logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की पैंट्रीकारों में खानपान सेवाओं के निरीक्षण हेतु सरप्राइज फोर्ट्रेस चेक अभियान* रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 14 सितम्बर 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की पैंट्रीकारों में खानपान सेवाओं के निरीक्षण हेतु सरप्राइज फोर्ट्रेस चेक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन से गुजरने वाली पैंट्रीकार युक्त सभी गाड़ियों की पैंट्रीकारों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पैंट्रीकार की स्वच्छता एवं रख-रखाव, कार्यरत खान-पान कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की गई। कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ वर्दी, हैंड ग्लव्स, हेड गियर आदि के उपयोग की भी जांच की गई। इसके साथ ही कच्ची खाद्य सामग्री के उचित भंडारण तथा तैयार भोजन के सुरक्षित एवं स्वच्छ रख-रखाव को भी परखा गया। पैंट्रीकार में कीट नियंत्रण व्यवस्था की जांच की गई तथा ट्रेनों में रेल नीर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई। अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12617 मंगला एक्सप्रेस, 12625 केरला एक्सप्रेस, 18477 उत्कल एक्सप्रेस, 20104 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12138 पंजाब मेल, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 12137 पंजाब मेल, 12618 मंगला एक्सप्रेस, 12808 समता एक्सप्रेस आदि गाड़ियों में सघन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12617 मंगला एक्सप्रेस में 27 पेटी अनधिकृत पानी पाया गया, जिसे जब्त किया गया। वहीं, गाड़ी संख्या 20104 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा द्वारा चाय के कप निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। उक्त कपों को जब्त कर जांच हेतु भेजा गया। चेकिंग के दौरान 04 अनधिकृत व्यक्तियों को भी पकड़ा गया, जिन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सुपुर्द किया गया। चेकिंग टीम में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री मनोज तिवारी, श्री अवधेश दुबे, मुख्य खान-पान निरीक्षक श्री अशोक रायकवार, श्री राजेश यादव, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री वैभव महेश्वरी, श्री रमाकांत यादव, श्री मनोज कुमार, श्री प्रथम सिंह, श्री जितेन्द्र कुमार, श्री आकाश गुप्ता, श्री सौरभ सिंह आदि शामिल रहे। झाँसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे केवल अधिकृत फेरीवालों/विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदें तथा खरीदारी का बिल अवश्य प्राप्त करें। यात्रियों को निर्धारित दरों पर ही खान-पान सामग्री उपलब्ध कराने एवं मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष जांच अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

1 hr ago
user_Abhishek Jain
Abhishek Jain
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

*वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की पैंट्रीकारों में खानपान सेवाओं के निरीक्षण हेतु सरप्राइज फोर्ट्रेस चेक अभियान* रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 14 सितम्बर 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की पैंट्रीकारों में खानपान सेवाओं के निरीक्षण हेतु सरप्राइज फोर्ट्रेस चेक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन से गुजरने वाली पैंट्रीकार युक्त सभी गाड़ियों की पैंट्रीकारों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पैंट्रीकार की स्वच्छता एवं रख-रखाव, कार्यरत खान-पान कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की गई। कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ वर्दी, हैंड ग्लव्स, हेड गियर आदि के उपयोग की भी जांच की गई। इसके साथ ही कच्ची खाद्य सामग्री के उचित भंडारण तथा तैयार भोजन के सुरक्षित एवं स्वच्छ रख-रखाव को भी परखा गया। पैंट्रीकार में कीट नियंत्रण व्यवस्था की जांच की गई तथा ट्रेनों में रेल नीर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई। अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12617 मंगला एक्सप्रेस, 12625 केरला एक्सप्रेस, 18477 उत्कल एक्सप्रेस, 20104 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12138 पंजाब मेल, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 12137 पंजाब मेल, 12618 मंगला एक्सप्रेस, 12808

समता एक्सप्रेस आदि गाड़ियों में सघन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12617 मंगला एक्सप्रेस में 27 पेटी अनधिकृत पानी पाया गया, जिसे जब्त किया गया। वहीं, गाड़ी संख्या 20104 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा द्वारा चाय के कप निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। उक्त कपों को जब्त कर जांच हेतु भेजा गया। चेकिंग के दौरान 04 अनधिकृत व्यक्तियों को भी पकड़ा गया, जिन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सुपुर्द किया गया। चेकिंग टीम में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री मनोज तिवारी, श्री अवधेश दुबे, मुख्य खान-पान निरीक्षक श्री अशोक रायकवार, श्री राजेश यादव, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री वैभव महेश्वरी, श्री रमाकांत यादव, श्री मनोज कुमार, श्री प्रथम सिंह, श्री जितेन्द्र कुमार, श्री आकाश गुप्ता, श्री सौरभ सिंह आदि शामिल रहे। झाँसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे केवल अधिकृत फेरीवालों/विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदें तथा खरीदारी का बिल अवश्य प्राप्त करें। यात्रियों को निर्धारित दरों पर ही खान-पान सामग्री उपलब्ध कराने एवं मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष जांच अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अनुदेशकों को नियमित शिक्षक का दर्जा, एरियर एवं बेतन सुविधाएं दिए जाने के संबंध मे सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अनुदेशकों को नियमित शिक्षक का दर्जा, एरियर एवं बेतन सुविधाएं दिए जाने के संबंध मे उत्तर प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों का सरकार द्वारा पिछले 14 वर्षों से शोषण किया जा रहा है, जिससे वे अपने विधिक एवं मौलिक अधिकारों से वंचित हैं। पीड़ित और व्यथित अनुदेशकों द्वारा शासन एवं प्रशासन से लगातार गुहार लगाई जाती रही है। लंबे समय तक न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद यह मामला देश के सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा। गहन विचार-विमर्श, तकों एवं साक्ष्यों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने 4 फरवरी 2026 को 46 पृष्ठों का ऐतिहासिक निर्णय सुनाया। अदालत ने अनुदेशक शिक्षकों को नियमित शिक्षक मानते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को तत्काल प्रभाव से बकाया एरियर के भुगतान तथा शिक्षकों के समान वेतन व अन्य सुविधाएं प्रदान करने का आदेश दिया। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सरकार की रिव्यू पेटीशन खारिज किए जाने के बावजूद, प्रदेश सरकार ने आदेश के अनुपालन हेतु अभी तक कोई शासनादेश जारी नहीं किया है। अनुदेशकों द्वारा कई बार ज्ञापन और विनती के माध्यम से पैरवी की गई, लेकिन सरकार जानबूझकर आदेश की अवहेलना कर रही है। इससे अनुदेशक शिक्षक अत्यंत निराशा और अवसाद के दौर से गुजर रहे हैं। राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनुदेशक शिक्षक अब अपने न्याय और अधिकारों के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के दिखाए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने को विवश हैं। अनुदेशक अपनी इस अंतहीन पीड़ा और सरकार की उपेक्षा को आम जनमानस के समक्ष रखने के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाएंगे। इस मौके पर समर्थन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन और उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष देसराज रिछारिया जी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि अनुदेशको को एरियर दिला कर रहेगें और नियमित करा कर रहेगें पर जिलाध्यक्ष प्रिंस चौधरी ज, मुदित चिरबारिया, राजेश वर्मा,रवीन्द्र गौतम,संदीप चौधरी,मोहित राय,अनिल बबेले, अरविंद साहू, शिशुपाल, राजेश नागर सर्वेश,निक्की वर्मा,भावना सोनी,आरती देवी,रश्मि शर्मा,शांति देवी, सुनीता शिखा,इंतजार मंजू लता पृथ्वीराज, कपिल आर्या एवं अनेक अनुदेशक साथी मौजूद रहे
    2
    सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अनुदेशकों को नियमित शिक्षक का दर्जा, एरियर एवं बेतन सुविधाएं दिए जाने के संबंध मे
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अनुदेशकों को नियमित शिक्षक का दर्जा, एरियर एवं बेतन सुविधाएं दिए जाने के संबंध मे
उत्तर प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों का सरकार द्वारा पिछले 14 वर्षों से शोषण किया जा रहा है, जिससे वे अपने विधिक एवं मौलिक अधिकारों से वंचित हैं। पीड़ित और व्यथित अनुदेशकों द्वारा शासन एवं प्रशासन से लगातार गुहार लगाई जाती रही है।
लंबे समय तक न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद यह मामला देश के सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा। गहन विचार-विमर्श, तकों एवं साक्ष्यों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने 4 फरवरी 2026 को 46 पृष्ठों का ऐतिहासिक निर्णय सुनाया। अदालत ने अनुदेशक शिक्षकों को नियमित शिक्षक मानते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को तत्काल प्रभाव से बकाया एरियर के भुगतान तथा शिक्षकों के समान वेतन व अन्य सुविधाएं प्रदान करने का आदेश दिया।
दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सरकार की रिव्यू पेटीशन खारिज किए जाने के बावजूद, प्रदेश सरकार ने आदेश के अनुपालन हेतु अभी तक कोई शासनादेश जारी नहीं किया है। अनुदेशकों द्वारा कई बार ज्ञापन और विनती के माध्यम से पैरवी की गई, लेकिन सरकार जानबूझकर आदेश की अवहेलना कर रही है। इससे अनुदेशक शिक्षक अत्यंत निराशा और अवसाद के दौर से गुजर रहे हैं।
राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनुदेशक शिक्षक अब अपने न्याय और अधिकारों के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के दिखाए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने को विवश हैं। अनुदेशक अपनी इस अंतहीन पीड़ा और सरकार की उपेक्षा को आम जनमानस के समक्ष रखने के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाएंगे। इस मौके पर समर्थन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन और उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष देसराज रिछारिया जी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि अनुदेशको को एरियर दिला कर रहेगें और नियमित करा कर रहेगें पर जिलाध्यक्ष प्रिंस चौधरी ज, मुदित चिरबारिया, राजेश वर्मा,रवीन्द्र गौतम,संदीप चौधरी,मोहित राय,अनिल बबेले, अरविंद साहू, शिशुपाल, राजेश नागर सर्वेश,निक्की वर्मा,भावना सोनी,आरती देवी,रश्मि शर्मा,शांति देवी, सुनीता शिखा,इंतजार मंजू लता पृथ्वीराज, कपिल आर्या एवं अनेक अनुदेशक साथी मौजूद रहे
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डॉ० संदीप ने फीता काटकर किया 'चिल एंड थ्रिल प्राइवेट थिएटर’ का भव्य शुभारम्भ, बुकिंग पर 50% छूट
    1
    डॉ० संदीप ने फीता काटकर किया 'चिल एंड थ्रिल प्राइवेट थिएटर’ का भव्य शुभारम्भ, बुकिंग पर 50% छूट
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने वार्ड 34 आंगनबाड़ी में विधि-विधान से की गणपति की स्थापना दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने आज अपनी गोद ली हुई आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक-34 में सपरिवार पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा गणपति की प्रतिमा स्थापित की। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों एवं उपस्थित जनों के साथ धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में गणेशोत्सव की शुरुआत की। कलेक्टर श्री वानखड़े ने गणपति स्थापना से पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। गणपति स्थापना के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केन्द्र ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र से जुड़े बच्चों और परिवारों को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी से मिल-जुलकर पर्व मनाने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की अपील की। गणपति स्थापना के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कलेक्टर श्री वानखड़े के इस आत्मीय प्रयास की सराहना की और गणपति बप्पा से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
    1
    कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने वार्ड 34 आंगनबाड़ी में विधि-विधान से की गणपति की स्थापना
दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने आज अपनी गोद ली हुई आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक-34 में सपरिवार पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा गणपति की प्रतिमा स्थापित की। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों एवं उपस्थित जनों के साथ धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में गणेशोत्सव की शुरुआत की।
कलेक्टर श्री वानखड़े ने गणपति स्थापना से पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। गणपति स्थापना के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केन्द्र ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र से जुड़े बच्चों और परिवारों को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी से मिल-जुलकर पर्व मनाने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
गणपति स्थापना के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कलेक्टर श्री वानखड़े के इस आत्मीय प्रयास की सराहना की और गणपति बप्पा से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • आखिर पण्डोखर सरकार महंत का इशारा किस ओर................. आखिर पण्डोखर सरकार महंत का इशारा किस or
    1
    आखिर पण्डोखर सरकार महंत का इशारा किस ओर.................
आखिर पण्डोखर सरकार महंत का इशारा किस or
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    17 min ago
  • गोद ली आंगनबाड़ी में पहुंचे कलेक्टर वानखड़े, सपरिवार की गणपति स्थापना; बच्चों संग मनाया गणेशोत्सव अन्य गोद ली आंगनबाड़ी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे गोद ली आंगनबाड़ी में पहुंचे कलेक्टर वानखड़े, सपरिवार की गणपति स्थापना; बच्चों संग मनाया गणेशोत्सव अन्य गोद ली आंगनबाड़ी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
    1
    गोद ली आंगनबाड़ी में पहुंचे कलेक्टर वानखड़े, सपरिवार की गणपति स्थापना; बच्चों संग मनाया गणेशोत्सव अन्य गोद ली आंगनबाड़ी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
गोद ली आंगनबाड़ी में पहुंचे कलेक्टर वानखड़े, सपरिवार की गणपति स्थापना; बच्चों संग मनाया गणेशोत्सव अन्य गोद ली आंगनबाड़ी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • श्री तेतना सरकार मंदिर पर बुढ़वा मंगल पर होगी भजन संध्या, भाजपा नेता राजन सिंह होंगे मुख्य अतिथि, नामी कलाकार देंगे शानदार प्रस्तुति भांडेर तहसील के प्रसिद्ध श्री तेतना सरकार मंदिर परबबुढ़वा मंगल के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 सितंबर 2026, मंगलवार को भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंच संचालक शोभाराम यादव ने बताया कि कार्यक्रम हनुमान जी महाराज की असीम कृपा से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री राजन सिंह उर्फ सौग्राम होंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में सरपंच प्रमोद मौजूद रहेंगे। आयोजन की जिम्मेदारी रामकुमार पहलवान यादव द्वारा संभाली जा रही है। भजन संध्या में दतिया के मुलायम सिंह बघेल, नेहा परिहार, शिवपुरी की अनिता राठौर और टीकमगढ़ की वर्षा प्रजापत भजनों की प्रस्तुति देंगी। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन संध्या का आनंद लेने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
    1
    श्री तेतना सरकार मंदिर पर बुढ़वा मंगल पर होगी भजन संध्या, भाजपा नेता राजन सिंह होंगे मुख्य अतिथि, नामी कलाकार देंगे शानदार प्रस्तुति
भांडेर तहसील के प्रसिद्ध श्री तेतना सरकार मंदिर परबबुढ़वा मंगल के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 सितंबर 2026, मंगलवार को भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंच संचालक शोभाराम यादव ने बताया कि कार्यक्रम हनुमान जी महाराज की असीम कृपा से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री राजन सिंह उर्फ सौग्राम होंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में सरपंच प्रमोद मौजूद रहेंगे। आयोजन की जिम्मेदारी रामकुमार पहलवान यादव द्वारा संभाली जा रही है। भजन संध्या में दतिया के मुलायम सिंह बघेल, नेहा परिहार, शिवपुरी की अनिता राठौर और टीकमगढ़ की वर्षा प्रजापत भजनों की प्रस्तुति देंगी। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन संध्या का आनंद लेने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • विधायक जवाहरलाल राजपूत का अल्टीमेटम: 'हाईवे के जानलेवा गड्ढों के जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कानूनी कार्रवाई
    1
    विधायक जवाहरलाल राजपूत का अल्टीमेटम: 'हाईवे के जानलेवा गड्ढों के जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कानूनी कार्रवाई
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भांडेर के शासकीय सांदीपनि स्कूल में संभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में मुरैना ने ग्वालियर को हराया शिक्षा विभाग द्वारा भांडेर के शासकीय सांदीपनि स्कूल में आयोजित संभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। रविवार शाम 04 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें दतिया, ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड और श्योपुर सहित विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में मुरैना की टीम ने ग्वालियर को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील शर्मा, भांडेर बीईओ मनीष सेन, सुरजीत अहिरवार, सीएम राइज प्राचार्य भीष्म देव श्रीवास्तव, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी शराफत उल्ला खान सहित पीटीआई ऋषि, राकेश प्रताप, शिव सिंह यादव, उधम दोहरे और राजेश पांडे की विशेष भूमिका रही। खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने संभाली, जबकि अंपायर की जिम्मेदारी बलजीत सेंगर ने निभाई।
    1
    भांडेर के शासकीय सांदीपनि स्कूल में संभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में मुरैना ने ग्वालियर को हराया
शिक्षा विभाग द्वारा भांडेर के शासकीय सांदीपनि स्कूल में आयोजित संभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। रविवार शाम 04 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें दतिया, ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड और श्योपुर सहित विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में मुरैना की टीम ने ग्वालियर को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील शर्मा, भांडेर बीईओ मनीष सेन, सुरजीत अहिरवार, सीएम राइज प्राचार्य भीष्म देव श्रीवास्तव, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी शराफत उल्ला खान सहित पीटीआई ऋषि, राकेश प्रताप, शिव सिंह यादव, उधम दोहरे और राजेश पांडे की विशेष भूमिका रही। खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने संभाली, जबकि अंपायर की जिम्मेदारी बलजीत सेंगर ने निभाई।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गणेश उत्सव के आयोजन एवं डीजे संचालकों की बैठक में SDOP ने दिए आवश्यक निर्देश गणेश उत्सव को लेकर एसडीओपी ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश दतिया नगर में आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गणेश उत्सव आयोजकों, गणेश पंडाल समितियों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के साथ बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आयोजकों एवं डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा, समय-सीमा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओपी दतिया द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि गणेश उत्सव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं। इसी क्रम में जिले के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणेश पंडाल समितियों, आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों तथा निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दतिया पुलिस की आमजन से अपील है कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    1
    गणेश उत्सव के आयोजन एवं डीजे संचालकों की बैठक में SDOP ने दिए आवश्यक निर्देश
गणेश उत्सव को लेकर एसडीओपी ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश 
दतिया नगर में आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गणेश उत्सव आयोजकों, गणेश पंडाल समितियों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के साथ बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आयोजकों एवं डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा, समय-सीमा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओपी दतिया द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि गणेश उत्सव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं।
इसी क्रम में जिले के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणेश पंडाल समितियों, आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों तथा निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दतिया पुलिस की आमजन से अपील है कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.