logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाली में घोटाले की बदबू! घटिया ईंट, नाबालिग मजदूरी — जिम्मेदार बेखबर या शामिल? नाली में घोटाले की बदबू! घटिया ईंट, नाबालिग मजदूरी — जिम्मेदार बेखबर या शामिल? रमियाबेहड़ (लखीमपुर खीरी): विकासखंड रमियाबेहड़ की ग्राम पंचायत हौकाना मटेरा के रानी पुरवा गांव में बन रही नाली अब विकास नहीं, बल्कि “भ्रष्टाचार की नाली” बनती नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में खुलेआम मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। बताया जा रहा है कि नाली निर्माण में पीला और दोमा जैसी कमजोर ईंटों का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है, जो कुछ ही समय में टूटकर बिखर जाती हैं। सवाल यह है कि जब सरकारी पैसा मजबूत निर्माण के लिए जारी होता है, तो आखिर ये घटिया सामग्री किसकी शह पर लगाई जा रही है? मामला यहीं नहीं रुकता—सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस निर्माण कार्य में नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। वायरल वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे काम करते नजर आ रहे हैं, जो सीधे-सीधे कानून का उल्लंघन है। इसके बावजूद न तो पंचायत स्तर पर कोई रोक लगी और न ही ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आए। ग्रामीणों में इस पूरे मामले को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि “यह सिर्फ नाली नहीं, सरकारी पैसे की खुली लूट है।” अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करेगा या फिर हमेशा की तरह मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा? 👉 ग्रामीणों की मांग: पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच हो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए घटिया निर्माण को तुरंत रुकवाकर मानक के अनुसार दोबारा काम कराया जाए अब देखना यह है कि जिम्मेदार जागते हैं या फिर नाली के साथ सच भी बहा दिया जाएगा।

3 hrs ago
user_शाहिद मंसूरी जिला ब्यूरो चीफ ल
शाहिद मंसूरी जिला ब्यूरो चीफ ल
धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

नाली में घोटाले की बदबू! घटिया ईंट, नाबालिग मजदूरी — जिम्मेदार बेखबर या शामिल? नाली में घोटाले की बदबू! घटिया ईंट, नाबालिग मजदूरी — जिम्मेदार बेखबर या शामिल? रमियाबेहड़ (लखीमपुर खीरी): विकासखंड रमियाबेहड़ की ग्राम पंचायत हौकाना मटेरा के रानी पुरवा गांव में बन रही नाली अब विकास नहीं, बल्कि “भ्रष्टाचार की नाली” बनती नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में खुलेआम मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। बताया जा रहा है कि नाली निर्माण में पीला और दोमा जैसी कमजोर ईंटों का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है, जो कुछ ही समय में टूटकर बिखर जाती हैं। सवाल यह है कि जब सरकारी पैसा मजबूत निर्माण के लिए जारी होता है, तो आखिर ये घटिया सामग्री किसकी शह पर लगाई जा रही है? मामला यहीं नहीं रुकता—सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस निर्माण कार्य में नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। वायरल वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे काम करते नजर आ रहे हैं, जो सीधे-सीधे कानून का उल्लंघन है। इसके बावजूद न तो पंचायत स्तर पर कोई रोक लगी और न ही ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आए। ग्रामीणों में इस पूरे मामले को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि “यह सिर्फ नाली नहीं, सरकारी पैसे की खुली लूट है।” अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करेगा या फिर हमेशा की तरह मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा? 👉 ग्रामीणों की मांग: पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच हो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए घटिया निर्माण को तुरंत रुकवाकर मानक के अनुसार दोबारा काम कराया जाए अब देखना यह है कि जिम्मेदार जागते हैं या फिर नाली के साथ सच भी बहा दिया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच के मिहींपुरवा मोतीपुर ब्लॉक में डीज़ल और पेट्रोल की खुलेआम चोरी कर ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। चोरी का यह ईंधन गाँवों में सामान्य रेट से ₹50 अधिक पर बेचा जा रहा है, जिससे लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। आशंका है कि इस अवैध धंधे में पेट्रोल पंप वाले भी शामिल हो सकते हैं।
    1
    बहराइच के मिहींपुरवा मोतीपुर ब्लॉक में डीज़ल और पेट्रोल की खुलेआम चोरी कर ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। चोरी का यह ईंधन गाँवों में सामान्य रेट से ₹50 अधिक पर बेचा जा रहा है, जिससे लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। आशंका है कि इस अवैध धंधे में पेट्रोल पंप वाले भी शामिल हो सकते हैं।
    user_Harish Kumar Gautam
    Harish Kumar Gautam
    Electrician मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सड़क के बीच लगा आधा कटा लोहे का पिलर बना हादसे का खतरा लखीमपुर खीरी। शहर की सबसे व्यस्ततम सड़कों में शामिल रोडवेज बस स्टैंड मार्ग पर नगरपालिका के लगभग सामने सड़क के बीचों-बीच लगा आधा कटा लोहे का पिलर राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। दिनभर भारी वाहनों और लोगों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर यह पिलर दुर्घटना को दावत देता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय कम रोशनी और तेज रफ्तार वाहनों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द इस खतरनाक पिलर को हटवाने और सड़क को सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    1
    सड़क के बीच लगा आधा कटा लोहे का पिलर बना हादसे का खतरा
लखीमपुर खीरी। शहर की सबसे व्यस्ततम सड़कों में शामिल रोडवेज बस स्टैंड मार्ग पर नगरपालिका के लगभग सामने सड़क के बीचों-बीच लगा आधा कटा लोहे का पिलर राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।
दिनभर भारी वाहनों और लोगों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर यह पिलर दुर्घटना को दावत देता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय कम रोशनी और तेज रफ्तार वाहनों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द इस खतरनाक पिलर को हटवाने और सड़क को सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • *थाना क्षेत्र खमरिया में हुई मार्ग दुर्घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री पवन कुमार गौतम द्वारा दी गयी
    1
    *थाना क्षेत्र खमरिया में हुई मार्ग दुर्घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री पवन कुमार गौतम द्वारा दी गयी
    user_AVP भारत न्यूज़
    AVP भारत न्यूज़
    Taxi Driver लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • अखिलेश यादव का बीच हाईवे पर भाषणः क्या है संदेश? उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीच हाईवे पर रुककर मीडिया को संबोधित किया। इस अचानक हुई बातचीत से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
    1
    अखिलेश यादव का बीच हाईवे पर भाषणः क्या है संदेश? उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीच हाईवे पर रुककर मीडिया को संबोधित किया। इस अचानक हुई बातचीत से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
    user_Aakashdeep singh
    Aakashdeep singh
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ये भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता कौशिक हैं ये अपनी ही पार्टी के नेता जिला उपाध्यक्ष नितिन मित्तल पर गंभीर आरोप लगा रही है इनका कहना है, "नितिन मित्तल रात को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करता है, उसने ऐसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जो मैं बता नहीं सकती" गीता कौशिक ने नितिन मित्तल के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी है. ये दोनों (पीड़िता और आरोपी) भाजपा नेता गाजियाबाद के हैं
    1
    ये भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता कौशिक हैं

ये अपनी ही पार्टी के नेता जिला उपाध्यक्ष नितिन मित्तल पर गंभीर आरोप लगा रही है

इनका कहना है, "नितिन मित्तल रात को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करता है, उसने ऐसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जो मैं बता नहीं सकती" 

गीता कौशिक ने नितिन मित्तल के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी है. ये दोनों (पीड़िता और आरोपी) भाजपा नेता गाजियाबाद के हैं
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भीषण सड़क हादसे से दहला लखीमपुर खीरी, एरा पुल पर मौत का तांडव ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत, पांच गंभीर घायल लखीमपुर खीरी। जिले के खमरिया थाना क्षेत्र स्थित एरा पुल पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद एरा पुल पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। हेडलाइंस एरा पुल पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक ऑटो को रौंदते ही मची चीख-पुकार लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत पांच गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती खमरिया क्षेत्र में हादसे के बाद मचा हड़कंप
    2
    भीषण सड़क हादसे से दहला लखीमपुर खीरी, एरा पुल पर मौत का तांडव
ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत, पांच गंभीर घायल
लखीमपुर खीरी। जिले के खमरिया थाना क्षेत्र स्थित एरा पुल पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे के बाद एरा पुल पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
हेडलाइंस
एरा पुल पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक
ऑटो को रौंदते ही मची चीख-पुकार
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत
पांच गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
खमरिया क्षेत्र में हादसे के बाद मचा हड़कंप
    user_Dainik bhaskar reporter Lmp pr
    Dainik bhaskar reporter Lmp pr
    Media Consultant लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जबलपुर में हुए कथित क्रूज हादसे को लेकर देशभर में भारी गुस्सा है। सुरक्षा व्यवस्था की नाकामी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जहाँ यात्रियों की जान बचाने के इंतजाम नाकाफी बताए गए। जनता निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।
    1
    जबलपुर में हुए कथित क्रूज हादसे को लेकर देशभर में भारी गुस्सा है। सुरक्षा व्यवस्था की नाकामी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जहाँ यात्रियों की जान बचाने के इंतजाम नाकाफी बताए गए। जनता निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।
    user_यज्ञराज
    यज्ञराज
    Farmer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • देखिए—कहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ऐरा पुल पर 3 की मौत लखीमपुर खीरी, 07 मई। थाना खमरिया क्षेत्र में शारदा नदी के ऐरा पुल पर ट्रक और सीएनजी ऑटो की जोरदार टक्कर में दो महिलाओं समेत एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सरकारी अस्पताल नकहा भेजा गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    देखिए—कहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ऐरा पुल पर 3 की मौत
लखीमपुर खीरी, 07 मई।
थाना खमरिया क्षेत्र में शारदा नदी के ऐरा पुल पर ट्रक और सीएनजी ऑटो की जोरदार टक्कर में दो महिलाओं समेत एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सरकारी अस्पताल नकहा भेजा गया है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    Media house लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शारदा नदी के ऐरा पुल पर ट्रक व आँटो के बीच एक्सीडेन्ट के संबंध में शारदा नदी पर बने ऐरा पुल पर समय करीब 16.15 बजे ट्रक संख्या UP31T7863 व ऑटो संख्या- UP31CT5155 बीच एक्सीडेन्ट हो गया। शारदा नदी के ऐरा पुल पर ट्रक व आँटो के बीच एक्सीडेन्ट के संबंध में शारदा नदी पर बने ऐरा पुल पर समय करीब 16.15 बजे ट्रक संख्या UP31T7863 व ऑटो संख्या- UP31CT5155 बीच एक्सीडेन्ट हो गया। जिसमे 1. ऐश्वर्य अवस्थी पुत्र विजय कुमार निवासी मोहल्ला ईदगाह लखीमपुर खीरी 2. शर्मा देवी पत्नी रामलखन सिंह निवासी ओयल थाना खीरी जनपद खीरी 3. अख्तर अली पुत्र छोटे निवासी कोड़री थाना तम्बौर जनपद सीतापुर 4. छोटू पुत्र मैनूद्दीन निवासी ग्राम महाराजनगर थाना धौरहरा जनपद खीरी 5. खलीकुन पुत्र मैनूद्दीन निवासी ग्राम महाराजनगर थाना खमरिया जनपद खीरी घायल हो गये हैं जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल खीरी भिजवाया गया है तथा गम्भीर रुप से घायल 1. रामदेवी पत्नी सुशील कुमार निवासी ग्राम खनियापुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर 42 वर्ष 2. जाहिरा पत्नी मैनूद्दीन निवासी ग्राम महाराजनगर थाना धौरहरा जनपद खीरी उम्र 32 वर्ष 3.श्यामलाल पुत्र बुद्धा निवासी ग्राम हरदी थाना धौरहरा जनपद खीरी उम्र 55 वर्षको सरकारी अस्पताल नकहा भिजवाया गया जिनकी मृत्यु हो गयी है । ट्रक चालक छुटकन्ने पुत्र भोंदू निवासी मरसन्डा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को हिरासत मे लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर कानून एंव शान्ति व्यवस्था कायम है। अन्य कोई समस्या नही है।
    1
    शारदा नदी के ऐरा पुल पर ट्रक व आँटो के बीच एक्सीडेन्ट के संबंध में  शारदा नदी पर बने ऐरा पुल पर समय करीब 16.15 बजे ट्रक संख्या UP31T7863 व ऑटो संख्या- UP31CT5155 बीच एक्सीडेन्ट हो गया।
शारदा नदी के ऐरा पुल पर ट्रक व आँटो के बीच एक्सीडेन्ट के संबंध में  शारदा नदी पर बने ऐरा पुल पर समय करीब 16.15 बजे ट्रक संख्या UP31T7863 व ऑटो संख्या- UP31CT5155 बीच एक्सीडेन्ट हो गया। जिसमे 1. ऐश्वर्य अवस्थी पुत्र विजय कुमार निवासी मोहल्ला ईदगाह लखीमपुर खीरी 2. शर्मा देवी पत्नी रामलखन सिंह निवासी ओयल थाना खीरी जनपद खीरी 3. अख्तर अली पुत्र छोटे निवासी कोड़री थाना तम्बौर जनपद सीतापुर 4. छोटू पुत्र मैनूद्दीन निवासी ग्राम महाराजनगर थाना धौरहरा जनपद खीरी 5. खलीकुन पुत्र मैनूद्दीन निवासी ग्राम महाराजनगर थाना खमरिया जनपद खीरी घायल हो गये हैं जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल खीरी भिजवाया गया है तथा गम्भीर रुप से घायल 1. रामदेवी पत्नी सुशील कुमार निवासी ग्राम खनियापुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर 42 वर्ष  2. जाहिरा पत्नी मैनूद्दीन निवासी ग्राम महाराजनगर थाना धौरहरा जनपद खीरी उम्र 32 वर्ष 3.श्यामलाल पुत्र बुद्धा निवासी ग्राम हरदी थाना धौरहरा जनपद खीरी उम्र 55 वर्षको सरकारी अस्पताल नकहा भिजवाया गया  जिनकी मृत्यु हो गयी है । ट्रक चालक छुटकन्ने पुत्र भोंदू निवासी मरसन्डा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को हिरासत मे लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर कानून एंव शान्ति व्यवस्था कायम है। अन्य कोई समस्या नही है।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.