logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सैंज के ऊपरी क्षेत्र मैं सेब की प्रूनिन का चला अंतिम दौर।देखें वीडियो रिपोर्ट 10 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। घाटी मैं इन दिनों सेब के पौधों की प्रूनिंग का अंतिम दौर है। निचले इलाकों मैं इसका समय समाप्त हो गया है लेकिन ऊँचे क्षेत्र के लिए भी इस सप्ताह अंतिम समय हो सकता है.

2 hrs ago
user_Budhi Singh Thakur
Budhi Singh Thakur
Local News Reporter Sainj, Kullu•
2 hrs ago

सैंज के ऊपरी क्षेत्र मैं सेब की प्रूनिन का चला अंतिम दौर।देखें वीडियो रिपोर्ट 10 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। घाटी मैं इन दिनों सेब के पौधों की प्रूनिंग का अंतिम दौर है। निचले इलाकों मैं इसका समय समाप्त हो गया है लेकिन ऊँचे क्षेत्र के लिए भी इस सप्ताह अंतिम समय हो सकता है.

More news from Kullu and nearby areas
  • रिपोर्ट 10 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ रहा है, सैलानियों का रुख पहाड़ों की ठंडी वादियों की ओर बढ़ गया है। देवभूमि कुल्लू में इन दिनों पर्यटकों की भारी आमद देखी जा रही है। कुल्लू की मशहूर सैंज घाटी का दुर्गम क्षेत्र, गाड़ा पाली पंचायत, इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भीड़भाड़ से दूर, प्रकृति की गोद में बसा यह इलाका अब पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है। गाड़ा पाली वॉटरफॉल। दूधिया सफेद पानी और चारों ओर ऊंची चट्टानों के बीच गिरता यह झरना किसी का भी मन मोह लेने के लिए काफी है।
    1
    रिपोर्ट 10 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ रहा है, सैलानियों का रुख पहाड़ों की ठंडी वादियों की ओर बढ़ गया है। देवभूमि कुल्लू में इन दिनों पर्यटकों की भारी आमद देखी जा रही है।
कुल्लू की मशहूर सैंज घाटी का दुर्गम क्षेत्र, गाड़ा पाली पंचायत, इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भीड़भाड़ से दूर, प्रकृति की गोद में बसा यह इलाका अब पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है।
गाड़ा पाली वॉटरफॉल। दूधिया सफेद पानी और चारों ओर ऊंची चट्टानों के बीच गिरता यह झरना किसी का भी मन मोह लेने के लिए काफी है।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    42 min ago
  • भारत में सबसे प्राचीन कलर देवभूमि हिमाचल का माना जाता है
    1
    भारत में सबसे प्राचीन कलर देवभूमि हिमाचल का माना जाता है
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • निरमंड उपमंडल के पर्वतारोही प्रशिक्षु बालकृष्ण ठाकुर ने मार्च माह में ही समुद्र तल से लगभग 5187 मीटर ऊंची श्रीखंड महादेव कैलाश की चोटी फतह कर नया रिकॉर्ड बनाया है। आमतौर पर इस दुर्गम पर्वत पर मई–जून के बाद ही श्रद्धालु और पर्वतारोही पहुंचते हैं, लेकिन इस बार कम हिमपात के कारण बालकृष्ण ठाकुर ने 8 मार्च को ही यहां तक पहुंचने में सफलता हासिल की। इस वर्ष पूरे उत्तर भारत में पिछले साल की तुलना में कम हिमपात हुआ है, जिसके कारण निचले क्षेत्रों में तापमान बढ़ा है और ऊंचे पहाड़ों पर भी बर्फ तेजी से पिघल रही है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका असर आने वाले महीनों में तापमान पर पड़ सकता है और मई–जून में गर्मी पिछले वर्षों से अधिक बढ़ सकती है। बालकृष्ण ठाकुर ने बताया कि कम बर्फबारी को देखते हुए उन्होंने इस बार मार्च में ही रैकी करने का निर्णय लिया। वे 8 मार्च को सुबह करीब 2 बजे बाराटी नाला से श्रीखंड महादेव के लिए रवाना हुए। सुबह 5 बजे कालीघाटी पहुंचे और उसके बाद लगभग 9 बजे भीम डवारी पहुंचे। वहां जलपान करने के बाद 10 बजे पार्वती बाग के लिए आगे बढ़े और करीब 11 बजे 75 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन किए। पूजा-अर्चना और थोड़े विश्राम के बाद वे वापस लौट आए। इस पूरी यात्रा को पूरा करने में उन्हें कुल 9 घंटे 1 मिनट का समय लगा। उन्होंने बताया कि इस समय श्रीखंड क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में बहुत कम बर्फ है और करीब 4 फीट ही बर्फ बची है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन यात्रा एक माह पहले शुरू करता है तो भीम डवारी में स्नो ब्रिज के बिना यात्रा करना बेहद कठिन हो सकता है। श्रीखंड महादेव यात्रा उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल है, जिसे हर वर्ष जुलाई माह में श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट कुल्लू द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जाता है। हालांकि कुछ श्रद्धालु आधिकारिक यात्रा से पहले भी भोले बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बालकृष्ण ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल इस समय यात्रा का प्रयास न करें, क्योंकि यह केवल रैकी थी जो बिना प्रशिक्षण के करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है।
    1
    निरमंड उपमंडल के पर्वतारोही प्रशिक्षु बालकृष्ण ठाकुर ने मार्च माह में ही समुद्र तल से लगभग 5187 मीटर ऊंची श्रीखंड महादेव कैलाश की चोटी फतह कर नया रिकॉर्ड बनाया है। आमतौर पर इस दुर्गम पर्वत पर मई–जून के बाद ही श्रद्धालु और पर्वतारोही पहुंचते हैं, लेकिन इस बार कम हिमपात के कारण बालकृष्ण ठाकुर ने 8 मार्च को ही यहां तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
इस वर्ष पूरे उत्तर भारत में पिछले साल की तुलना में कम हिमपात हुआ है, जिसके कारण निचले क्षेत्रों में तापमान बढ़ा है और ऊंचे पहाड़ों पर भी बर्फ तेजी से पिघल रही है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका असर आने वाले महीनों में तापमान पर पड़ सकता है और मई–जून में गर्मी पिछले वर्षों से अधिक बढ़ सकती है।
बालकृष्ण ठाकुर ने बताया कि कम बर्फबारी को देखते हुए उन्होंने इस बार मार्च में ही रैकी करने का निर्णय लिया। वे 8 मार्च को सुबह करीब 2 बजे बाराटी नाला से श्रीखंड महादेव के लिए रवाना हुए। सुबह 5 बजे कालीघाटी पहुंचे और उसके बाद लगभग 9 बजे भीम डवारी पहुंचे। वहां जलपान करने के बाद 10 बजे पार्वती बाग के लिए आगे बढ़े और करीब 11 बजे 75 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन किए। पूजा-अर्चना और थोड़े विश्राम के बाद वे वापस लौट आए। इस पूरी यात्रा को पूरा करने में उन्हें कुल 9 घंटे 1 मिनट का समय लगा।
उन्होंने बताया कि इस समय श्रीखंड क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में बहुत कम बर्फ है और करीब 4 फीट ही बर्फ बची है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन यात्रा एक माह पहले शुरू करता है तो भीम डवारी में स्नो ब्रिज के बिना यात्रा करना बेहद कठिन हो सकता है।
श्रीखंड महादेव यात्रा उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल है, जिसे हर वर्ष जुलाई माह में श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट कुल्लू द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जाता है। हालांकि कुछ श्रद्धालु आधिकारिक यात्रा से पहले भी भोले बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
बालकृष्ण ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल इस समय यात्रा का प्रयास न करें, क्योंकि यह केवल रैकी थी जो बिना प्रशिक्षण के करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है।
    user_MINAKSHII BHARDWAJ
    MINAKSHII BHARDWAJ
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जोगिंदर नगर में बोले राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा- मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये है बड़ा चैलेंज। अंकित कुमार, जोगिंदर नगर। राज्यसभा सांसद बनने के बाद आज जोगिंदर नगर पहुंचे अनुराग शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। हारों से लदे सांसद अनुराग शर्मा को नारों के साथ सभा स्थल तक लाया गया, जहां कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने अनुराग शर्मा को शॉल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया व उपस्थित जनता को भी संबोधित किया। उसके बाद राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी ये पद नहीं सोचा था, जो आज कांग्रेस पार्टी ने मुझे सौंपा है। अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये बहुत बडा चैंलेज है, जिसके लिये हर कार्यकर्ता व नेता का साथ जरूरी है। वहीं, उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं का भी धन्यवाद किया।
    1
    जोगिंदर नगर में बोले राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा- मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये है बड़ा चैलेंज।
अंकित कुमार, जोगिंदर नगर।
राज्यसभा सांसद बनने के बाद आज जोगिंदर नगर पहुंचे अनुराग शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। हारों से लदे सांसद अनुराग शर्मा को नारों के साथ सभा स्थल तक लाया गया, जहां कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने अनुराग शर्मा को शॉल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया व उपस्थित जनता को भी संबोधित किया। उसके बाद राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी ये पद नहीं सोचा था, जो आज कांग्रेस पार्टी ने मुझे सौंपा है। अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये बहुत बडा चैंलेज है, जिसके लिये हर कार्यकर्ता व नेता का साथ जरूरी है। वहीं, उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं का भी धन्यवाद किया।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग ने बताया कि प्रशासन ने खेलो इंडिया सेंटर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं । अभ्यर्थियों को मूलभूत सभी सुविधाएं मिले इसके लिए इंतजाम किए गए हैं । उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा की दृष्टि से भी सभी इंतजाम किए गए हैं ।
    1
    एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग ने बताया कि प्रशासन ने खेलो इंडिया सेंटर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं । अभ्यर्थियों को मूलभूत सभी सुविधाएं मिले इसके लिए इंतजाम किए गए हैं । उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा की दृष्टि से भी सभी इंतजाम किए गए हैं ।
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एनजीओ भवन परिसर में कल्याण विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2022 की मिस अर्थ इडिया वशिंका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तो एडीसी अभिषेक गर्ग भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला मंडलों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी तो हिमाचली संस्कृति को संजेहने के लिए रंगारंग प्रस्तुतियों से संदेश भी दिया। वहीं नशा की बढ रही प्रवृति से बचने के लिए भी नुक्कड नाटकों के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया । मुख्यातिथि मिस अर्थ वंशिका परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते है कि उनकी वजह से महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास किया जा रहा है । उन्होने कहा कि सरकार केस ाथ मिलकर एंबेस्डर बन कर हिमाचल की संस्कृति को ग्लोबल स्तर पर उठाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि महिलाओं के चलाई जा रही विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कीमों को गलोबल स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जाए इसके लिए सभी को मिलकर काम करना पडेगा। वंशिका परमार ने कहा कि एबेस्डर बनने के बाद हिमाचली संस्कृति और पुरानी धरोहरों को अर्तरष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि अर्तराष्ट्ररीय एनजीओ के साथ भी हिमाचल प्रदेश में निवेश करने के ेिलए काम किया जा रहा है और हिमाचली संस्कृति को बढावा देने के लिए काम किया जा रहा है ताकि अर्तराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिल सके। जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हिमाचल टूरिज्म की ब्रांड एंबेडस्टर वंशिका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की है और महिलाओं के उत्थान को लेकर सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विभागीय स्कीमों का भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि लोगों को लाभ मिल सके।
    2
    हमीरपुर
अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एनजीओ भवन परिसर में कल्याण विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2022 की मिस अर्थ इडिया वशिंका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तो एडीसी अभिषेक गर्ग भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला मंडलों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी तो हिमाचली संस्कृति को संजेहने के लिए रंगारंग प्रस्तुतियों से संदेश भी दिया। वहीं नशा की बढ रही प्रवृति से बचने के लिए भी नुक्कड नाटकों के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया ।
मुख्यातिथि मिस अर्थ वंशिका परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते है कि उनकी वजह से महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास किया जा रहा है । उन्होने कहा कि सरकार केस ाथ मिलकर एंबेस्डर बन कर हिमाचल की संस्कृति को ग्लोबल स्तर पर उठाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि महिलाओं के चलाई जा रही विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कीमों को गलोबल स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जाए इसके लिए सभी को मिलकर काम करना पडेगा।
वंशिका परमार ने कहा कि एबेस्डर बनने के बाद हिमाचली संस्कृति और पुरानी धरोहरों को अर्तरष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि अर्तराष्ट्ररीय एनजीओ के साथ भी हिमाचल प्रदेश में निवेश करने के ेिलए काम किया जा रहा है और हिमाचली संस्कृति को बढावा देने के लिए काम किया जा रहा है ताकि अर्तराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिल सके।
जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हिमाचल टूरिज्म की ब्रांड एंबेडस्टर वंशिका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की है और महिलाओं के उत्थान को लेकर सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विभागीय स्कीमों का भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि लोगों को लाभ मिल सके।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • रिपोर्ट 10 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक दो-दलीय राजनीति (भाजपा और कांग्रेस) के बीच अब तीसरे विकल्प की सुगबुगाहट ने राज्य के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। खबर है कि कुल्लू जिले में कुछ कद्दावर नेताओं ने एक गुप्त बैठक कर तीसरे मोर्चे के गठन की रणनीति पर चर्चा की है। हालांकि अभी तक किसी भी नेता ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन चर्चाओं के बाजार ने दोनों मुख्य दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। ​विधायक सुंदर सिंह का बड़ा बयान: "बीजेपी को होगा नुकसान" ​इस गुप्त बैठक और तीसरे मोर्चे की अटकलों पर कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर कटाक्ष करते हुए इसे कांग्रेस के बजाय भाजपा के लिए बड़ा खतरा बताया है। ​उनके बयान के मुख्य बिंदु: ​बीजेपी के लोग शामिल: सुंदर सिंह ने दावा किया कि इस गुप्त बैठक में जो "दिग्गज" नेता शामिल थे, वे मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं या असंतुष्ट हैं। ​कांग्रेस सुरक्षित: उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के किसी भी मोर्चे का कांग्रेस की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ​वोट बैंक में सेंध: विधायक के अनुसार, यदि तीसरा मोर्चा बनता है, तो वह सीधे तौर पर भाजपा के वोट बैंक में ही सेंध लगाएगा, जिससे आगामी चुनावों में भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ​क्या हिमाचल में सफल होगा 'तीसरा विकल्प'? ​हिमाचल का राजनीतिक इतिहास गवाह है कि यहाँ की जनता ने अमूमन कांग्रेस और भाजपा पर ही भरोसा जताया है। लेकिन कुल्लू की इस गुप्त बैठक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं: ​असंतुष्टों की टोली: क्या यह मोर्चा उन नेताओं का है जिन्हें अपनी पार्टियों में दरकिनार कर दिया गया है? ​क्षेत्रीय समीकरण: क्या कुल्लू से शुरू हुई यह चिंगारी पूरे प्रदेश में फैलेगी? ​आधिकारिक घोषणा का इंतजार: आखिर वो कौन से 'बड़े चेहरे' हैं जो पर्दे के पीछे से इस मोर्चे की डोर थामे हुए हैं? ​निष्कर्ष: फिलहाल, आधिकारिक घोषणा के अभाव में यह केवल अटकलें हैं, लेकिन सुंदर सिंह के बयान ने यह साफ कर दिया है कि कांग्रेस इसे अपनी जीत और भाजपा की कमजोरी के रूप में देख रही है।
    1
    रिपोर्ट 10 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक दो-दलीय राजनीति (भाजपा और कांग्रेस) के बीच अब तीसरे विकल्प की सुगबुगाहट ने राज्य के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। खबर है कि कुल्लू जिले में कुछ कद्दावर नेताओं ने एक गुप्त बैठक कर तीसरे मोर्चे के गठन की रणनीति पर चर्चा की है। हालांकि अभी तक किसी भी नेता ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन चर्चाओं के बाजार ने दोनों मुख्य दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
​विधायक सुंदर सिंह का बड़ा बयान: "बीजेपी को होगा नुकसान"
​इस गुप्त बैठक और तीसरे मोर्चे की अटकलों पर कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर कटाक्ष करते हुए इसे कांग्रेस के बजाय भाजपा के लिए बड़ा खतरा बताया है।
​उनके बयान के मुख्य बिंदु:
​बीजेपी के लोग शामिल: सुंदर सिंह ने दावा किया कि इस गुप्त बैठक में जो "दिग्गज" नेता शामिल थे, वे मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं या असंतुष्ट हैं।
​कांग्रेस सुरक्षित: उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के किसी भी मोर्चे का कांग्रेस की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
​वोट बैंक में सेंध: विधायक के अनुसार, यदि तीसरा मोर्चा बनता है, तो वह सीधे तौर पर भाजपा के वोट बैंक में ही सेंध लगाएगा, जिससे आगामी चुनावों में भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
​क्या हिमाचल में सफल होगा 'तीसरा विकल्प'?
​हिमाचल का राजनीतिक इतिहास गवाह है कि यहाँ की जनता ने अमूमन कांग्रेस और भाजपा पर ही भरोसा जताया है। लेकिन कुल्लू की इस गुप्त बैठक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं:
​असंतुष्टों की टोली: क्या यह मोर्चा उन नेताओं का है जिन्हें अपनी पार्टियों में दरकिनार कर दिया गया है?
​क्षेत्रीय समीकरण: क्या कुल्लू से शुरू हुई यह चिंगारी पूरे प्रदेश में फैलेगी?
​आधिकारिक घोषणा का इंतजार: आखिर वो कौन से 'बड़े चेहरे' हैं जो पर्दे के पीछे से इस मोर्चे की डोर थामे हुए हैं?
​निष्कर्ष: फिलहाल, आधिकारिक घोषणा के अभाव में यह केवल अटकलें हैं, लेकिन सुंदर सिंह के बयान ने यह साफ कर दिया है कि कांग्रेस इसे अपनी जीत और भाजपा की कमजोरी के रूप में देख रही है।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.