Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। ये वीडियो शाम के समय का आसमान का है। जिले के शहपुरा व मेहंदवानी क्षेत्र में आसमान में लोगों को एक अजीब चीज चलते हुए दिखाई दी। वीडियो देख लोग हैरत में पड़ गए। स्थानीय लोग मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। बड़े और बच्चों सभी में खासा उत्साह नजर आ रहा था। लोगों के अंधेरे में आसमान पर लाइटिंग का ट्रेन जैसा दृश्य दिखाई दिया, जो कि एक रफ्तार पर आसमान पर चलते हुए दिखाई दिया। इसे देख लोग खुद बोले कि आसमान में रेल उड़ रही है। डिंडौरी जिले के शहपुरा व मेहंदवानी क्षेत्र में ये नजारा सोमवार देर शाम दिखा है।
ARIF KHAN
मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। ये वीडियो शाम के समय का आसमान का है। जिले के शहपुरा व मेहंदवानी क्षेत्र में आसमान में लोगों को एक अजीब चीज चलते हुए दिखाई दी। वीडियो देख लोग हैरत में पड़ गए। स्थानीय लोग मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। बड़े और बच्चों सभी में खासा उत्साह नजर आ रहा था। लोगों के अंधेरे में आसमान पर लाइटिंग का ट्रेन जैसा दृश्य दिखाई दिया, जो कि एक रफ्तार पर आसमान पर चलते हुए दिखाई दिया। इसे देख लोग खुद बोले कि आसमान में रेल उड़ रही है। डिंडौरी जिले के शहपुरा व मेहंदवानी क्षेत्र में ये नजारा सोमवार देर शाम दिखा है।
More news from Alwar and nearby areas
- अलवर के खेड़ली कस्बे में अचानक बाइक में लगी आग ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया1
- आज का पंचांग1
- प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय डीग उपसेवाकेंद्र में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई अमरदीप सैन डीग। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के उपसेवा । केंद्र डीग द्वारा महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत दास बाबा राजा मुरली मनोहर मंदिर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्र. कु. बबिता दीदी सह प्रभारी, भरतपुर ने की। विशिष्ट अतिथियों में भगवान शरण आड़तिया, हिंदी साहित्य समिति के महामंत्री चंद्रभान वर्मा, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्र. कु. प्रवीणा बहन प्रभारी ब्र. कु. योगिता बहन प्रभारी ओल एवं ब्र. कु. जागृति बहन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ईश्वरीय स्मृति गीत से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति गीत “ऐ आत्माओं सुन लो शिव ये शुभ संदेश” से हुआ। मुख्य अतिथि संत दास बाबा राजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि परमात्मा शिव एकांतवासी कहलाते हैं। यदि हम ईश्वर की प्राप्ति करना चाहते हैं तो एकांत और मौन की आवश्यकता होती है। समय स्वप्न के समान है, इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस का पाठ तो अनेक लोग करते हैं, किंतु उसे आचरण में लाना आवश्यक है। ईर्ष्या, निंदा और चुगली से दूर रहकर सदाचारपूर्ण जीवन जीना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य अध्यक्षीय संबोधन में ब्र. कु. बबिता दीदी ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परमात्मा शिव का अवतरण दिवस है। शिवरात्रि पर नमक और मिर्च का त्याग प्रतीकात्मक है अर्थात् हमें कड़वे और तीखे वचन नहीं बोलने चाहिए। सभी के प्रति प्रेम, सहयोग और सम्मान का भाव रखना ही सच्चा जीवन है। विशिष्ट अतिथि चंद्रभान वर्मा ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए “घर-घर शिव का ध्वज फहराएंगे” कविता सुनाई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। परमात्मा का सत्य परिचय ब्र. कु. योगिता बहन ने अपने वक्तव्य में कहा कि परमात्मा निराकार ज्योति बिंदु स्वरूप हैं, जो गुणों के सागर हैं। उनके सान्निध्य से मनुष्य अपने जीवन को श्रेष्ठ और दिव्य बना सकता है। प्रभात फेरी और झांकियों ने बांधा समां कार्यक्रम से पूर्व डीग कस्बे के प्रमुख स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में भगवान शिव शंकर एवं राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिनके दर्शन कर नगरवासियों ने श्रद्धाभाव प्रकट किया। प्रभात फेरी को संत दास बाबा राजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शिव ध्वजारोहण किया गया तथा सभी को यह प्रतिज्ञा दिलाई गई कि वे मन, वचन और कर्म से किसी को भी दुख नहीं देंगे। गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें दीपू फोजदार पूर्व प्रेसिडेंट, डीग कॉलेज, रज्जन सिंह , गिरधारी मित्तल, दिगंबर, गौरव, सुरेश, गीता, केला, मुस्कान, मोनिका सहित सैकड़ों भाई-बहन शामिल रहे।3
- ग्राम छोकरवाड़ा कलां आठ विशा अम्बेडकर कॉलोनी सड़क नहीं बन रही है 25 साल हो गई है आपसे निवेदन है कि जल्द जल्द बनबाने कि कृपा करें2
- मौनी बाबा की पुण्यस्मृति में अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन। माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के वनखंडी महादेव रामभजो गौशाला पर गौपुत्र श्री श्री 1008 श्री रामदास जी महाराज (मौनी बाबा) के साकेतवास होने पर उनकी पुण्यस्मृति में धार्मिक आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि स्वरूप 15 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के अनुसार 15 फरवरी को प्रातः 08:15 बजे विधि-विधान से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया जिसमें क्षेत्र के संत-महात्मा एवं श्रद्धालुजनो ने भाग लिया। इसके उपरांत 17 फरवरी को हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई । भंडारे के आयोजन में अधिक से अधिक संत महात्मा व श्रद्धालु महिला पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। संतों की ओर से श्रीमहंत माधव दास महाराज,।भजेड़ा बालक दास महाराज,राजगढ़ अवधूत आश्रम के महंत स्वामी श्री अमन भारती जी महाराज, ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज राजगढ़ सहित सभी संतों की ओर से रामकृष्ण दास महाराज को संतों की ओर से चादर ओढ़ाकर संतों की रस्म पुरी की गई तथा गांव व ग्रामीण की और से कोई चादर ओढ़ाई की रस्म दोपहर दो बजे तक पूरी नहीं की गई कुछ ग्रामीण व गौ सेवकों ने बताया कि गांव की ओर से चादर ओढ़ाई की रस्म भी की जाएगी। इस अवसर पर भोंरगीं गोशाला के गौ सेवक माचाड़ी गौसेवक राजगढ़ मिनरल कंपनी के डायरेक्टर वीरेंद्र दाधीच, श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी,मातादीन बोहरा,नवल रावत,धर्मी यादव, सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह, रतन लाल सैनी,पूर्व सरपंच प्रभाती लाल शर्मा,हीरालाल सैनी,जगदीश शर्मा,बाबूलाल बोहरा, विपिन शर्मा,दिनेश यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे इस दौरान महिला पुरुष व बच्चों ने पंगत बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।4
- Post by News 931
- Post by Shivram Chodrya1
- एक और नई पहल दो बच्चियों की दिया दान दहेज का सामान अमर दीप सेन डीग आज शहर की हनुमान मोहल्ला स्थित कोली समाज की बस्ती में दो गरीब बच्चियों की शादी में एक बच्ची जो की निहायती गरीब है जिसके पिता बहुत ही निर्धन है आय का कोई स्रोत नहीं है और वह चार बहने हैं भाई भी नहीं है और दूसरी बच्ची जिसके पिता नहीं है मां भी दिव्यांग है और एक भाई है वह भी दिव्यांग है आप दोनों की शादी में पूर्व पंचायत समिति सदस्य पूनम शर्मा जी की पहल पर गृहस्थी का सामान दिया जिसमें दोनों को अलग-अलग 11 साड़ियां एक साल एक बेडशीट एक डबल बेड का कंबल 25 किलो चीनी एक रिफाइंड का पीपा 25 किलो आटा 11 किलो बेसन एक सिलाई मशीन एक प्रेशर कुकर एक जोड़ी पायल एक सोने की बाली एक जोड़ी बिछुआ ₹1100 नगद वह कुछ गिफ्ट परिवार को भेंट किया गुरुजी लोकेश शर्मा के सानिध्य में एवं साथ मै भामाशाह डॉक्टर जितेंद्र सिंह फौजदार ,सौरभ जैन, काजल जैन, योगेश शर्मा जयपुर ,आलोक आगरा ,नरेश ककड़ा वाले, देवेंद्र ठेकेदार लेखू भगत ,दीपक , दीपांशु खंडेलवाल एवं संतों महमदपुर आप सभी के सहयोग से यह पुनीत कार्य किया गया2