राज्य सभा की 37 सीटों में से 26 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्य सभा की 37 सीटों में से 26 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। दरअसल, 10 राज्यों की इन सीटों के लिए 40 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। अब 11 सीटों पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। जो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उनमें अभिषेक मनु सिंघवी, शरद पवार, रामदास अठावले और राहुल सिन्हा का नाम शामिल है। दरअसल, कई राज्यों में विपक्षी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया था, इसलिए इन नेताओं ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। अब बिहार, हरियाणा और ओडिशा की 11 सीटों पर चुनाव होगा। किन राज्यों की कितनी सीटों पर होगा चुनाव? 37 में से 26 निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब 11 सीटों पर चुनाव होगा। इन सीटों पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों पर वोटिंग होगी। इन सीटों पर 16 मार्च को मतदान किया जाएगा।

- ए एम न्यूज़ एक्सप्रेस रिपोर्टर फैसल खान1
- Post by Naved khan1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- भोपाल लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर जूनियर डॉक्टरों की आज हड़ताल सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टरों लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर अपना विरोध जता रहे जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की चेतावनी जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तब तक वे ओपीडी में सेवाएं नहीं देंगे ओपीडी में आने वाले मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऑपरेशन थिएटर में भी सिर्फ अति गंभीर मरीज होने पर ही सेवा देंगे प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों में हर्निया, रॉड इंप्लांट जैसे सामान्य ऑपरेशन टाले गए है। सीधा असर इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों पर रहा अप्रैल 2025 से मिलना था नया स्टाइपेंड, अब तक पेंडिंग जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अनुसार, सीपीआई आधारित स्टाइपेंड संशोधन शासन के आदेश के अनुसार एक अप्रैल 2025 से लागू होना था....यह अब तक लागू नहीं किया है1
- *भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी की वारदात अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रही है।* ```बदवई स्थित नाइस स्पेस कॉलोनी के जी-ब्लॉक 104 में हुई इस बड़ी चोरी को करीब 15 दिन होने को आए हैं, लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।``` जानकारी के मुताबिक चोरी की घटना के तुरंत बाद ही पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई थी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी चोरों का कोई सुराग सामने नहीं आया है।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि फरियादी सबाहा फातिमा का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में ही संदिग्धों के वीडियो और जरूरी सबूत पुलिस को सौंप दिए थे, इसके बावजूद आज तक पुलिस न तो उनके घर दोबारा जांच के लिए पहुंची और न ही फोन कर कोई जानकारी ली।वहीं यह परिवार पहले से ही मुसिबतों के दौर से गुजर रहा है। फरियादी के पति शोएब, जो वन विभाग में रेंजर के पद पर पदस्थ हैं, जिन का सड़क हादसा हो गया था। हादसे के बाद से वह घर पर ही हैं, उनके पैर और हाथ में प्लास्टर बंधा हुआ है और वे चलने-फिरने की स्थिति में भी नहीं हैं।इसी मुश्किल वक्त मैं चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया और घर का पूरा सामान खंगाल दिया।चोर करीब 15 तोला सोना, 1 किलो चांदी और लगभग 5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह पैसा स्कूल के भुगतान और अस्पताल के खर्च के लिए रखा गया था। अब फरियादी का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी के बाद भी अगर 15 दिन में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जितनी जल्द हो सके चोरों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी गया सामान भी उन्हें वापस मिल सके, ताकि पहले से परेशान परिवार को थोड़ी राहत मिल सके। ।अब बड़ा सवाल यही है कि क्या भोपाल पुलिस इस बड़ी चोरी का जल्द खुलासा कर पाएगी?1
- Post by PS24NEWS1
- ब्रेकिंग बाग उमराव दूल्हा मार्केट में संचालित मांस की दुकान के आग लग गई। आग लगने से पूरे मार्केट में हड़कंप पहुंच गया देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया आग लगने के बाद उठा धुआं काफी किलोमीटर दूर से उठता हुआ नजर आया सूचना के बाद मौके पर पहुंची ऐशबाग पुलिस और नगर निगम की 3 फायर दमकलों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग से समान जलाकर खाक हुआ है समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी।1
- Post by Naved khan3
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1