logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडावा मुकुंदगढ़ मार्ग पर खेल स्टेडियम बना शराबियों का अड्डा मंडावा। मुकुंदगढ़ मार्ग पर स्थित खेल स्टेडियम इन दोनों शराबियों का अड्डा बना हुआ है। शाम ढलने के साथ ही यहां पर शराबियों का जमघट लगना शुरू हो जाता है और जाम छलकाते हुए देखा जा सकता है। स्टेडियम में बैठकर शराब पीने वाले शराब की बोतल, पव्वे स्टेडियम में बनी ओपन जिम में ही छोड़कर जाते हैं। और कांच की बोतलें तोड़कर भी वहां पर फेंक जाते हैं जिसके कारण सुबह- शाम स्टेडियम में भ्रमण करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और नगर पालिका प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि स्टेडियम शराबियों का अड्डा नहीं बल्कि आमजन की सुविधा के लिए बनाया गया है। पुलिस को भी नियमित रूप से यहां पर गस्त करनी चाहिए ताकि ऐसे लोगों पर लगाम लग सके। स्टेडियम में पानी पीने के लिए नल भी लगा हुआ था जिसको भी किसी ने तोड़ दिया है। पूर्व पार्षद संदीप परिहार ने बताया कि अगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो करोड़ों रुपए खर्च कर आमजन की सुविधा के लिए बनाया गया खेल स्टेडियम मात्र शराबियों का अड्डा बनकर रह जाएगा और यहां पर लोग जाना भी बंद कर देंगे। जब सुविधा मिली है तो उसका फायदा होना चाहिए ना की परेशानी।

4 hrs ago
user_Jitender singh
Jitender singh
Artist Jhunjhunun, Rajasthan•
4 hrs ago
97b616f6-4239-44ab-be7c-11e5d28b26b2

मंडावा मुकुंदगढ़ मार्ग पर खेल स्टेडियम बना शराबियों का अड्डा मंडावा। मुकुंदगढ़ मार्ग पर स्थित खेल स्टेडियम इन दोनों शराबियों का अड्डा बना हुआ है। शाम ढलने के साथ ही यहां पर शराबियों का जमघट लगना शुरू हो जाता है और जाम छलकाते हुए देखा जा सकता है। स्टेडियम में बैठकर शराब पीने वाले शराब की बोतल, पव्वे स्टेडियम में बनी ओपन जिम में ही छोड़कर जाते हैं। और कांच की बोतलें तोड़कर

524902a3-7609-48e2-8703-98b687c60158

भी वहां पर फेंक जाते हैं जिसके कारण सुबह- शाम स्टेडियम में भ्रमण करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और नगर पालिका प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि स्टेडियम शराबियों का अड्डा नहीं बल्कि आमजन की सुविधा के लिए बनाया गया है। पुलिस को भी नियमित रूप से यहां पर गस्त करनी चाहिए ताकि ऐसे लोगों पर लगाम लग सके। स्टेडियम में

55ae1469-a844-429d-b1a3-774051de1aa0

पानी पीने के लिए नल भी लगा हुआ था जिसको भी किसी ने तोड़ दिया है। पूर्व पार्षद संदीप परिहार ने बताया कि अगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो करोड़ों रुपए खर्च कर आमजन की सुविधा के लिए बनाया गया खेल स्टेडियम मात्र शराबियों का अड्डा बनकर रह जाएगा और यहां पर लोग जाना भी बंद कर देंगे। जब सुविधा मिली है तो उसका फायदा होना चाहिए ना की परेशानी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बगड़ में टूटी पाइपलाइन से हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद, जलदाय विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
    1
    बगड़ में टूटी पाइपलाइन से हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद, जलदाय विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
    user_BAGAR NEWS RAJASTHAN
    BAGAR NEWS RAJASTHAN
    Media company झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    15 min ago
  • गणेश उत्सव के चंदे को लेकर हुआ बवाल दुकानदार के साथ मारपीट गणेश उत्सव के चंदे को लेकर हुआ बवाल दुकानदार का कहना है कि 21000 रुपए चंदा मांग रहे थे जिसको लेकर हुआ हंगामा।
    1
    गणेश उत्सव के चंदे को लेकर हुआ बवाल दुकानदार के साथ मारपीट
गणेश उत्सव के चंदे को लेकर हुआ बवाल दुकानदार का कहना है कि 21000 रुपए चंदा मांग रहे थे जिसको लेकर हुआ हंगामा।
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    35 min ago
  • भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ लेकर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया मंडावा। एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को भाजपा से 6 नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ लेकर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम विश्वामित्र मीना ने भाजपा से नवनिर्वाचित पार्षद संजना सैनी, भगवती सैनी, सरोज सैनी, अनिता सैनी, फिरदोश बानो व विजेंद्र सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों को आधिकारिक निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, मंडल महामंत्री संजय परिहार, उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी, पूर्व पार्षद इब्राहिम रंगरेज, मंगतुराम सैनी, श्रीराम सैनी, इकबाल रंगरेज उपस्थित रहे।
    1
    भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ लेकर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया
मंडावा। एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को भाजपा से 6 नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ लेकर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम विश्वामित्र मीना ने भाजपा से नवनिर्वाचित पार्षद संजना सैनी, भगवती सैनी, सरोज सैनी, अनिता सैनी, फिरदोश बानो व विजेंद्र सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों को आधिकारिक निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, मंडल महामंत्री संजय परिहार, उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी, पूर्व पार्षद इब्राहिम रंगरेज, मंगतुराम सैनी, श्रीराम सैनी, इकबाल रंगरेज उपस्थित रहे।
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist Jhunjhunun, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • Swatantra Bhardwaj : स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?
    1
    Swatantra Bhardwaj : स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?
    user_कुमार राजेश चौधरी
    कुमार राजेश चौधरी
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राव vs राव नरबीर सिंह के सवाल पर पत्रकारों को सीधा जवाब की मेरा उनसे कोई मुकाबला नही है। राव इंद्रजीत सिंह बड़े कद के नेता है वह सांसद है। मैं एक एमएलए। भला कही MP OR MLA का मुकाबला होता है। नारनौल हरियाणा
    1
    राव vs राव नरबीर सिंह के सवाल पर पत्रकारों को सीधा जवाब की मेरा उनसे कोई मुकाबला नही है। राव इंद्रजीत सिंह बड़े कद के नेता है

 वह सांसद है। मैं एक एमएलए। भला कही MP OR MLA  का मुकाबला होता है।

नारनौल हरियाणा
    user_सतीश कुमार
    सतीश कुमार
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    1 hr ago
  • हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट: बिजली गिरने का भी खतरा, चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम। किसानों के लिए एडवाइजरी जारी। Mahendragarh news हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार आज सोमवार को छह जिलों करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यमुनानगर में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश का यह दौर 17 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा बारिश के साथ अगले चार दिनों तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसानों और आम लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रविवार भी प्रदेश के आठ जिलों में बारिश हुई थी। पंचकूला के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। *रविवार को पंचकूला में हो गए थे बाढ़ जैसे हालात*
    1
    हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट: बिजली गिरने का भी खतरा, चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम। किसानों के लिए एडवाइजरी जारी। Mahendragarh news

हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार आज सोमवार को छह जिलों करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यमुनानगर में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश का यह दौर 17 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है।
इसके अलावा बारिश के साथ अगले चार दिनों तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसानों और आम लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रविवार भी प्रदेश के आठ जिलों में बारिश हुई थी। पंचकूला के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।
*रविवार को पंचकूला में हो गए थे बाढ़ जैसे हालात*
    user_Haryana  breaking news
    Haryana breaking news
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • जयपुर के तीन जगह के विकास की एक ही वीडियो जो हैरान कर देगी
    1
    जयपुर के तीन जगह के विकास की एक ही वीडियो जो हैरान कर देगी
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जाजोद थाना क्षेत्र के जयरामपुरा में युवती ने की आत्महत्या सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के कमरे में छत के कुंदे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, सूचना पर जाजोद थाना पुलिस पहुंची मौके पर, जाजोद थानाधिकारी गिरधारी मय टीम के साथ घटनास्थल का किया मौका मुआयना, शव को कब्जे में लेकर भिजवाया सीएचसी श्रीमाधोपुर, मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जा रहा है पोस्टमार्टम, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को किया जाएगा सुपुर्द, आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
    1
    जाजोद थाना क्षेत्र के जयरामपुरा में युवती ने की आत्महत्या

सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के कमरे में छत के कुंदे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, सूचना पर जाजोद थाना पुलिस पहुंची मौके पर, जाजोद थानाधिकारी गिरधारी मय टीम के साथ घटनास्थल का किया मौका मुआयना, शव को कब्जे में लेकर भिजवाया सीएचसी श्रीमाधोपुर, मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जा रहा है पोस्टमार्टम, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को किया जाएगा सुपुर्द, आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
    user_Arvind kumar sarsar
    Arvind kumar sarsar
    Journalist खंडेला, सीकर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.