बिसवां में सांप काटने से शख्स की मौत, परिवार में मातम का माहौल बिसवां कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोलागंज निवासी 63 वर्षीय लालता प्रसाद की सर्पदंश से मौत हो गई। बताया जाता है कि लालता प्रसाद दिलीप किराना स्टोर पर साफ-सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक सांप ने उन पर हमला कर दिया। सांप ने उनके पैर और हाथ में दो-तीन बार काट लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी।आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी होने पर उन्हें तत्काल एक प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस सीतापुर भेज दिया गया। मृतक लालता प्रसाद पुत्र स्वर्गीय मनोहर, मोहल्ला भोलागंज, कोतवाली बिसवां के निवासी थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बिसवां में सांप काटने से शख्स की मौत, परिवार में मातम का माहौल बिसवां कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोलागंज निवासी 63 वर्षीय लालता प्रसाद की सर्पदंश से मौत हो गई। बताया जाता है कि लालता प्रसाद दिलीप किराना स्टोर पर साफ-सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक सांप ने उन पर हमला कर दिया। सांप ने उनके पैर और हाथ में दो-तीन बार काट लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी।आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी होने पर उन्हें तत्काल एक प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस सीतापुर भेज दिया गया। मृतक लालता प्रसाद पुत्र स्वर्गीय मनोहर, मोहल्ला भोलागंज, कोतवाली बिसवां के निवासी थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
- Sitapur के चर्चित मठ की बेशकीमती 1100 बीघा जमीन पर उठे सवाल, DM तक पहुंचा मामला, जांच के बाद सामने आएगा सच !1
- सीतापुर सिटी में स्थित मोहल्ला पूर्णागिरि नगर के लोग जल भराव से परेशान सीतापुर सिटी के श्याम नाथ रोड तिवारी चौराहा के पास बसा हुआ मोहल्ला पूर्णागिरि नगर जल भराव से परेशान हो चुका है 4 घंटे की बारिश ने लोगों के घरों तक दस्तक दे दिया है घर के लोग आने जाने को तरस रहे हैं रोड पर कमर से ऊपर कहानी घुटनों से ऊपर पानी भरा हुआ है1
- चांदी से श्री श्यामनाथ मंदिर तक डाक कांवड़ यात्रा, भारी संख्या में जुटे शिवभक्त1
- नमस्कार मैं हूँ. लवकुश कुमार यादव रिपोर्टर और आप देख रहे हैं बहराइच की ग्राउंड रिपोर्ट। इस वक्त हम बहराइच के नमस्कार मैं हूँ लवकुश कुमार यादव रिपोर्टर और आप देख रहे हैं बहराइच की ग्राउंड रिपोर्ट। इस वक्त हम बहराइच के [मोहल्ले/इलाके का नाम] लम्बरी टेपरा ग्राम कोटिया में खड़े हैं। यहाँ की जनता लंबे समय से जलभराव और बजबजाती नालियों की समस्या से जूझ रही है, लेकिन प्रशासन मौन है।"2. ग्राउंड रियलिटी दिखाएं कैमरे को नाली की गंदगी, सड़क पर फैले पानी और कीचड़ पर फोकस करें।पानी के कारण आने-जाने वाले लोगों (साइकिल, बाइक या पैदल) को होने वाली दिक्कत को लाइव कैमरे में कैद करें।मच्छरों और बदबू की स्थिति का जिक्र करें।3. स्थानीय जनता का इंटरव्यू वहाँ रहने वाले 2-3 लोगों या दुकानदारों के पास जाएं।उनसे ये 3 मुख्य सवाल पूछें:यह समस्या कब से है?क्या कभी नगर पालिका या सभासद से इसकी शिकायत की गई?गंदे पानी की वजह से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर क्या असर पड़ रहा है?4. अधिकारियों से सवाल और निष्कर्ष वीडियो के अंत में कैमरे पर वापस आएं।स्थानीय प्रशासन बहराइच या संबंधित वार्ड के सभासद) का नाम लेकर उन पर सवाल उठाएं।क्या बोलें: "अब देखना यह होगा कि बहराइच प्रशासन इस गंदगी को साफ कराता है या यहाँ के लोग ऐसे ही नरकीय जीवन जीने को1
- रक्षाबंधन के लिए तैयार हो रहा था 2400 किलो नकली मावा नकली1
- नमस्कार दोस्तों यह जो गाड़ी खड़ी हुई है अभी जिसे हमने वीडियो बनाया है यह हरियाणा में गाड़ी से चलकर आ रहे थे पहले तो मानेसर में बिगड़ी उसके बाद आगरा एक्सप्रेस द्वारका एक्सप्रेस गुड़गांव में1
- शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, लब्बैक या रसूलल्लाह और मरहबा या मुस्तफा के नारों से गूंजता रहा नगर 12 रबीउल अव्वल के मौके पर मरकजी कमेटी के तत्वावधान में जुलूस-ए-मुहम्मदी बड़े ही शानो-शौकत के साथ निकाला गया। रविवार सुबह करीब 10 बजे कंकर वाली शाही मस्जिद के सहन में सलातो-सलाम के बाद मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां एवं मुख्य संरक्षक शाहिद हुसैन एडवोकेट की अगुवाई में जुलूस का आगाज हुआ।जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होते हुए घोसियाना, छोटा चौराहा, मिरदही टोला, शेख सरांय, जोशी टोला, जुलाही टोला, काजी टोला, मियांगंज, दायरा, मुराऊ टोला, हजीरा, सब्जी मंडी, बड़ा चौराहा, पोस्टर चौराहा, पठानी टोला और थवई टोला से गुजरता हुआ पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मजहबी झंडों के साथ सैकड़ों अंजुमनों ने शिरकत की। सबसे आगे मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां, सरपरस्त मोहम्मद शाहिद हुसैन एडवोकेट, सेक्रेट्री अहमद अली अंसारी, नायब सेक्रेट्री नय्यर शकेब, मुकर्रम खां, महबूब अली, अफजाल कौसर, मशर्रत अली, वकार गौरी, नईम खां, जियाउल हक, एजाज अली सहित अन्य लोग हाथों में झंडे लेकर नबी पाक के तराने पढ़ते हुए चल रहे थे।जुलूस में शामिल लोग “पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल”, “लब्बैक या रसूलल्लाह” और “मरहबा या मुस्तफा” के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस-ए-मुहम्मदी में ऊंट और घोड़े भी शामिल हुए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट-घोड़ों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खासकर बच्चों और युवाओं में इन्हें देखने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। जुलूस के साथ ऊंट-घोड़ों के गुजरने से इसकी शोभा और बढ़ गई। देर रात जुलूस पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इस दौरान अंजुमनों, मस्जिदों की सजावट तथा नुमाइश लगाने वालों को मरकजी कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जुलूस-ए-मुहम्मदी में क्षेत्र के कई मदरसों की अंजुमनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंजुमन के लोगों ने नबी के तराने पढ़े और लब्बैक या रसूलल्लाह की सदाएं बुलंद कीं। मदरसों के बच्चे हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर बिसवां नगर की विभिन्न सड़कों, गलियों और मस्जिदों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। कई स्थानों पर नुमाइशों का आयोजन किया गया। सजावट, रोशनी और नुमाइश देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। देर रात तक नगर की सड़कों पर लोगों की भीड़ बनी रही। जुलूस-ए-मुहम्मदी के मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों की ओर से खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खाद्य सामग्री ग्रहण की। जगह-जगह खाना, बिस्किट, मिठाई, पानी, शरबत, चाय, कॉफी, खीर और नमकीन आदि का वितरण किया गया।1
- सीतापुर श्यामनाथ रोड के पास पूर्णागिरि मोहल्ले की तस्वीर सीतापुर सिटी में श्याम नाथ रोड के पास पूर्णागिरि मोहल्ले की तस्वीर यह है जिसमें बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है इस बारिश के पानी भरे हुए रोड पर लोग इसमें निकालने के लिए मजबूर है इसके लिए प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है कई बार इसके लिए प्रार्थना पत्र शिकायत है दर्ज कराई गई है1
- इस वीडियो में नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दृश्य दिखाया गया है, जहां कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती नदी में उतरकर बहकर आ रहे सामान और गैस सिलिंडरों को निकालते हुए नजर आ रहे हैं। #NepalFloods #DisasterNews #RescueOrLoot …1