Shuru
Apke Nagar Ki App…
#बिहार /सुपौल: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की तैयारियों में लापरवाही के आरोप में प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा कुमारी को पद से हटाया गया। जिलाधिकारी सावन कुमार ने आदेश जारी करते हुए उन्हें जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में प्रतिनियुक्त किया है। #बिहार /सुपौल: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की तैयारियों में लापरवाही के आरोप में प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा कुमारी को पद से हटाया गया। जिलाधिकारी सावन कुमार ने आदेश जारी करते हुए उन्हें जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में प्रतिनियुक्त किया है।
Rinku Kumari
#बिहार /सुपौल: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की तैयारियों में लापरवाही के आरोप में प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा कुमारी को पद से हटाया गया। जिलाधिकारी सावन कुमार ने आदेश जारी करते हुए उन्हें जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में प्रतिनियुक्त किया है। #बिहार /सुपौल: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की तैयारियों में लापरवाही के आरोप में प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा कुमारी को पद से हटाया गया। जिलाधिकारी सावन कुमार ने आदेश जारी करते हुए उन्हें जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में प्रतिनियुक्त किया है।
More news from बिहार and nearby areas
- नौहट्टा (सहरसा)। रसोई गैस की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी का असर स्थानीय स्तर पर साफ दिखने लगा है। सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड स्थित मां भगवती एचपी गैस एजेंसी पर सोमवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दाम बढ़ने की खबर मिलते ही लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंचने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सुबह से ही लगी रही लंबी कतारें गैस एजेंसी के खुलते ही उपभोक्ताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोगों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कतार में खड़े उपभोक्ताओं के चेहरों पर बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता साफ झलक रही थी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गैस के दामों में बार-बार हो रही वृद्धि से रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। जानकारी के लिए भी पहुंचे लोग एजेंसी पर न केवल सिलेंडर लेने वाले, बल्कि कीमतों में हुई सटीक वृद्धि की जानकारी लेने वाले लोगों का भी तांता लगा रहा। कई उपभोक्ता इस उम्मीद में पहुंचे थे कि शायद उन्हें पुराने रेट पर ही सिलेंडर मिल जाए। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।लोगो का कहना हैँ हम सुबह 7 बजे से ही लाइन में लगे हैं ताकि समय पर गैस मिल सके।" — एक स्थानीय उपभोक्ता एजेंसी प्रबंधन की स्थिति भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि ऊपर से ही कीमतें बढ़ने के निर्देश मिले हैं, जिसके बाद नए रेट लागू कर दिए गए हैं। स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार वितरण किया जा रहा है।1
- यह जो वीडियो आप लोग देख रहे हैं यह वीडियो मझौरा गांव जो परसा उत्तरी पंचायत वार्ड नंबर 11 का है जो मझौरा से निर्मली जाने वाली मुख्य मार्ग है1
- #बंगाल #कोलकाता #मुसलमान #हिंदूसंस्कृती #हिंदूसंस्कार #faridabdadnewz #BittuBajrangi #cmoharyana #सनातन #हरियाणा #bajrangforce #दिल्ली #गुरुद्वारा #सिख #बीजेपी # #बीजेपीबंगाल1
- भेजा थाना क्षेत्र के महपतिया गांव से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी #Bheja #thana #news #Bihar #Madhubani Bihar Police Nitish Kumar #police #Madhubani #RK #Singh1
- नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर 3 आरा मिल रोड में लोगों के लापरवाही के कारण मुख्य सड़क मार्ग पर हर घर नल योजना का पानी लग जाता है जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसको लेकर स्थानीय दुकानदार ने बताया की कई बार बोला भी गया है मगर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे अब तक कई दो पहिया वाहन चालक फिसल कर हादसे की शिकार भी हो चुका है। सौर बाजार का मुख्य सड़क मार्ग होने के कारण दिन भर वाहन चालक एवं लोगों का आना जाना लगा रहता है। फिल हाल गर्मी का मौसम शुरू हो गया है इसके बाबजूद भी सड़क मार्ग पर ज्यादा पानी लग जाता है और जब बारिश का मौसम आता है तब इस सड़क मार्ग से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। दूसरी तरफ ये भी देखा जा रहा है की सड़क मार्ग गहरा है जिससे भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है ऐसे में सड़क मार्ग का निर्माण कार्य भी जरूरी है ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।1
- 📍मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत परमानपुर ग्राम में पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. पवन कुमार के पूज्य पिताश्री स्व. सियाशरण प्रसाद यादव (पूर्व प्रमुख) के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में Advocate of Jsd Council (N.P.O.) के तरफ से उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित आर.एम.कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ.गुलरेज रौशन रहमान, प्रोफेसर डॉ.ललित नारायण मिश्रा एंव पिछड़ा आयोग के सदस्य स्वदेश यादव ने स्व.सियाशरण प्रसाद यादव के सामाजिक सरोकार, जनसेवा और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 🤝 जेएसडी काउंसिल की ओर से भी दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। Dr.Sumant Rao ✍️जन:संवाददाता ऑफ जेएसडी प्रतिनिधि #बिहार 🇮🇳1
- Post by Supaul Media ( Dev Raj )1
- Post by Ranjeet1
- बैजनाथपुर चौक पर खुले आसमान के नीचे दर्जनों सब्जी विक्रेता हैं जो प्रतिदिन दिन भर सब्जी बेचकर अपने दुकान में रखा सब्जी को किसी प्लास्टिक से ढककर छोड़ देता है और अपने घर चला जाता है ऐसे में अब तक दर्जनों बार सब्जी की चोरी हो चुकी है। इसी दौरान रविवार को सब्जी विक्रेता मोहम्मद मुंशी अन्य दिनों के तरह दिन भर सब्जी बेचकर घर चला गया था और जब सोमवार के सुबह अपने दुकान पर आया तो देखा प्लास्टिक से ढका हुआ सब्जी खुला था और कई बोरा आलू और प्याज गायब था जिसका कीमत लगभग पांच हजार रुपए बताया गया। चोरी की घटना को लेकर कई सब्जी विक्रेता ने बताया की हमलोगों से जिला परिषद द्वारा बट्टी वसूला जाता है मगर सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं किया जा रहा है जिससे बराबर चोरी की घटना होती रहती है। इसको लेकर सब्जी विक्रेता ने जिला प्रशासन से समुचित जगह और सुरक्षा का मांग करते हुए बताया की जब तक वरीय पदाधिकारी द्वारा किसी प्रकार का पहल नहीं किया जाता है तब तक हमलोगों को आए दिन चोरी की घटना से जूझते रहना पड़ेगा।1