logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जौनपुर: जहर खुरानी गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस मुठभेड़ में घायल जौनपुर। शाहगंज कोतवाली पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय जहरखुरान गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके तीन अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चिरैया मोड़ के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पंकज निषाद घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत उपचार हेतु सीएचसी शाहगंज भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त पंकज निषाद पुत्र महेंद्र निषाद, निवासी आजमगढ़, लंबे समय से मासूम यात्रियों को निशाना बना रहा था और उनके खून-पसीने की कमाई लूट रहा था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि बरामद 9 हजार रुपये उसने 18 मार्च को एक बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ देकर लूटे थे। यह गिरोह वाहन सुविधा देने के नाम पर यात्रियों को अपनी कार में बैठाता था और फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर या खिलाकर उन्हें बेहोश कर लूटपाट करता था। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस और 9000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पंकज निषाद पर आजमगढ़, अंबेडकरनगर और जौनपुर में हत्या, हत्या का प्रयास, जहरखुरानी और छक्च्ै एक्ट जैसे 13 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

3 hrs ago
user_PATRAKAR FIROZ KHAN PATHAN
PATRAKAR FIROZ KHAN PATHAN
Classified ads newspaper publisher मरियाहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ब्रेकिंग लखीमपुर (खीरी) लखीमपुर कचहरी परिसर दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। दो पारिवारिक विवाद में चाचा ने सगे अधिवक्ता भतीजे को गोली मार दी। गोली भतीजे की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सिविल कोर्ट परिसर की है। वारदात को अंजाम देने का आरोप जे.के. राज पर है। फायरिंग के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी
    1
    ब्रेकिंग 
लखीमपुर (खीरी)
लखीमपुर कचहरी परिसर दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच
गया। दो  पारिवारिक विवाद में चाचा ने सगे अधिवक्ता भतीजे को गोली मार दी। गोली भतीजे की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना सिविल कोर्ट परिसर की है। वारदात को अंजाम देने का आरोप जे.के. राज पर है।
फायरिंग के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी
    user_Suryaprakash maurya
    Suryaprakash maurya
    Electrician मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भदोही में HPV टीकाकरण की शुरुआत 🔥 बेटियों को मिला कैंसर से सुरक्षा कवच | बड़ी पहल
    1
    भदोही में HPV टीकाकरण की शुरुआत 🔥 बेटियों को मिला कैंसर से सुरक्षा कवच | बड़ी पहल
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • वाराणसी गंगा में बियर पार्टी के मामले में एक व्यक्ति को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम अर्जुन राजभर है। - एसीपी भेलूपुर एक और गिरफ्तारी बीयर पीने के मामले में भेलूपुर ACP के नेतृत्व में हुई
    1
    वाराणसी 
गंगा में बियर पार्टी के मामले में एक व्यक्ति को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम अर्जुन राजभर है। - एसीपी भेलूपुर
एक और गिरफ्तारी बीयर पीने के मामले में भेलूपुर ACP के नेतृत्व में हुई
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    10 hrs ago
  • Post by Rahat time's
    1
    Post by Rahat time's
    user_Rahat time's
    Rahat time's
    Local News Reporter मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • happybirthday my bhanja💖
    1
    happybirthday my   bhanja💖
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 🚀🔥 ईरानी मिसाइलों ने हाइफ़ा पर हमला किया, पूरे शहर में आग फैल गई ईरानी हमलों से हाइफ़ा में कई इमारतें और गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं, और फुटेज में पूरे इलाके में आग फैलती हुई दिखाई दे रही है। तसनीम न्यूज़ एजेंसी ने अल जज़ीरा के ज़रिए इज़राइली मीडिया का हवाला देते हुए बताया कि हमले के दौरान कई इमारतों और कारों को निशाना बनाया गया। शहर से आ रहे दृश्यों में आपातकालीन दल तेज़ी से मौके पर पहुँचते दिख रहे हैं, क्योंकि इन हमलों का असर पूरे उत्तरी इज़राइल में फैल गया है।
    1
    🚀🔥 ईरानी मिसाइलों ने हाइफ़ा पर हमला किया, पूरे शहर में आग फैल गई
ईरानी हमलों से हाइफ़ा में कई इमारतें और गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं, और फुटेज में पूरे इलाके में आग फैलती हुई दिखाई दे रही है।
तसनीम न्यूज़ एजेंसी ने अल जज़ीरा के ज़रिए इज़राइली मीडिया का हवाला देते हुए बताया कि हमले के दौरान कई इमारतों और कारों को निशाना बनाया गया।
शहर से आ रहे दृश्यों में आपातकालीन दल तेज़ी से मौके पर पहुँचते दिख रहे हैं, क्योंकि इन हमलों का असर पूरे उत्तरी इज़राइल में फैल गया है।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • वाराणसी *जैतपुरा में कल असलहा मिलने के मामले में एसीपी चेतगंज डॉ ईशान सोनी की बाईट*
    1
    वाराणसी *जैतपुरा में कल असलहा मिलने के मामले में एसीपी चेतगंज डॉ ईशान सोनी की बाईट*
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    12 hrs ago
  • Post by Rahat time's
    1
    Post by Rahat time's
    user_Rahat time's
    Rahat time's
    Local News Reporter मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.