Shuru
Apke Nagar Ki App…
MP भारत में रेलवे का इलेक्ट्रिफ़िकेशन ब्रिटिश शासन के दौरान 1925 में शुरू हुआ था। 2014 तक, यानी लगभग 90 सालों में, सिर्फ़ 21,800 रूट किलोमीटर (पूरे नेटवर्क का लगभग 20-30%) हिस्से का ही इलेक्ट्रिफ़िकेशन हो पाया था। फिर एक बड़ा बदलाव आया।पिछले 12 सालों में, भारतीय रेलवे ने 48,000 से ज़्यादा रूट किलोमीटर का इलेक्ट्रिफ़िकेशन किया। अब ब्रॉड गेज नेटवर्क 100% इलेक्ट्रिफ़ाइड हो चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Mangal Dev Rathore
MP भारत में रेलवे का इलेक्ट्रिफ़िकेशन ब्रिटिश शासन के दौरान 1925 में शुरू हुआ था। 2014 तक, यानी लगभग 90 सालों में, सिर्फ़ 21,800 रूट किलोमीटर (पूरे नेटवर्क का लगभग 20-30%) हिस्से का ही इलेक्ट्रिफ़िकेशन हो पाया था। फिर एक बड़ा बदलाव आया।पिछले 12 सालों में, भारतीय रेलवे ने 48,000 से ज़्यादा रूट किलोमीटर का इलेक्ट्रिफ़िकेशन किया। अब ब्रॉड गेज नेटवर्क 100% इलेक्ट्रिफ़ाइड हो चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शामगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस एवं अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर भाजपा का विरोध किया जलाया पुतला शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस एवं अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल सिसोदिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पैदल रैली निकालते हुए भारतीय जनता पार्टी का विरोध किया विरोध करते हुए भाजपा का पुतला दहन1
- प्रतिवर्ष के अनुसार वर्ष भी मीनाक्षी बस 15 अगस्त 2026 रतलाम से मंदसौर के लिए चलती हैं । देखते रहते हैं क्या नजारा है मीनाक्षी ट्रेवल्स वाले की तारीफ करते हैं2
- *जिलेभर में आज़ादी के अमर पर्व की गूंज, उल्लास और राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह* *प्रतापगढ़ की विरासत और विकास हमारी प्राथमिकता-राजस्व मंत्री* *जनसेवा को दायित्व मानकर विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प- राजस्व मंत्री मीणा* प्रतापगढ़, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अमृतोत्सव की अनुगूंज और राष्ट्रप्रेम की प्रखर भावधारा के मध्य प्रतापगढ़ जिले में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमा, उल्लास और सांस्कृतिक भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हॉकी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात मार्च पास्ट की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर शुभम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगीड़, उपवन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कैलाशचन्द्र बसेर सहित जिले के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे। समारोह के आरंभ में अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा माननीय राज्यपाल का संदेश वाचन किया गया। *जनसेवा को दायित्व मानकर विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प- राजस्व मंत्री मीणा* राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा ने कहा कि प्रतापगढ़ 26 जनवरी 2008 को राजस्थान का 33वां जिला बना। जिला स्थापना के बाद से प्रतापगढ़ ने विकास के साथ-साथ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान को भी निरंतर सहेजा है। अरनोद, छोटीसादड़ी, धरियावद, पीपलखूंट सहित जिले के विविध क्षेत्रों की अपनी विशिष्ट पहचान है। जिले की बड़ी आबादी जनजातीय समुदाय से आती है। हमारे जनजाति भाई-बहनों की सरलता, मेहनत, प्रकृति के प्रति सम्मान, लोकगीत और सामूहिक जीवन हमारी सबसे बड़ी सांस्कृतिक पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ की प्रसिद्ध थेवा कला ने देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। कांच पर सोने की महीन कारीगरी हमारी समृद्ध कला एवं विरासत का प्रतीक है। वहीं सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य, उड़न गिलहरी, जाखम बांध, गौतमेश्वर महादेव, भंवर माता, देवगढ़ और धरियावद जैसे स्थल प्रतापगढ़ के प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन गौरव को दर्शाते हैं। हमारे जंगल और नदियां हमें यह संदेश देते हैं कि विकास और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलना ही सही मायने में प्रगति है। राजस्व मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ तभी सार्थक होता है, जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और आगे बढ़ने के अवसर मिलें। किसान को आवश्यक सहयोग, युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मार्ग, जरूरतमंद को सहायता, बीमार व्यक्ति को समय पर उपचार और आमजन को समयबद्ध एवं सुगम सरकारी सेवाएं मिलना आवश्यक है। हमारा प्रयास है कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों ने जो विश्वास दिया है, उसे मैं केवल एक पद का सम्मान नहीं, बल्कि जनसेवा का दायित्व मानता हूं। राजस्व मंत्री के रूप में मेरी जिम्मेदारी पूरे राजस्थान के प्रति है, लेकिन प्रतापगढ़ मेरा परिवार है और यहां के प्रत्येक व्यक्ति का बेहतर भविष्य हमारी प्राथमिकता है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि विकास की गति जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचे। राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लंबित नामांतरण सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया है। हमारा लक्ष्य है कि आमजन को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी न हो और उसे निर्धारित समय में सरकारी सेवाओं का लाभ मिले। इसी प्रकार, स्वयं सहायता समूहों को बेहतर बाजार से जोड़ना और प्रतापगढ़ की महिला उद्यमियों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना भी हमारी प्राथमिकताओं में है। महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी तो परिवार और समाज दोनों अधिक सशक्त होंगे। आज के समय में डिजिटल कनेक्टिविटी भी विकास की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। शिक्षा, बैंकिंग, सरकारी सेवाओं और रोजगार के अवसरों में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि तकनीक और डिजिटल सुविधाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आज जब हम वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, तब हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया के विजन तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान में प्रशासन को अधिक पारदर्शी, सरल और जनहितैषी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर हम सभी मिलकर ऐसा प्रतापगढ़ बनाने का संकल्प लें, जहां विकास की रोशनी हर गांव और हर परिवार तक पहुंचे, हमारी संस्कृति और प्रकृति सुरक्षित रहे तथा प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिले। 41 प्रतिभाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला सम्मान जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले 41 प्रतिभाओं में अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं समाजसेवियों को राजस्व मंत्री, मुख्य अतिथि, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन नीलम कटलाना और सुरेन्द्र सुमन द्वारा किया गया। *सांस्कृतिक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ हुई आयोजित* समारोह में केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एवं आदर्श उमावि बगवास के बैण्ड की धुन पर राष्ट्रगान का प्रस्तुतीकरण किया गया। सामूहिक नृत्य लक्ष्य इन्टर नेशनल, सर्वाेदय किड्स कान्वेंट, सैन्टपॉल एवं शालोम के छात्र-छात्राओं द्वारा ’’रंग रंग में शोभित गर्म लहु भारत देश हमारा’’ दूर्गा सोनी के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया। सेन्ट्रल हाईट विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ’’केद नही कर सकता कोई, ये हिन्दुस्तान है’’ गाने पर अजय सोलंकी के निर्देशन में सामूहिक नृत्य प्रदर्शित किया। *पीटी प्रदर्शन और मार्च पास्ट से किया उत्साह का संचार* मार्च पास्ट का आयोजन आरएसी, राजस्थान पुलिस, राजस्थान पुलिस महिला विंग, राजस्थान गृह रक्षादल, सिविल डिफेन्स, एनसीसी, स्काउट/गाईड एवं विद्यालयी छात्र छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। मार्च मास्ट में परेड कमाण्डर दोलतसिंह के नेतृत्व में किया गया। परेड मार्च पास्ट प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर स्काउट/गाईड महाविद्यालय, द्वितीय स्थान पर आदर्श बाल मंदिर उच्च माध्यविक विद्यालय बगवास व तृतीय स्थान पर बुरहाने बागे नोनिहाल (बीबीएन) रहे। पीटी प्रदर्शन का आयोजन विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डम्बलस का प्रदर्शन माही गर्ल्स स्कूल करिश्मा पहाडिया के निर्देशन में किया गया। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं पंचायत मुख्यालयों पर भी राष्ट्रीय ध्वज के प्रति श्रद्धा और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता के साथ समारोह सम्पन्न हुआ। *41 प्रतिभाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला सम्मान* जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले 41 प्रतिभाओं में अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं समाजसेवियों को राजस्व मंत्री मुख्य अतिथि, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इन्हें मिला सम्मान: एन.जी.ओ. - Prakriti Foundation for Natural Resources Regeneration — संस्था सामाजिक कार्यकर्ता * गजेन्द्र सिंह सोलंकी — समाजसेवी एवं जीव संरक्षण * विजय परमार — थैलेसीमिया रोगी, प्रतापगढ़ (थैलेसीमिया रोगियों को रक्त उपलब्ध करवाने में सहयोग) * कैलाश चन्द्र प्रजापत — कलात्मक कार्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता * कल्पना बैरागी — आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विद्यार्थी/खिलाड़ी * हिमांशी मकवाना, पिता समरथ मकवाना — कक्षा 10वीं, नाकोड़ा विद्या निकेतन मा.वि., अरनोद * शिवानी प्रजापत पिता रामचंद्र प्रजापत, कक्षा 12 कला संकाय, राउमावि देवगढ़ * नटवर लबाना पिता मणिलाल, 12 वीं विज्ञान संकाय, अरिहंत विद्या पीठ, धरियावद * अविका बडी पिता नरेश बडी 12वीं वाणिज्य संकाय, होलीनेम्स उमावि, छोटी सादड़ी * प्राची डूंगरवाल, पिता हेमंत कुमार डूंगरवाल — St. Paul's Sr. Sec. School, Pratapgarh * सक्षम हाड़पावत, पिता जितेन्द्र कुमार हाड़पावत — St. Paul's Sr. Sec. School, Pratapgarh * संजय राणा — विद्यार्थी, जनजाति छात्रावास सुहागपुरा सफाई कर्मचारी * रमजु मीणा — चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कार्यालय आयुक्त नगर परिषद प्रतापगढ़ * सुशीला हरिजन — सफाई कर्मचारी नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक * जीतमल मीणा — नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक गृह रक्षा * अताउल्ला खान — गृह रक्षा, वाहन चालक राजकीय अधिकारी/कर्मचारी * अरविन्द कुमार शर्मा — अध्यापक लेवल-1, पीएमश्री राजकीय राउमावि * देवीलाल मीणा — अध्यापक लेवल-2, राजकीय घटियाकला * घनश्याम कुमावत — अध्यापक, राजकीय सेकेंडरी * प्रभावती जैन — महिला पर्यवेक्षक * निर्मला डामोर — वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर * दिलखुशा गायरी — महिला कांस्टेबल, म.कानि. 446, मानव तस्करी विरोधी यूनिट, जिला प्रतापगढ़ * सुरजप्रताप सिंह — वरिष्ठ सहायक, महाराणा प्रताप बटालियन आर.ए.सी. (आई.आर.), प्रतापगढ़ * कुलदीप सिंह — सहायक उप निरीक्षक, थाना प्रतापगढ़ * हरीश कुमार कानि 251 — कानि 251, रिजर्व पुलिस लाइन प्रतापगढ़ * शैलेन्द्र जैन — प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय जिला परिषद प्रतापगढ़ * राकेश कुमार निनामा — विकास अधिकारी, पंचायत समिति धमोतर * अब्दुल हकीम मंसूरी — ग्राम विकास अधिकारी * डॉ. ऊषा निनामा — पशु चिकित्साधिकारी, BVHO पीपलखूंट * राजेन्द्र नाई — वनरक्षक * दुर्गा शंकर जाट — मोटर वाहन निरीक्षक * कौशल कलाल — सहायक अभियंता/कार्यालय सहायक अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उपखण्ड छोटी सादड़ी * सत्यनारायण शर्मा — तहसीलदार दलोट * गजेन्द्रपाल डूंगरवाल — सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय हाजा * मनीष शर्मा — सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय हाजा * कोइना शिलावट — निजी सहायक-II * नितेश कुमार शर्मा — सूचना सहायक, कार्यालय हाजा * कुलदीप शर्मा — सूचना सहायक, कार्यालय हाजा * अजय शंकर बैरवा — उप निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, प्रतापगढ़ * सुरेश चन्द्र मीणा — अधिशाषी अभियंता, सानिवि प्रतापगढ़ * प्रफुल सोनी — सहायक प्रोग्रामर, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, छोटीसादड़ी को सम्मानित किया गया। ---000---4
- श्री श्री जगदीश जी देवड़ा के नेतृत्व में हमारे गांव की सड़क की हालत 2 साल से ही ऐसी पड़ी हुई है जिसका सुधार अभी तक नहीं हुआ है यह सड़क पिपलिया मंडी के पास पुलिस थाने के ऊपर स्थित गांव सोकड़ी की है जो के हाईवे से लगती है 200 300 मीटर की दूरी है बस और सड़क भी इतनी ही है #Mandsaur #MandsaurDistrict #MandsaurMP#MalhargarhDiaries #MadhyaPradesh #MP #MPReels#Malvi #MalviCulture #MalviReels #MalviVideo जय हिंद 🇮🇳🚧🛣1
- रविवार को गौरेश्वर महादेव अरनोद का सायंकालीन मनमोहक श्रृंगार1
- स्वतंत्रता दिवस पर सरसौद विद्यालय में पाठ्य सामग्री वितरण एवं वृक्षारोपण संपन्न स्वतंत्रता दिवस पर सरसौद विद्यालय में पाठ्य सामग्री वितरण एवं वृक्षारोपण संपन्न इंदौर / सरसौद: 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के शुभ अवसर पर श्री गुरुदेव नित्यानंद बाबा ट्रस्ट, इंदौर द्वारा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरसौद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन परम पूज्य गुरुदेव श्री यति विनय सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रमुख चरण: अतिथियों का आत्मीय स्वागत: विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि परम पूज्य गुरुदेव श्री यति विनय सागर जी महाराज एवं बालाजी आश्रम, लसुड़िया इला के परम पूज्य गुरुदेव श्री चैन सिंह बापूजी का माला पहनाकर भावभिना स्वागत किया गया। मां सरस्वती पूजन: स्वागत उपरांत पूज्य गुरुदेव एवं अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व संबोधन: विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके पश्चात अतिथियों ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया और शिक्षा व संस्कारों का महत्व बताया। पानी बिजली व अन्न का अपव्यय रोकनें पर बल दिया पाठ्य सामग्री वितरण: श्री गुरुदेव नित्यानंद बाबा ट्रस्ट इन्दौर की ओर से विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण: कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ -डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे में ग्वालटोली का रास्ता — क्या नगर पालिका की नींद नहीं खुल रही? नीमच जिले के ग्वालटोली क्षेत्र में गोपाल चौराहे से लेकर निरोगधाम तक सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें करीब डेढ़ महीने से बंद पड़ी हैं। रात होते ही यह पूरा मार्ग अंधेरे में डूब जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायतों के बावजूद नगर पालिका परिषद इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। सवाल यह है कि आखिर डेढ़ महीने से बंद पड़ी लाइटों को ठीक कराने में इतनी देरी क्यों हो रही है? नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी सवाल है—जब शहर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए बजट और जिम्मेदारी तय है, तो फिर इस सड़क पर अंधेरा क्यों अब देखना होगा कि नगर पालिका की नींद कब खुलती है और ग्वालटोली से निरोगधाम तक का यह मार्ग कब रोशन होता है।1
- आज रात्रि मां भादवा रानी के अद्भुत श्रृंगार दर्शन कीजिए.।। या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः माँ तेरे दर्शन से जीवन निखर जाता है, तेरी कृपा से भाग्य संवर जाता है। 🙏🙏🙏🙏🙏 आज रात्रि मां भादवा रानी के अद्भुत श्रृंगार दर्शन कीजिए। 1️⃣6️⃣💠0️⃣8️⃣💠2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ जय हो भादवा की रानी थारो अमृत है मां पानी। 🔱🔱🔱🔱🔱 मां भादवा रानी सभी भक्तों की हर मनोकामनाएं पूर्ण करें। 👏👏👏👏 जय हो मां भादवा रानी 🌹 🙏2