logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शासकीय मॉडल उमावि. घुघरी के छात्र उमेश पड़वार ने 99%के साथ जिले में प्रथम एवं म.प्र.में 5वीं रैंक के साथ विद्यालय एवं जिले का नाम रौशन किया घुघरी। जिले के विकास खंड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम औढारी, चुभावल, तहसील घुघरी निवासी छात्र उमेश पड़वार पिता राजेन्द्र पडवार हैं,उमेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में पांचवी रैंक हासिल कर मंडला जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उमेश पड़वार शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुघरी के छात्र हैं जिन्होंने दसवीं में 99% अर्जित कर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उमेश की शानदार उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना हुआ है विद्यालय परिसर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खुशी की लहर है और छात्र की मेहनत लगन एवं अनुशासन की सराहना की जा रही है इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उमेश के उज्जवल भविष्य की कामना की है विद्यालय के प्राचार्य श्री रवि शंकर भारद्वाज ने उमेश को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्र के लिए बल्कि पूरे विद्यालय और जिले के लिए गौरव का विषय है उन्होंने बताया कि उमेश प्रारंभ से ही मेधावी अनुशासित छात्र रहा है और उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।शाला परिवार की ओर से श्री योगेंद्र ठाकुर(उ.मा.शि.),श्री खोवाराम झरिया(उ.मा.शि.),श्री अमरसिंह कोकड़िया(उ.मा.शि.),श्री अजबलाल बोपचे(उ.मा.शि.),श्री चैनसिंह कुसरो(उ.मा.शि.)श्री विपतलाल कुलस्ते(उ.मा.शि.),श्री नीलेश नेटी(उ.मा.शि.),श्रीमती गीता कुमारी(उ.मा.शि.),श्री बसंत प्रकाश सिंह उर्वेदी(यू. डी. टी.),श्री नरेश नायक(मा.शि.),पवन कुमार मरावी,अरविंद यादव,सुश्री उपासना सिंह,सुश्री विद्या पिछोड़े,श्रीमति रश्मि सिंगरौर,श्री धनेश्वर गायग्वाल, श्री नीशू पटले, श्रीमती प्रगति चौरसिया,श्रीमती आभा पड़वार एवं समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी स्टॉफ ने उमेश के परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा विश्वास जताया है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

13 hrs ago
user_Akash Chakarwarti
Akash Chakarwarti
Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago
85fed871-fb2a-4976-80cd-a519238d3573

शासकीय मॉडल उमावि. घुघरी के छात्र उमेश पड़वार ने 99%के साथ जिले में प्रथम एवं म.प्र.में 5वीं रैंक के साथ विद्यालय एवं जिले का नाम रौशन किया घुघरी। जिले के विकास खंड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम औढारी, चुभावल, तहसील घुघरी निवासी छात्र उमेश पड़वार पिता राजेन्द्र पडवार हैं,उमेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में पांचवी रैंक हासिल कर मंडला जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उमेश पड़वार शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुघरी के छात्र हैं जिन्होंने दसवीं में 99% अर्जित कर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उमेश की शानदार उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना हुआ है विद्यालय परिसर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खुशी की लहर है और छात्र की मेहनत लगन एवं अनुशासन की सराहना की जा रही है इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उमेश के उज्जवल भविष्य की कामना की है विद्यालय के प्राचार्य श्री रवि शंकर भारद्वाज ने उमेश को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्र के लिए बल्कि पूरे विद्यालय और जिले के लिए गौरव का विषय है उन्होंने बताया कि उमेश प्रारंभ से ही मेधावी अनुशासित छात्र रहा है और उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।शाला परिवार की ओर से श्री योगेंद्र ठाकुर(उ.मा.शि.),श्री खोवाराम झरिया(उ.मा.शि.),श्री अमरसिंह कोकड़िया(उ.मा.शि.),श्री अजबलाल बोपचे(उ.मा.शि.),श्री चैनसिंह कुसरो(उ.मा.शि.)श्री विपतलाल कुलस्ते(उ.मा.शि.),श्री नीलेश नेटी(उ.मा.शि.),श्रीमती गीता कुमारी(उ.मा.शि.),श्री बसंत प्रकाश सिंह उर्वेदी(यू. डी. टी.),श्री नरेश नायक(मा.शि.),पवन कुमार मरावी,अरविंद यादव,सुश्री उपासना सिंह,सुश्री विद्या पिछोड़े,श्रीमति रश्मि सिंगरौर,श्री धनेश्वर गायग्वाल, श्री नीशू पटले, श्रीमती प्रगति चौरसिया,श्रीमती आभा पड़वार एवं समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी स्टॉफ ने उमेश के परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा विश्वास जताया है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Salim khan
    1
    Post by Salim khan
    user_Salim khan
    Salim khan
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • अभियोजन,कार्यालय जिला मंडला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बहुचर्चित बबलू पंडा हत्याकांड में अपर सत्र न्यायालय निवास ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने मामले के सातों आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है
    1
    अभियोजन,कार्यालय जिला मंडला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बहुचर्चित बबलू पंडा हत्याकांड में अपर सत्र न्यायालय निवास ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने मामले के सातों आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है
    user_Ashish Choudhry
    Ashish Choudhry
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मंडला - बबैहा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर, 1 की मौत तेज रफ्तार का कहर, बबैहा पुल पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। हादसे में एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल। महिला पुल पर गिरी, पुरुष नीचे गिरा। पुलिस जांच में जुटी, अज्ञात वाहन की तलाश जारी। इलाके में अफरा-तफरी।
    1
    मंडला - बबैहा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर, 1 की मौत
तेज रफ्तार का कहर, बबैहा पुल पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। हादसे में एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल। महिला पुल पर गिरी, पुरुष नीचे गिरा। पुलिस जांच में जुटी, अज्ञात वाहन की तलाश जारी। इलाके में अफरा-तफरी।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जनपद पंचायत शाहपुरा
    2
    जनपद पंचायत शाहपुरा
    user_Bhagdeen MARAVI
    Bhagdeen MARAVI
    Shahpura, Dindori•
    14 hrs ago
  • *कवर्धा में नारी शक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन* *महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर* कवर्धा, 15 अप्रैल 2026। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कबीरधाम जिले में “नारी शक्ति सम्मेलन” का आयोजन वीर सावरकर भवन, कवर्धा में किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले विशेष संसद सत्र तथा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धमतरी रंजना साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा, सांसद श्री संतोष पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा पाण्डेय, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमित्रा विजय पटेल, श्रीमती पूर्णिमा मनिराम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्रीमती अनिता धुर्वे, जनपद सदस्य श्रीमती बिमला साहू, श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती गौरी साहू, श्रीमती नीतू मिश्रा, श्रीमती अंजू शर्मा, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती सीमा केशरवानी, श्रीमती द्रोपती मानिमपुरी, श्रीमती सुषमा चंद्रवंशी, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, श्रीमती मधु तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी, परियोजना अधिकारी रीना ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, नारी शक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण हुआ है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करता है, जिससे उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर मिलेगा। यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए। पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे इन अवसरों का लाभ उठाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं, ऐसे में राजनीति में भी उन्हें समान अवसर मिलना अत्यंत आवश्यक है, जो इस अधिनियम के माध्यम से संभव होगा। *पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत दिलाई शपथ* कार्यक्रम के दौरान पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं को कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण, संतुलित आहार अपनाने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। *विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी* पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें संतुलित आहार और पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित कर महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में तैयार की गई खेल सामग्री की भी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी शैक्षणिक एवं मनोरंजक सामग्रियों को प्रस्तुत किया ।
    2
    *कवर्धा में नारी शक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन*
*महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर*
कवर्धा, 15 अप्रैल 2026। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कबीरधाम जिले में “नारी शक्ति सम्मेलन” का आयोजन वीर सावरकर भवन, कवर्धा में किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले विशेष संसद सत्र तथा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धमतरी रंजना साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा, सांसद श्री संतोष पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा पाण्डेय, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमित्रा विजय पटेल, श्रीमती पूर्णिमा मनिराम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्रीमती अनिता धुर्वे, जनपद सदस्य श्रीमती बिमला साहू, श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती गौरी साहू, श्रीमती नीतू मिश्रा, श्रीमती अंजू शर्मा, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती सीमा केशरवानी, श्रीमती द्रोपती मानिमपुरी, श्रीमती सुषमा चंद्रवंशी, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, श्रीमती मधु तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी, परियोजना अधिकारी रीना ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, नारी शक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण हुआ है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करता है, जिससे उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर मिलेगा। यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए।
पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे इन अवसरों का लाभ उठाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं, ऐसे में राजनीति में भी उन्हें समान अवसर मिलना अत्यंत आवश्यक है, जो इस अधिनियम के माध्यम से संभव होगा।
*पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत दिलाई शपथ*
कार्यक्रम के दौरान पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं को कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण, संतुलित आहार अपनाने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई।
*विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी*
पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें संतुलित आहार और पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित कर महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में तैयार की गई खेल सामग्री की भी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी शैक्षणिक एवं मनोरंजक सामग्रियों को प्रस्तुत किया ।
    user_राजेश कुमार कश्यप
    राजेश कुमार कश्यप
    बोडला, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • मेहरतला-सूरजपुर मार्ग पर बाइक भिड़ंत, राजुला व खजरी के दो लोग गंभीर, जबलपुर रेफर घंसौर (सिवनी)। घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहरतला-सूरजपुर मार्ग पर देर रात दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मूरत कुलस्ते (35) निवासी राजुला और विष्णु परते (40) निवासी खजरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर 15 अप्रैल 2026 की सुबह दोनों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    मेहरतला-सूरजपुर मार्ग पर बाइक भिड़ंत, राजुला व खजरी के दो लोग गंभीर, जबलपुर रेफर
घंसौर (सिवनी)।
घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहरतला-सूरजपुर मार्ग पर देर रात दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मूरत कुलस्ते (35) निवासी राजुला और विष्णु परते (40) निवासी खजरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर 15 अप्रैल 2026 की सुबह दोनों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जबलपुर: शहर में बेखौफ बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला। गोहलपुर के रहने वाले एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने बीती रात सिर्फ इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्योंकि उसने शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। पीड़ित युवक, जो गन्ने के रस की दुकान पर काम कर कर अपना जीवन यापन करता है, काम से लौट रहा था। तभी बदमाशों ने उसे रास्ते में रोका और शराब के लिए रुपयों की मांग की। युवक अरबाज खान द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। ​घटना के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। घायल युवक ने बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि 12.15 बजे बताया की वह दुकान से काम कर घर वापस लौट रहा था इस दौरान लेमा गार्डन के पास अज्ञात बदमाशो ने रोका और शराब के लिए रु मांगे नही देने पर चाकू मार दिया।वही स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशाखोरी और अवैध गतिविधियों के कारण इस तरह की वारदातें आम होती जा रही हैं, जिससे आम जनता में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा
    1
    जबलपुर: शहर में बेखौफ बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला। गोहलपुर के रहने वाले एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने बीती रात सिर्फ इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्योंकि उसने शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। पीड़ित युवक, जो गन्ने के रस की दुकान पर काम कर कर अपना जीवन यापन करता है,  काम से लौट रहा था। तभी बदमाशों ने उसे रास्ते में रोका और शराब के लिए रुपयों की मांग की। युवक अरबाज खान द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।
​घटना के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। घायल युवक ने बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि 12.15 बजे बताया की वह दुकान से काम कर घर वापस लौट रहा था इस दौरान लेमा गार्डन के पास अज्ञात बदमाशो ने रोका और शराब के लिए रु मांगे नही देने पर चाकू मार दिया।वही स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशाखोरी और अवैध गतिविधियों के कारण इस तरह की वारदातें आम होती जा रही हैं, जिससे आम जनता में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा
    user_Rajendra Thapliyal
    Rajendra Thapliyal
    Local News Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Salim khan
    1
    Post by Salim khan
    user_Salim khan
    Salim khan
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.