झाँसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए बिन माता-पिता की कन्या साधना नाहर के विवाह में भरपूर सहयोग प्रदान किया गया। साधना का विवाह आगामी 11 मार्च को हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न होना है। महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मंडल की सदस्यों ने सामूहिक रूप से साधना को ससम्मान लहंगा-चुन्नी, ज्वेलरी, साड़ियां, बैग, बर्तन, घरेलू सामान, फ्रिज सहित आर्थिक सहायता भेंट की। इस अवसर पर भावनात्मक वातावरण में सभी ने साधना के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, ईशा सैलून से इशविंदर अरोड़ा, अर्पण द्विवेदी, निधि नगरिया, प्रियंका सेठ, संयोगिता सेन, रजनी सेठ, आशा अग्रवाल, नेहा झा, मधु अग्रवाल, रश्मि महेंद्रू, ममता अग्रवाल, मधु गुप्ता, मंजू सहगल, जगमोहन बडोनिया सहित दुल्हन साधना नाहर, उसकी सहेलियां और भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया एवं रजनी सेठ ने संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह सामाजिक एकता और नारी सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।
झाँसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए बिन माता-पिता की कन्या साधना नाहर के विवाह में भरपूर सहयोग प्रदान किया गया। साधना का विवाह आगामी 11 मार्च को हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न होना है। महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मंडल की सदस्यों ने सामूहिक रूप से साधना को ससम्मान लहंगा-चुन्नी, ज्वेलरी, साड़ियां, बैग, बर्तन, घरेलू सामान, फ्रिज सहित आर्थिक सहायता भेंट की। इस अवसर पर भावनात्मक वातावरण में सभी ने साधना के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, ईशा सैलून से इशविंदर अरोड़ा, अर्पण द्विवेदी, निधि नगरिया, प्रियंका सेठ, संयोगिता सेन, रजनी सेठ, आशा अग्रवाल, नेहा झा, मधु अग्रवाल, रश्मि महेंद्रू, ममता अग्रवाल, मधु गुप्ता, मंजू सहगल, जगमोहन बडोनिया सहित दुल्हन साधना नाहर, उसकी सहेलियां और भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया एवं रजनी सेठ ने संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह सामाजिक एकता और नारी सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।
- झांसी। आगामी जिला पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आज जिला कार्यालय पर बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन के मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष अरशद खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। देर शाम तक चली बैठक में कोर्ट द्वारा शराब घोटाले के मामले में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को आरोप मुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी। सभी कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय की जीत बताया और कहा कि हम सभी को अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं और पार्टी की कार्यशैली पर पूरा भरोसा था, कोर्ट का आदेश अपेक्षित था और यह देश की न्याय व्यवस्था के लिए काफी सकारात्मक संदेश देने वाला आदेश है। इससे यह पता चलता है कि तानाशाही ताकतें कितनी भी ताकतवर क्यों न हों लेकिन सत्य की हमेशा जीत ही होती है। बैठक में आगामी जिला पंचायत चुनावों की तैयारी के संबंध में बोलते हुए मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन ने कहा कि जनता का विश्वास हमेशा आम आदमी पार्टी के साथ रहा है और शराब घोटाले से आप नेताओं को आरोप मुक्त करने का कोर्ट का जो आदेश आया है वह निस्संदेह ऐतिहासिक है, यह देश के लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ा दिन है, इस आदेश से लोगों का भरोसा न्याय व्यवस्था में और मजबूत हो गया है। अब आगामी जिला पंचायत चुनावों के लिए हम सभी एक नई ऊर्जा के साथ तैयारी कर सकते हैं और बड़े हुए मनोबल के साथ जनता के बीच जा सकते हैं। जिला पंचायत चुनावों को प्रभावी तरीके से लड़ने के लिए सभी साथी संगठन का विस्तार करने में अपना पूर्ण योगदान दें और कम से कम पांच सक्रिय सदस्यों पार्टी से जोड़े। प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह समय दोगुनी ऊर्जा के साथ काम करने का है, आज के समय में हम यह देख रहे हैं कि तानाशाही के इस दौर में शंकराचार्य जैसी शख्सियत को भी सत्ता के विरोधी स्वर में बात करने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेताओं का कोर्ट से आरोप मुक्त होना एक बहुत ही सकारात्मक संदेश है। बैठक में साजिद निसार, चौधरी परवेज, राजेश भदौरिया, पुत्तू सिंह कुशवाहा, नरेश ठेकेदार, सीमा कुशवाहा, नीलम चौधरी, विष्णु सेन सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। इस अवसर पर बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन, जिला अध्यक्ष अरशद खान प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, पूर्व मेयर प्रत्याशी नरेश ठेकेदार प्र0 उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ चौधरी परवेज, जिला महासचिव आशीष तिवारी, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ राजेश भदौरिया, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक साजिद निसार, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, महानगर महासचिव नीलम चौधरी, इं0 राजकुमार राव, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रिजवान खान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु सेन, पूर्व प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ अनुराग मिश्रा, बाबूलाल कुशवाहा, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार आदि सहित कई पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने तथा आभार जिलाध्यक्ष अरशद खान ने व्यक्त किया4
- आगामी होली पर्व और राजस्व वृद्धि के दृष्टिगत जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने जिलेभर में रविवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के तहत पांचों क्षेत्रों के आबकारी निरीक्षकों ने पुलिस बल के साथ देशी व कंपोजिट शराब दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीमों ने टेस्ट परचेजिंग के जरिए ओवररेटिंग की जांच की और स्टॉक पंजिका का भौतिक सत्यापन किया।1
- Post by News24harkhabar1
- भारत ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में बनाई जगह1
- Post by S News1
- 🇮🇷 ईरान के हमले शैतानो पे जारी 🇮🇷 🇮🇷🇮🇷 हक और बतील जंग 🇮🇷🇮🇷1
- झाँसी। सागर गेट पानी की टंकी के पास रहने वाली भूमि पांचाल, गौरी शंकर पांचाल और गायत्री पांचाल की सुपुत्री 7 मार्च को अपने जीवन के नए अध्याय की दहलीज़ पर कदम रखने जा रही हैं। सीमित संसाधनों के बीच बेटी के विवाह का सपना संजोये इस परिवार के लिए उस समय संवेदना और संबल का प्रकाश जला, जब संघर्ष सेवा समिति ने आगे बढ़कर सहयोग का हाथ थामा। समिति कार्यालय में आयोजित एक आत्मीय कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी ने भूमि को फुल साइज ट्रॉली बैग, किचन सेट, साड़ी एवं अन्य आवश्यक गृहस्थी का सामान भेंट किया। यह केवल वस्तुएँ नहीं थीं, बल्कि एक पिता के हृदय से निकली शुभकामनाएँ और समाज की सामूहिक संवेदना का स्पर्श थीं। इस अवसर पर डॉ. संदीप ने भावुक शब्दों में कहा, बेटी का विवाह किसी एक घर का नहीं, पूरे समाज का उत्सव होता है। जब किसी पिता की आँखों में जिम्मेदारियों की नमी दिखती है, तो समाज का कर्तव्य बनता है कि वह उसका हाथ थामे। संघर्ष सेव समिति का संकल्प है कि कोई भी बेटी अभाव के कारण अपने सपनों से वंचित न रहे। उल्लेखनीय है कि डॉ. संदीप सरावगी अब तक सैकड़ों कन्याओं के विवाह में इसी प्रकार सहयोग प्रदान कर चुके हैं। उनके इन सतत प्रयासों ने न जाने कितने घरों में उम्मीद की दीपशिखा जलाई है और कितने माता-पिता के माथे से चिंता की रेखाएँ मिटाई हैं। कार्यक्रम में संदीप नामदेव, बसंत गुप्ता, राजू सेन, ऐश्वर्य सरावगी, सुशांत गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, नितिन वर्मा, नीतू, मीना मसीह, राखी, सागर चन्देल, गौरव, नीरज, कुनाल, रंजीत सिंह, गिरीश यादव, महेन्द्र रायकवार, सूरज वर्मा, सरिता श्रीवास्तव, मधु, मनीष यादव, विजय वर्मा, गौरव कुमार, ओंकार सचान, शिवम, शिवानी, गायत्री, धर्मेन्द्र खटीक, भूपेन्द्र यादव, आशीष विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, संवेदना और सामाजिक एकता से सराबोर रहा। अंत में सभी ने भूमि के सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की और एक बार फिर यह सिद्ध हुआ कि जब समाज साथ खड़ा हो, तो हर बेटी का सपना साकार हो सकता है।1
- बेटी के सपनों को मिला सहारा: संघर्ष सेवा समिति ने भूमि के विवाह में किया सहयोग झाँसी। सागर गेट पानी की टंकी के पास रहने वाली भूमि पांचाल 7 मार्च को अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। सीमित संसाधनों के बीच बेटी के विवाह की तैयारियों में जुटे परिवार के लिए उस समय बड़ी राहत मिली, जब संघर्ष सेवा समिति ने आगे बढ़कर सहयोग प्रदान किया। समिति कार्यालय में आयोजित एक आत्मीय कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी ने भूमि को फुल साइज ट्रॉली बैग, किचन सेट, साड़ी एवं अन्य आवश्यक गृहस्थी का सामान भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटी का विवाह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का उत्सव होता है। जब किसी पिता की जिम्मेदारियाँ भारी पड़ती हैं, तो समाज का कर्तव्य है कि वह उसका साथ दे। डॉ. सरावगी ने बताया कि समिति का संकल्प है कि कोई भी बेटी अभाव के कारण अपने सपनों से वंचित न रहे। उल्लेखनीय है कि वे अब तक सैकड़ों जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान कर चुके हैं। उनके इन प्रयासों से अनेक परिवारों को संबल मिला है। कार्यक्रम में संदीप नामदेव, बसंत गुप्ता, राजू सेन, ऐश्वर्य सरावगी, सुशांत गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, नितिन वर्मा, नीतू, मीना मसीह, राखी, सागर चन्देल, गौरव, नीरज, कुनाल, रंजीत सिंह, गिरीश यादव, महेन्द्र रायकवार, सूरज वर्मा, सरिता श्रीवास्तव, मधु, मनीष यादव, विजय वर्मा, गौरव कुमार, ओंकार सचान, शिवम, शिवानी, गायत्री, धर्मेन्द्र खटीक, भूपेन्द्र यादव और आशीष विश्वकर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण सामाजिक एकता, संवेदना और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी ने भूमि के सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।1
- झांसी से वसीम रज़ा की रिपोर्ट- यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों के खिलाफ रविवार को टीआई देवेंद्र कुमार शर्मा ने नंदनपुरा और आवास विकास क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक की। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगाकर रसूख दिखा रही एक थार पर 7500 का जुर्माना ठोंका गया, वहीं नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले ट्रक पर 20,000 की बड़ी कार्रवाई हुई। कार्रवाई यहीं नहीं रुकी, बिना नंबर और बिना डीएल के दौड़ रही बुलेट पर 11,000 का जुर्माना और एक ट्रैक्टर पर 12,000 का जुर्माना) लगाकर मौके पर ही सीज कर दिया गया। क्राफ्ट मेला मैदान के पास स्टंटबाजी कर रहे दो बाइकर्स भी पुलिस के हत्थे चढ़े। बिना कागजों के दौड़ रही R15 को 13,000 के जुर्माने के साथ सीज किया गया, जबकि एक नाबालिग द्वारा स्प्लेंडर चलाने पर 11,000 का चालान काटकर गाड़ी थाने पहुँचा दी गई। टीआई देवेंद्र कुमार शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई का यह सिलसिला जारी रहेगा।।1