Shuru
Apke Nagar Ki App…
वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करना कई पैसेंजर्स को अपने आप में एलाइट महसूस कराता है। लेकिन किसी राज्य के CM का वंदे भारत में मिलना, यह एक अलग फीलिंग होती है। फिर चाहे वो किसी भी पार्टी का हो। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में भी कपल के साथ कुछ ऐसा ही होता है, जिसके बाद वह CM के साथ फोटो भी खिंचाते हैं।
PUBLIC MEDIA NEWS
वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करना कई पैसेंजर्स को अपने आप में एलाइट महसूस कराता है। लेकिन किसी राज्य के CM का वंदे भारत में मिलना, यह एक अलग फीलिंग होती है। फिर चाहे वो किसी भी पार्टी का हो। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में भी कपल के साथ कुछ ऐसा ही होता है, जिसके बाद वह CM के साथ फोटो भी खिंचाते हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- महकेपार में भीषण आगजनी, संयुक्त परिवार का आशियाना जलकर खाक, 4 घायल, 20 लाख का नुकसान तिरोड़ी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत महकेपार में 15 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे भीषण आगजनी की घटना ने दो सगे भाइयों के परिवार को तबाह कर दिया। नारायण कोटेकार के संयुक्त परिवार के आवास में अज्ञात कारणों से लगी आग में सबकुछ जलकर राख हो गया, वहीं परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार जारी है।1
- किसान गर्जना की हुई बैठक,आंदोलन करने की दी चेतावनी,25 सितंबर को भावांतर योजना के खिलाफ बड़ा आंदोलन खैरलांजी में किसान गर्जना के नए ब्लॉक कार्यालय का भव्य लोकार्पण* ,खैरलांजी। किसानों की समस्याओं को लेकर किसान गर्जना संगठन अब ब्लॉक स्तर पर अपनी सक्रियता और तेज करने जा रहा है। मंगलवार को खैरलांजी में किसान गर्जना संगठन के नवागत ब्लॉक कार्यालय का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष धुरन नगपुरे, जिला अध्यक्ष रामकुमार नागपुरे सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। नए कार्यालय के लोकार्पण के साथ ही किसानों की समस्याओं को संगठित तरीके से उठाने और उनके त्वरित निराकरण के लिए मंच तैयार करने की बात कही गई। किसानों ने कहा कि गांवों में खेती-किसानी से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में ब्लॉक स्तर पर संगठन का स्थायी कार्यालय किसानों के लिए अपनी समस्याएं रखने का प्रमुख केंद्र बनेगा। *सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में गूंजे किसानों के सवाल* कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने अपनी कृषि संबंधी समस्याएं संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। किसानों ने विशेष रूप से धान की फसल में बीमारी, कीट प्रकोप तथा फसल की सुरक्षा के लिए उपयोग किए जा रहे कीटनाशकों से जुड़ी परेशानियों का हवाला दिया। किसानों का कहना था कि मौसम और फसल संबंधी समस्याओं के बीच खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि उपज का उचित मूल्य मिलने को लेकर स्थिति अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। किसानों ने खाद की बढ़ती कीमतों, कृषि लागत और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। इन समस्याओं पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तैयार की। *25 सितंबर को भावांतर योजना के खिलाफ बड़ा आंदोलन खैरलांजी में किसान गर्जना के नए ब्लॉक कार्यालय का भव्य लोकार्पण* बैठक का सबसे बड़ा निर्णय 25 सितंबर 2026 को किसानों के हितों से परे बताई जा रही भावांतर योजना के विरोध में आंदोलन को लेकर रहा। संगठन ने घोषणा की कि बड़ी संख्या में किसान एकजुट होकर तहसील कार्यालय पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। किसान गर्जना संगठन ने भावांतर योजना को तत्काल वापस लेने की मांग को आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बनाया है। इसके साथ ही धान का भाव ₹3100 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई जाएगी। संगठन का कहना है कि किसानों की उपज का वास्तविक लागत के अनुरूप लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जाना चाहिए। किसानों के हितों से जुड़े इन सवालों को लेकर आगामी आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। *नया कार्यालय बनेगा किसानों की समस्याओं का केंद्र* किसान गर्जना संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार खैरलांजी में नया ब्लॉक कार्यालय केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसानों की समस्याओं को एकत्रित कर संबंधित विभागों और शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। किसानों का कहना है कि यदि किसी किसान को फसल, खाद, बिजली, खरीदी या अन्य कृषि संबंधी समस्या आती है तो उसे संगठित रूप से उठाने के लिए अब ब्लॉक स्तर पर मंच उपलब्ध रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी एवं जिला अध्यक्ष रामकुमार नागपुरे सहित पदाधिकारियों ने किसानों को संगठन के माध्यम से एकजुट होकर अपने अधिकारों और समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। *₹3100 धान से लेकर खाद-बिजली तक—किसानों के कई मुद्दे* बैठक में किसानों के सामने मौजूद विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इनमें धान का ₹3100 प्रति क्विंटल मूल्य, भावांतर योजना, खाद की कीमत, बिजली कटौती, फसल में बीमारी एवं कीट प्रकोप और खेती की बढ़ती लागत प्रमुख रहे। संगठन ने स्पष्ट किया कि किसानों के मुद्दों को लेकर अब केवल ज्ञापन देने तक सीमित रहने के बजाय आवश्यकता के अनुसार चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। आगामी 25 सितंबर का आंदोलन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। *संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन* कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक लिल्हारे, ब्लॉक प्रभारी डेविड सेलोकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष बंडुभाऊ गोपाले, ब्लॉक सचिव जितलाल बसिने, ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र दमाहे, ब्लॉक उपाध्यक्ष अजब सिंह कृरपगये, गुड्डू भगत, ब्लॉक महासचिव राजेंद्र नगपुरे भारत शिवहरे सहित ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। नए कार्यालय के लोकार्पण को संगठन ने खैरलांजी क्षेत्र में किसान हितों की लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं किसानों ने उम्मीद जताई कि अब उनकी समस्याओं को एकजुट होकर शासन-प्रशासन के सामने मजबूती से रखा जा सकेगा। 25 सितंबर का आंदोलन अब खैरलांजी में किसानों की अगली बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। भावांतर योजना की वापसी और ₹3100 धान की मांग को लेकर किसान कितनी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंचते हैं, इस पर क्षेत्र की नजर रहेगी।1
- *सिवनी विधायक मुनमुन राय ने कल 17 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप मे सभी से भाग लेने आग्रह है*1
- Dindori News: पहले दरगाह में चादर, फिर बप्पा की स्थापना... मेहदवानी ने पेश की भाईचारे की मिसाल1
- पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में 05 सरकारी आवास में चोरी,लाखों के जेवर-नगदी ले उड़े चोर,पुलिस,डॉग स्क्वायड और FSL टीम मौके पर सिवनी जिले में पिछले कुछ दिनों से चोरी, लूट, डकैती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक साथ 05 सरकारी क्वार्टरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। जवाहर नवोदय विद्यालय का पूरा कैंपस चारों ओर से बाउंड्री वॉल से घिरा हुआ है। परिसर के पिछले हिस्से में स्थित ये सरकारी आवास बाउंड्री वॉल के करीब बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने बाउंड्री वॉल के पास से रास्ता बनाकर परिसर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। हालांकि चोर किस रास्ते से अंदर आए और कैसे बाहर निकले, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा। चोरी की चपेट में प्रिंसिपल सहित अन्य कर्मचारियों के सरकारी आवास आए हैं। त्योहार के चलते प्रिंसिपल अपने गृह नगर बालाघाट गए हुए थे। सुबह वापस लौटने पर आवास में चोरी का पता चला। अन्य क्वार्टरों में भी चोरी की वारदात सामने आई है। सूचना मिलते ही कान्हीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और FSL टीम द्वारा घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चोरी गई संपत्ति का आकलन किया जा रहा है।1
- आपकी अपनी पार्टी पीपल्स मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष माननीय राजेश हरदहा जी का 52वा जन्म दिवस प्रदेश अध्यक्ष माननीय राजेश हरदहा जी को 52वे जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं प्रधान मंत्री जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1
- कटंगी जनपद पंचायत की सभी ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक एक दिन के अवकाश पर, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ग्राम रोजगार सहायक संघ मनरेगा एवं ग्राम रोजगार सहायक महासंघ इकाई कटंगी के प्रमुख पदाधिकारियों और ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों ने 16 सितंबर बुधवार दोपहर 1 बजे जनपद पंचायत कटंगी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम अपनी लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जनपद क्षेत्र की सभी 81 ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहे।1
- किरनापुर पुलिस पर महिला और पति की पिटाई का आरोप, भड़का समाज… पुलिस थाने पर पथराव के बाद लाठीचार्ज बालाघाट जिले के किरनापुर थाने में चौधरी दंपति पति पत्नी को रात में दरिंदगी के साथ में पीटाई का मामला जब सामने आया था । जब पीड़ित पक्ष ने बालाघाट एसपी को शिकायत भी किया था इस मामले में चार पुलिसकर्मी एवं थाना प्रभारी को सस्पेंड भी किया गया। उसके बाद मामला धीरे-धीरे आग की तरह बढ़ता गया, इसके बाद मरार माली समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी एवं एकदिवसीय रैली का आयोजन किया। जिस वक्त थाना परिसर के सामने से जा रही रैली में मौजूद आंदोलनकारी ने पुलिस थाने पर हमला बोल दिया, जिसके बाद थाने में तोड़फोड़ की गई, और पुलिस को मोर्चा संभालने के लिए आंसू गैस छोड़े गए और लाठी चार्ज भी करना पड़ा।1