिवादित दावे के अनुसार कुछ महीने पहले 35 लाख रुपये में एक प्लॉट बेचने का ज़िक्र) फरार होने की योजना बना रहे थे। मृतक के परिवार ने बताया कि संपत्ति में तीन बीघा जमीन, मकान और एक प्लॉट समेत विवाद चल रहा था। इकलौते बेटे की अकाल मृत्यु से वृद्ध मां अंगूरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है। थाना नगर कोतवाली पुलिस ने पकड़ी गई आरोपी से पूछताछ जारी रखी है और घटनास्थल से संकलित साक्ष्यों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोप तय करने की कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच में प्रेमी के संबंध और संपत्ति विवाद के दावे की भी पड़ताल की जाएगी। देखिए बुलंदशहर से एडिटर इन चीफ फारुक खान की खास रिपोर्ट1
- gao Bhalimpura me fasi laga di patni ne toliya se mar dala fashi laga di patni ne pati ki gao Bhalimpura me sarab ke nase me pati eske doran pati or patni ke najayak samband k aupper hui ladai me patni ne pati ki gala toliya se ghoot kar mar diya police moke par 112 se khabar mili1
- बुलन्दशहर: पत्नी ने तौलिये से गला घोटकर की पति की हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार बुलन्दशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के गाँव बहलीमपूरा की घटना आरोपी पत्नी ने कहा कि शराब पीकर पति रोज करता था मारपीट, इसलिए मारपीट से तंग आकर करदी हत्या रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1