Shuru
Apke Nagar Ki App…
मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम बमराना से कुंडेश्वर धाम के लिए निकली कांवड़ यात्रा। मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम बमराना से सोमवार सुबह करीब 9 बजे श्रद्धालुओं ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित कुंडेश्वर धाम के लिए कांवड़यात्रा शुरू की। यात्रा में दर्जनों कांवड़िए शामिल हुए। कांवड़िए करीब 40 किलोमीटर की पदयात्रा कर कुंडेश्वर धाम पहुंचेंगे और वहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम बमराना से कुंडेश्वर धाम के लिए निकली कांवड़ यात्रा। मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम बमराना से सोमवार सुबह करीब 9 बजे श्रद्धालुओं ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित कुंडेश्वर धाम के लिए कांवड़यात्रा शुरू की। यात्रा में दर्जनों कांवड़िए शामिल हुए। कांवड़िए करीब 40 किलोमीटर की पदयात्रा कर कुंडेश्वर धाम पहुंचेंगे और वहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नारायण दास खरे की शहादत स्थली को लेकर प्रदर्शन, स्थानीय लोगों ने कहा- ‘एक इंच जमीन भी नहीं देंगे’ नारायण दास खरे की शहादत स्थली को लेकर प्रदर्शन, स्थानीय लोगों ने कहा- ‘एक इंच जमीन भी नहीं देंगे’ टीकमगढ़। अमर शहीद नारायण दास खरे की शहादत स्थली को लेकर सोमवार को बड़ागांव के स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग तहसील कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने शहादत स्थली की जमीन को संरक्षित करने और इसके आसपास जमीन संबंधी मामलों की जांच कराने की मांग की। स्थानीय लोगों ने दोटूक कहा कि शहादत स्थली की एक इंच जमीन भी किसी को नहीं दी जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि दमोह कलेक्टर के बेटे के नाम शहादत स्थल के पास जमीन कहां से आई। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग प्रशासन से की है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के स्वाभिमान और शहादत की ऐतिहासिक धरोहर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और शहादत स्थली की जमीन अथवा स्मारक से किसी तरह की छेड़छाड़ हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर क्षेत्र के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।1
- टीकमगढ़ -- बम्होरी से मातृ धाम छिपरी के लिए विशाल कावड़ यात्रा निकली, सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लिया भाग, महाकाल बैंड की शानदार प्रस्तुति1
- हरकनपुरा पंचायत की सबसे बड़ी कावड़ 151 लीटर जल लेकर आए बनपुरा के कावड़िया ग्राम पंचायत हरकनपुरा में इस वर्ष की सबसे बड़ी कावड़ ग्राम बनपुरा के कावड़िया लाये है दो दो डीजे के साथ धूमधाम से ग्राम में जगह जगह इनका जलाभिषेक किया गया 3 दिन में लगभग 75 किलो मीटर की यात्रा करके ओरछा धाम से ग्राम बनपुरा कांवड़िया पहुंचे है जिनका ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया है गांव के सभी मंदिरों में जाने के बाद ग्राम के पुरखों के शिव मंदिर में जल चढ़ाया गया1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़: खुले में बायोमेडिकल कचरा फेंकने का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन1
- टीकमगढ़: ट्रांसफर के नाम पर 50 हजार रूपए देने के स्वास्थ्य विभाग के MPW पर लगा आरोप, ऑडियो सबूत देने की बात* *पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, जांच की मांग* टीकमगढ़: ट्रांसफर के नाम पर 50 हजार रूपए देने के स्वास्थ्य विभाग के MPW पर लगा आरोप, ऑडियो सबूत देने की बात* *पुलिस अधीक्षक से शिकायत, जांच की मांग* रिपोर्ट जमील खान टीकमगढ़। *टीकमगढ़। मोहनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ MPW अशोक साहू पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। क्या है शिकायत शिकायतकर्ता सुशील यादव निवासी मऊ चुंगी, चित्रांश कॉलोनी टीकमगढ़ ने बताया कि वह मोहनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बॉय के पद पर पदस्थ है। आरोप है कि एक दिन MPW अशोक साहू से ट्रांसफर को लेकर बातचीत हुई। साहू ने कहा कि वे उसका ट्रांसफर करा देंगे, लेकिन इसके लिए करीब 50 हजार रुपये खर्च आएंगे। सुशील यादव का आरोप है कि परिवार की स्थिति को देखते हुए उसने अशोक साहू को 50 हजार रुपये नगद दे दिए। लेकिन जब ट्रांसफर नहीं हुआ तो उसने संपर्क करने की कोशिश की। शिकायत में कहा गया है कि जब सुशील ने अशोक साहू को फोन किया तो उन्होंने अश्लील गालियां दीं और मां के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित के अनुसार इस बातचीत का ऑडियो सबूत भी उसके पास उपलब्ध है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। जब इस मामले में अशोक साहू पर लग रहे आरोप के संबंध में उनका पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर *9131309217 संपर्क करने के लिए फोन किया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया।2
- टीकमगढ़ शहर में नगरपालिका की कार्रवाई, दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।1
- जखौरा मण्डल में निकाली तिरंगा यात्रा, भाजपाइयों ने लहराए तिरंगे हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत कस्बा जखौरा में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री हरीराम सिंह लोधी एड के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ, ग्राम वासियों, छात्र छात्राओं, पूर्व सेनिकों, किसान, मजदूर, व्यापारियों, बुद्धिजीवियों की सहभागिता रही। इस अवसर सब लोग कन्धे से ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते हुए मस्ती में देशभक्ति के गीत गाते हुए डी जे के साथ चल रहे थे ।इस अवसर पर जिला महामंत्री हरीराम राजपूत एड ने कहा कि यह अभियान उच्च नेतृत्व के निर्देश पर आम जन को राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत करने के लिए चलाया जा रहा है जो पन्द्रह अगस्त तक चलेगा। इस बार हम लोग अस्सी वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। हम लोगों का प्रयास इस बार हर आमजन को हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा के माध्यम से देशभक्ति की धारा में प्रवाहित करना हैं। इस अवसर जिला महामंत्री एडवोकेट हरिराम सिंह राजपूत , कार्यक्रम सहसंयोजक हरि सिंह बुंदेला , जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर भोंड़ेले ,मण्डल अध्यक्ष कृपाल सिंह लोधी, डी,बी एल विश्वकर्मा, पूर्व जिला महामंत्री बलराम सिंह लोधी , जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनुपम चौबे, देवेंद्र सिंह राजपूत, के पी सिंह बुंदेला, बद्री प्रसाद दुबे, अजय कुमार जैन, सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ,नरेंद्र सिंह राजपूत ,प्रमोद नायक ,सुशील विश्वकर्मा ,डा जितेन्द्र जैन, धर्मेंद्र सिंह लोधी, राकेश लोधी, जयपाल सिंह परमार उत्तम सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।2
- orchha to bijravan se kavad yatira aayi he 9/82026/ko 10 ladke gaye the1