सोमवार रात्रि लगभग 8:00 बजे औरैया रोड स्थित जन्नत चाय की दुकान के सामने तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में मुकेश द्विवेदी उर्फ पिंटू, अर्पित द्विवेदी और आयुष द्विवेदी निवासी ग्राम पंचायत रिनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तीनों युवक रिनिया से जालौन की ओर आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति इतनी तेज थी कि कोई भी यह नहीं देख सका कि वाहन कौन सा था। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी गाड़ी संख्या UP 32 DG 8828 घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया। “वर्दी में दिखी इंसानियत, मौत से जंग लड़ रहे युवकों के लिए फरिश्ता बनी पुलिस"। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर सहायता मिलने से घायलों को तुरंत उपचार मिल सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने घायलों को उरई रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
सोमवार रात्रि लगभग 8:00 बजे औरैया रोड स्थित जन्नत चाय की दुकान के सामने तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में मुकेश द्विवेदी उर्फ पिंटू, अर्पित द्विवेदी और आयुष
द्विवेदी निवासी ग्राम पंचायत रिनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तीनों युवक रिनिया से जालौन की ओर आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति इतनी तेज थी कि कोई भी यह नहीं देख सका कि वाहन कौन सा था। टक्कर
मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी गाड़ी संख्या UP 32 DG 8828 घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया। “वर्दी में दिखी इंसानियत, मौत से जंग लड़ रहे युवकों के लिए फरिश्ता बनी
पुलिस"। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर सहायता मिलने से घायलों को तुरंत उपचार मिल सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने घायलों को उरई रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
- चलती कार बनी आग का गोला* जनपद जालौन औरैया हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हैं हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व आसीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *चलती कार बनी आग का गोला* जनपद जालौन औरैया हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी वहीं मामला कुठौंद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है बता दें कि घटना के बाद हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और यातायात प्रभावित हो गया वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया राहत की बात यह रही कि समय रहते कार सवार बाहर निकल गए1
- जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, पिता की हालत गंभीर जालौन। औरैया रोड स्थित चुंगी नंबर 4 के आगे सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनमें पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घायल रिनियां गांव निवासी पिंटू दुबे, उनका बेटा तथा एक दोस्त बताए गए हैं। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों की मदद की। एम्बुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल पिता की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी1
- जालौन में पुलिस प्रताड़ना और ₹8 लाख मांगने का आरोप लगाने वाले एक युवक का शव यमुना नदी में बरामद हुआ। मृतक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में यह आरोप लगाए थे, जिसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों और सपा नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।4
- जिलाधिकारी जालौन डॉ. राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही ने एक अनूठी पहल की है। 'सुशासन आपके द्वार' के तहत यह कदम जालौन तहसील क्षेत्र में उठाया गया है, जिससे लोगों तक सरकारी सेवाएं पहुंचेंगी।1
- कोंच में नाला निर्माण में मानकविहीन कार्य का आरोप, सभासद प्रतिनिधि ने एसडीएम से जांच की मांग कोंच में नाला निर्माण में मानकविहीन कार्य का आरोप, सभासद प्रतिनिधि ने एसडीएम से जांच की मांग1
- "PM मोदी ने किया आगाह" ✍️पेट्रोल, डीजल, गैस बहुत संयम से इस्तेमाल करें। ✍️ सोना खरीदने से बचें ✍️ विदेश यात्रा ना करे ✍️तेल कम उपयोग करें #PMNarendraModi #UttarPradesh #bangal #Westbangal #tamilnadu "PM मोदी ने किया आगाह" ✍️पेट्रोल, डीजल, गैस बहुत संयम से इस्तेमाल करें। ✍️ सोना खरीदने से बचें ✍️ विदेश यात्रा ना करे ✍️तेल कम उपयोग करें #PMNarendraModi #UttarPradesh #bangal #Westbangal #tamilnadu1
- जालौन-औरैया हाईवे पर एक चलती चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना शेखपुर बुजुर्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई। जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में सोमवार रात । जालौन-औरैया हाईवे पर एक चलती चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना शेखपुर बुजुर्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन जालौन की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही क्षणों में आग तेजी से फैल गई और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- जालौन में तेज रफ्तार ओमनी कार का टायर फटा, डिवाइडर में घुसी कार बड़ा हादसा टला* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व आसीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन में तेज रफ्तार ओमनी कार का टायर फटा, डिवाइडर में घुसी कार बड़ा हादसा टला* जनपद जालौन में सोमवार को तेज रफ्तार ओमनी कार का अचानक टायर फटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया अनियंत्रित कार सीधे डिवाइडर में जा घुसी टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का एक पहिया अलग हो गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया आप को बता दें कि हादसे में चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गए घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि यह दुर्घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौराहे के पास हुई सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारु कराया2
- जालौन में SDM रिंकू सिंह की नई पहल, हर गांव का बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप जालौन। तहसील प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। एसडीएम रिंकू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील क्षेत्र के प्रत्येक गांव का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से ग्रामीण अब घर बैठे अपनी शिकायतें और समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे। एसडीएम ने बताया कि इन व्हाट्सएप ग्रुपों में संबंधित गांव के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी भी जोड़े जाएंगे, ताकि शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। ग्रामीणों को बिजली, पानी, सड़क, सफाई, राशन, राजस्व समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह पहल प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करेगी तथा समस्याओं के निस्तारण में पारदर्शिता भी आएगी। एसडीएम रिंकू सिंह की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।1