बेतिया में विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता रैली, टीबी उन्मूलन का संदेश। आज 24 मार्च मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बेतिया में विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक रैली निकाली गई, जो गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित जिला यक्ष्मा केंद्र से शुरू होकर अस्पताल परिसर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः केंद्र पर संपन्न हुई। रैली में स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों ने “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया और खांसी की पहचान कर समय पर जांच कराने की अपील की। एसीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि टीबी पूरी तरह इलाज योग्य है, बशर्ते मरीज नियमित दवा लें और इलाज बीच में न छोड़ें। वहीं डॉ. चेतन जायसवाल ने बताया कि जांच और उपचार नि:शुल्क है तथा मरीजों को पोषण के लिए प्रति माह 1000 रुपये की सहायता भी दी जाती है।
बेतिया में विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता रैली, टीबी उन्मूलन का संदेश। आज 24 मार्च मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बेतिया में विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक रैली निकाली गई, जो गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित जिला यक्ष्मा केंद्र से शुरू होकर अस्पताल परिसर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः केंद्र पर संपन्न हुई। रैली में स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों ने “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया और खांसी की पहचान कर समय पर जांच कराने की अपील की। एसीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि टीबी पूरी तरह इलाज योग्य है, बशर्ते मरीज नियमित दवा लें और इलाज बीच में न छोड़ें। वहीं डॉ. चेतन जायसवाल ने बताया कि जांच और उपचार नि:शुल्क है तथा मरीजों को पोषण के लिए प्रति माह 1000 रुपये की सहायता भी दी जाती है।
- आज 24 मार्च मंगलवार शाम 5 बजे बेतिया में तीन दिवसीय बिहार दिवस-2026 का भव्य समापन हुआ। ‘उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में वॉकथॉन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रदर्शनी के माध्यम से जनभागीदारी ने शानदार मिसाल पेश की। बापू सभागार में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, कजरी, समूह नृत्य और कव्वाली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं फोटोग्राफी प्रदर्शनी और सरकारी योजनाओं के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने कहा कि यह आयोजन जिले की संस्कृति, परंपरा और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इस अवसर पर कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- बैरिया में जन सुराज को नई मजबूती, डॉ. मुन्ना कुमार बने प्रखंड अध्यक्ष #वायरल #Tags #JanSuraaj #BairiaNews #BiharPolitics #PoliticalUpdate #NewLeadership #GrassrootPolitics #BiharNews #YouthLeadership #JanSuraajParty #LocalPolitics #BiharDevelopment #BreakingNews #ViralNews1
- चैत्र प्रतिपदा से लेकर हनुमान जयंती तक विश्व हिंदू परिषद मान रहा है रामोत्व। इस अवसर पर बेतिया के पुरानी गुदरी उत्तरी द्वारा देवी चौक स्थित हनुमान मंदिर में एक कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर सामूहिक हनुमान चालीसा तथा विशेष आरती किया। साथ ही साथ देश, समाज कल्याण के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गई। भक्तों का मानना है कि आज भी महावीर हनुमान पृथ्वी लोक में जीवंत रूप से विद्यमान है इनके पूजा अर्चना से ही सारे विघ्न बढ़ाओ को दूर कर , देश समाज और विश्व में शांति लाई जा सकती है। ज्ञात हो प्रत्येक मंगलवार को इस मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुरू करवाया गया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ निरंतर प्रत्येक मंगलवार को चलता है। जहां काफी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रहती है जिसमें महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती। है।1
- विश्व यक्ष्मा दिवस पर बेतिया में जागरूकता रैली, “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” का दिया संदेश बेतिया। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर मंगलवार, 24 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे शहर में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली निकाली गई। यह रैली गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित जिला यक्ष्मा केंद्र से शुरू होकर अस्पताल परिसर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः केंद्र पर आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों ने “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आम लोगों से खांसी के लक्षणों को गंभीरता से लेने और समय पर जांच कराने की अपील की गई। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि टीबी पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है, बशर्ते मरीज नियमित रूप से दवा लें और इलाज को बीच में न छोड़ें। वहीं डॉ. चेतन जायसवाल ने बताया कि टीबी की जांच और उपचार सरकार द्वारा पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही मरीजों को बेहतर पोषण के लिए प्रति माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि वे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और समाज से टीबी को खत्म करने में सहयोग करें।1
- पूरा वीडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल- Rahul sir pcb #bsebresult2026 #fbviralpost2026シ #BiharBoard2026 #result2026 #BSEBresult1
- पूरा वीडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल- Rahul sir pcb #bsebresult2026 #fbviralpost2026シ #BiharBoard2026 #result2026 #BSEBresult1
- Chhota bhaiya rihai hoke wapas Apne gaon congratulation हार्दिक-हार्दिक shubhkamnaen1
- आज 24 मार्च मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है। तीनों ऑयल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और 74 गैस एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बना हुआ है। वर्तमान में 16,526 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है, जबकि बीते दिन 14,543 सिलेंडर की डिलीवरी हुई। जिले का बैकलॉग भी 65,730 से घटकर 64,625 रह गया है। प्रशासन द्वारा 50 से अधिक छापेमारी दल सक्रिय हैं, जिनके तहत बस स्टैंड क्षेत्र में 42 सिलेंडर और तराजू बरामद किए गए हैं तथा प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उपभोक्ताओं से अफवाहों से दूर रहने की अपील करते हुए शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए हैं।1
- चनपटिया प्रखंड कार्यालय परिसर में आज 24 मार्च मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत 21 जरूरतमंद दिव्यांग लोगों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ प्रणव कुमार गिरी ने किया, जिन्होंने सभी लाभार्थियों को ट्राई साइकिल सौंपते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, जिससे उन्हें दैनिक कार्यों में किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वे आसानी से बाजार, अस्पताल सहित अन्य स्थानों तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने लाभार्थियों से इस सुविधा का सही उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रधान सहायक रमाशंकर राम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, जिन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।1